*मड़ुआ, सांवा और कोदो की उन्नत खेती सीखेंगे जिले के किसान* *मिलेट्स की खेती की उन्नत तकनीक सीखने समस्तीपुर रवाना हुए किसान* बलिया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन 2026-27 के न्यूट्री सीरियल घटक के तहत जिले के किसानों को मिलेट्स की खेती, उत्पादन और प्रसंस्करण की उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण दिलाने के लिए किसानों का दल बिहार के समस्तीपुर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के लिए रवाना हुआ। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण में किसानों को मड़ुआ, सांवा, कोदो समेत अन्य मोटे अनाजों की वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही मिलेट्स के उत्पादन, प्रसंस्करण तथा उनसे विभिन्न पौष्टिक व्यंजन तैयार करने की विधि के बारे में भी किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जनपद से अधिकारी एवं कर्मचारियों समेत 10 सदस्यीय दल प्रशिक्षण के लिए रवाना हुआ। उप निदेशक कृषि बलिया मनीष कुमार सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। उन्होंने कहा कि मिलेट्स की खेती किसानों के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ पोषण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीक की जानकारी मिलेगी, जिससे वे अपने खेतों में मिलेट्स का बेहतर उत्पादन कर सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मिलेट्स की खेती के लिए भूमि की तैयारी, उन्नत प्रजातियों का चयन, बुवाई, सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा फसल की कटाई और भंडारण की तकनीक की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा मिलेट्स के मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण के जरिए अतिरिक्त आय अर्जित करने के तरीकों से भी किसानों को अवगत कराया जाएगा। कृषि विभाग का उद्देश्य किसानों को मोटे अनाजों की खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही मिलेट्स के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षण से लौटने के बाद किसान सीखी गई तकनीकों को अपने क्षेत्र के अन्य किसानों तक भी पहुंचाएंगे।

- बलिया में सिपाही परितोष मिश्रा को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, पुलिस विभाग की आंखें नम आरक्षी परितोष मिश्र की अंतिम विदाई में छलका पुलिस परिवार का दर्द, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा बलिया : आरक्षी परितोष मिश्रा के असामयिक मौत से पुलिस परिवार में शोकाकुल है। पोस्टमार्टम के बाद जिला अस्पताल परिसर में दिवंगत आरक्षी को गार्द की शोक सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने स्वयं दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। एसपी द्वारा कंधा देकर अंतिम विदाई देने का यह भावुक दृश्य देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और हर शख्स की आंखें नम हो गईं। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार परिजनों के साथ खड़ा है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी बांसडीह, प्रतिसार निरीक्षक बलिया, प्रभारी निरीक्षक बांसडीह, थानाध्यक्ष बांसडीह रोड सहित अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा नम आखों से आरक्षी परितोष को राजकीय सम्मान व श्रद्धांजलि देकर उनके शव को उनके मूल निवास के लिए रवाना किया गया।1
- ग्यासपुर सहयोग शिविर में दिखा त्वरित न्याय का असर, मिनटों में सुधरी जमाबंदी सिसवन। ग्यासपुर में राजस्व विभाग के सहयोग शिविर में अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने त्वरित कार्रवाई की। आवेदक राजेन्द्र यादव की जमाबंदी में नाम व खाता खेसरा की त्रुटि को दस्तावेज जांच कर ऑन द स्पॉट सुधार दिया गया। त्वरित समाधान से आवेदक ने प्रशासन का आभार जताया।1
- आंदर पूजन अर्चन के बाद खुला भगवान गणेश की प्रतिमा का पट,जयकारों से पूरा क्षेत्र हुआ भक्तिमय आंदर नगर पंचायत समेत प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सोमबार से गणपति उत्सव का शुभारंभ हो गया। इस दौरान लोगों के घरों सहित पंडालों में प्रथम पूज्य गणपति की स्थापना के साथ उनका विधि विधान से पूजन-अर्चन किया गया। पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का पूजन अर्चन करने के पश्चात भगवान गणेश की मूर्ति का पट खोला गया।इसके बाद चारों तरफ गणपति बप्पा मोरया की ध्वनि गुंजयमान होती रही।इस दौरान आंदर नगर पंचायत के सुल्तानपुर गांव में बाल प्रमुख सेवा समिति द्वारा बड़े पैमाने पर गणेश पूजा का आयोजन किया गया है जिसको लेकर सुबह में कलश यात्रा निकाला गया जो की गांव का भ्रमण करते हुए आंदर दाहा नदीपुल के पर पहुंचा कर विद्वान पंडितो द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ क्लास में जल भरकर पुनः पूजा पंडाल में लौट गया। इसके बाद पूजा अर्चना करने के साथ भगवान गणेश का पट खोला गया। गणपति बप्पा मोरया, शंकर भगवान की जय, हर हर महादेव के जय घोष से पूरा क्षेत्र भक्ति में हो गया वही भगवान गणेश का पट खोलना के बाद से पूजा समिति के युवाओं द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया इसको लेकर काफी चहल देखा खाया गया। शिवपुराण के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश जी का अवतरण हुआ था। जिन्हें समस्त देवताओं में प्रथम पूज्य माना जाता है। सनातन परंपरा में भगवान गणेश जी को विध्नहर्ता और रिद्धि-सिद्धि के दाता के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है।1
- आंदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार की सुबह 10 बजे कक्षा एक से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षा का संचालन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में कराया जा रहा है।परीक्षा 20 सितंबर तक चलेगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर एक से तीन बजे तक निर्धारित है। मंगलवार को प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक विज्ञान की परीक्षा हुई। शिक्षक कमाल अहमद,दिलीप कुमार साह,नील कमल राम,इकबाल रजा आदि शिक्षक उपस्थित थे आंदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार की सुबह 10 बजे कक्षा एक से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षा का संचालन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में कराया जा रहा है।परीक्षा 20 सितंबर तक चलेगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर एक से तीन बजे तक निर्धारित है। मंगलवार को प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक विज्ञान की परीक्षा हुई। शिक्षक कमाल अहमद,दिलीप कुमार साह,नील कमल राम,इकबाल रजा आदि शिक्षक उपस्थित थे1
- गुठनी थाना की पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से विदेशी और देशी शराब मिलाकर करीब 44 लीटर शराब बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया हैं।गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गुठनी थाना की पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से विदेशी और देशी शराब मिलाकर करीब 44 लीटर शराब बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया हैं।गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।1
- मैं सिर्फ बिहार की राजनीति करना चाहता हूं... उसे टुकड़ों मैं सिर्फ बिहार की राजनीति करना चाहता हूं... उसे टुकड़ों में नहीं बांटना चाहता।1
- सुखपुरा सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) के संदर्भ में तैयार खबर और संशोधित थंबनेल टेक्स्ट डिज़ाइन नीचे दिया गया है: सुखपुरा सीएचसी को चालू कराने और दर्ज मुकदमों की वापसी को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन1
- जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं ने तीज व्रत के अवसर पर क्या कुछ किया देखें -1
- बलिया में सनसनीखेज वारदात: रंजिश में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कुछ लोगों के एक समूह ने लाठियों से पीट-पीटकर 35 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हमले में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। यह घटना सोमवार रात को मालीपुर गांव से आगे कैथी (मथिया) के पास घटी, जब आरोपियों ने उस मोटरसाइकिल को रोका जिस पर उमेश चौरसिया यात्रा कर रहे थे और उन पर लाठियों से हमला किया। पुलिस के अनुसार, उभाओं थाना क्षेत्र के करणी गांव का निवासी चौरसिया सोमवार देर शाम मालीपुर से पूजा सामग्री लेकर घर लौट रहा था। वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर शाम करीब 7:45 बजे कैथी (मठिया) इलाके में पहुंचा। पुलिस ने बताया कि इलाके में घात लगाकर बैठे बदमाशों के एक समूह ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर उस पर लाठियों से हमला किया। हमलावरों की संख्या चार से छह के बीच बताई जा रही है। चौरासिया हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें सीर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौरसिया के साथ मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे एक अन्य व्यक्ति को भी इस घटना में मामूली चोटें आईं। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस उभाओं पुलिस स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांचकर्ता अब हमले के पीछे के सटीक मकसद का पता लगाने और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस जांच के तहत आसपास के इलाके के निवासियों से पूछताछ कर रही है और अन्य उपलब्ध सबूतों की जांच कर रही है। एएसपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बात करते हुए कहा, "आज सूचना मिली कि उभाओन पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत संकट मोचन मथिया मोड़ के पास उमेश चौरासिया का पास के एक गांव के कुछ युवकों से झगड़ा हो गया। झड़प के दौरान उमेश चौरासिया के सिर पर लाठी से वार किया गया। उन्हें तुरंत उभाओन पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।" उन्होंने कहा, "प्रारंभिक आकलन के अनुसार, पीड़ित के भतीजे के माध्यम से पता चला है कि पड़ोसी गांव के कुछ लोगों ने उमेश पर हमला किया था। इसके बाद, संदिग्धों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है। आगे की जांच जारी है।"1