रामसागर राय मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट क्वार्टर फाइनल में नेपाल की दमदार जीत, कोलकाता को 17 रनों से दी शिकस्त जोगबनी (अररिया) इंडो-नेपाल क्रिकेट क्लब, जोगबनी के तत्वावधान में आयोजित रामसागर राय मेमोरियल डे-नाइट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नेपाल की टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए कोलकाता क्रिकेट क्लब को 17 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच में टॉस जीतकर नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। नेपाल ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। टीम की ओर से रितेश राय ने 44 गेंदों पर 53 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि रोहन शाह ने 33 गेंदों में 47 रन बनाकर स्कोर को मज़बूती दी। कोलकाता की गेंदबाज़ी में कन्हैया यादव ने 4 ओवर में 2 विकेट झटके, वहीं पूज्यराज यादव को 1 सफलता मिली। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 17.2 ओवर में 175 रन पर ऑलआउट हो गई। कोलकाता की ओर से आलोक कुमार ने 38 गेंदों पर शानदार 76 रन बनाए, जबकि आकाश ने 25 गेंदों में 42 रन की तेज़ पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। नेपाल की गेंदबाज़ी बेहद प्रभावशाली रही। रोहन शाह ने 4 ओवर में 4 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया, वहीं बिटप्पा आचार्य ने 4 ओवर में 2 विकेट हासिल किए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रोहन शाह को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हे पूर्व वार्ड पार्षद संजीव दास ने पुरस्कार देकर सम्मान किया। इस मौके पर स्वर्गीय रामसागर राय के छोटे भाई सह जोगबनी नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद अनीता देवी प्रतिनिधि राजू राय, पुत्र भीम राय, आयोजक कमिटी के अध्यक्ष अंजार अहमद, उपाध्यक्ष जसिम नोमानी, सचिव मोहम्मद सद्दाम हुसैन, कोषाध्यक्ष सन्नी रियाज, मदन गुप्ता, संजय दुबे, गणेश साह, अमित झा, मोहम्मद रियाज, घनश्याम मिश्रा, सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

- आज का मैच हुआ रोमांचक1
- मीडिया में खबर आने के बाद पूर्णियां मेडिकल कॉलेज से चोरी किया हुआ दोनो बच्चा हरदा के समीप अपहरणकर्ता छोड़कर भागे, पब्लिक ने पुलिस को सौंपा।1
- पति के मौ/त का कारण बना दोस्त 😭 . . . . #arariatalk #AajTak #LatestNews #ArariaNews #viralreel #NewsUpdate #NirajKumar1
- भाई वीरेन्द्र ने कह दी बड़ी बात मंत्री ही मंत्री से आग्रह कर रहे हैं।1
- मुश्किल में सितारे -------1
- Post by Dilshad Khan1
- Post by Tabar Tor News1
- पूर्णिया में लाइन बाजार के पास वेरिफिकेशन वेरीगेटिंग की गई है जिससे लोगों को आने जाने में थोड़ी सुविधा हुई है नहीं तो लोग बीच-बीच से निकल जाया करते थे रोड पर जिससे एक्सीडेंट होने का कितना बहुत ज्यादा बना रहता था उसके लिए यह काम सराहनी है और अब जब आप आएंगे ऑटो या बाइक से तो आपको कार्टून से लेकर जीएमसी तक आपको इस प्रकार की चीज देखने को मिलेंगे।1