ढकदेई में आयोजित चौपाल में किसानों और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया नकुड (सहारनपुर) मंगलवार को नकुड विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढकदेई में विकसित भारत–जी राम जी जनजागरण अभियान के तहत कृषक श्रमिक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों और ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने जी राम जी योजना के उद्देश्य और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हर गांव तक योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी और लोग सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक होंगे। सभा को संबोधित करते हुए नकुड विधायक मुकेश चौधरी ने सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पहले गरीब लोग पैसे की कमी के कारण इलाज नहीं करवा पाते थे, लेकिन अब आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इसके चलते गरीब परिवारों का लाखों रुपये तक का इलाज मुफ्त किया जा रहा है। नकुड विधायक ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के आखिरी छोर तक के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है, ताकि हर गरीब, किसान और मजदूर इसका लाभ उठा सके। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान चेरमैन कुलदीप सिंह उर्फ बबलू फन्दपुरी, नकुड मंडल अध्यक्ष सुनील फौजी, राकेश चौधरी, सोनू प्रधान, अरविंद पवार समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष, महिलाएं और युवा भी चौपाल में शामिल हुए।चौपाल के दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी दी गई और उन्हें योजनाओं के महत्व के बारे में समझाया गया। रिपोर्ट कलीम अहमद

- क्या #फिल्म_सेंसर_बोर्ड_BJP का गुलाम बन चुका है आखिर #इस्लाम_विरोधी_फिल्मो टैक्स फ्री को बढ़ाव क्यो #बहुआयामी_दल के प्रश्न व जनता से अपील ?1
- हरियाणा जिला करनाल इंद्री मार्ग जो गढ़पुर खालसा और बीयना ट्रॉली एक्टिवा कैसे चकनाचूर हुई और उनके सवारी बैठी हुई उसका ख्याल हुआ देखिए हमारे साथ वीडियो में 1
- सहारनपुर। थाना साइबर क्राइम सहारनपुर पुलिस टीम द्वारा ट्रेडिंग के नाम पर 1.31 करोड़ की साइबर ठगी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर जालसाज/अभियुक्त भूपेन्द्र को गिरफ्तार किया। कब्जे से 25,650/- रुपये नगद, विदेशी करेंसी, 13 चैक बुक, एक ब्लैंक और एक भरा हुआ चैक, एक रेडमी कम्पनी का नोटपैड व 2 स्मार्ट फोन, विभिन्न बैंकों के 22 डेबिट कार्ड, टैब, 04 फ्लाइट टिकट, 02 मोहर अलग अलग कम्पनियो की तथा अभियुक्त का पैन कार्ड और आधार कार्ड बरामद। जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर द्वारा जानकारी दी गयी। वीडियो:- बरामद माल और पुलिस अधीक्षक नगर, जानकारी देते हुए2
- Post by HR02 City News1
- गैस सिलेंडर व्हाट्सएप के माध्यम से बुक करना बहुत आसान है। अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से नीचे दिए गए नंबरों पर 'Hi' या 'Book' लिखकर मैसेज भेजें। Indane (इंडेन): 7588888824 HP (एचपी): 9222201122 Bharat (भारत): 18002243441
- Post by Anoopshukla1
- Post by Dharamvir Singh1
- Post by Anoopshukla1