Shuru
Apke Nagar Ki App…
गढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिट्टी चौराहे के पास बंद कमरे में चल रहा जुआ पकड़ा गया गढ़ा पुलिस ने बिट्टी चौराहे के पास एक बंद कमरे में छापेमारी कर कथित रूप से चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। मौके से ताश के पत्ते, नकदी और अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। STEEL CITY BREAKING NEWS – हर बड़ी खबर सबसे पहले।
Sapna Prajapati
गढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिट्टी चौराहे के पास बंद कमरे में चल रहा जुआ पकड़ा गया गढ़ा पुलिस ने बिट्टी चौराहे के पास एक बंद कमरे में छापेमारी कर कथित रूप से चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। मौके से ताश के पत्ते, नकदी और अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। STEEL CITY BREAKING NEWS – हर बड़ी खबर सबसे पहले।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- विश्व हिन्दू परिषद की बाल संस्कार केन्द्र कार्यशाला सम्पन्न, मातृशक्ति ने लिया संस्कारित समाज निर्माण का संकल्प न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी विश्व हिन्दू परिषद की बाल संस्कार केन्द्र कार्यशाला सम्पन्न, मातृशक्ति ने लिया संस्कारित समाज निर्माण का संकल्प न्यूज़ रिपोर्टर : मोहित संघी मां नर्मदा। विश्व हिन्दू परिषद, जबलपुर विभाग द्वारा मां नर्मदा जिले में बाल संस्कार केन्द्रों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार एवं भारत माता के चित्र पर पूजन एवं आरती के साथ हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य समाज की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रभक्ति के संस्कार विकसित करना रहा। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद प्रांत की वरिष्ठ बहनें विभिन्न जिलों में पहुंचकर मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रही हैं। कार्यक्रम में प्रांत सत्संग प्रमुख श्रीमती मालती रैकवार, प्रांत सह सत्संग प्रमुख श्रीमती प्रमिला दीदी एवं दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजिका सोनम रवानी ने उपस्थित मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने खेल, गीत, मंत्र एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को संस्कारित करने की प्रभावी पद्धतियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान सभी बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से बाल संस्कार केन्द्र संचालित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभाग मंत्री महेन्द्र सिंह, विभाग सहमंत्री राजेश रैकवार, विभाग संयोजिका अर्पिता दीदी, मां नर्मदा जिला मंत्री राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष नीरज बरसैंया, जिला उपाध्यक्ष शोभा तिवारी, शक्ति साधना प्रमुख पूजा दीदी, जिला सहसंयोजिका उषा पटेल, दुर्गावती जिला संयोजिका आरती शुक्ला, आयुध जिला संयोजिका प्रियंका ठाकुर,नेहा सोनी मधु सिंह, नीतू संघी, राखी पांडे, शोभा पवार, जिला संयोजिका श्रद्धा झारिया, शताक्षी जायसवाल, सुलेखा दुबे, अर्पिता खम्परिया, बजरंग दल सहसंयोजक राहुल बाकले सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यशाला के समापन पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से युक्त भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में बाल संस्कार केन्द्रों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात सभी ने साथ मिलकर स्वालपाहार किया4
- 🚨 जबेरा में शराब दुकान पर बवाल! बैंक, स्कूल और तहसील के बीच क्यों खुली दुकान? | Ground Report 🚨 जबेरा में शराब दुकान को लेकर विवाद तेज! दमोह जिले के जबेरा में संचालित जबेरा 'A' शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि दुकान के आसपास भारतीय स्टेट बैंक, पेट्रोल पंप, ब्लॉक/तहसील कार्यालय, शासकीय मॉडल स्कूल और धार्मिक स्थल मौजूद हैं, इसलिए इस स्थान पर शराब दुकान नहीं होनी चाहिए। ग्राउंड रिपोर्ट में स्थानीय लोगों ने अपनी बात खुलकर कैमरे पर रखी और प्रशासन से इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस मामले में लगाए गए आरोप संबंधित लोगों के हैं। यदि प्रशासन, आबकारी विभाग या संबंधित लाइसेंसधारक अपना पक्ष रखना चाहते हैं, तो सच हमेशा न्यूज़ उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।1
- आज मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट में ओबीसी 27% आरक्षण को लेकर के सुनबाई हो रही थी जिसमें ओबीसी महासभा की तरफ से एडवोकेट उदय कुमार साहू जी ने दो जजों की बेंच में ओबीसी के मुद्दों पर पूरी शिद्दत से बात रखी एक न्यायाधीश आनंद कुमार पाठक हैं दूसरे न्यायाधीश विनायक सराफ हैं इन्होंने बीच में आदि सुनवाई के बाद माइक को सुनवाई करते समय ही बंद कर दिया भाई जब 27% आरक्षण देना ही है सुनवाई हो रही है तो माइक बंद करने का क्या प्रयोजन है सरकार की क्या मंशा है माईक को बंद न कराया जाता ओबीसी के हितों को लेकर सरकार गंभीरता से विचार करें वरना हम जबलपुर हाईकोर्ट का घेराव करेंगे यह ऐलान ओबीसी महासभा करती है आप सभी लोग इस वीडियो को जरूर ध्यान से सुने एडवोकेट उदय कुमार साहू लंबे समय से ओबीसी वर्ग के हितों के लिए सुप्रीम कोर्ट से लेकर जबलपुर हाईकोर्ट तक पूरी ईमानदारी से पूरी हिम्मत के साथ बात रखते हैं उनके जज्बे को भी सलाम और पूरी ओबीसी महासभा उनके स� आज मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट में ओबीसी 27% आरक्षण को लेकर के सुनबाई हो रही थी जिसमें ओबीसी महासभा की तरफ से एडवोकेट उदय कुमार साहू जी ने दो जजों की बेंच में ओबीसी के मुद्दों पर पूरी शिद्दत से बात रखी एक न्यायाधीश आनंद कुमार पाठक हैं दूसरे न्यायाधीश विनायक सराफ हैं इन्होंने बीच में आदि सुनवाई के बाद माइक को सुनवाई करते समय ही बंद कर दिया भाई जब 27% आरक्षण देना ही है सुनवाई हो रही है तो माइक बंद करने का क्या प्रयोजन है सरकार की क्या मंशा है माईक को बंद न कराया जाता ओबीसी के हितों को लेकर सरकार गंभीरता से विचार करें वरना हम जबलपुर हाईकोर्ट का घेराव करेंगे यह ऐलान ओबीसी महासभा करती है आप सभी लोग इस वीडियो को जरूर ध्यान से सुने एडवोकेट उदय कुमार साहू लंबे समय से ओबीसी वर्ग के हितों के लिए सुप्रीम कोर्ट से लेकर जबलपुर हाईकोर्ट तक पूरी ईमानदारी से पूरी हिम्मत के साथ बात रखते हैं उनके जज्बे को भी सलाम और पूरी ओबीसी महासभा उनके स�1
- श्रावण माह के पावन अवसर पर गोटेगांव स्थित परमहंसी झोतेश्वर गंगा आश्रम में गुरुदेव भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर विधि-विधान से महादेव का रुद्राभिषेक करते हुए।1
- गुरु पूर्णिमा पर जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज का हुआ भव्य सम्मान, शिष्यों ने लिया आशीर्वाद न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी गुरु पूर्णिमा पर जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज का हुआ भव्य सम्मान, शिष्यों ने लिया आशीर्वाद जबलपुर। भारतीय संस्कृति में गुरु पूर्णिमा का पर्व महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह पावन अवसर गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और ज्ञान के महत्व का प्रतीक माना जाता है। इस दिन शिष्य अपने गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसी क्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व पोली पाथर स्थित जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज के निवास पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं एवं शिष्यों का आगमन प्रारंभ हो गया और दिनभर गुरु दर्शन एवं आशीर्वाद का सिलसिला चलता रहा। इस अवसर पर शिष्यों ने जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज का पुष्पमालाओं एवं शॉल से सम्मान किया तथा उनके चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुजी ने सभी शिष्यों को धर्म, संस्कार, सदाचार और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा बताया।4
- ब्रेकिंग न्यूज़ जबलपुर: मदन महल पुलिस का छापा, 249 लीटर अवैध शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार बरामद शराब की कीमत: करीब 1 लाख 85 हजार रुपये। स्थान: कालीमठ आमनपुर क्षेत्र, मदन महल थाना (जबलपुर)। गिरफ्तार आरोपी: मकान मालिक बिंदु विश्वकर्मा और उनकी पत्नी रजनी विश्वकर्मा। कारवाई: मदन महल थाना प्रभारी धीरज राज के नेतृत्व में दबिश; आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज। आगे की जांच: सीएसपी अखिलेश गौर के अनुसार, शराब के इस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहराई से छानबीन जारी है।1