logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर निगम के फैसले से त्रस्त गाजियाबाद, कोरवा-यूपी ने दी चेतावनी 3 अगस्त 2026, गाजियाबाद नगर निगम के फैसले से त्रस्त गाजियाबाद, कोरवा-यूपी ने दी चेतावनी गाजियाबाद : कोंफेडरेशन ऑफ आर.डब्ल्यू.ए - उत्तर प्रदेश "कोरवा-यूपी" ने गाजियाबाद नगर निगम द्वारा की गई गृहकर में भारी वृद्धि को तुरंत निरस्त करने की मांग की है। कोरवा-यूपी का कहना है कि नगर निगम ने बिना जनसहमति के गृहकर में 300% तक की वृद्धि कर दी थी। विरोध के बाद इसमें कुछ कमी की गई, लेकिन आज भी दरें आम नागरिक, व्यापारी और मध्यम वर्ग के लिए असहनीय हैं। टैक्स गणना की जटिल प्रक्रिया से नगर निगम में भ्रष्टाचार बढ़ने की आशंका है। संस्था ने 30 जून 2025 की नगर निगम सदन की बैठक का हवाला देते हुए कहा कि महापौर श्रीमती सुनीता दयाल के हस्ताक्षर से गृहकर वृद्धि के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से निरस्त किया गया था। उस बैठक में गाजियाबाद के सभी विधायक और मंत्री उपस्थित थे। इसके बावजूद नागरिकों को बढ़े हुए बिल 12% ब्याज की धमकी के साथ भेजे जा रहे हैं। कोरवा-यूपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस निर्देश का भी जिक्र किया जिसमें GIS सर्वे के आधार पर बढ़े टैक्स को वापस लेने को कहा गया था। संस्था के मुख्य संरक्षक कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी, अध्यक्ष डॉ. पवन कौशिक व अन्य पदाधिकारियों ने मांग की कि यह मुद्दा विधानसभा सत्र में उठाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वृद्धि वापस नहीं हुई तो जनता इसे जनप्रतिनिधियों का आखिरी कार्यकाल मानेगी। कोरवा-यूपी

22 hrs ago
user_पत्रकार  धीरेंद्र त्रिपाठी
पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी
Local News Reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

नगर निगम के फैसले से त्रस्त गाजियाबाद, कोरवा-यूपी ने दी चेतावनी 3 अगस्त 2026, गाजियाबाद नगर निगम के फैसले से त्रस्त गाजियाबाद, कोरवा-यूपी ने दी चेतावनी गाजियाबाद : कोंफेडरेशन ऑफ आर.डब्ल्यू.ए - उत्तर प्रदेश "कोरवा-यूपी" ने गाजियाबाद नगर निगम द्वारा की गई गृहकर में भारी वृद्धि को तुरंत निरस्त करने की मांग की है। कोरवा-यूपी का कहना है कि नगर निगम ने बिना जनसहमति के गृहकर में 300% तक की वृद्धि कर दी थी। विरोध के बाद इसमें कुछ कमी की गई, लेकिन आज भी दरें आम नागरिक, व्यापारी और मध्यम वर्ग के लिए असहनीय हैं। टैक्स गणना की जटिल प्रक्रिया से नगर निगम में भ्रष्टाचार बढ़ने की आशंका है। संस्था ने 30 जून 2025 की नगर निगम सदन की बैठक का हवाला

f5eaed39-46c4-4931-8a8a-853f933ee113

देते हुए कहा कि महापौर श्रीमती सुनीता दयाल के हस्ताक्षर से गृहकर वृद्धि के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से निरस्त किया गया था। उस बैठक में गाजियाबाद के सभी विधायक और मंत्री उपस्थित थे। इसके बावजूद नागरिकों को बढ़े हुए बिल 12% ब्याज की धमकी के साथ भेजे जा रहे हैं। कोरवा-यूपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस निर्देश का भी जिक्र किया जिसमें GIS सर्वे के आधार पर बढ़े टैक्स को वापस लेने को कहा गया था। संस्था के मुख्य संरक्षक कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी, अध्यक्ष डॉ. पवन कौशिक व अन्य पदाधिकारियों ने मांग की कि यह मुद्दा विधानसभा सत्र में उठाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वृद्धि वापस नहीं हुई तो जनता इसे जनप्रतिनिधियों का आखिरी कार्यकाल मानेगी। कोरवा-यूपी

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • हरदोई/बेहटा गोकुल | उप संपादक आशीष मिश्रा थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहगंवा में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में *14 वर्षीय किशोरी की मौत* हो गई। *हरदोई/बेहटा गोकुल | उप संपादक आशीष मिश्रा थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहगंवा में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में *14 वर्षीय किशोरी की मौत* हो गई। पुलिस के अनुसार *दिनांक 02/08/2026 को समय करीब 5:00 बजे शाम* विहगंवा गांव में एक डीसीएम गाड़ी चालक की लापरवाही के कारण बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का एक खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान खंभे के नीचे दबकर *रागिनी शुक्ला पुत्री अजय कुमार शुक्ला, उम्र 14 वर्ष निवासी विहगंवा* गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए *सीएचसी बावन* पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची *स्थानीय पुलिस* ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस ने हादसे का कारण बनी *डीसीएम गाड़ी को कब्जे में ले लिया है* और लापरवाह *चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ* की जा रही है। *प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बेहटा गोकुल में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत* कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में *क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार* ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    हरदोई/बेहटा गोकुल | उप संपादक आशीष मिश्रा 
थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहगंवा में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में *14 वर्षीय किशोरी की मौत* हो गई। 
*हरदोई/बेहटा गोकुल | उप संपादक आशीष मिश्रा 
थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहगंवा में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में *14 वर्षीय किशोरी की मौत* हो गई। 
पुलिस के अनुसार *दिनांक 02/08/2026 को समय करीब 5:00 बजे शाम* विहगंवा गांव में एक डीसीएम गाड़ी चालक की लापरवाही के कारण बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का एक खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया।
इसी दौरान खंभे के नीचे दबकर *रागिनी शुक्ला पुत्री अजय कुमार शुक्ला, उम्र 14 वर्ष निवासी विहगंवा* गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए *सीएचसी बावन* पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची *स्थानीय पुलिस* ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस ने हादसे का कारण बनी *डीसीएम गाड़ी को कब्जे में ले लिया है* और लापरवाह *चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ* की जा रही है।
*प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बेहटा गोकुल में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत* कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस संबंध में *क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार* ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
    आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
    Press advisory Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • मोदीनगर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने गाय ले जा रहीं 3 महिलाओं को पीटा, फिर पुलिस को सौंपा। ​गाजियाबाद :- मोदीनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे से गाय ले जा रही तीन महिलाओं को कार्यकर्ताओं ने रोका और पूछताछ की। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने गौ-तस्करी का शक जताते हुए। तीनों महिलाओं के साथ जमकर पिटाई कर दी। ​स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। महिलाओं द्वारा बार-बार सफाई देने के बावजूद कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ। काफी देर तक चले इस ड्रामे के बाद कार्यकर्ताओं ने खुद ही तीनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जाँच की जा रही है।
    2
    मोदीनगर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने गाय ले जा रहीं 3 महिलाओं को पीटा, फिर पुलिस को सौंपा। 
​गाजियाबाद :- मोदीनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे से गाय ले जा रही तीन महिलाओं को कार्यकर्ताओं ने रोका और पूछताछ की। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने गौ-तस्करी का शक जताते हुए। तीनों महिलाओं के साथ जमकर पिटाई कर दी।
​स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। महिलाओं द्वारा बार-बार सफाई देने के बावजूद कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ। काफी देर तक चले इस ड्रामे के बाद कार्यकर्ताओं ने खुद ही तीनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जाँच की जा रही है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • यह उपाय बदल देगा आपकी किस्मत वीडियो को देखें अच्छी लगे तो लाइक और शेयर जरूर कीजिए
    1
    यह उपाय बदल देगा आपकी किस्मत वीडियो को देखें अच्छी लगे तो लाइक और शेयर जरूर कीजिए
    user_Soniya kashyap
    Soniya kashyap
    Astrologer गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गाजियाबाद जनपद के लोनी क्षेत्र के बथंला गांव में बरसात के बाद मुख्य सड़क और गलियों में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी भर जाने से उनकी गहराई दिखाई नहीं देती। इससे रोज़ाना पैदल चलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार लोग फिसलकर गिर चुके हैं और वाहन भी गड्ढों में फंस जाते हैं। बरसाती पानी लंबे समय तक जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए, गड्ढों को भरा जाए और पानी की निकासी के लिए उचित नालियों की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके। संवाददाता रेनू पुरी
    3
    गाजियाबाद जनपद के लोनी क्षेत्र के बथंला गांव में बरसात के बाद मुख्य सड़क और गलियों में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी भर जाने से उनकी गहराई दिखाई नहीं देती। इससे रोज़ाना पैदल चलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार लोग फिसलकर गिर चुके हैं और वाहन भी गड्ढों में फंस जाते हैं। बरसाती पानी लंबे समय तक जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों की मांग है कि सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए, गड्ढों को भरा जाए और पानी की निकासी के लिए उचित नालियों की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।
संवाददाता रेनू पुरी
    user_PRADEEP PURI
    PRADEEP PURI
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • आज दिनांक 03.08.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक *आज दिनांक 03.08.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद हरदोई द्वारा श्रावण मास कावड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना बेहटा गोकुल क्षेत्रांतर्गत सकाहा मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस संबंध में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जनपद हरदोई श्री अनुनय झा द्वारा दी गयी बाइट -*
    1
    आज दिनांक 03.08.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक
*आज दिनांक 03.08.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद हरदोई द्वारा श्रावण मास कावड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना बेहटा गोकुल क्षेत्रांतर्गत सकाहा मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस संबंध में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जनपद हरदोई श्री अनुनय झा द्वारा दी गयी बाइट -*
    user_आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
    आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
    Press advisory Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • सावन के पहले सोमवार के दिन भोले बाबा की प्रतिमा पर किया पेशाब,खुद बनवाई वीडियो! बुलंदशहर बिग ब्रेकिंग बुलंदशहर: शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बोहिच में सावन के पहले सोमवार में बेहद शर्मनाक घटना युवक ने भोले बाबा की प्रतिमा पर पेशाब करने का वीडियो बनवाकर कराया सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो में भोले बाबा की प्रतिमा पर पेशाब कर रहा युवक जान बूझकर अपनी वीडियो बनवा रहा है और वीडियो में खुद बयां कर रहा है कि लो कर दिया मैंने पेशाब ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी रोष यह गांव बुलंदशहर के भाजपा सांसद डॉ भोला सिंह का पैतृक गांव है
    1
    सावन के पहले सोमवार के दिन भोले बाबा की प्रतिमा पर किया पेशाब,खुद बनवाई वीडियो!
बुलंदशहर बिग ब्रेकिंग बुलंदशहर: शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बोहिच में सावन के पहले सोमवार में बेहद शर्मनाक घटना युवक ने भोले बाबा की प्रतिमा पर पेशाब करने का वीडियो बनवाकर कराया सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो में भोले बाबा की प्रतिमा पर पेशाब कर रहा युवक जान बूझकर अपनी वीडियो बनवा रहा है और वीडियो में खुद बयां कर रहा है कि लो कर दिया मैंने पेशाब ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी रोष यह गांव बुलंदशहर के भाजपा सांसद डॉ भोला सिंह का पैतृक गांव है
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor सदरपुर, गाजियाबाद•
    33 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.