प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता एवं गंभीरता से गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें - कलेक्टर* *जनसुनवाई में 315 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, 19 प्रकरण समय-सीमा में दर्ज* *गंभीर एवं महत्वपूर्ण आवेदनों पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश* मुरैना,कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं। जनसुनवाई में कुल 315 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें से 19 प्रकरणों को समय-सीमा (टीएल) में दर्ज कर संबंधित विभागों को निराकरण के लिए अग्रेषित किया गया। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने गंभीर एवं महत्वपूर्ण प्रकृति के आवेदनों पर स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ लेते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। नागरिकों को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें निर्धारित समय में राहत मिले, यह अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनसुनवाई में नागरिकों द्वारा राजस्व एवं भूमि संबंधी विवाद, छात्रवृत्ति, अतिथि शिक्षक, स्वास्थ्य सेवाएं, सामाजिक न्याय, पेंशन, स्वच्छता, अतिक्रमण, सिंचाई सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के आवेदन प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन को जन आकांक्षा पोर्टल पर दर्ज कर निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आवेदकों को उनके प्रकरण की प्रगति एवं निराकरण की स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न हो। प्रकरणों के निराकरण में संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करें तथा की गई कार्रवाई का स्पष्ट एवं संतोषजनक प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, संयुक्त कलेक्टर श्री आर.के. सिन्हा, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर श्री भरत कुमार, श्री उमेश अवस्थी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता एवं गंभीरता से गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें - कलेक्टर* *जनसुनवाई में 315 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, 19 प्रकरण समय-सीमा में दर्ज* *गंभीर एवं महत्वपूर्ण आवेदनों पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश* मुरैना,कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं। जनसुनवाई में कुल 315 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें से 19 प्रकरणों को समय-सीमा (टीएल) में दर्ज
कर संबंधित विभागों को निराकरण के लिए अग्रेषित किया गया। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने गंभीर एवं महत्वपूर्ण प्रकृति के आवेदनों पर स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ लेते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। नागरिकों को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें निर्धारित समय में राहत मिले, यह अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी
है। जनसुनवाई में नागरिकों द्वारा राजस्व एवं भूमि संबंधी विवाद, छात्रवृत्ति, अतिथि शिक्षक, स्वास्थ्य सेवाएं, सामाजिक न्याय, पेंशन, स्वच्छता, अतिक्रमण, सिंचाई सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के आवेदन प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन को जन आकांक्षा पोर्टल पर दर्ज कर निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आवेदकों को उनके प्रकरण की प्रगति एवं निराकरण की स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए। कलेक्टर
ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न हो। प्रकरणों के निराकरण में संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करें तथा की गई कार्रवाई का स्पष्ट एवं संतोषजनक प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, संयुक्त कलेक्टर श्री आर.के. सिन्हा, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर श्री भरत कुमार, श्री उमेश अवस्थी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
- जरा सी बारिश में नदी बन जाती है गली, घरों में घुस रहा पानी वार्ड 4 के जोटई रोड से नागाजी तालाब तक जलभराव, रहवासी बोले- अब नाव ही मंजूर करा दो पोरसा। नगर के वार्ड क्रमांक 4 में जोटई रोड स्थित नागाजी गौशाला के पास से नागाजी तालाब तक जाने वाली गली बारिश के दिनों में रहवासियों के लिए मुसीबत बन गई है। जरा सी बारिश होते ही पूरी गली पानी से लबालब हो जाती है। हालात यह हैं कि सड़क और नाली का अंतर तक दिखाई नहीं देता और पानी घरों में घुसने लगता है। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने और आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बनती है। कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। बारिश के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। क्षेत्र निवासी राम शर्मा ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि थोड़ी सी बारिश होते ही मोहल्ले की गली नदी में तब्दील हो जाती है। प्रशासन से अब मांग है कि यदि पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो कम से कम मोहल्ले के लिए नाव ही मंजूर करा दी जाए, ताकि लोग बारिश के दिनों में सुरक्षित तरीके से आ-जा सकें। रहवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि हर साल बारिश के दौरान बनने वाली जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।1
- ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई... ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई... ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर इलाके में बाजार से घर लौट रही एक छात्रा के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्रा और उसके परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मौके पर काफी हंगामा हुआ।1
- 👉दिमनी स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी डॉक्टर नदारद, मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल स्टाफ नर्स से डॉक्टर की मौजूदगी को लेकर पूछा गया तो जवाब—“मुझे कुछ नहीं पता” इमरजेंसी ड्यूटी में डॉक्टर की अनुपस्थिति की शिकायत, स्वास्थ्य विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग 👉अम्बाह/दिमनी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिमनी में इमरजेंसी सेवा के दौरान डॉक्टर के मौजूद नहीं मिलने का मामला सामने आया है। डॉक्टर की गैर मौजूदगी को लेकर स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिलने वाली आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 👉बताया गया कि इमरजेंसी के समय जब डॉक्टर की मौजूदगी को लेकर स्टाफ नर्स से जानकारी ली गई तो कथित तौर पर उन्होंने जवाब दिया—“मुझे कुछ नहीं पता।” ऐसे में सवाल उठता है कि आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को तत्काल चिकित्सकीय उपचार और विशेषज्ञ परामर्श कैसे उपलब्ध कराया जा रहा है। 👉इमरजेंसी सेवा में डॉक्टर की अनुपस्थिति गंभीर विषय माना जा रहा है, क्योंकि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को किसी भी समय तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। यदि निर्धारित ड्यूटी के दौरान डॉक्टर मौजूद नहीं थे, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है और ड्यूटी व्यवस्था की निगरानी कौन कर रहा था? 👉बड़े सवाल इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान डॉक्टर स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद क्यों नहीं थे? क्या डॉक्टर की अनुपस्थिति की जानकारी उच्च अधिकारियों को थी? इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की जिम्मेदारी किसके पास थी? ड्यूटी रोस्टर और उपस्थिति की नियमित निगरानी कौन करता है? क्या स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करेगा? #nonfollowers #follower #followerseveryone #friendship #Facebook #facebookpost #facebookreels #viralvideo #FacebookPage1
- आगामी त्यौहारों को लेकर मौ तथा गोहद नगर के मंदिरों में हुई सजावट, बुधवार को होगी दशलक्षण पूजा आगामी त्यौहारों को लेकर मौ तथा गोहद नगर के मंदिरों में सजावट की गई मंगलवार को रात लगभग 9 बजे मंदिरों की सजावट की गई वहीं जगह जगह गणेश जी की प्रतिमाएं विराजमान हुई।तथा बुधवार से पर्यूषण पर्व की शुरुआत होगी इस दौरान जैन मंदिरों में दशलक्षण पूजा अर्चना की जाएगी1
- आगरा रेलवे ब्रेकिंग!!! अंतरराज्यीय चोरी करने वाले गिरोह का GRP पुलिस ने किया खुलासा,,, 2 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. एक शातिर चोर कर चुका है NEET परीक्षा पास... लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने की चाह में करते थे चोरी... मुख्य आरोपी पुनीत चोरी की रकम से गर्लफ्रेंड की जरूरतों को भी करता था पूरी... गर्लफ्रेंड को हुआ कैंसर, तो पुनीत ने इलाज़ में खर्च कर दिए 80 लाख... आरोपी पुनीत का भाई एयरफोर्स बहन डॉक्टर और पिता है आर्मी से है रिटायर्ड... लखनऊ में हुक्का पार्लर चलाता था पुनीत... लॉकडाउन के बाद हुक्का पार्लर किया बंद फिर बन गया चोर... चोरी की घटनाओं के साथ ही NEET की तैयारी करता रहा आरोपी... जिस जिले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, उस जिले में फिर नहीं करता था चोरी... मुख्य आरोपी पुनीत के खिलाफ 27 से ज्यादा मुकदमे पहले से है दर्ज... आरोपी पुनीत और आकाश को किया गिरफ्तार... कब्जे से लाखों की कीमत के सोने चांदी के आभूषण, और नगदी बरामद... आगरा कैंट GRP पुलिस ने की कार्रवाई... बाइट :-राजेश दीक्षित क्षेत्राधिकारी जीआरपी...1
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया फतेहाबाद सीएचसी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखीं, जे एस वाई की समीक्षा फतेहाबाद (आगरा): मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव सोमवार को फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। सीएमओ के अचानक पहुंचने से स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हड़कंप मच गया। उन्होंने सीएचसी की सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान डॉ. श्रीवास्तव ने सबसे पहले जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की। उन्होंने योजना से संबंधित रजिस्टरों, लाभार्थियों की सूची और भुगतान की स्थिति का अवलोकन किया। सीएमओ ने निर्देश दिए कि जननी सुरक्षा योजना के कार्यों में तेजी लाई जाए और पात्र लाभार्थियों के हित में अधिक प्रयास किए जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को समय पर योजना का लाभ मिल सके। सीएमओ ने बताया कि वर्तमान में वायरल फीवर सहित मौसमी बीमारियों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक विशेष रजिस्टर बनाया गया है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की हर स्वास्थ्य समस्या की जानकारी अंकित की जाती है। इसी रजिस्टर में दर्ज समस्या के आधार पर स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं और दवाइयां उपलब्ध कराती हैं। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान सहित डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। सीएमओ ने स्टाफ को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिले, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं को ईमानदारी से धरातल पर उतारा जाए।1
- विश्व शांति एवं अच्छी फसल की कामना को लेकर श्री गणेश मंदिर में हुआ हवन अखंड रामायण की पूर्णाहुति पर वेद मंत्रों के साथ दी गईं हवन में आहुतियां, चार दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया भाग पोरसा,,,,,,,,,,,,, विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र में अच्छी फसल की कामना को लेकर भगवान श्री गणेश जी के मंदिर पर अखंड रामायण की समाप्ति के अवसर पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्रद्धापूर्वक आहुतियां अर्पित कीं और भगवान श्री गणेश से विश्व में शांति तथा सभी के सुखी एवं निरोगी जीवन की कामना की। हवन का आयोजन आचार्य आनंद शास्त्री एवं पंडित राहुल शास्त्री के मार्गदर्शन में कराया गया। दोनों आचार्यों ने वैदिक परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार करते हुए श्रद्धालुओं से हवन में आहुतियां अर्पित कराईं। वातावरण में गूंजते वेद मंत्रों और धार्मिक जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। हवन को माना गया है शुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम सनातन धार्मिक परंपरा में हवन एवं यज्ञ का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अग्नि में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित करने से वातावरण की शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा के संचार और मन की एकाग्रता में सहायता मिलती है। यज्ञ में अग्नि को देवताओं तक आहुति पहुंचाने का माध्यम माना गया है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि विधि-विधान से किया गया यज्ञ परिवार, समाज और समस्त जीव-जगत के कल्याण की भावना को मजबूत करता है। धार्मिक दृष्टि से हवन की प्रत्येक आहुति के साथ व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत इच्छाओं के साथ-साथ लोक कल्याण, विश्व शांति, सुख-समृद्धि, आरोग्य और प्रकृति के संतुलन की प्रार्थना करता है। यज्ञ की सामूहिक भावना लोगों में सेवा, सहयोग, सद्भाव और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देती है। अच्छी वर्षा एवं फसल की कामना हवन में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान से क्षेत्र में अच्छी वर्षा, किसानों की खुशहाली और अच्छी फसल की कामना की। श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की कि प्रकृति अनुकूल रहे, खेतों में पर्याप्त उपज हो और किसान परिवारों में सुख-समृद्धि आए। साथ ही देश-दुनिया में शांति स्थापित होने तथा आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ने की कामना की गई। हवन में बृजेश सिंह तोमर, अशोक सिंह तोमर, सुदामा गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, साधना तोमर, घनश्याम गुप्ता, दामोदर सिंह तोमर, सुरेश सिंह तोमर सहित लगभग चार दर्जन श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं। श्रद्धालुओं ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव, परस्पर सहयोग और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करना भी है। सामूहिक रूप से की गई प्रार्थना से लोगों में सकारात्मक सोच और सामाजिक एकजुटता का भाव पैदा होता है। पूर्णाहुति के बाद हुआ विशाल भंडारा हवन एवं अखंड रामायण की पूर्णाहुति के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पोरसा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और धार्मिक कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना सहयोग दिया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन कर विश्व शांति, परिवारों की खुशहाली, समाज में सद्भाव और क्षेत्र की समृद्धि की प्रार्थना की।2
- यमुना में डूबे 15 वर्षीय ओमकार का शव करीब 20 घंटे बाद बरामद फतेहाबाद ब्रेकिंग न्यूज़ 😭 यमुना में डूबे 15 वर्षीय ओमकार का शव करीब 20 घंटे बाद बरामद फतेहाबाद के पारौली सिकरवार गांव में यमुना नदी में नहाते समय डूबे 15 वर्षीय किशोर ओमकार का शव करीब 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, शव ईंधोंन से नीचे पसीना वाले हनुमान मंदिर के पास से बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद से ही पुलिस, पीएसी और गोताखोरों की टीम लगातार ओमकार की तलाश में जुटी हुई थी। 😭 परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ॐ शांति 🙏💐 #फतेहाबाद #आगरा #यमुना #ओमकार #ब्रेकिंगन्यूज #दुःखद_घटना1