logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फिर हुई हाथी शावक की मौत, छाल रेंज के जंगल में दलदल में फंसजाने से हुई घटना, वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल नरेश शर्मा रायगढ़/धर्मजयगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल रेंज अंतर्गत केराझरिया जंगल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ दलदल में फंसने से लगभग 5 माह के हाथी शावक की मौत हो गई। इस घटना के बाद एक बार फिर वन विभाग की कार्यप्रणाली और हाथियों के संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, शावक अपनी टोली के साथ जंगल क्षेत्र में विचरण कर रहा था, तभी वह दलदली इलाके में फंस गया। काफी प्रयास के बावजूद उसे बाहर नहीं निकाला जा सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाथियों का दल लंबे समय तक आसपास मंडराता रहा, जिससे क्षेत्र में भावुक माहौल बन गया। गौरतलब है कि रायगढ़ और धर्मजयगढ़ वन मंडल में पिछले एक वर्ष के भीतर अब तक 12 हाथी शावकों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौतों के बावजूद वन विभाग द्वारा ठोस रणनीति नहीं बनाए जाने से स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि जिले में हाथियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन उनके सुरक्षित रहवास, भोजन और आवागमन के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। जंगलों में घटते प्राकृतिक संसाधन और बढ़ते मानव हस्तक्षेप के कारण हाथी आबादी और ग्रामीणों के बीच संघर्ष लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र में हाथियों के शिकार, मानव-हाथी द्वंद और किसानों की फसलों को नुकसान जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसके बावजूद सरकार और वन विभाग द्वारा दीर्घकालिक योजना लागू नहीं किए जाने से स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। वन्यजीव संरक्षण से जुड़े संगठनों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए राज्य सरकार से हाथी कॉरिडोर विकसित करने, दलदली और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने तथा वन विभाग की जवाबदेही तय करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में मानव और वन्यजीव दोनों के लिए संकट और गहरा सकता है।

1 hr ago
user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
नरेश शर्मा जिला रायगढ़
रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
158a8641-598f-4dc6-85b7-3d0eb6c102ce

फिर हुई हाथी शावक की मौत, छाल रेंज के जंगल में दलदल में फंसजाने से हुई घटना, वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल नरेश शर्मा रायगढ़/धर्मजयगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल रेंज अंतर्गत केराझरिया जंगल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ दलदल में फंसने से लगभग 5 माह के हाथी शावक की मौत हो गई। इस घटना के बाद एक बार फिर वन विभाग की कार्यप्रणाली और हाथियों के संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, शावक अपनी टोली के साथ जंगल क्षेत्र में विचरण कर रहा था, तभी वह दलदली इलाके में फंस गया। काफी प्रयास के बावजूद उसे बाहर नहीं निकाला जा सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाथियों का दल लंबे समय तक आसपास मंडराता रहा, जिससे क्षेत्र में भावुक माहौल बन गया। गौरतलब है कि रायगढ़ और धर्मजयगढ़ वन मंडल में पिछले एक वर्ष के भीतर अब तक 12 हाथी शावकों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौतों के बावजूद वन विभाग द्वारा ठोस रणनीति

c85e1977-7e11-4161-9488-752152ac5cfa

नहीं बनाए जाने से स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि जिले में हाथियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन उनके सुरक्षित रहवास, भोजन और आवागमन के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। जंगलों में घटते प्राकृतिक संसाधन और बढ़ते मानव हस्तक्षेप के कारण हाथी आबादी और ग्रामीणों के बीच संघर्ष लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र में हाथियों के शिकार, मानव-हाथी द्वंद और किसानों की फसलों को नुकसान जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसके बावजूद सरकार और वन विभाग द्वारा दीर्घकालिक योजना लागू नहीं किए जाने से स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। वन्यजीव संरक्षण से जुड़े संगठनों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए राज्य सरकार से हाथी कॉरिडोर विकसित करने, दलदली और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने तथा वन विभाग की जवाबदेही तय करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में मानव और वन्यजीव दोनों के लिए संकट और गहरा सकता है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर कलेक्ट्रेट में एंटी करप्शन ब्यूरो ने ₹15,000 की रिश्वत लेते एक लिपिक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लिपिक विजय पांडेय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लगे जुर्माने को कम कराने के एवज में यह रकम मांग रहा था। इस कार्रवाई के बाद पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया।
    1
    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर कलेक्ट्रेट में एंटी करप्शन ब्यूरो ने ₹15,000 की रिश्वत लेते एक लिपिक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लिपिक विजय पांडेय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लगे जुर्माने को कम कराने के एवज में यह रकम मांग रहा था। इस कार्रवाई के बाद पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया।
    user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • Mrs India Earth 2026 बनीं शीला महंत,डभरा प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत सक्ति जिले के डभरा नगर की श्रीमती शीला महंत ने गोवा में आयोजित मिस एंड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल विद बिजनेस अवॉर्ड सीजन-5 (2026) में Mrs India Earth 2026 का खिताब जीतकर नगर का नाम रोशन किया है। अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रभावशाली मंच प्रस्तुति के दम पर उन्होंने निर्णायकों को प्रभावित किया। बॉलीवुड अभिनेत्री Deepshikha Nagpal ने उन्हें मंच पर क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।
    4
    Mrs India Earth 2026 बनीं शीला महंत,डभरा प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत 
सक्ति जिले के डभरा नगर की श्रीमती शीला महंत ने गोवा में आयोजित मिस एंड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल विद बिजनेस अवॉर्ड सीजन-5 (2026) में Mrs India Earth 2026 का खिताब जीतकर नगर का नाम रोशन किया है। अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रभावशाली मंच प्रस्तुति के दम पर उन्होंने निर्णायकों को प्रभावित किया। बॉलीवुड अभिनेत्री Deepshikha Nagpal ने उन्हें मंच पर क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।
    user_lala upadhyay
    lala upadhyay
    Local News Reporter डभरा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    40 min ago
  • sarangarh news : फुलकी ( गोलगप्पे ) पड़ा भारी || पूरा मोहल्ला बीमार || 25 से 30 लोग अस्पताल मे भर्ती फ़ूड पायजेनिंग का शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण,,, बच्चे युवा और महिलाये तक शामिल,,, बताया जा रात को गोलगप्पे ( फुलकी ) खाने से फ़ूड पायजेनिंग हुआ,,, जिसकी वजह से आधी रात को तक़रीबन 20 से 25 लोगो की तबीयत बिगड़ा और जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया,,,, मामला रेड़ा गांव का हैँ जहाँ एक मोहल्ला के दर्जनों बच्चे महिलाये युवा ने रात मे गोलगप्पे खाये थे,,, जिसके बाद रात को उन्हें उलटी, दस्त, बॉडी मे दर्द और बुखार आना शुरू हुआ,,, उसके बाद ग्रामीण और परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया हैँ,,,जहाँ उनका इलाज जारी हैँ,,,फिलहाल मरीजों ने बताया की उन्होंने फुलकी खाई थी अब जाँच मे पता चलेगा की आखिर क्या वजह रही
    1
    sarangarh news : फुलकी ( गोलगप्पे ) पड़ा भारी || पूरा मोहल्ला बीमार || 25 से 30 लोग अस्पताल मे भर्ती
फ़ूड पायजेनिंग का शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण,,, बच्चे युवा और महिलाये तक शामिल,,, बताया जा रात को गोलगप्पे ( फुलकी ) खाने से फ़ूड पायजेनिंग हुआ,,, जिसकी वजह से आधी रात को तक़रीबन 20 से 25 लोगो की तबीयत बिगड़ा और जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया,,,, मामला रेड़ा गांव का हैँ जहाँ एक मोहल्ला के दर्जनों बच्चे महिलाये युवा ने रात मे गोलगप्पे खाये थे,,, जिसके बाद रात को उन्हें उलटी, दस्त, बॉडी मे दर्द और बुखार आना शुरू हुआ,,, उसके बाद ग्रामीण और परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया हैँ,,,जहाँ उनका इलाज जारी हैँ,,,फिलहाल मरीजों ने बताया की उन्होंने फुलकी खाई थी अब जाँच मे पता चलेगा की आखिर क्या वजह रही
    user_पत्रकारिकता
    पत्रकारिकता
    Local News Reporter सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    18 min ago
  • सक्ती जिले के चंद्रपुर थाने में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। ACB बिलासपुर की टीम ने उन्हें उस समय दबोचा जब वे दूसरी किस्त ले रहे थे, जबकि वे पहले भी इतनी ही रकम वसूल चुके थे।
    1
    सक्ती जिले के चंद्रपुर थाने में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। ACB बिलासपुर की टीम ने उन्हें उस समय दबोचा जब वे दूसरी किस्त ले रहे थे, जबकि वे पहले भी इतनी ही रकम वसूल चुके थे।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • रायगढ़ के धरमजयगढ़ में एक युवक दिनदहाड़े दुकान से सामान चुराते रंगेहाथ पकड़ा गया। दुकानदार ने चोर से निपटने का जो तरीका अपनाया, उसका सीसीटीवी वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग इस घटना पर हैरानी और सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
    1
    रायगढ़ के धरमजयगढ़ में एक युवक दिनदहाड़े दुकान से सामान चुराते रंगेहाथ पकड़ा गया। दुकानदार ने चोर से निपटने का जो तरीका अपनाया, उसका सीसीटीवी वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग इस घटना पर हैरानी और सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
    user_ऋषभ तिवारी
    ऋषभ तिवारी
    पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
    16 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोहड़िया के पास एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई है। इस जघन्य वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोहड़िया के पास एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई है। इस जघन्य वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Dhananajy jangde
    Dhananajy jangde
    Advertising agency करतला, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • जांजगीर चांपा में हाई स्कूल की छात्रा संगीता धीवर को मिला विशेष सम्मान, बनीं 15 मिनट की SP जांजगीर चांपा में हाई स्कूल की छात्रा संगीता धीवर को मिला विशेष सम्मान, बनीं 15 मिनट की SP
    1
    जांजगीर चांपा में हाई स्कूल की छात्रा संगीता धीवर को मिला विशेष सम्मान, बनीं 15 मिनट की SP
जांजगीर चांपा में हाई स्कूल की छात्रा संगीता धीवर को मिला विशेष सम्मान, बनीं 15 मिनट की SP
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    20 min ago
  • सक्ती जिले के चंद्रपुर थाने में पदस्थ एएसआई मिश्रा को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। प्रार्थी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई, जहां एएसआई पर कुल ₹40,000 मांगने का आरोप है जिसमें से वह ₹20,000 पहले ही ले चुका था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है।
    1
    सक्ती जिले के चंद्रपुर थाने में पदस्थ एएसआई मिश्रा को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। प्रार्थी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई, जहां एएसआई पर कुल ₹40,000 मांगने का आरोप है जिसमें से वह ₹20,000 पहले ही ले चुका था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है।
    user_पत्रकारिकता
    पत्रकारिकता
    Local News Reporter सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.