जिले के तारानगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजपुरा पहुंचा ग्राम रथ, सूरतगढ़ पूर्व विधायक सुभाष पूनियां, महावीर पूनियां, विकास अधिकारी अशोक कुमार सहित अधिकारियों- जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत चूरू, 10 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे ग्राम रथ अभियान अंतर्गत ग्राम रथ रविवार को जिले के तारानगर विधानसभा क्षेत्र के राजपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पहुंचा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि - अधिकारियों ने ग्राम रथ का स्वागत किया और आमजन को सरकार की योजनाओं से जागरूक करवाया। इस अवसर पर सूरजगढ़ के पूर्व विधायक सुभाष पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसान केंद्रित विकास की भावना के साथ कार्य कर रही है। ग्राम रथ अभियान इसी सोच का परिणाम है, जिसका उद्देश्य अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अभियान की महत्वपूर्ण विशेषता सुझाव पेटिका है, जिसके माध्यम से ग्रामीण अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के संकल्पित प्रयासों से राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है तथा ग्राम रथ अभियान के तहत प्रशासन द्वारा मौके पर ही समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। महावीर पूनिया ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के हर गांव को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के प्रयासों से यमुना का पानी तारानगर सहित चूरू जिले में लाए जाने का कार्य धरातल पर उतर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान गरीब व पिछड़े वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। मदन नायक ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जनसरोकार आधारित प्रशासन को प्राथमिकता दे रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति और तेज हो सके। अभियान के दौरान कला जत्थों और स्थानीय लोक कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया और सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विकास अधिकारी अशोक कुमार, सहायक विकास अधिकारी टीकूराम मीणा, श्याम सुन्दर शर्मा, प्रशासक शिवराम सिंह सिहाग, ग्राम विकास अधिकारी दशरथ यादव, मदन नायक, सुरेंद्र भाटिया, मुकेश नायक, मनोज स्वामी, रेंवतमल लाटा,भंवर सिंह, हाजी मुबारक खां, रणजीत तंवर, कुरसेद फौजी, मनोज लाटा, राजेन्द्र सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

- झुंझुनूं की हांडी शाह दरगाह में तोड़फोड़ और दीवार गिराने के आरोप में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा समेत 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दरगाह सेवक की शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने वक्फ बोर्ड की सुरक्षा दीवार ढहाई और दुकान में तोड़फोड़ कर लूटपाट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- झुंझुनूं जिले के मंडावा स्थित मेहरादासी गांव में ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सार्जेंट सुरेंद्र मोगा की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण हुआ। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोगों, पूर्व सैनिकों और वायु सेना के अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों का सम्मान किया।1
- राजस्थान में जालसाजों ने धोखाधड़ी का एक नया और अजीबोगरीब तरीका अपनाया है। ये ठग बिना किसी मशीन के एक्स-रे करने और जमीन के अंदर पानी बताने का दावा कर रहे हैं। यह लोगों को गुमराह कर ठगने का एक नया मार्ग है, जिसके प्रति सभी को सावधान रहने की आवश्यकता है।1
- सीकर के गणेश्वर के पास गांवड़ी में खराब रास्ते से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। रास्ते में पानी भरने से आवाजाही बाधित होती है, पर प्रशासन बेखबर है। ग्रामीणों का कहना है कि नेता चुनाव के समय झूठे वादे करके वोट ले जाते हैं और फिर भूल जाते हैं।3
- साधु संतों को न्याय दिलाने हनुमान बैनीवाल का जयपुर कूच #viral #hanumanbeniwal❤️ #tranding #viralreelschallenge #sikar1
- हनुमानगढ़ जिले के भादरा तहसील के गांव मलसीसर बस स्टैण्ड पर मामूली बस किराए को लेकर मारपीट मामला......16 वर्षीय रजत के साथ बेहरमी से मारपीट, हालत गंभीर मामला दर्ज भादरा थाना, जिला हनुमानगढ़ में दर्ज की गई है। इस घटना का विवरण नीचे दिया गया है: घटना का विवरण: बस में विवाद के बाद मारपीट दिनांक: 08.05.2026 स्थान: ग्राम मलसीसर के पास, भादरा (हनुमानगढ़) मुख्य विवरण: शिकायतकर्ता: श्री जितेन्द्र कुमार पुत्र श्री बालकिशन (निवासी मलसीसर)। पीड़ित: रजत शर्मा (शिकायतकर्ता का पुत्र)। आरोपी: बस कंडक्टर हरपाल, भगवानाराम पुत्र चुनीराम महिया, राकेश, प्रदीप, मानसिंह खाती एवं अन्य। मामला क्या है? शिकायत के अनुसार, रजत शर्मा बस (नंबर RJ 10 PA 7251) से अपने गाँव मलसीसर जा रहा था। बस में टिकट को लेकर कंडक्टर हरपाल के साथ विवाद हुआ। इसी दौरान बस में सवार गाँव के ही भगवानाराम ने रजत के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब बस मलसीसर बस स्टैंड पर पहुँची, तो भगवानाराम ने अपने साथियों (राकेश, प्रदीप, मानसिंह आदि) को बुला लिया। इन लोगों ने बस को रुकवाकर रजत को नीचे उतारा और लोहे की रॉड व लात-घूंसों से हमला कर दिया। चोटें और वर्तमान स्थिति: पीड़ित रजत के चेहरे, नाक, पीठ और आंखों पर गंभीर चोटें आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उसके मुँह की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। वर्तमान में पीड़ित का इलाज सरकारी अस्पताल, भादरा में चल रहा है। पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 126(2), और 189(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जाँच एएसआई (ASI) श्री महेन्द्र कुमार को सौंपी गई है। नोट: यह जानकारी पूरी तरह से उपलब्ध दस्तावेज़ (FIR कॉपी) पर आधारित है। कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है।2
- झुंझुनूं की धनूरी पुलिस ने गाय चोरी के आरोपी जमील अहमद खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी हुई गाय को चूरू जिले के रोलसाहबसर से बरामद कर पीड़ित परिवार को राहत दी।1
- राजस्थान के झुंझुनूं जिले में लैब असिस्टेंट विज्ञान भर्ती परीक्षा के लिए 'हाई अलर्ट' जारी किया गया है। जिले के 51 केंद्रों पर 17,837 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जहां नकल रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस CCTV कैमरों से लगातार निगरानी कर रहे हैं।1
- गणेश्वर के पास गाँवड़ी गाँव में रास्ते से सालों पुराना अतिक्रमण हटाया गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन की परेशानी से मुक्ति मिली और उनमें खुशी की लहर दौड़ गई है।1