जयंत मलैया ने नगरीय ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों का दिया ब्यौरा मलैया निवास पर पत्रकार मिलन समारोह में पत्रकार से की चर्चा दमोह - पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया ने अपने निज निवास पर पत्रकार वार्ता एवं पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने दमोह विधानसभा क्षेत्र में कराए गए तथा स्वीकृत विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न विभागों के माध्यम से हुए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की जानकारी दी। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया, जिला महामंत्री महेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय, हेमंत छाबड़ा, प्रीतम सिंह लोधी, वरिष्ठ नेता अखिलेश हजारी, रमन खत्री, जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, पार्षद कपिल सोनी एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वर्षा रैकवार, जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगरपालिका चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने का दावा दमोह विधायक जयंत मलैया ने आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव जनता के मतदान से होना है और भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव लड़कर नगरपालिका में अपनी सरकार बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में विकास कार्यों को लगातार गति मिली है। विधायक जयंत मलैया जी ने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना के क्षेत्र में हुए कार्य इसका प्रमाण हैं। आगामी नगरपालिका चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत और एकजुटता के साथ जनता के बीच जाएंगे। हमें विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद से नगरपालिका में भाजपा की सरकार बनेगी और दमोह के विकास को नई गति मिलेगी। नगरीय क्षेत्र में करीब 10 करोड़ के विकास कार्य विधायक मलैया ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद के तहत नगरीय क्षेत्र में हुए कार्यों का ब्यौरा रखते हुए बताया कि वर्ष 2024-25 में 22 कार्यों पर ₹4.76 करोड़ तथा वर्ष 2025-26 में 26 कार्यों पर ₹4.99 करोड़ खर्च किए गए। इस प्रकार दो वर्षों में 48 कार्यों पर करीब ₹9.76 करोड़ की राशि, वर्ष 2026-27 में 13 कार्यों के लिए करीब ₹8.85 करोड़ की स्वीकृति, नगरीय क्षेत्र में विधायक निधि के माध्यम से तीन वर्षों में 129 कार्यों पर करीब ₹2.76 करोड़ के कार्य। ग्रामीण क्षेत्रों में भी करोड़ों के विकास कार्य ग्रामीण क्षेत्र में मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद के तहत वर्ष 2024-25 और 2025-26 में कुल 109 कार्यों पर करीब ₹12.74 करोड़ की राशि, वर्ष 2026-27 में 35 कार्यों के लिए करीब ₹6.37 करोड़ की स्वीकृति। ग्रामीण क्षेत्र में विधायक निधि से तीन वर्षों में 159 कार्यों पर करीब ₹3.09 करोड़ कार्य। सड़क, पेयजल और सीवर लाइन पर विशेष जोर जयंत मलैया ने शहर में प्रमुख सड़कों एवं चौराहों के सौंदर्यीकरण, अमृत 2.0 योजना के तहत तीन तालाबों के सौंदर्यीकरण, 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के लिए सेकंड राइजिंग लाइन तथा सीवर लाइन योजना सहित विभिन्न कार्य। दमोह बायपास के सात चौराहों पर 120 लाइट एवं 7 हाईमास्ट लाइट लगाए जाने का कार्य किया गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की जानकारी स्वास्थ्य क्षेत्र में दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पांच उपस्वास्थ्य केंद्र, 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक सेंटर के लोकार्पण तथा जिला चिकित्सालय दमोह को 300 बिस्तरीय से 600 बिस्तरीय अस्पताल में उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है। 46 नए आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत दो वर्षों में 46 नवीन आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत, कुल लागत करीब ₹5.15 करोड़। दमोह विधानसभा में 75 सड़कें स्वीकृत दमोह विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कुल 75 सड़कों के स्वीकृत होने की जानकारी भी सामने रखी गई। इनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 42, मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना की 19, लोक निर्माण विभाग की 5 तथा मुख्यमंत्री अधोसंरचना के चतुर्थ चरण के तहत 9 सड़कें शामिल हैं। विधायक जयंत मलैया ने कहा कि दमोह विधानसभा क्षेत्र के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के माध्यम से किए गए कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए कहा कि विकास की प्रक्रिया को आगे भी जारी रखा जाएगा।

- मोबाइल की जिद में सुनार नदी में कूदा युवक, बचाने कूदे पिता भी डूबे, माझी समाज के मंडल अध्यक्ष ने बचाई दोनों की जान नरसिंहगढ़ में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक एक युवक मोबाइल दिलाने की जिद पर अड़ा था। परिजनों से कहासुनी के बाद उसने गुस्से में सुनार नदी में छलांग लगा दी। बेटे को नदी में डूबता देख पिता ने भी बिना सोचे-समझे नदी में छलांग लगा दी। दोनों गहरे पानी में डूबने लगे और मदद के लिए चिल्लाने लगे। उसी दौरान वहां से गुजर रहे माझी समाज के नरसिंहगढ़ मंडल अध्यक्ष डालचंद रायकवार ने दोनों को डूबते देखा। उन्होंने तुरंत नदी में छलांग लगाकर साहस का परिचय देते हुए पिता-पुत्र दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया। दोनों की हालत अब सामान्य बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने डालचंद रायकवार के इस साहसिक कार्य की सराहना की है।4
- abhi tak gay ke ilaaj ke liye Koi nahin aaya humne go Sevak ke liye phone bhi kiya tha lekin unmen Se Koi nahin aaya2
- बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग की भनवारटंक टनल में दिखा तेंदुए का शावक! 🐆🚆 टनल के अंदर पटरी पर दौड़ता नजर आया तेंदुए का बच्चा। ट्रेन के गार्ड ने वीडियो बनाया। शावक को सुरक्षित बचाने के लिए ट्रेन की रफ्तार कम की गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। #तेंदुआ #भनवारटंक #बिलासपुरकटनीरेलमार्ग #Leopard #ViralVideo #Railway #BreakingNews 1
- अगर मेरे साधनात्मक तपबल को झुका दोगे तो सर...........🔥🔥🔥1
- रक्षाबंधन: राकेश सिंह ने बहनों के सम्मान और सुरक्षा का लिया संकल्प।।JSN NEWS।।1
- पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव पर निकला भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत अमन, भाईचारे और कौमी एकता का संदेश लेकर शहर की सड़कों पर निकला जुलूस, सुरक्षा में तैनात रहा पुलिस बल दमोह। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को मुस्लिम समाज द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। सुबह करीब 8 बजे मुर्शिद बाबा के मैदान से झंडा बंधन के बाद जुलूस प्रारंभ हुआ। इसके बाद छोटी मस्जिद में परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जुलूस में शामिल हुए और पैगंबर साहब के बताए अमन, शांति और भाईचारे के संदेश को लोगों तक पहुंचाया। जुलूस ए मुहम्मदी, गढ़ी मोहल्ला, बिलबारी मोहल्ला, पठानी मोहल्ला, गौरीशंकर मंदिर तिगड्डा, यशवंत चौक, महाकाली चौक, बड़ा पुल, बाजार मोहल्ला, घंटाघर, सिनेमा चौक, पुराना थाना, इकरार तिराहा और गढ़ी मोहल्ला होते हुए वापस मुर्शिद बाबा के मैदान पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। जुलूस के मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंच और पंडाल लगाए गए थे। घंटाघर, बाजार मोहल्ला, पठानी मोहल्ला और गढ़ी मोहल्ला सहित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में लोगों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। बारिश के बावजूद जुलूस में शामिल लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और लोग लगातार जुलूस के साथ चलते रहे। डीजे की धुन पर नात और धार्मिक गीतों के साथ लोग जुलूस में शामिल नजर आए। विभिन्न समाजों के लोगों ने दिया कौमी एकता का संदेश जुलूस में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने भी शामिल होकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आपसी भाईचारे और कौमी एकता का संदेश देखने को मिला। जुलूस में मौजूद लोगों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने मानवता, शांति, दया, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इन्हीं आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। कौन हैं पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर माने जाते हैं। मुस्लिम समाज उनके जीवन और शिक्षाओं को आदर्श मानता है। उन्होंने लोगों को एक ईश्वर में विश्वास, इंसाफ, दया, जरूरतमंदों की मदद, आपसी भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके जन्मदिन की खुशी में मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी मनाई जाती है और विभिन्न स्थानों पर जुलूस एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम जुलूस को देखते हुए शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एचआर पांडे, तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों द्वारा जुलूस के मार्ग और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी गई, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। 65 शब्दों में लिखो वगैर हेडिंग1
- भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा पथरिया टीम कार्यकर्ता द्वारा ग्राम सगुनी खुर्द मैं रोड पर अवैध शराब सप्लाई की जा रही थी भागवती मानव कल्याण संगठन पर कार्यकर्ताओं ने देखा और उसे शराब अभी शराब को जपती की और जीरतों की को सूचना देकर जगती बनाई गई भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा आवश्यक शराब पकड़ी गुरुवर जी के संदेश नशा मुक्त हो सारा देश1
- दमोह: बटियागढ़ में शनिवार को लगेगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर, कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी रहेंगे मौजूद *दमोह।* मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत इस शनिवार बटियागढ़ में विशाल जन-संवाद एवं समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शासन के निर्देश अनुसार अभियान हर शुक्रवार को आयोजित होता है, लेकिन इस सप्ताह त्योहार के कारण शनिवार को इसे आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी कलेक्टर कार्यालय से दी गई है। शिविर में जिला कलेक्टर, एसडीएम, जनपद सीईओ सहित कृषि, राजस्व, स्वास्थ्य, पंचायत, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खाद्य आपूर्ति सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। मौके पर ही होगा निराकरण शिविर में आमजन की प्रमुख समस्याओं जैसे - - सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतें - आयुष्मान कार्ड, समग्र, राशन कार्ड - किसान सम्मान निधि, खाद-बीज की समस्या - पेंशन, लाड़ली बहना, आंगनबाड़ी से जुड़े प्रकरण का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण भी किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव और नगर के वार्ड पार्षदों से अपील की है कि अधिक से अधिक हितग्राहियों को शिविर की जानकारी दें ताकि हर पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। समय: शनिवार सुबह 11 बजे से, स्थान: जनपद पंचायत प्रांगण, बटियागढ़1