logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एमडी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दिलाई प्लास्टिक मुक्त होने की शपथ एमडी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दिलाई प्लास्टिक मुक्त होने की शपथ वाराणसी। सेवापुरी विकासखंड के अमरीपुर स्थित एमडी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों गद्दोपुर, पेडुका और तेंदुई में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्रों ने ग्रामीणों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के बीच कागज से बने झोले एवं पैकेट वितरित किए। साथ ही लोगों से अपील की कि वे प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कागज अथवा कपड़े से बनी थैलियों का अधिक से अधिक उपयोग करें, ताकि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सके और स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण का निर्माण हो। कार्यक्रम में योगेश सैनी, अभयनाथ तिवारी सहित विद्यालय के छात्र आनंद पटेल, आशिवान पटेल, आदित्य प्रजापति, शिवांश सिंह, श्रेयांश सिंह और सत्यार्थ सरोज की सक्रिय भूमिका रही। सभी ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अमित सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है और छोटे-छोटे प्रयासों से ही स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण संभव है।

13 hrs ago
user_देवेन्द्र कुमार पटेल
देवेन्द्र कुमार पटेल
राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

एमडी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दिलाई प्लास्टिक मुक्त होने की शपथ एमडी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दिलाई प्लास्टिक मुक्त होने की शपथ वाराणसी। सेवापुरी विकासखंड के अमरीपुर स्थित एमडी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों गद्दोपुर, पेडुका और तेंदुई में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्रों ने ग्रामीणों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के बीच कागज से बने झोले एवं पैकेट वितरित किए। साथ ही लोगों से अपील की कि वे प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कागज अथवा कपड़े से बनी थैलियों का अधिक से अधिक उपयोग करें, ताकि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सके और स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण का निर्माण हो। कार्यक्रम में योगेश सैनी, अभयनाथ तिवारी सहित विद्यालय के छात्र आनंद पटेल, आशिवान पटेल, आदित्य प्रजापति, शिवांश सिंह, श्रेयांश सिंह और सत्यार्थ सरोज की सक्रिय भूमिका रही। सभी ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अमित सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है और छोटे-छोटे प्रयासों से ही स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण संभव है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के भीटारी स्थित वाशिंग लाइन के पास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लोहता पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 17 से 18 वर्ष है। शव की तलाशी के दौरान उसके पास से एक आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर उसकी पहचान अमित कुमार पुत्र राजेश महतो निवासी जिला समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई। लोहता थाना प्रभारी दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
    1
    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान
वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के भीटारी स्थित वाशिंग लाइन के पास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लोहता पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 17 से 18 वर्ष है। शव की तलाशी के दौरान उसके पास से एक आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर उसकी पहचान अमित कुमार पुत्र राजेश महतो निवासी जिला समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई।
लोहता थाना प्रभारी दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
    user_देवेन्द्र कुमार पटेल
    देवेन्द्र कुमार पटेल
    राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • धर्म की नगरी काशी में सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ काशी, व ग्रामीण क्षेत्र सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ आराजी लाइन क्षेत्र, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक वाराणसी। सावन माह के प्रथम सोमवार पर आराजी लाइन क्षेत्र का ग्रामीण इलाका पूरी तरह शिवभक्ति में सराबोर दिखाई दिया। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। सनातन संस्कृति की आत्मा और भगवान शिव की प्रिय नगरी काशी एक बार फिर सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हो उठी। धर्म और अध्यात्म की इस प्राचीन नगरी में देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़े। वहीं आराजी लाइन क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। गंगा तट से लेकर गांवों के मंदिरों तक हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। सावन के प्रथम सोमवार को मंदिरों को आकर्षक ढंग से फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और विद्युत सज्जा से सजाया गया। भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया, जिससे मंदिरों की भव्यता और भी बढ़ गई। कई मंदिरों में रुद्राभिषेक, शिव चालीसा पाठ, महामृत्युंजय मंत्र जाप, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए। शिविरों में शीतल पेयजल, शरबत, चाय, प्रसाद और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। सेवा भाव में जुटे स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर काशी की अतिथि सत्कार की परंपरा को जीवंत किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। प्रमुख मंदिरों और मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए। दिनभर चले पूजन-अर्चन और धार्मिक आयोजनों के बीच आराजी लाइन क्षेत्र शिवमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं का कहना था कि सावन के प्रथम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। शाम की महाआरती के साथ पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां हर ओर केवल एक ही उद्घोष सुनाई दे रहा था—"हर-हर महादेव, बम-बम भोले!"
    2
    धर्म की नगरी काशी में सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ काशी, व ग्रामीण क्षेत्र 
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ आराजी लाइन क्षेत्र, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
वाराणसी। सावन माह के प्रथम सोमवार पर आराजी लाइन क्षेत्र का ग्रामीण इलाका पूरी तरह शिवभक्ति में सराबोर दिखाई दिया। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
सनातन संस्कृति की आत्मा और भगवान शिव की प्रिय नगरी काशी एक बार फिर सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हो उठी। धर्म और अध्यात्म की इस प्राचीन नगरी में देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़े। वहीं आराजी लाइन क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। गंगा तट से लेकर गांवों के मंदिरों तक हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।
सावन के प्रथम सोमवार को मंदिरों को आकर्षक ढंग से फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और विद्युत सज्जा से सजाया गया। भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया, जिससे मंदिरों की भव्यता और भी बढ़ गई। कई मंदिरों में रुद्राभिषेक, शिव चालीसा पाठ, महामृत्युंजय मंत्र जाप, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए। शिविरों में शीतल पेयजल, शरबत, चाय, प्रसाद और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। सेवा भाव में जुटे स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर काशी की अतिथि सत्कार की परंपरा को जीवंत किया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। प्रमुख मंदिरों और मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए।
दिनभर चले पूजन-अर्चन और धार्मिक आयोजनों के बीच आराजी लाइन क्षेत्र शिवमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं का कहना था कि सावन के प्रथम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। शाम की महाआरती के साथ पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां हर ओर केवल एक ही उद्घोष सुनाई दे रहा था—"हर-हर महादेव, बम-बम भोले!"
    user_कमलेश गुप्ता
    कमलेश गुप्ता
    Press advisory राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • दतिया की जीत पर मैहर में कांग्रेस का विजय उत्सव घंटाघर चौक पर आतिशबाजी मिठाई बांटकर मनाई खुशी आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट मैहर:दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी,मैहर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय घंटाघर चौक पर विजय उत्सव मनाया।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाते हुए इस जीत को पार्टी के संघर्ष, संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया।नेताओं ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है।यह जीत साबित करती है कि जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच संघर्ष करते रहेंगे।विजय उत्सव में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी तथा विभिन्न कांग्रेस संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    दतिया की जीत पर मैहर में कांग्रेस का विजय उत्सव घंटाघर चौक पर आतिशबाजी मिठाई बांटकर मनाई खुशी
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
मैहर:दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी,मैहर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय घंटाघर चौक पर विजय उत्सव मनाया।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाते हुए इस जीत को पार्टी के संघर्ष, संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया।नेताओं ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है।यह जीत साबित करती है कि जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच संघर्ष करते रहेंगे।विजय उत्सव में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी तथा विभिन्न कांग्रेस संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सावन के पहले सोमवार को मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
    1
    सावन के पहले सोमवार को मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Grain Trader सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने बताया कि *थाना बभनी, एसओजी, थाना म्योरपुर एवं थाना दुद्धी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ₹25,000 के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लूटे गए सम्पूर्ण आभूषण (कुल कीमत ₹62,22,500), अवैध तमंचा एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामदगी
    1
    सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने बताया कि
*थाना बभनी, एसओजी, थाना म्योरपुर एवं थाना दुद्धी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ₹25,000 के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लूटे गए सम्पूर्ण आभूषण (कुल कीमत ₹62,22,500), अवैध तमंचा एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामदगी
    user_HAQIQAT KI JUNG NEWS
    HAQIQAT KI JUNG NEWS
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • समरसता का कलश लेकर निकली वंदन यात्रा, गांव-गांव पहुंचेगा गुरु रविदास का संदेश समरसता का कलश लेकर निकली वंदन यात्रा, गांव-गांव पहुंचेगा गुरु रविदास का संदेश वाराणसी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पवित्र माटी से भरे कलश के साथ सोमवार को वंदन यात्रा का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय, रोहनिया से हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा का उद्देश्य गुरु रविदास जी के समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा राजातालाब मंडल के भीमचंडी, भिखारीपुर, चंदापुर, सिंगही और मिल्कीपुर गांव पहुंची, जहां कलश पूजन और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सामाजिक भेदभाव मिटाकर एकता और सद्भाव का संदेश देती हैं। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर कलश का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    1
    समरसता का कलश लेकर निकली वंदन यात्रा, गांव-गांव पहुंचेगा गुरु रविदास का संदेश
समरसता का कलश लेकर निकली वंदन यात्रा, गांव-गांव पहुंचेगा गुरु रविदास का संदेश
वाराणसी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पवित्र माटी से भरे कलश के साथ सोमवार को वंदन यात्रा का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय, रोहनिया से हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा का उद्देश्य गुरु रविदास जी के समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा राजातालाब मंडल के भीमचंडी, भिखारीपुर, चंदापुर, सिंगही और मिल्कीपुर गांव पहुंची, जहां कलश पूजन और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सामाजिक भेदभाव मिटाकर एकता और सद्भाव का संदेश देती हैं। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर कलश का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    user_देवेन्द्र कुमार पटेल
    देवेन्द्र कुमार पटेल
    राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में राजेंद्र प्रसाद घाट पर गुंडा टैक्स न देने पर,दुकानदार के साथ मारपीट , एवं दुकान पलट दिया गया, शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं वाराणसी दशाश्वमेध राजेंद्र प्रसाद घाट,पर गुंडा टैक्स न देने पर,दुकानदार के साथ मारपीट , एवं दुकान पलट दिया गया, शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं,कविता केवट राजेन्द्र प्रसाद घाट पर विगत तीन पीढ़ी से माल फूल पूजा सामान की दुकान लगती है रोज की भांति आज भी दुकान लगी थी दुकान पर बैठी थी कि अचानक लगभग 5 बजे साम को शिवांशु व शुभम और उसकी माँ सीता दुकान पर चढ़ गए और कविता केवट के साथ मार पीट करने लगे मा बहन की भद्दी भद्दी गालियां देने लगे,जब कविता केवट ने विरोध किया तो शिवम ने छाती पर हाथ लगाकर दुपट्टा खींच कर फेंक दिया, इतने में सीता ने कविता केवट के दुकान का सारा सामान तोड़ फोड़ कर गिरा दिया उक्त शुभम ने थप्पड़ थप्पड़ मारते हुवे सीने पर कस कर हाथ मार कर कपड़ा खींच दिया सीने के पास का कपड़ा फट गया। जिससे आम जनमानस में सबके सामने लगभग निर्वस्त्र हो गई जब आस पास के लोगों ने शोर मचाया तो उपरोक्त लोग छोड़ कर भाग गए और जाते जाते जान से मारने की धमकी दी प्रार्थना पत्र देने पर भी थाने से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    2
    दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में राजेंद्र प्रसाद घाट पर गुंडा टैक्स न देने पर,दुकानदार के साथ मारपीट , एवं दुकान पलट दिया गया, शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं
वाराणसी दशाश्वमेध राजेंद्र प्रसाद घाट,पर गुंडा टैक्स न देने पर,दुकानदार के साथ मारपीट , एवं दुकान पलट दिया गया, शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं,कविता केवट राजेन्द्र प्रसाद घाट पर विगत तीन पीढ़ी से माल फूल पूजा सामान की दुकान लगती है रोज की भांति आज भी दुकान लगी थी दुकान पर बैठी थी कि अचानक लगभग  5 बजे  साम को शिवांशु व शुभम और उसकी माँ सीता दुकान पर चढ़ गए और कविता केवट के साथ मार पीट करने लगे मा बहन की भद्दी भद्दी गालियां देने लगे,जब कविता केवट ने विरोध किया तो शिवम ने छाती पर हाथ लगाकर दुपट्टा खींच कर फेंक दिया, इतने में सीता ने कविता केवट के दुकान का सारा सामान तोड़ फोड़ कर गिरा दिया उक्त शुभम ने थप्पड़ थप्पड़ मारते हुवे सीने पर कस कर हाथ मार कर कपड़ा खींच दिया सीने के पास का कपड़ा फट गया। जिससे आम जनमानस में सबके सामने लगभग निर्वस्त्र हो गई  जब आस पास के लोगों ने शोर मचाया तो उपरोक्त लोग छोड़ कर भाग गए और जाते जाते जान से मारने की धमकी दी प्रार्थना पत्र देने पर भी थाने से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    user_Deepak Sahani
    Deepak Sahani
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.