logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जनगणना 2027: शिक्षकों का डोर-टू-डोर सर्वे और मोबाइल ऐप ट्रेनिंग शुरू, डिजिटल प्रक्रिया से आंकड़े होंगे सटीक *संवाददाता आदिल एजाज, कानपुर देहात* कानपुर देहात, 29 अप्रैल 2026: जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के तहत पुखरायां के अल्लापुर स्थित बी.के. एस.डी. विद्यालय में शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज अंतिम दिन चरणबद्ध तरीके से सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 तक चल रहा है। ट्रेनिंग में शिक्षकों को डिजिटल जनगणना की पूरी प्रक्रिया सिखाई जा रही है, ताकि आंकड़े अधिक सटीक और पारदर्शी हों। तीन दिवसीय प्रशिक्षण 27 अप्रैल से शुरू हुआ है। चार्ज स्तरीय पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को घर-घर जाकर मकान सूचीकरण, नक्शा तैयार करना, भवन विवरण दर्ज करना और परिवार सदस्यों का डेटा संकलित करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण ने बताया, "शिक्षकों को तकनीकी और व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण होगा, जबकि द्वितीय चरण में परिवार विवरण एकत्र किया जाएगा।" मोबाइल ऐप से डेटा अपलोड की पूरी ट्रेनिंग कार्यक्रम में विशेष जोर मोबाइल एप्लिकेशन पर दिया जा रहा है। शिक्षकों को सर्वेक्षण करना, जानकारी दर्ज करना, सत्यापन करना और तुरंत डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया सिखाई जा रही है। अधिकारियों ने सभी को जिम्मेदारीपूर्ण और सावधानीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल माध्यम से इस बार जनगणना तेज और विश्वसनीय होगी।

9 hrs ago
user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के राजनैतिक हलचल से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं आज़ जालौन पहुंचे हैं विश्व हिंदू परिषद के कद्दावर नेता प्रवीण तोगड़िया देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    1
    नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के राजनैतिक हलचल से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं 
आज़ जालौन पहुंचे हैं विश्व हिंदू परिषद के कद्दावर नेता प्रवीण तोगड़िया 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • #बंगाल से बड़ी खबर ,EVM में BJP का बटन मिला ब्लॉक tap लगा हुआ डायमंड हार्बर के एक बूथ पर BJP के बटन को टेप से ब्लॉक कर देने का आरोप, वीडियो में आरोप लगाया गया है कि बीजेपी के बटन पर tap लगा दिया गया और सोशल मीडिया पर ये कहा जा रहा है कि ये वीडियो बंगाल चुनाव का है #bangal #UttarPradesh #Bangaal #viralvideo
    1
    #बंगाल से बड़ी खबर ,EVM में BJP का बटन मिला ब्लॉक  tap लगा हुआ 
डायमंड हार्बर के एक बूथ पर BJP के बटन को टेप से ब्लॉक कर देने का आरोप, वीडियो में आरोप लगाया गया है कि बीजेपी के बटन पर tap लगा दिया गया और सोशल मीडिया पर ये कहा जा रहा है कि ये वीडियो बंगाल चुनाव का है 
#bangal #UttarPradesh #Bangaal #viralvideo
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कोंच नगर के आजाद नगर में विद्युत विजिलेंस टीम का छापा, अवैध कनेक्शन मिलने पर कार्रवाई
    1
    कोंच नगर के आजाद नगर में विद्युत विजिलेंस टीम का छापा, अवैध कनेक्शन मिलने पर कार्रवाई
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    4 hrs ago
  • जालौन जनपद के कोंच कस्बे में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली कोंच का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए अभिलेखों के रखरखाव और कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के रजिस्टरों और अभिलेखों को बारीकी से देखा गया तथा लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
    1
    जालौन जनपद के कोंच कस्बे में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली कोंच का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए अभिलेखों के रखरखाव और कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के रजिस्टरों और अभिलेखों को बारीकी से देखा गया तथा लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
    user_Reporter
    Reporter
    Credit reporting agency उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कालपी में दबंगों का तांडव? महिला की गुहार का वीडियो वायरल, करवाई का इंतजार!!.....
    1
    कालपी में दबंगों का तांडव? महिला की गुहार का वीडियो वायरल, करवाई का इंतजार!!.....
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उरई (जालौन)।जनपद में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने हीट वेव (लू) को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि सभी सरकारी अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही ओआरएस, जरूरी दवाएं और प्राथमिक उपचार की सभी सुविधाएं हर समय उपलब्ध रहें, ताकि मरीजों को तत्काल राहत मिल सके। डीएम ने स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर, वार्डों और शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाए। कहीं भी गंदगी मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों और तीमारदारों के लिए ठंडे एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर, सुरक्षित और समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीरेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश सहित अन्य अधिकारी व चिकित्सक मौजूद रहे।
    1
    उरई (जालौन)।जनपद में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने हीट वेव (लू) को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि सभी सरकारी अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही ओआरएस, जरूरी दवाएं और प्राथमिक उपचार की सभी सुविधाएं हर समय उपलब्ध रहें, ताकि मरीजों को तत्काल राहत मिल सके।
डीएम ने स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर, वार्डों और शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाए। कहीं भी गंदगी मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भीषण गर्मी को देखते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों और तीमारदारों के लिए ठंडे एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर, सुरक्षित और समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीरेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश सहित अन्य अधिकारी व चिकित्सक मौजूद रहे।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कोंच नगर के आजाद नगर में विद्युत विजिलेंस टीम का छापा, अवैध कनेक्शन मिलने पर कार्रवाई
    1
    कोंच नगर के आजाद नगर में विद्युत विजिलेंस टीम का छापा, अवैध कनेक्शन मिलने पर कार्रवाई
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    5 hrs ago
  • जालौन के 'रियल हीरो' : दमकल कर्मियों ने जान पर खेल कर बुझाई आग, बचाई सैकड़ो जिंदगियां!!.....
    1
    जालौन के 'रियल हीरो' : दमकल कर्मियों ने जान पर खेल कर बुझाई आग, बचाई सैकड़ो जिंदगियां!!.....
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.