Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहद अस्पताल में पदस्थ वार्ड वाय की इलाज के दौरान हुई मौत गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय अस्पताल गोहद में पदस्थ वार्ड वाय आलोक सिंह की तबीयत सोमवार मंगलवार की देर रात अचानक बिगड़ गई।तभी परिजन आलोक को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया। मंगलवार को लगभग 4 बजे आलोक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
Devendra jain
गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहद अस्पताल में पदस्थ वार्ड वाय की इलाज के दौरान हुई मौत गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय अस्पताल गोहद में पदस्थ वार्ड वाय आलोक सिंह की तबीयत सोमवार मंगलवार की देर रात अचानक बिगड़ गई।तभी परिजन आलोक को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया। मंगलवार को लगभग 4 बजे आलोक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सौंपा प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देश एवं प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद द्वारा गुरुवार को लगभग 1 बजे प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम गोहद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, तेल सहित आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर तत्काल प्रभाव से नियंत्रण लगाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने विधायक केशव देसाई तथा जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल ने भी आंदोलन में सहभागिता की।1
- पोरसा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, बरगद चौराहा पर गूंजे सरकार विरोधी नारे पोरसा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को पोरसा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की शुरुआत बाबूजी की कोठी स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से हुई, जहां कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में ब्लॉक कार्यालय से बरगद चौराहा पहुंचे। यहां केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, बिजली, खाद्य तेल और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के बढ़ते दामों का सीधा असर गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण कर आम लोगों को राहत देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर पार्टी जनता की आवाज को लगातार उठाती रहेगी। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।1
- रक्षाबंधन पर स्टीमर संचालन न होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ के अध्यक्ष शेरा तोमर ने चम्बल नदी में लगाई छलांग स्टीमर ना चलने से आक्रोषित महुआ अम्बाह के कांग्रेस के अध्यक्ष शेरा तोमर ने चंबल नदी के पिनाहट घाट पर मध्य प्रदेश की सीमा मे लगाई छलांग. वहाँ मौजूद लोगो एवं पुलिस ने सुरक्षित निकाला.3
- 2 साल से नरकीय जीवन जी रहे खजूरी रोड के आठ नंबर गली के रहवासी, जिम्मेदारों की कुंभकर्णी नींद पर सवाल छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में, गर्भवती महिलाओं को निकलने में सुविधा , नालियों का बदबूदार पानी बीमारियां फैलने का डर, अंबाह। अंबाह शहर खजूरी रोड रहवासी क्षेत्र में गली नंबर 8 में स्थानीय लोगों के लिए 2 साल से वहां पर जमा बदबूदार और सड़ता हुआ पानी अब उनकी सेहत तक को खतरा हो सकता है। स्थानी निवासियों का कहना है कि पिछले 2 साल से जिम्मेदारों से बार-बार कहने पर भी पानी निकासी और निकलने के लिए कोई सुधार का प्रयास नहीं किया गया,जिसमें बदबूदार पानी सड रहा है , छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं समय कई की बारिश में गिरने से घायल हो जाते हैं,गर्भवती महिलाएं निकालने में असुरक्षित महसूस करती हैं और बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष तो निकलते ही नहीं है हम स्थानीय लोग अब नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर है वहीं अंबाह के जिम्मेदार रिश्वतखोरी व दलाली में,नगर पालिका विकास का ढींगरा फोड़ती है 2 साल से नरकीय जीवन जी रहे खजूरी रोड के आठ नंबर गली के रहवासी, जिम्मेदारों की कुंभकर्णी नींद पर सवाल छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में, गर्भवती महिलाओं को निकलने में सुविधा , नालियों का बदबूदार पानी बीमारियां फैलने का डर, अंबाह। अंबाह शहर खजूरी रोड रहवासी क्षेत्र में गली नंबर 8 में स्थानीय लोगों के लिए 2 साल से वहां पर जमा बदबूदार और सड़ता हुआ पानी अब उनकी सेहत तक को खतरा हो सकता है। स्थानी निवासियों का कहना है कि पिछले 2 साल से जिम्मेदारों से बार-बार कहने पर भी पानी निकासी और निकलने के लिए कोई सुधार का प्रयास नहीं किया गया,जिसमें बदबूदार पानी सड रहा है , छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं समय कई की बारिश में गिरने से घायल हो जाते हैं,गर्भवती महिलाएं निकालने में असुरक्षित महसूस करती हैं और बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष तो निकलते ही नहीं है हम स्थानीय लोग अब नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर है वहीं अंबाह के जिम्मेदार रिश्वतखोरी व दलाली में,नगर पालिका विकास का ढींगरा फोड़ती है1
- मौ नगर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन दैनिक पुष्पांजलि टुडे मौ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी के आह्वान पर गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को मौ नगर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।इस दौरान मौ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनपाल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महंगाई संबंधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर आमजन की परेशानियों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग की।विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम आदमी के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुओं सहित अन्य जरूरी सामान की कीमतों में वृद्धि से गरीब, मजदूर, किसान, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने सरकार से आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण, आमजन को राहत प्रदान करने तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने की मांग रखी गई।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता के हितों और अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लगातार उठाते रहेंगे और सरकार से जनहित में आवश्यक कदम उठाने की मांग करते रहेंगे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार से आमजन को राहत देने की मांग की।1
- खनिज विभाग की टीम ने लिलवारी गांव पहुंचकर अवैध रेत को मिट्टी में मिलाकर किया नष्ट खनिज विभाग की टीम ने गुरुवार को लगभग 3 बजे लिलवारी गांव में करीब 70 घनमीटर रेत को मौके पर ही मिट्टी में मिलाकर नष्ट करा दिया। इस रेत को अवैध रूप से जमा किया गया था और बेचने या परिवहन करने की तैयारी की जा रही थी।जिले में अवैध रेत के उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है।1
- ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर आनंदनगर में युवक की गोली मारकर हत्या, क्षेत्रीय निवासियों में देहशत का माहौल, पुलिस मौके पर पहुंची। ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर आनंदनगर में युवक की गोली मारकर हत्या, क्षेत्रीय निवासियों में देहशत का माहौल, पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में। लगी1
- गाय से टकराकर पलटा ई-रिक्शा, महिला और बालक घायल जिला अस्पताल में भर्ती भिण्ड। देहात थाना क्षेत्र में बाराकला और अकोड़ा के बीच गुरुवार को गायों के झुंड से ई-रिक्शा टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक महिला और उसके 10 वर्षीय भतीजे को चोटें आई हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार गांधी नगर निवासी 26 वर्षीय पूजा पत्नी करन खान अपने 10 वर्षीय भतीजे गोलू पुत्र अमर सिंह आदिवासी के साथ गुरुवार को ऊमरी से ई-रिक्शा चलाकर भिण्ड लौट रही थीं। अकोड़ा निकलने के बाद बाराकला के पास सड़क पर गायों का झुंड आ गया। इसी दौरान ई-रिक्शा एक गाय से टकरा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में पूजा और गोलू घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों के अनुसार गोलू के सिर और हाथ में गाय के सींग लगने से चोट आई है। घायल पूजा ने बताया कि वह कबाड़ा बीनने का काम करती है और ऊमरी से ई-रिक्शा लेकर अपने भतीजे के साथ भिण्ड लौट रही थी तभी बाराकला के पास हादसा हो गया।1