सोनभद्र जनपद के रॉबर्ट्सगंज स्थित पृथ्वी बैकयार्ड रिसॉर्ट में आयोजित चौथी उत्तर प्रदेश थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चंदौली जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक अपने नाम किए। 26 जुलाई 2026 को संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 20 से अधिक जिलों के लगभग 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जहां देर रात तक रोमांचक मुकाबले चले। चंदौली के चकिया क्षेत्र से इस प्रतियोगिता के लिए कुल 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ था, जिनमें से 6 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए पदक जीते। प्रतियोगिता में चंदन कुमार ने +56 किग्रा भार वर्ग और राहुल चौहान ने 48 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता। इसके अलावा शेखर गुप्ता ने 50 किग्रा, मोहित चौहान ने +87 किग्रा, कीशन यादव ने +31 किग्रा और मयंक गुप्ता ने +52 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। सफलता पर कोच नीरज गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास जारी रखने की बात कही। वहीं सांसद छोटे लाल खरवार ने पदक विजेताओं और प्रशिक्षक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों की इस जीत से चंदौली के खेल प्रेमियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
सोनभद्र जनपद के रॉबर्ट्सगंज स्थित पृथ्वी बैकयार्ड रिसॉर्ट में आयोजित चौथी उत्तर प्रदेश थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चंदौली जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक अपने नाम किए। 26 जुलाई 2026 को संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 20 से अधिक जिलों के लगभग 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जहां देर
रात तक रोमांचक मुकाबले चले। चंदौली के चकिया क्षेत्र से इस प्रतियोगिता के लिए कुल 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ था, जिनमें से 6 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए पदक जीते। प्रतियोगिता में चंदन कुमार ने +56 किग्रा भार वर्ग और राहुल चौहान ने 48 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता। इसके अलावा शेखर गुप्ता ने 50 किग्रा,
मोहित चौहान ने +87 किग्रा, कीशन यादव ने +31 किग्रा और मयंक गुप्ता ने +52 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। सफलता पर कोच नीरज गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर
तक पहुंचाने का प्रयास जारी रखने की बात कही। वहीं सांसद छोटे लाल खरवार ने पदक विजेताओं और प्रशिक्षक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों की इस जीत से चंदौली के खेल प्रेमियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
- चंदौली जिले के चकिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा हेतिमपुर में स्थित शुभम किराना स्टोर में आज अचानक एक जहरीला सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान के मालिक विजय कुमार जायसवाल और वहां मौजूद लोगों में सांप को देखते ही कुछ समय के लिए दहशत का माहौल कायम हो गया। हालांकि, दुकान में मौजूद लोगों ने घबराने के बजाय सूझबूझ दिखाई और बेहद सावधानी के साथ सांप को एक मिट्टी के घड़े (मटकी) में सुरक्षित रूप से बंद कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सांप दिखने की इस घटना के बाद गांव में डर का माहौल बन गया। घटना के मद्देनजर ग्रामीणों ने सभी लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी जहरीला सांप दिखाई दे तो उससे बिल्कुल छेड़छाड़ न करें। उन्होंने लोगों को सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और तत्काल किसी प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचित करने की सलाह दी है।1
- चन्दौली जिले के चकिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लालपुर में विगत कई महीनों से नाली खराब पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली के गंदे पानी की वजह से गांव के लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या के बावजूद गांव के प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पूरी तरह बेपरवाह बने हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से आज तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है।4
- उत्तराखंड के ऋषिकेश में पेड़ों की खातिर एक महिला द्वारा अपने बाल मुड़वाने का मामला सामने आया है। पेड़ों के लिए इस तरह का कदम उठाने वाली यह महिला आखिर कौन है, इसे लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं।1
- चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम रामगढ़ में मंत्री मो. जमा खान की पहल पर विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं, जिससे स्थानीय किसानों में खुशी का माहौल है। इन ट्रांसफॉर्मरों के लगने से धान की खेती के लिए समय पर सिंचाई संभव होगी और किसानों को बिजली संबंधी परेशानियों से बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय किसानों ने मंत्री जी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम खेती को आसान बनाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। जनहित के प्रति समर्पित सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता ही मंत्री मो. जमा खान की पहचान बनती जा रही है, और किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए उनका निरंतर प्रयास क्षेत्र के विकास को नई गति दे रहा है।1
- उत्तर प्रदेश के चंदौली ज़िले में विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर स्थानीय किसानों में भारी आक्रोश है। सकaldiहा उप-ज़िले के नेवादा ग्राम सभा के किसानों ने स्पष्ट कहा है कि यदि यह योजना वापस नहीं ली गई, तो वे आगामी चुनावों में वोट नहीं करेंगे। किसानों का कहना है कि यह एक्सप्रेसवे उनकी कृषि भूमि को नुकसान पहुँचाएगा और उनके जीवन को अस्त-व्यस्त कर देगा। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और उन्होंने सरकार से इस परियोजना को रद्द करने की माँग की। किसानों का कहना है कि उन्हें इस परियोजना के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही उनकी राय ली गई। वे सरकार से माँग कर रहे हैं कि उनकी ज़मीनें वापस की जाएँ और उन्हें उचित मुआवज़ा दिया जाए। इस विरोध का असर यह हुआ है कि स्थानीय राजनीतिक दल भी इस मुद्दे पर किसानों का समर्थन करने लगे हैं।1
- चकिया कस्बा स्थित काली जी मंदिर पोखरे में सोमवार को दुहीसुही निवासी अंतु नामक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में उतराया हुआ मिला। पोखरे में शव मिलने की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में महिला के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात सामने आई है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।3