आजमगढ़ : फर्राटा फैन में उतरे करंट से विवाहिता की मौत, मायके में पसरा मातम आजमगढ़। जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के बुढ़ापुर कुतुब अली गांव में शनिवार सुबह फर्राटा फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, बुढ़ापुर कुतुब अली गांव निवासी राम अचल यादव की पुत्री संध्या (35) की शादी मेंहनगर क्षेत्र निवासी शशिभूषण यादव के साथ हुई थी। संध्या पांच बहनों में चौथे स्थान पर थी और उसका कोई भाई नहीं था। पिता की देखभाल के लिए वह शादी के बाद से अधिकांश समय अपने मायके में ही रह रही थी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे संध्या रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान फर्राटा फैन में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों 12 वर्षीय आयुषी, 9 वर्षीय आदित्य यादव और 5 वर्षीय आर्या को छोड़ गई है। उसके पति शशिभूषण यादव रोजी-रोटी के सिलसिले में कानपुर में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव और हल्का प्रभारी अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद पिता राम अचल यादव और तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- 📚 जिलाधिकारी ने वड्डूपुर स्थित डिजिटल लाइब्रेरी का किया निरीक्षण जनपद अम्बेडकर नगर की जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत भवन वड्डूपुर में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां अध्ययन कर रही छात्राओं से बातचीत कर उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अध्ययन सामग्री तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को डिजिटल लाइब्रेरी में सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिक्षा और डिजिटल संसाधनों से सशक्त होगा युवा भविष्य। 📖💻1
- एसडीएम कार्यालय पहुँच कर पिड़ित ने न्याय के संबंध में गुहार लगाया। जनपद जौनपुर तहसील केराकत में, एसडीएम कार्यालय पहुँच कर पिड़ित ने न्याय के संबंध में गुहार लगाया। आप लोगो को बतादे कि तहसील केराकत के विकास खंड मुफ्तीगंज के गाँव मटियारी निवासी धर्मराज पांल तहसील केराकत उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा कब्जा हटाने के संबंध में, वही पिड़ित धर्मराज पाल ने बताया कि भीटा का जमीन कब्जा किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया हूँ, वही पिड़ित शुरू एप के माध्यम से जिलाधिकारी से कब्जा हटवाने के संबंध में, गुहार लगाया।3
- महिलाओं की सुरक्षा और हो रहे अपराध को लेकर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी महिलाओं की सुरक्षा और हो रहे अपराध को लेकर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी बाल लेकर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर की जागरुक3
- साहब... मेरे पापा का न्याय दिला दीजिए" - सपूर्ण समाधान दिवस में मासूम की गुहार #देवरिया। रुद्रपुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस उस समय भावुक हो गया, जब एक मासूम बच्चा अपने परिजनों के साथ जिलाधिकारी के सामने पहुंचा और भर्राई आवाज में बोला, "साहब... मेरे पापा को न्याय दिला दीजिए।" बच्चे की यह मार्मिक गुहार सुनकर वहां मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और फरियादी भी कुछ पल के लिए भावुक हो गए। दरअसल, दो दिन पहले रामप्रीत साहनी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि यह हादसा एक पुलिसकर्मी के वाहन की टक्कर से हुआ। घटना के विरोध में ग्रामीणों और परिजनों ने इकौना थाना क्षेत्र के बजरंग चौराहे पर शव रखकर सडक जाम कर प्रदर्शन भी किया था।उनका कहना है कि अब तक दोषी के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं शनिवार को पीड़ित परिवार न्याय की मांग लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा। इस दौरान साथ आए मासूम बच्चे ने भी जिलाधिकारी से अपनी बात कहने की इच्छा जताई। जब परिजन उसे रोकने लगे तो जिलाधिकारी ने स्वयं उसे बोलने का अवसर दिया। बच्चे ने मासूमियत के साथ अपने पिता को न्याय दिलाने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साहब... मेरे पापा का न्याय दिला दीजिए" - सपूर्ण समाधान दिवस में मासूम की गुहार #देवरिया। रुद्रपुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस उस समय भावुक हो गया, जब एक मासूम बच्चा अपने परिजनों के साथ जिलाधिकारी के सामने पहुंचा और भर्राई आवाज में बोला, "साहब... मेरे पापा को न्याय दिला दीजिए।" बच्चे की यह मार्मिक गुहार सुनकर वहां मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और फरियादी भी कुछ पल के लिए भावुक हो गए। दरअसल, दो दिन पहले रामप्रीत साहनी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि यह हादसा एक पुलिसकर्मी के वाहन की टक्कर से हुआ। घटना के विरोध में ग्रामीणों और परिजनों ने इकौना थाना क्षेत्र के बजरंग चौराहे पर शव रखकर सडक जाम कर प्रदर्शन भी किया था।उनका कहना है कि अब तक दोषी के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं शनिवार को पीड़ित परिवार न्याय की मांग लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा। इस दौरान साथ आए मासूम बच्चे ने भी जिलाधिकारी से अपनी बात कहने की इच्छा जताई। जब परिजन उसे रोकने लगे तो जिलाधिकारी ने स्वयं उसे बोलने का अवसर दिया। बच्चे ने मासूमियत के साथ अपने पिता को न्याय दिलाने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- . के. आज़ाद ने सेक्टर अध्यक्षों के साथ की अहम बैठक, चुनावी तैयारियों का लिया जायजा बहुजन समाज पार्टी के मोहम्दाबाद गोहाना विधानसभा के विधायक प्रत्याशी जे. के. आज़ाद ने आज विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान जे. के. आज़ाद ने सभी सेक्टर अध्यक्षों से पूरे जोश और समर्पण के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "आप सभी पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण ताकत हैं। संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और आपकी मेहनत से ही बहुजन समाज पार्टी को सफलता मिलेगी।" बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। जे. के. आज़ाद ने सभी पदाधिकारियों से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।1
- 🚩 कांवड़ यात्रा को लेकर जनपद अम्बेडकर नगर में तैयारियां पूरी – जिलाधिकारी ईशा प्रिया श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कांवड़ मार्गों, प्रमुख शिवालयों और घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन तथा चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। जनपद में 78 सेक्टर और 9 विशेष स्टैटिक सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट की तैनाती, कंट्रोल रूम की स्थापना, घाटों पर गोताखोर, सीसीटीवी निगरानी, एम्बुलेंस, मेडिकल टीम तथा कांवड़ियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। हर हर महादेव! 🚩🔱1
- अवैध कब्जे दारों ने घर में छोड़ रखा था विद्युत करेंट क्रिकेट बॉल लाने गए बच्चे को लगा करंट क्रिकेट बाल लाने गए 9 वर्षीय बच्चे को लगा करंट मकान मालिक का आरोप अवैध कब्जेदारों ने घर मे छोड़ रखा है विधुत करंट गली में मोहल्ले के बच्चे खेलते है क्रिकेट मकान मालिक पर भी किरायेदार ने किया जानलेवा हमला करेंट की चपेट में आए 9 वर्षिय मासूम को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन कर पूरे घर मे किराये दार ने दौड़ा रखा है करेंट दिनेश वर्मा ने दिया बयान पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बललीपुरा इलाके का4
- Post by नवोदय वार्ता1