प्रयागराज जिले के घूरपुर विज्ञान क्षेत्र के विज्ञान भूषण सम्मानित पत्रकार विजय चितौरी की पत्नी का निधन, शोक व्यक्त करने उमड़ा जनसैलाब जिले के प्रतिष्ठित पत्रकार, गांव की नई आवाज के संपादक एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विज्ञान भूषण सम्मान से सम्मानित विजय चितौरी की पत्नी सावित्री देवी (70 वर्ष) का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद उनके पैतृक गांव चितौरी में निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि रविवार को यमुना नदी स्थित सुजावन देवघाट पर सम्पन्न हुई, जहां उनके बड़े पुत्र जीवन भाई ने मुखाग्नि दी। सावित्री देवी के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक सोमनाथ कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष मो. अली भैयन, डॉ. लालचंद पटेल, सुनील यादव, बंसीलाल पटेल, सूबेदार सिंह, रामबाबू, राजेश पटेल, साहित्यकार लखन प्रतापगढ़ी, शंकर लाल मजदूर, दिनेश पटेल, अर्जुन सिंह, जितेंद्र केसरवानी, सोनू केसरवानी, शंकर लाल मधुकर, डॉ. अमरनाथ सिंह, बेचन लाल विनोदी, सत्येंद्र सिंह, प्रवीण पटेल, राजेंद्र शुक्ला, राजेंद्र पारखी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जसरा शिक्षक संगठन से जुड़े डॉ. एस.पी. सिंह, सरोज कुमार सिंह पटेल, तन्मयानंद पाण्डेय, वीरेंद्र पटेल, विनय कुमार पाण्डेय, सरोज कुमार यादव, दिनेश कुमार सिंह, राघवेंद्र सिंह एवं विनीत गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

- Post by Pari Mathur1
- Post by Sona Rohit1
- प्रयागराज: गौहनिया गैस एजेंसी से KYC के नाम पर पैसे वसूलने का आरोप निराधार निकला। उपभोक्ताओं से बात करने पर पता चला कि व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से फैलाई गई जानकारी गलत थी। गैस एजेंसी ने किसी भी प्रकार की KYC के लिए पैसे नहीं मांगे हैं। 🔴4
- मेजा के कोहडार चौकी अंतर्गत डाबर गांव में कच्चे मकान में लगी भयानक आग ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया तब तक गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख। परिजनों का रो रो का बुरा हाल।1
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1
- सरेराह दबंगो का आतंक!! दबंगो ने महिला के छप्पर को जबरन तोड़ा.... दबंगो की दबंगई का वीडिओ सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल!! शिकायत के बाद भी दबंगो पर नहीं हुई कार्यवाई!! स्थानीय पुलिस पर कार्यवाई ना करने का आरोप!! Anchor --- उत्तर प्रदेश मे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही दबंग और भूमाफियाओ पर जीरो टॉलरेस की कार्यवाई करते हो!लेकिन प्रयागराज मे आज भी दबंगो को शासन प्रशाशन का जरा सा खौफ नहीं है!प्रयागराज मे बेखौफ दबंगो ने दिन दहाड़े महिला के छप्पर को गिराकर फिर एक बार कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है!जंघई बाजार निवासी विकास जायसवाल का आरोप है की उसके छप्पर को दबंग मनोज मिश्रा और उसके बेटे ने तोड़ कर गिराते हुए कब्ज़ा कर लिया!आरोप है की दबंगो ने जबरन विकास जायसवाल और उसके पुरे परिवार को घर से बाहर भी निकाल दिया, दबंगो ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर दोबारा घर मे आने की कोशिश करोगे तो जान से मार दिए जाओगे!पीड़ित और पीड़ित का परिवार घटना से डरा सहमा हुआ है!भुक्तभोगी विकास का कहना है की साल 2020 मे मनोज मिश्रा और मंजू मिश्रा से जमीन खरीदकर मकान का निर्माण कराया था!कुछ दिन बाद हाईवे का निर्माण होने से मकान का कुछ भाग हाईवे की जद मे आ गया!जिसके बाद भुक्त भोगी विकास जायसवाल ने शेष बची जमीन पर टीन शेड लगा कर रहना शुरू कर दिया !आरोप है की कुछ दिन बीतने के बाद मनोज मिश्रा और उसके बेटे विरोध करते हुए मारपीट पर अमादा हो गए!पीड़ित मामले की लिखित शिकायत SDM हंडिया से करते हुए कब्ज़ा दिलवाने की मांग की!पीड़ित की शिकायती पत्र पर SDM हंडिया ने संज्ञान लेते हुए राजस्व टीम का गठन किया!SDM हंडिया के आदेश पर नायब तहसीलदार राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौका मुआयना करते हुए भुक्तभोगी विकास जाय सवाल को कब्ज़ा दिलाये!आरोप है कुछ राजस्व टीम को जाने के बाद दबंग मनोज मिश्रा और उसका दबंग बेटा उसी जमीन पर फिर से कब्ज़ा जमा लिया!भुक्त भोगी विकास जायसवाल ने इस मामले की शिकायत सरायममरेज पुलिस से करते हुए कार्यवाई की मांग की लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी दबंगो के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं हुई!सबसे बड़ा सवाल है की आखिर ये दबंग कितने प्रभावसाली है की इनके खिलाफ स्थानीय प्रशाशन भी कार्यवाई करने गुरेज कर रहा है!क्या इन दबंगो के सामने स्थानीय प्रशासन भी नतमस्तक को गया है!अब भुक्तभोगी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से जान माल की सुरक्षा और जमीन को कब्ज़ामुक्त कराने के लिए गुहार लगाया है!अब देखने वाली बात होंगी की शासन प्रशाशन दबंगो के खिलाफ कब और कैसे कार्यवाई करता है!क्या प्रशाशन इन दबंगो के चंगुल से जमीन कब्ज़ा मुक्त करा पायेगी, या पीड़ित परिवार को दर दर की ठोकरे ही खानी पड़ेगी.....1
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- Post by Sona Rohit1