धौलपुर कोतवाली थाना पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्यवाही धौलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर राज्य में लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना में पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज, भरतपुर प्रीति चन्द्रा आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर वैभव शर्मा आरपीएस के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रदीप नेहरा आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी रामकिशन यादव पुलिस ने के नेतृत्व में एएसआई चरनसिंह मय थाना जाप्ता द्वारा 14 सितंबर 2026 को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुराने महिला एवं बाल चिकित्सालय धौलपुर के पास दबिश दी गई। मौके से हरीकेश, अनुराग सिंह तोमर और नरेन्द्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन एवं तीन जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 111(2)(बी), 3(5) बीएनएस एवं 3(1)/25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों से हथियारों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अनुसंधान जारी है। दिनांक 14 सितंबर 2026 को नगरपरिषद धौलपुर में शांतिपूर्ण चुनाव मतगणना संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुराने महिला एवं बाल चिकित्सालय के पास कार्रवाई की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस बरामद किए।
धौलपुर कोतवाली थाना पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्यवाही धौलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर राज्य में लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना में पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज, भरतपुर प्रीति चन्द्रा आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर वैभव शर्मा आरपीएस के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रदीप नेहरा आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी रामकिशन यादव पुलिस ने के नेतृत्व में एएसआई चरनसिंह मय थाना जाप्ता द्वारा 14 सितंबर 2026 को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुराने महिला एवं बाल चिकित्सालय धौलपुर के पास दबिश दी गई। मौके से हरीकेश, अनुराग सिंह तोमर और नरेन्द्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन एवं तीन जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 111(2)(बी), 3(5) बीएनएस एवं 3(1)/25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों से हथियारों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अनुसंधान जारी है। दिनांक 14 सितंबर 2026 को नगरपरिषद धौलपुर में शांतिपूर्ण चुनाव मतगणना संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुराने महिला एवं बाल चिकित्सालय के पास कार्रवाई की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस बरामद किए।
- विश्व शांति एवं अच्छी फसल की कामना को लेकर श्री गणेश मंदिर में हुआ हवन अखंड रामायण की पूर्णाहुति पर वेद मंत्रों के साथ दी गईं हवन में आहुतियां, चार दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया भाग पोरसा,,,,,,,,,,,,, विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र में अच्छी फसल की कामना को लेकर भगवान श्री गणेश जी के मंदिर पर अखंड रामायण की समाप्ति के अवसर पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्रद्धापूर्वक आहुतियां अर्पित कीं और भगवान श्री गणेश से विश्व में शांति तथा सभी के सुखी एवं निरोगी जीवन की कामना की। हवन का आयोजन आचार्य आनंद शास्त्री एवं पंडित राहुल शास्त्री के मार्गदर्शन में कराया गया। दोनों आचार्यों ने वैदिक परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार करते हुए श्रद्धालुओं से हवन में आहुतियां अर्पित कराईं। वातावरण में गूंजते वेद मंत्रों और धार्मिक जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। हवन को माना गया है शुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम सनातन धार्मिक परंपरा में हवन एवं यज्ञ का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अग्नि में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित करने से वातावरण की शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा के संचार और मन की एकाग्रता में सहायता मिलती है। यज्ञ में अग्नि को देवताओं तक आहुति पहुंचाने का माध्यम माना गया है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि विधि-विधान से किया गया यज्ञ परिवार, समाज और समस्त जीव-जगत के कल्याण की भावना को मजबूत करता है। धार्मिक दृष्टि से हवन की प्रत्येक आहुति के साथ व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत इच्छाओं के साथ-साथ लोक कल्याण, विश्व शांति, सुख-समृद्धि, आरोग्य और प्रकृति के संतुलन की प्रार्थना करता है। यज्ञ की सामूहिक भावना लोगों में सेवा, सहयोग, सद्भाव और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देती है। अच्छी वर्षा एवं फसल की कामना हवन में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान से क्षेत्र में अच्छी वर्षा, किसानों की खुशहाली और अच्छी फसल की कामना की। श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की कि प्रकृति अनुकूल रहे, खेतों में पर्याप्त उपज हो और किसान परिवारों में सुख-समृद्धि आए। साथ ही देश-दुनिया में शांति स्थापित होने तथा आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ने की कामना की गई। हवन में बृजेश सिंह तोमर, अशोक सिंह तोमर, सुदामा गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, साधना तोमर, घनश्याम गुप्ता, दामोदर सिंह तोमर, सुरेश सिंह तोमर सहित लगभग चार दर्जन श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं। श्रद्धालुओं ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव, परस्पर सहयोग और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करना भी है। सामूहिक रूप से की गई प्रार्थना से लोगों में सकारात्मक सोच और सामाजिक एकजुटता का भाव पैदा होता है। पूर्णाहुति के बाद हुआ विशाल भंडारा हवन एवं अखंड रामायण की पूर्णाहुति के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पोरसा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और धार्मिक कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना सहयोग दिया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन कर विश्व शांति, परिवारों की खुशहाली, समाज में सद्भाव और क्षेत्र की समृद्धि की प्रार्थना की।2
- जितनी ज्यादा टेक्नोलॉजी उतनी ज्यादा आफ़त.. लुधियाना में MG कंपनी की Windsor EV अपने आप लॉक होकर बिना चालक के चल पड़ी... गाड़ी पर चालक का कोई कंट्रोल नहीं रहा...1
- आगरा रेलवे ब्रेकिंग!!! अंतरराज्यीय चोरी करने वाले गिरोह का GRP पुलिस ने किया खुलासा,,, 2 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. एक शातिर चोर कर चुका है NEET परीक्षा पास... लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने की चाह में करते थे चोरी... मुख्य आरोपी पुनीत चोरी की रकम से गर्लफ्रेंड की जरूरतों को भी करता था पूरी... गर्लफ्रेंड को हुआ कैंसर, तो पुनीत ने इलाज़ में खर्च कर दिए 80 लाख... आरोपी पुनीत का भाई एयरफोर्स बहन डॉक्टर और पिता है आर्मी से है रिटायर्ड... लखनऊ में हुक्का पार्लर चलाता था पुनीत... लॉकडाउन के बाद हुक्का पार्लर किया बंद फिर बन गया चोर... चोरी की घटनाओं के साथ ही NEET की तैयारी करता रहा आरोपी... जिस जिले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, उस जिले में फिर नहीं करता था चोरी... मुख्य आरोपी पुनीत के खिलाफ 27 से ज्यादा मुकदमे पहले से है दर्ज... आरोपी पुनीत और आकाश को किया गिरफ्तार... कब्जे से लाखों की कीमत के सोने चांदी के आभूषण, और नगदी बरामद... आगरा कैंट GRP पुलिस ने की कार्रवाई... बाइट :-राजेश दीक्षित क्षेत्राधिकारी जीआरपी...1
- आगरा व्यूरो रिपोर्ट आगरा में मंगलवार सुबह ताजमहल घूमने पहुंची यूके की महिला टूरिस्ट बंदर ने हमला कर दिया1
- ब्रैकिग शिवपुरी - पोहरी अनुविभाग अंर्तगत गोपालपुर थाना क्षेत्र की घटना गुम में हुई 8 लाख रुपए कीमत की 11 भैसों को पुलिस ने 24 घँटे में खोज निकाला शिवपुरी जिले के थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा गुम हुई 11 भैसों को जंगल से सर्चिंग कर दस्तयाब कर पशु मालिक सुपुर्द की गई। पुलिस के अनुसार 13 सितम्बर को फरियादी रामवीर गुर्जर नि.ग्राम ईमलिया थाना गोपालपुर द्वारा पुलिस को बताया कि उसकी 11 नग भैंसे ग्राम पाडरखेडा के जंगल में चरते-चरते कही गुम हो गई।जिन्हें काफी ढूंढा लेकिन भैंसे मिल नही रही है।पशु मालिक की शिकायत पर गुम हुई मवेशी के मामले को जांच में लिया गया।और पुलिस ने जंगल मे सर्च ऑपरेशन शुरू किया और पाडरखेडा के जंगल में सर्चिंग के दौरान दिनांक 14 सितम्बर को यानी 24 घँटे में पुलिस ने 11 भैसों को खोज निकाला और पशु मालिक को सुपुर्द कर दिया गया। पशु मालिक के अनुसार गुम हुई उसकी 11 भैसों कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है1
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया फतेहाबाद सीएचसी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखीं, जे एस वाई की समीक्षा फतेहाबाद (आगरा): मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव सोमवार को फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। सीएमओ के अचानक पहुंचने से स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हड़कंप मच गया। उन्होंने सीएचसी की सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान डॉ. श्रीवास्तव ने सबसे पहले जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की। उन्होंने योजना से संबंधित रजिस्टरों, लाभार्थियों की सूची और भुगतान की स्थिति का अवलोकन किया। सीएमओ ने निर्देश दिए कि जननी सुरक्षा योजना के कार्यों में तेजी लाई जाए और पात्र लाभार्थियों के हित में अधिक प्रयास किए जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को समय पर योजना का लाभ मिल सके। सीएमओ ने बताया कि वर्तमान में वायरल फीवर सहित मौसमी बीमारियों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक विशेष रजिस्टर बनाया गया है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की हर स्वास्थ्य समस्या की जानकारी अंकित की जाती है। इसी रजिस्टर में दर्ज समस्या के आधार पर स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं और दवाइयां उपलब्ध कराती हैं। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान सहित डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। सीएमओ ने स्टाफ को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिले, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं को ईमानदारी से धरातल पर उतारा जाए।1
- विश्व शांति, अच्छी फसल और सुख-समृद्धि के लिए हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ,,,, एवं गणेश जी महाराज मंदिर पर हुआ भगवान को मनाने के लिए भजन संध्या कार्यक्रम हुआ,,, गोवर्धन गिरिराज जी महाराज मंदिर पर महंत राम किशोर दास शास्त्री एवं पुजारी शिवकुमार शुक्ला के सानिध्य में उमड़ा भक्तों का सैलाब, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ हवन पोरसा,,,,,,,,, विश्व शांति, क्षेत्र में अच्छी फसल, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर पोरसा स्थित भगवान गोवर्धन गिरिराज जी महाराज के मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर के महंत राम किशोर दास शास्त्री एवं पुजारी शिवकुमार शुक्ला के सानिध्य में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। संगीतमय सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। भक्ति संगीत और सुंदरकांड की चौपाइयों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर पंचमुखी हनुमान जी महाराज की आराधना की और क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इस धार्मिक आयोजन में रामनिवास उपाध्याय, जसवीर सिंह तोमर, डॉक्टर सुरेंद्र सिंह तोमर, राधेश्याम सिंह तोमर,, राम दत्त गुप्ता, दीपू सिंह, पंडित जगत नारायण शर्मा, मुरारी लाल गुप्ता, रामवीर सिंह तोमर, हमीर सिंह तोमर, मुरारी सिंह बघेल, ब्रजराज सिंह तोमर, विजेंद्र सिंह, रामचरण, जसवंत सिंह, सुरेश सिंह फौजी, सुखदेवी शर्मा, गुड्डी देवी शर्मा, राम बेटी, मुन्नी देवी ओझा, चंद्रकांता सहित लगभग एक सैकड़ा से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। सुंदरकांड पाठ के समापन के पश्चात मंदिर के महंत राम किशोर दास शास्त्री के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन का आयोजन किया गया। हवन में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति, क्षेत्र में अच्छी वर्षा एवं अच्छी फसल, परिवारों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महंत राम किशोर दास शास्त्री ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान एवं सामूहिक प्रार्थना से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भगवान हनुमान जी की आराधना श्रद्धालुओं को शक्ति, साहस और आत्मविश्वास प्रदान करती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने का आह्वान किया। भगवान श्री गणेश जी के मंदिर पर आचार्य आनंद शास्त्री के सानिध्य में भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें पंडित राम किशोर तिवारी, पंडित राहुल शास्त्री, मेवाराम शर्मा, रामशंकर शर्मा, दर्शन लाल शर्मा,अजय डंडोतिया, देवेन्द्र शर्मा, रामवीर सिंह परमार, राधाचरण मिस्त्री,नाकुल श्रीवास,सत्ते , आदि ने भजन गागा के समा बांदा उपस्थित जनों को प्रेरित किया धार्मिक मान्यता है कि कलियुग में भगवान हनुमान जी प्रधान देवता हैं और जो भक्त सच्चे मन से उनकी आराधना करता है, उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। इसी आस्था के साथ आयोजित सुंदरकांड पाठ और हवन में श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की खुशहाली तथा सभी के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन गिरिराज जी महाराज एवं पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा,,, अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया,,,,,,2
- ब्रैकिग कैलारस - *अतिवृष्टि से किसानों की फसल हुई बर्बाद*। नाही सर्वे हुआ और नाही मुआवजा मिला*। *किसान सभा करेगी आंदोलन*। =============== मुरैना/ सबलगढ़ - गत दिनों हुई अतिवृष्टि से किसानों के खेतों में भारी जल भराव हुआ है। जिसके चलते किसानों की तिली, बाजारा और अन्य खरीफ की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई है। सरकार और प्रशासन के स्तर पर किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं है। न सर्वे किया जा रहा है न मुआवजा देने की कार्यवाही। सबलगढ़ तहसील में पिपरघान राजा के तौर से लेकर नहर के किनारे और झुण्डपुरा के आसपास के इलाकों में सिंहपुर तक फसल पूरी तरह जल भराव से नष्ट हो गई है। इसी तरह कैलारस के आसपास निरारा, बीरम्पुर ,खुमान का पूरा,लीलैर का पूरा, रिझोंनी, डोंगरपुर सहित बड़ी संख्या में गांवों की फसल नष्ट हो गई है।किसान लगातार सर्वे और राहत की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी, गया राम सिंह धाकड़ ,जिला समिति सदस्य आदिराम आर्य जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास, नरेश गोस्वामी आदि ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति को देखा और प्रशासन को ज्ञापन देकर राहत देने की मांग की है। मध्य प्रदेश किसान सभा जिला समिति ने सरकार और प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर, मुआवजे की कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि कार्यवाही नहीं होने पर किसान आंदोलन करेंगे। जिसमें अनिश्चितकालीन आंदोलन भी होगा।1
- इस बार नहीं लगेगा बाबा महाकालेश्वर का प्रसिद्ध लक्खी मेला आचार संहिता और टाइगर रिजर्व विरोधी आंदोलन के चलते प्रशासन का फैसलाएसडीएम राकेश कुमार न्योल बोले- कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता सरमथुरा। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। हर वर्ष भाद्रपद मास में आयोजित होने वाला प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर का लक्खी मेला इस बार आयोजित नहीं होगा। प्रशासन ने नगर पालिका चुनाव की आचार संहिता और धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन को देखते हुए मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में नगर पालिका चुनाव के चलते क्षेत्र में आचार संहिता लागू है। वहीं टाइगर रिजर्व के विरोध में ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन भी जारी है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। एसडीएम ने बताया कि बाबा महाकालेश्वर के मेले में हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु सरमथुरा सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से पहुंचते हैं। मेले के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने के कारण सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त इंतजाम की आवश्यकता होती है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने इस बार मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया है। दर्शन पर रोक नहीं, मेला मैदान में दुकानें लगाने की अनुमति नहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेला स्थगित होने का मतलब बाबा महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन पर रोक नहीं है। एसडीएम राकेश कुमार न्योल ने बताया कि श्रद्धालु सामान्य रूप से आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि मेला मैदान में दुकानदारों को दुकानें लगाने की अनुमति प्रशासन द्वारा नहीं दी जाएगी। प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। श्रद्धालुओं में निराशा, दुकानदार भी लौटने लगे लक्खी मेला स्थगित होने की खबर से बाबा महाकाल के श्रद्धालुओं में निराशा है। यह मेला क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है और इसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं मेला स्थगित होने की जानकारी के अभाव में कुछ दुकानदार सामान लेकर सरमथुरा पहुंच गए थे। प्रशासन के निर्णय की जानकारी मिलने के बाद ऐसे दुकानदार मायूस होकर वापस अपने घर लौटने लगे। श्रद्धालुओं ने मेले के स्थगन पर निराशा जताई, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में प्रशासन के फैसले को उचित बताते हुए कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना भी जरूरी है।4