logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में जमीन विवाद और फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी सूरज पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बांकी फुलवरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और लाइसेंसी रायफल से फायरिंग का मामला दर्ज हुआ था, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि चौथे आरोपी सूरज पाण्डेय को आज बैतालपुर-बांकी फुलवरिया रोड के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

11 hrs ago
user_Sandeep Tiwari
Sandeep Tiwari
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में जमीन विवाद और फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी सूरज पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बांकी फुलवरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और लाइसेंसी रायफल से फायरिंग का मामला दर्ज हुआ था, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि चौथे आरोपी सूरज पाण्डेय को आज बैतालपुर-बांकी फुलवरिया रोड के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • देवरिया । *थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार, चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त मोहताब अली उर्फ मेहताब पुत्र रमजान अली साकिन जमापुर थाना जीरादेई जनपद सिवान (बिहार) को विगत रात्रि में देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर रजि0 सं0- UP 61AZ 2037 बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल .2026 को थाना कोतवाली पर वादी श्री शैलेश यादव पुत्र दूधनाथ यादव निवासी जखनिया थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी दिनांक 10 अप्रैल .2026 को अपनी मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर रजि0 सं0- UP 61AZ 2037 से जनपद कुशीनगर से अपने घर जा रहे थे कि सोंदा जनपद देवरिया के पास रूककर आराम करने लगे व उनको नींद आ गयी तभी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की मोटरसाइकिल व मोबाइल चोरी कर लिया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1.उ0नि0 शुभम कुमार पाठक थाना कोतवाली देवरिया 2.का0 जियालाल थाना कोतवाली देवरिया 3.का0 चन्दन मौर्या थाना कोतवाली देवरिया *
    1
    देवरिया ।
*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार, चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस अधीक्षक   अभिजीत आर. शंकर द्वारा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी)  आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर  संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त मोहताब अली उर्फ मेहताब पुत्र रमजान अली साकिन जमापुर थाना जीरादेई जनपद सिवान (बिहार) को विगत रात्रि में देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर रजि0 सं0- UP 61AZ 2037 बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
उल्लेखनीय है कि  11 अप्रैल .2026 को थाना कोतवाली पर वादी श्री शैलेश यादव  पुत्र दूधनाथ यादव निवासी जखनिया थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी दिनांक 10 अप्रैल .2026 को अपनी मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर रजि0 सं0- UP 61AZ 2037  से जनपद कुशीनगर से अपने घर जा रहे थे कि सोंदा जनपद देवरिया के पास रूककर आराम करने लगे व उनको नींद आ गयी तभी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की मोटरसाइकिल व मोबाइल चोरी कर लिया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। 
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 शुभम कुमार पाठक थाना कोतवाली देवरिया
2.का0 जियालाल थाना कोतवाली देवरिया
3.का0 चन्दन मौर्या थाना कोतवाली देवरिया 
*
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • देवरिया: मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनी बाबा साहब आंबेडकर जयंती, वाद-विवाद प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज प्रांगण में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. रजनी मैम द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें बैच 2025 की छात्रा ज्योति सिंह और आंशिक सिंह ने सुंदर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद इसी बैच के मनीष सिंह ने प्रभावशाली कविता पाठ किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता रही, जिसमें 2022 और 2023 बैच के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय “Feminism: Equality or Extremism” था। प्रतिभागियों में अविशी यादव, आंचल शुक्ला, मृगांक सिंह और गगन तवर शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में अविशी यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ वक्ता’ का पुरस्कार भी प्रधानाचार्य द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल नयन चतुर्वेदी जी रहे, जो पिछले 40 वर्षों से मुंबई में विधुर एक्टिंग स्कूल का संचालन कर रहे हैं और वर्तमान में देवरिया में रहकर समाजसेवा के कार्यों में संलग्न हैं। इस अवसर पर सभी चिकित्सा संकाय सदस्यों ने बाबा साहब आंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार डॉ. आंबेडकर ने भेदभाव का सामना करते हुए समाज से उसे समाप्त करने का संकल्प लिया और देश को संविधान के रूप में एक मजबूत आधार प्रदान किया। साथ ही शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उनके प्रसिद्ध कथन “शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा” को भी याद किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न बैच के टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। इस आयोजन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.के. मिश्रा, फिजियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सज्जन लाल वर्मा, मेडिसिन विभाग के पूर्व सहायक आचार्य डॉ. रणधीर सिंह, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय पांडे, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पवन त्रिवेदी, मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अंबु पांडे, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी सहित डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. सोनू कुमार, डॉ. जफर अनीश, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
    1
    देवरिया: मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनी बाबा साहब आंबेडकर जयंती, वाद-विवाद प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज प्रांगण में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. रजनी मैम द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें बैच 2025 की छात्रा ज्योति सिंह और आंशिक सिंह ने सुंदर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद इसी बैच के मनीष सिंह ने प्रभावशाली कविता पाठ किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता रही, जिसमें 2022 और 2023 बैच के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय “Feminism: Equality or Extremism” था। प्रतिभागियों में अविशी यादव, आंचल शुक्ला, मृगांक सिंह और गगन तवर शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में अविशी यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ वक्ता’ का पुरस्कार भी प्रधानाचार्य द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल नयन चतुर्वेदी जी रहे, जो पिछले 40 वर्षों से मुंबई में विधुर एक्टिंग स्कूल का संचालन कर रहे हैं और वर्तमान में देवरिया में रहकर समाजसेवा के कार्यों में संलग्न हैं।
इस अवसर पर सभी चिकित्सा संकाय सदस्यों ने बाबा साहब आंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार डॉ. आंबेडकर ने भेदभाव का सामना करते हुए समाज से उसे समाप्त करने का संकल्प लिया और देश को संविधान के रूप में एक मजबूत आधार प्रदान किया। साथ ही शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उनके प्रसिद्ध कथन “शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा” को भी याद किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न बैच के टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.के. मिश्रा, फिजियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सज्जन लाल वर्मा, मेडिसिन विभाग के पूर्व सहायक आचार्य डॉ. रणधीर सिंह, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय पांडे, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पवन त्रिवेदी, मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अंबु पांडे, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी सहित डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. सोनू कुमार, डॉ. जफर अनीश, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • जनपद देवरिया भटनी गांव 🌍 देवरिया लाइव
    1
    जनपद देवरिया भटनी गांव 🌍 देवरिया लाइव
    user_देवरिया लाइव
    देवरिया लाइव
    Voice of people देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सेवा में, श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय, तहसील – देवरिया, जनपद – देवरिया, उत्तर प्रदेश विषय: ग्राम सभा सरौरा धूमनगर स्थित अंबेडकर पार्क की भूमि को अवैध कब्जे से तत्काल मुक्त कराकर जयंती कार्यक्रम संपन्न कराने हेतु प्रार्थना पत्र महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं मणि यादव उर्फ अन्ना हजारे, जिलाध्यक्ष – आजाद अधिकार सेना पार्टी, जनपद देवरिया तथा ग्राम सभा – सरौरा धूमनगर का निवासी हूँ । महोदय, हमारे ग्राम सभा में स्थित अंबेडकर पार्क, जो कि सार्वजनिक उपयोग एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए आरक्षित भूमि है, वर्तमान समय में कुछ दबंग/अवैध व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है । आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर ग्राम सभा के लोग उक्त स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु एकत्रित हैं, किन्तु अवैध कब्जे के कारण जयंती कार्यक्रम नहीं हो पा रहा है । इससे ग्रामवासियों में अत्यधिक आक्रोश एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है । यह मामला अत्यंत संवेदनशील एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ा हुआ है, अतः किसी भी अप्रिय घटना से बचने हेतु तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप आवश्यक है । अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए मौके पर राजस्व एवं पुलिस टीम भेजकर अंबेडकर पार्क की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए, जिससे आज ही जयंती कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके । साथ ही दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की कृपा करें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति पुनः उत्पन्न न हो। आपकी त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी, जिसके लिए समस्त ग्रामवासी आपके सदा आभारी रहेंगे । धन्यवाद। दिनांक: __________ भवदीय, मणि यादव उर्फ अन्ना हजारे जिलाध्यक्ष – आजाद अधिकार सेना पार्टी जनपद – देवरिया (उ० प्र०) ग्राम सभा – सरौरा धूमनगर पोस्ट – करौंदी, तहसील – देवरिया जिला – देवरिया मोबाइल नंबर: 8875764547 हस्ताक्षर: __________
    2
    सेवा में,
श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय,
तहसील – देवरिया, जनपद – देवरिया, उत्तर प्रदेश
विषय: ग्राम सभा सरौरा धूमनगर स्थित अंबेडकर पार्क की भूमि को अवैध कब्जे से तत्काल मुक्त कराकर जयंती कार्यक्रम संपन्न कराने हेतु प्रार्थना पत्र
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं मणि यादव उर्फ अन्ना हजारे, जिलाध्यक्ष – आजाद अधिकार सेना पार्टी, जनपद देवरिया तथा ग्राम सभा – सरौरा धूमनगर का निवासी हूँ ।
महोदय, हमारे ग्राम सभा में स्थित अंबेडकर पार्क, जो कि सार्वजनिक उपयोग एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए आरक्षित भूमि है, वर्तमान समय में कुछ दबंग/अवैध व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है ।
आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर ग्राम सभा के लोग उक्त स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु एकत्रित हैं, किन्तु अवैध कब्जे के कारण जयंती कार्यक्रम नहीं हो पा रहा है ।  इससे ग्रामवासियों में अत्यधिक आक्रोश एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है ।
यह मामला अत्यंत संवेदनशील एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ा हुआ है, अतः किसी भी अप्रिय घटना से बचने हेतु तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप आवश्यक है ।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए मौके पर राजस्व एवं पुलिस टीम भेजकर अंबेडकर पार्क की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए, जिससे आज ही जयंती कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके ।
साथ ही दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की कृपा करें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति पुनः उत्पन्न न हो।
आपकी त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी, जिसके लिए समस्त ग्रामवासी आपके सदा आभारी रहेंगे ।
धन्यवाद।
दिनांक: __________
भवदीय,
मणि यादव उर्फ अन्ना हजारे
जिलाध्यक्ष – आजाद अधिकार सेना पार्टी
जनपद – देवरिया (उ० प्र०)
ग्राम सभा – सरौरा धूमनगर
पोस्ट – करौंदी, तहसील – देवरिया
जिला – देवरिया
मोबाइल नंबर: 8875764547
हस्ताक्षर: __________
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • देवरिया पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी मोहताब अली उर्फ मेहताब को देवरिया-सलेमपुर मार्ग स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर (UP 61AZ 2037) भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल को सोंदा के पास आराम कर रहे युवक की बाइक और मोबाइल चोरी हो गए थे, जिसके बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    1
    देवरिया पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी मोहताब अली उर्फ मेहताब को देवरिया-सलेमपुर मार्ग स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर (UP 61AZ 2037) भी बरामद की है।
बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल को सोंदा के पास आराम कर रहे युवक की बाइक और मोबाइल चोरी हो गए थे, जिसके बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • देवरिया। जनपद के बैतालपुर नगर पंचायत में स्थित पशु चिकित्सालय पर अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें सभी कार्मिकों ने डॉ भीमराव राव अम्बेडकर को पुष्पांजलि दिया एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने सभी कार्मिकों को बाबा साहेब के आदर्शों जैसे शिक्षित बनो,संगठित रहो और संघर्ष करो को अपनाने,सामाजिक समानता,न्याय और बंधुत्व की रक्षा करने तथा संविधान के मूल्यों का पालन करने की शपथ दिलाई और कहा कि यह शपथ समानता,शिक्षा के प्रसार और एक समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती है। आयोजन में भारत के संविधान में निहित आदर्शों सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक न्याय,विचार,अभिव्यक्ति,विश्वास,धर्म और उपासना की स्वतंत्रता,प्रतिष्ठा और अवसर की समता की रक्षा करने और उन्हें बढ़ावा देने एवं छुआछूत,जातिगत भेदभाव और अन्याय के खिलाफ लड़ने और समाज में आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया गया। महिलाओं और वंचितों के अधिकारों की रक्षा और एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहने जहाँ प्रत्येक नागरिक को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार के लिए प्रयास करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वेटनरी फार्मासिस्ट राकेश कुमार भारती,सुभाष चंद्र धर्मेंद्र यादव,सुनील कुमार,सीताराम व महेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
    1
    देवरिया। जनपद के बैतालपुर नगर पंचायत में स्थित पशु चिकित्सालय पर अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें सभी कार्मिकों ने डॉ भीमराव राव अम्बेडकर को पुष्पांजलि दिया एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने सभी कार्मिकों को बाबा साहेब के आदर्शों जैसे शिक्षित बनो,संगठित रहो और संघर्ष करो को अपनाने,सामाजिक समानता,न्याय और बंधुत्व की रक्षा करने तथा संविधान के मूल्यों का पालन करने की शपथ दिलाई और कहा कि यह शपथ समानता,शिक्षा के प्रसार और एक समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती है। आयोजन में भारत के संविधान में निहित आदर्शों सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक न्याय,विचार,अभिव्यक्ति,विश्वास,धर्म और उपासना की स्वतंत्रता,प्रतिष्ठा और अवसर की समता की रक्षा करने और उन्हें बढ़ावा देने एवं छुआछूत,जातिगत भेदभाव और अन्याय के खिलाफ लड़ने और समाज में आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया गया। महिलाओं और वंचितों के अधिकारों की रक्षा और एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहने जहाँ प्रत्येक नागरिक को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार के लिए प्रयास करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वेटनरी फार्मासिस्ट राकेश कुमार भारती,सुभाष चंद्र धर्मेंद्र यादव,सुनील कुमार,सीताराम व महेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
    user_DEORIA TODAY
    DEORIA TODAY
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • "मैं कहां पे खड़ा हूं !" उत्तरप्रदेश | मुजफ्फरनगर के फुगाना थाने के दारोगा चोबसिंह कल मुख्यमंत्री के दौरे में VIP ड्यूटी पर थे. अचानक कुछ हुआ और तहसील के पास तैनात दारोगा ने शर्ट उतार दी, पुलिस टोपी भी उनके पास नही थी. अधनंगे बदन वह मिट्टी में लोट रहे थे. उनके चश्मे का एक शीशा गायब था. लेटे हुए वह बेचैनी से मोबाइल देखते थे तो कभी पेट के बल लेटकर लंबी नींद लेते थे. उनका शरीर साथ नही दे रहा था. वह लेटे हुए कई बार मूत्र-विसर्जन भी कर चुके थे. दारोगा की गाड़ी भी पास खड़ी थी. राहगीरों ने उनकी हालत देखते हुए उन्हें एक अहाते के अंदर कर दिया. साथी पुलिसवालों ने आकर उनकी सुधि ली. औघ रहा दारोगा बार-बार कहता था. हां मैने दारू पी ली है मगर ये बताओ मैं कहां पे खड़ा हूं.
    1
    "मैं कहां पे खड़ा हूं !"
उत्तरप्रदेश | मुजफ्फरनगर के फुगाना थाने के दारोगा चोबसिंह कल मुख्यमंत्री के दौरे में VIP ड्यूटी पर थे. अचानक कुछ हुआ और तहसील के पास तैनात दारोगा ने शर्ट उतार दी, पुलिस टोपी भी उनके पास नही थी. अधनंगे बदन वह मिट्टी में लोट रहे थे. 
उनके चश्मे का एक शीशा गायब था. लेटे हुए वह बेचैनी से मोबाइल देखते थे तो कभी पेट के बल लेटकर लंबी नींद लेते थे. उनका शरीर साथ नही दे रहा था. वह लेटे हुए कई बार मूत्र-विसर्जन भी कर चुके थे. 
दारोगा की गाड़ी भी पास खड़ी थी. राहगीरों ने उनकी हालत देखते हुए उन्हें एक अहाते के अंदर कर दिया. साथी पुलिसवालों ने आकर उनकी सुधि ली. 
औघ रहा दारोगा बार-बार कहता था. हां मैने दारू पी ली है मगर ये बताओ मैं कहां पे खड़ा हूं.
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी: मैलानी-बांकेगंज में बवाल, 20 पुलिसकर्मी घायल हुए है मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज में B. R. Ambedkar की मूर्ति तोड़े जाने के बाद हिंसा भड़क गई। पथराव में करीब 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि थाना, चौकी और एडिशनल एसपी की गाड़ियां क्षतिग्रस्त की गईं। घटना के दौरान का एक रिपोर्टर भी हल्का घायल हुआ। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। जिला मुख्यालय से भारी पुलिस बल मौके की ओर रवाना किया गया है ।
    1
    लखीमपुर खीरी: 
मैलानी-बांकेगंज में बवाल, 20 पुलिसकर्मी घायल हुए है
मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज में B. R. Ambedkar की मूर्ति तोड़े जाने के बाद हिंसा भड़क गई। पथराव में करीब 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि थाना, चौकी और एडिशनल एसपी की गाड़ियां क्षतिग्रस्त की गईं।
घटना के दौरान  का एक रिपोर्टर भी हल्का घायल हुआ। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। जिला मुख्यालय से भारी पुलिस बल मौके की ओर रवाना किया गया है ।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.