मुरादाबाद स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में ₹1,50,735 का राजस्व अर्जित। यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा तथा रेलगाड़ियों एवं स्टेशन परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक, मुरादाबाद श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश यादव के निर्देशन में दिनांक 25.08.2026 को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर विशेष किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश यादव की उपस्थिति में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री हरि सिंह मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक श्री भावेश शर्मा, 24 टिकट चेकिंग स्टाफ एवं 09 रेलवे सुरक्षा बल स्टॉफ ने संयुक्त रूप से सघन टिकट जांच अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत मुरादाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्मों तथा कुल 27 रेलगाड़ियों में जांच की गई। इनमें गाड़ी संख्या 15910, 12318, 15211, 15128, 12392, 74304, 15016, 14618, 54392, 65309, 14627, 12558, 12035, 15060, 14322, 54307, 14114, 64565, 15035, 13151, 14008, 22453, 15006, 54464, 18103, 13005 एवं 13307 शामिल रहीं। टिकट जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा के 122 मामले पकड़े गए, जिनसे ₹81,060/- का राजस्व अर्जित किया गया। अनियमित यात्रा के 93 मामलों में ₹63,175/- तथा गंदगी फैलाने के 22 मामलों में ₹6,500/- का राजस्व अर्जित किया गया। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 237 मामलों में ₹1,50,735/- (एक लाख पचास हजार सात सौ पैंतीस रुपये मात्र) का राजस्व अर्जित किया गया। यात्रियों से अपील है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, रेलवे नियमों का पालन करें तथा रेलगाड़ियों एवं स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखें। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के सघन टिकट चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। मुरादाबाद मंडल यात्रियों से सहयोग की अपील करता है।

- सपा सांसद रुचि वीरा का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला, गुलदार के आतंक और महंगाई को लेकर घेरा सपा सांसद रुचि वीरा का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला, गुलदार के आतंक और महंगाई को लेकर घेरा1
- चीन के तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही चीन के तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का पानी अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके के कई घरों, बाजारों और दूसरी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। तेज बहाव में वाहन और सामान बह गए, जबकि एक पुल भी टूट गया। बाढ़ के बाद टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात 9 पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ के बाद से इनसे संपर्क नहीं हो पाया है। हालांकि, बॉर्डर पोस्ट पर मौजूद 25 से 30 दूसरे लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बाढ़ के असर को देखते हुए बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिला हाई अलर्ट पर हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने गंडक नदी में करीब 3 मीटर ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की आशंका जताई है।2
- मीरा फाउंडेशन" की संस्थापक ( बबली किन्नर उर्फ मीरा ) ने दी 🌹ईद मिलादुन्नबी🌹 की मुबारकबाद ! JAN PRIME MEDIA NEWS 95280401011
- ग्राम उत्तमपुर बहलोलपुर की सड़क है या कीचड़ बाहरी नाले मनोज कश्यप की न्यूज़ सड़कों का है बुरा हाल कौन सुनेगा गांव की समस्या1
- सावन के आखिरी सोमवार को मुरादाबाद की सड़कों पर भक्ति का एक ऐसा समंदर उमड़ पड़ा है, जो बस हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है। मुरादाबाद के कोने-कोने से निकले ये भोले के भक्त बृजघाट के पवित्र तट से माँ गंगा का पावन जल भरकर अपनी मंजिल की ओर निकल पड़े हैं। इस बार कांवरियों का उत्साह देखते ही बनता है; उनकी यात्रा केवल भक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि कला और अटूट श्रद्धा का अद्भुत संगम बन चुकी है। भक्तों ने अपनी-अपनी कांवड़ों को बड़े ही मनमोहक और भव्य रूपों में सजाया है—किसी ने विशाल शिवलिंग की आकृति बनाई है, तो किसी ने अमरनाथ की गुफा की तर्ज पर कांवड़ को तैयार किया है। रंग-बिरंगी चमचमाती लाइटें, डीजे पर बजते शिव भजन और उन पर झूमते भक्त पूरे माहौल को शिवमय बना रहे हैं। मीलों का लंबा सफर, पैरों के छाले और भारी थकान भी इनके हौसले के आगे पस्त हो चुके हैं। हर कदम के साथ बस एक ही गूँज है— "बम-बम भोले!" बृजघाट से जल लेकर मुरादाबाद के शिवालयों की ओर बढ़ते इन कांवरियों का यह भव्य रूप हमारी सनातन परंपरा, आस्था और अटूट एकता का वो सुंदर उदाहरण है, जो सावन के इस अंतिम सोमवार को हमेशा के लिए यादगार बना देता है। हर-हर महादेव!1
- CJP के बाद अब बिहार में KJP राजनीति में उतरी एक नई पार्टी1
- प्राचीन कुपेश्वर शिव मन्दिर मे रामायण पाठ का किया गया शुभ आरम्भ। तहसील टांडा के गाँव नरायनपुर मे प्राचीन कुपेश्वर शिव मंदिर मे सावन माह के अंत मे किया गया रामायण पाठ का शुभ आरम्भ।1
- नेपाल के तिमुरे में बाढ़ का कहर, CCTV में कैद सैलाब। ।1