टीकरमाफी बाजार में कोको कोला एजेंसी में चोरी, शटर का ताला तोड़कर नकदी व सामान ले उड़े चोर अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी चौकी अंतर्गत टीकरमाफी-भादर मार्ग स्थित एक कोको कोला एजेंसी में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान में रखी नकदी, सीसीटीवी का डीवीआर, शीतल पेय और कई क्रेडिट कार्ड उठा ले गए। जानकारी के अनुसार, पीड़ित आलोक शुक्ला निवासी पहिया तिवारीपुर की टीकरमाफी-भादर मार्ग पर कोको कोला की एजेंसी है। शुक्रवार रात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखी नकदी के साथ सीसीटीवी का डीवीआर, ठंडा पेय और अन्य सामान चोरी कर लिया। दुकान में रखे कई क्रेडिट कार्ड भी चोर अपने साथ ले गए। शनिवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख घटना की जानकारी हुई। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और नकदी सहित अन्य सामान गायब मिला। इसके बाद पीड़ित ने संग्रामपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया जा रहा है।
टीकरमाफी बाजार में कोको कोला एजेंसी में चोरी, शटर का ताला तोड़कर नकदी व सामान ले उड़े चोर अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी चौकी अंतर्गत टीकरमाफी-भादर मार्ग स्थित एक कोको कोला एजेंसी में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान में रखी नकदी, सीसीटीवी का डीवीआर, शीतल पेय और कई क्रेडिट कार्ड उठा ले गए। जानकारी के अनुसार, पीड़ित आलोक शुक्ला निवासी पहिया तिवारीपुर की टीकरमाफी-भादर मार्ग पर कोको कोला की एजेंसी है। शुक्रवार रात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखी नकदी के साथ सीसीटीवी का डीवीआर, ठंडा पेय और अन्य सामान चोरी कर लिया। दुकान में रखे कई क्रेडिट कार्ड भी चोर अपने साथ ले गए। शनिवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख घटना की जानकारी हुई। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और नकदी सहित अन्य सामान गायब मिला। इसके बाद पीड़ित ने संग्रामपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया जा रहा है।
- मोहनगंज के पूरे दल सिंह गांव में 14 फरवरी को आयोजित कथा कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो सामने आते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू वायरल वीडियो में शिव बहादुर यादव लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक से फायर करते दिख रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो रिकॉर्ड कर इंटरनेट मीडिया पर साझा कर दिया। क्लिप फैलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी शिव बहादुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। बाद में औपचारिक गिरफ्तारी की गई। हथियार भी कब्जे में लिया गया है। सीओ दिनेश कुमार मिश्र प्रारंभिक पड़ताल में स्पष्ट हुआ कि कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग की गई। इसे गंभीरता से लिया गया है। शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की प्रक्रिया जारी है। शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने संबंधी आख्या उच्चाधिकारियों को प्रेषित की है1
- Breaking – उत्तर प्रदेश के जिला कासगंज में एक मकान के अंदर 5 लोगों के शव मिले। मृतकों में सत्यवीर, पत्नी और 3 बच्चे हैं। सत्यवीर की लाश फांसी पर लटकी हुई थी। पत्नी और 3 बच्चों के शव नीचे पड़े हुए थे। पुलिस ने गेट तोड़कर लाशों को बाहर निकाला। सामूहिक सुसाइड की आशंका है।1
- Post by Mohit Mishra1
- प्रतापगढ़: विधानसभा अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर बढ़ी हलचल, तैयारियों का सदर विधायक ने किया निरीक्षण... सदर विधानसभा के नगर पंचायत गड़वारा के राजापुर कला में प्रदेश के प्रथम महिला विश्वविद्यालय के 22 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के हाथो से होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने किया स्थलीय निरीक्षण... इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, बीजेपी जिला मंत्री रामजी मिश्र, बीजेपी अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुमान सिंह, बीजेपी नेता शिवविलास वैश्य समेत कई नेतागण रहे मौजूद। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कार्यक्रम के आयोजक अरविंद श्रीवास्तव एवं अंजनी सिंह से तैयारियों के संबंध में गहन चर्चा करते हुए आवश्यक सुधारों के संबंध में अपने विचार रखे।1
- क्या यही है अमृत सरोवर योजना की हकीकत? जहां पानी लहराना चाहिए था, वहां बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं… और जहां सौंदर्यीकरण का दावा था, वहां कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना के तहत तैयार किया गया यह सरोवर अब बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सरोवर में पानी पूरी तरह सूख चुका है और देखरेख के अभाव में यह मैदान में तब्दील हो गया है। बच्चे यहां क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास गंदगी और कूड़े का अंबार लगा हुआ है। जिस योजना का उद्देश्य जल संरक्षण, सौंदर्यीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण सुधार था, वहीं अब यह स्थान उपेक्षा का शिकार नजर आ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही जलभराव की कोई व्यवस्था की गई है। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या संबंधित विभाग और अधिकारी इस स्थिति से अनजान हैं या फिर जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो सरोवर पूरी तरह अनुपयोगी हो जाएगा। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से सफाई अभियान चलाया जाए, जल संरक्षण की स्थायी व्यवस्था की जाए और योजना के मूल उद्देश्य को पुनर्जीवित किया जाए। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस बदहाली पर कब संज्ञान लेते हैं और अमृत सरोवर को उसकी वास्तविक पहचान वापस दिला पाते हैं या नहीं।1
- प्रतापगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में एक विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक महत्वपूर्ण एआई कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अमर्यादित व्यवहार के विरोध में किया गया।1
- #रायबरेली| निमिषा कान्वेंट स्कूल में 11वीं की छात्रा अनुष्का को एक्जाम में नही बैठने दिया गया. फीस ना भर पाने की वजह से अनुष्का 3 महीने से स्कूल भी नही जा पा रही है. अनुष्का के पिता की पिछले दिनों कैंसर मे मृत्यु हो चुकी है.1
- अमेठी में पुलिस और गोकश जुनैद के बीच हुई गोलीबारी में शातिर हुआ लंगड़ा अमेठी के इन्हौना थाना क्षेत्र के करन गांव के जंगल में पुलिस और गोकशी का शातिर अपराधी जुनैद के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चली गोली में अपराधी जुनैद के पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पहले गोकश जुनैद ने उसी जंगल में गोकशी किया था और एक बार फिर शुक्रवार को भी गोकशी की घटना को अंजाम देकर मौके से निकल रहा था तभी ये जानकारी पुलिस को मिली तो उसने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया और अंततः देर रात उससे मुठभेड़ हो गई और गिरफ्तार कर लिया गया। इन्हौना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शातिर अपराधी जुनैद शुक्रवार को गोकशी की घटना करने के बाद करन गांव के जंगल से निकलकर गंदा नाला होते हुए सेमरौता की ओर जाएगा। इसकी सूचना इन्हौना पुलिस से उच्चाधिकारियों को दी। एसपी अमेठी ने पुलिस को दो टीमों को उसे पकड़ने के लिए लगा दिया। टीम ने घेरा बंदी की तो अपराधी जुनैद ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में जुनैद के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल जुनैद के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, एक बाइक और गोकशी करने का उपकरण बरामद किया है। जुनैद से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके कई अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करते हुए सभी के आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है। घायल जुनैद को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संलग्न कराते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है।1
- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में स्थित अंतू थाना क्षेत्र ग्राम सभा गोबरी में परम पूज्य देवव्रत जी महाराज का आज श्री हनुमान मंदिर पर मोहित जी महाराज की कलश यात्रा के दौरान हुआ आगमन श्री हनुमान मंदिर निर्माण हेतु समस्त ग्राम वासियों से मंदिर निर्माण हेतु सहयोग करने के लिए भी किया अपील1