logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी,  सूरतगंज,बाराबंकी। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.480 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही रामनगर तहसील के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को गिरजा बैराज से 2.29 लाख क्यूसेक और शारदा बैराज से एक लाख 35 हजार 667 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया। बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। रामनगर तहसील क्षेत्र के सुंदरनगर, ललपुरवा, कोडरी और बेलहरी गांवों में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है। वहीं हेतमापुर, बलईपुर, बाबापुरवा, मदरहा और सरसंडा समेत कई गांव पानी से घिर गए हैं। इन गांवों को जोड़ने वाले रास्तों पर भी पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित सुंदरनगर गांव के करीब 30 परिवारों ने सुरक्षित स्थान की तलाश में तटबंध पर शरण ली है। तहसील प्रशासन की ओर से इन परिवारों के रहने के लिए तिरपाल उपलब्ध कराए गए हैं। प्रभावित लोगों के भोजन के लिए पूड़ी-सब्जी की व्यवस्था भी की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है। यदि जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो आसपास के अन्य गांवों में भी स्थिति गंभीर हो सकती है। एडीएम और सीएमओ ने लिया बाढ़ के हालात का जायजा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सोमवार को अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने एसडीएम रामनगर आकांक्षा गुप्ता के साथ सुंदरनगर और बतनेरा क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों की स्थिति, नावों की व्यवस्था और राहत कार्यों की जानकारी ली। एडीएम ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए।वहीं सीएमओ डॉ. रजन गौतम ने सीएचसी सूरतगंज के अधीक्षक डॉ. राजर्षि त्रिपाठी के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी स्थिति की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस सम्बन्ध रामनगर तहसीलदार विपुल सिंह ने बताया की सुंदरनगर और ललपुरवा गांव के कुछ घरों में बाढ़ का पानी पहुंचा है, जबकि अन्य गांवों के किनारे तक पानी आया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। सुंदरनगर के करीब 30 परिवार तटबंध पर शरण लिए हैं। उनके रहने के लिए तिरपाल और भोजन की व्यवस्था की गई है। राजस्वकर्मियों एवं लेखपालों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रशासन की टीम नदी के जलस्तर और तटवर्ती गांवों की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

16 hrs ago
user_Mohd Lukman
Mohd Lukman
रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाराबंकी में शिव भक्तों का हुआ भव्य स्वागत हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा अतिथि देवो भवः की तर्ज हो रही पुष्प वर्षा श्रद्धालुओं में ख़ुशी का माहौल गैर जनपदों से भारी संख्या में बाराबंकी पहुंच रहे श्रद्धालु प्राचीन लोधेश्वर महादेवा धाम में जल चढ़ाने आए श्रद्धालुओं पर DM व SP ने की पुष्प वर्षा लम्बी लम्बी कतार में भगवान शिव पर जल चढ़ाने पहुंच रहे श्रद्धालु
    1
    बाराबंकी में शिव भक्तों का हुआ भव्य स्वागत 

हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा 

अतिथि देवो भवः की तर्ज हो रही पुष्प वर्षा 

श्रद्धालुओं में ख़ुशी का माहौल 

गैर जनपदों से भारी संख्या में बाराबंकी पहुंच रहे श्रद्धालु 

प्राचीन लोधेश्वर महादेवा धाम में जल चढ़ाने आए 

श्रद्धालुओं पर DM व SP ने की पुष्प वर्षा 

लम्बी लम्बी कतार में भगवान शिव पर जल चढ़ाने पहुंच रहे श्रद्धालु
    user_VIKAS CHAUHAN
    VIKAS CHAUHAN
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • महाराष्ट्र मे स्वतंत्रता दिवस पर निकली स्पेशल झांकियां का नजारा
    1
    महाराष्ट्र मे स्वतंत्रता दिवस  पर निकली स्पेशल झांकियां  का नजारा
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रैंबो चिल्ड्रन क्लीनिक उचित सलाह, सही ईलाज नवजात शिशु के लिए विशेष सुविधाएं
    1
    रैंबो चिल्ड्रन क्लीनिक 
उचित सलाह, सही ईलाज 
नवजात शिशु के लिए विशेष सुविधाएं
    user_Mueed Abdul
    Mueed Abdul
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सच सबसे तेज *रिपोर्ट: मोहित बाबा* *संवाददाता चीफ़ | #mohitkumarbababbk | #UP140035575* *ब्यूरो: फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश* *दिनांक: 18 अगस्त 2026* --- *हैडलाइन* *फर्रुखाबाद में कच्ची दीवार गिरने से महिला की दबकर दर्दनाक मौत, 2 दिन की बारिश बनी वजह* *टैगलाइन* _पन्नी डालकर सो रहे थे परिजन, सुबह 4 बजे भरभराकर गिरी दीवार_ *स्टैंड लाइन* नवाबगंज थाना क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते कच्ची दीवार गिरी। घायल महिला को CHC ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। --- *फर्रुखाबाद। #जनवार्ता_न्यूज़24* जिले के *नवाबगंज थाना क्षेत्र* के कस्बे में लगातार हो रही बारिश ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। 2 दिन से लगातार बारिश के कारण एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के लोग पन्नी डालकर दीवार के नीचे सो रहे थे। सुबह करीब *4 बजे* अचानक दीवार गिरने से एक महिला उसके मलबे में दब गई। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को मलबे से निकालकर *CHC* पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को मदद की मांग की जा रही है। --- *#HASHTAGS* *#janwartanews24 #जनवार्तान्यूज़24 #mohitkumarbababbk #UP140035575 #Farrukhabad #Nawabganj @KOTWALIPSFARRU @Uppolice #Rain #AccidentNews #HighTech #HighStateMulti* *ब्रांड फुटर* *रिपोर्ट: मोहित बाबा | #जनवार्ता न्यूज़ 24 - सच सबसे तेज* *Follow: YouTube | Facebook | Instagram | WhatsApp Channel* *© JANVARTAN NEWS 24 | HIGH TECH | HIGH STATE MULTI* --- *यूट्यूब थंबनेल टैक्सट ऑप्शन:* *ऑप्शन 1:* `फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा` `दीवार गिरी, महिला की मौत` `रिपोर्ट: मोहित बाबा` *ऑप्शन 2:* `बारिश बनी काल` `कच्ची दीवार गिरी` `#जनवार्ता_न्यूज़24` भैया अगली खबर भेजिए। थंबनेल भी बनाना हो तो फोटो भेज दीजिए 💯
    1
    सच सबसे तेज
*रिपोर्ट: मोहित बाबा*  
*संवाददाता चीफ़ | #mohitkumarbababbk | #UP140035575*  
*ब्यूरो: फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश*  
*दिनांक: 18 अगस्त 2026*
---
*हैडलाइन*  
*फर्रुखाबाद में कच्ची दीवार गिरने से महिला की दबकर दर्दनाक मौत, 2 दिन की बारिश बनी वजह*
*टैगलाइन*  
_पन्नी डालकर सो रहे थे परिजन, सुबह 4 बजे भरभराकर गिरी दीवार_
*स्टैंड लाइन*  
नवाबगंज थाना क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते कच्ची दीवार गिरी। घायल महिला को CHC ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
---
*फर्रुखाबाद। #जनवार्ता_न्यूज़24* जिले के *नवाबगंज थाना क्षेत्र* के कस्बे में लगातार हो रही बारिश ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।
2 दिन से लगातार बारिश के कारण एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के लोग पन्नी डालकर दीवार के नीचे सो रहे थे। 
सुबह करीब *4 बजे* अचानक दीवार गिरने से एक महिला उसके मलबे में दब गई। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को मलबे से निकालकर *CHC* पहुंचाया। 
लेकिन वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 
इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को मदद की मांग की जा रही है।
---
*#HASHTAGS*  
*#janwartanews24 #जनवार्तान्यूज़24 #mohitkumarbababbk #UP140035575 #Farrukhabad #Nawabganj @KOTWALIPSFARRU @Uppolice #Rain #AccidentNews #HighTech #HighStateMulti*
*ब्रांड फुटर*  
*रिपोर्ट: मोहित बाबा | #जनवार्ता न्यूज़ 24 - सच सबसे तेज*  
*Follow: YouTube | Facebook | Instagram | WhatsApp Channel*  
*© JANVARTAN NEWS 24 | HIGH TECH | HIGH STATE MULTI*
---
*यूट्यूब थंबनेल टैक्सट ऑप्शन:*
*ऑप्शन 1:* `फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा`  
`दीवार गिरी, महिला की मौत`  
`रिपोर्ट: मोहित बाबा`
*ऑप्शन 2:* `बारिश बनी काल`  
`कच्ची दीवार गिरी`  
`#जनवार्ता_न्यूज़24`
भैया अगली खबर भेजिए। थंबनेल भी बनाना हो तो फोटो भेज दीजिए 💯
    user_जनवार्ता न्यूज 24
    जनवार्ता न्यूज 24
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *विशुनपुर से अभिषेक टीम ओनर 1000 की ओर से 15 अगस्त तिरंगा यात्रा भरी संख्या में बाइक रैली निकाली गई* कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अतिथियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। टीवी हिन्दुस्तान नेशनल न्यूज चैनल के लिए राहुल रावत की रिपोर्ट
    1
    *विशुनपुर से अभिषेक टीम ओनर 1000 की ओर से 15 अगस्त तिरंगा यात्रा भरी संख्या में बाइक रैली निकाली गई*
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अतिथियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
टीवी हिन्दुस्तान नेशनल न्यूज चैनल के लिए राहुल रावत की रिपोर्ट
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Court reporter फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • महादेवा में श्रद्धालुओं से पुलिस की सख्ती! बैरियर पर नोकझोंक और धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, SP के ‘प्रेमभाव’ वाले निर्देशों पर उठे सवाल बाराबंकी में सावन के तीसरे सोमवार को लोधेश्वर महादेवा मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों के बीच कथित दुर्व्यवहार और नोकझोंक का मामला सामने आया है। ऑडिटोरियम के पास लगाए गए बैरियर से लेकर मंदिर जाने वाले मार्ग तक कई स्थानों पर श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों के बीच गहमागहमी की स्थिति बनी रही। आरोप है कि भीड़ को नियंत्रित करने के नाम पर बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लाठियों के सहारे श्रद्धालुओं को काफी दूर तक पीछे धकेला। इस दौरान कई श्रद्धालु और आसपास मौजूद लोग परेशान नजर आए। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ कथित तौर पर सख्ती और अभद्र व्यवहार किए जाने का दावा किया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशों पर उठ रहा है। सावन मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि श्रद्धालुओं से उलझना नहीं है और प्रेमभाव के साथ उन्हें दर्शन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी है। इसके बावजूद तीसरे सोमवार को बैरियर पर श्रद्धालुओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आने से पुलिस की श्रद्धालु प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। भारी भीड़ के बीच व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी जरूर है, लेकिन श्रद्धालुओं के साथ किस तरह व्यवहार किया गया, यह वायरल वीडियो सामने आने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। श्रद्धालुओं ने पूरे मामले की जांच कराने और कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो और श्रद्धालुओं की शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    1
    महादेवा में श्रद्धालुओं से पुलिस की सख्ती! बैरियर पर नोकझोंक और धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, SP के ‘प्रेमभाव’ वाले निर्देशों पर उठे सवाल

बाराबंकी में सावन के तीसरे सोमवार को लोधेश्वर महादेवा मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों के बीच कथित दुर्व्यवहार और नोकझोंक का मामला सामने आया है। ऑडिटोरियम के पास लगाए गए बैरियर से लेकर मंदिर जाने वाले मार्ग तक कई स्थानों पर श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों के बीच गहमागहमी की स्थिति बनी रही।
आरोप है कि भीड़ को नियंत्रित करने के नाम पर बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लाठियों के सहारे श्रद्धालुओं को काफी दूर तक पीछे धकेला। इस दौरान कई श्रद्धालु और आसपास मौजूद लोग परेशान नजर आए। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ कथित तौर पर सख्ती और अभद्र व्यवहार किए जाने का दावा किया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशों पर उठ रहा है। सावन मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि श्रद्धालुओं से उलझना नहीं है और प्रेमभाव के साथ उन्हें दर्शन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी है।
इसके बावजूद तीसरे सोमवार को बैरियर पर श्रद्धालुओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आने से पुलिस की श्रद्धालु प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। भारी भीड़ के बीच व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी जरूर है, लेकिन श्रद्धालुओं के साथ किस तरह व्यवहार किया गया, यह वायरल वीडियो सामने आने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। श्रद्धालुओं ने पूरे मामले की जांच कराने और कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो और श्रद्धालुओं की शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    user_फखरे आलम
    फखरे आलम
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मजीठा मेले में मोटर सायकल स्टैंड के नाम पर वसूली..! ठेका संचालक द्वारा मनमानी और बतमीजी से भक्त परेशान
    1
    मजीठा मेले में मोटर सायकल स्टैंड के नाम पर वसूली..! 

ठेका संचालक द्वारा मनमानी और बतमीजी से भक्त परेशान
    user_Aman Chaudhary
    Aman Chaudhary
    Media company नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *'मौत का सोमवार' 7 दिनों में एक ही थाने के 2 जांबाज दरोगाओं की सड़क हादसे में मौत से कांप उठा महकमा,* "क्या अलीगढ़ जनपद के मडराक थाने पर छाया है काल का साया? एक ही हफ्ते के भीतर एक ही थाने में तैनात दो उप-निरीक्षकों (SI) की अलग-अलग भीषण सड़क दुर्घटनाओं में दर्दनाक मौत,महकमे में शोक की लहर!"
    1
    *'मौत का सोमवार' 7 दिनों में एक ही थाने के 2 जांबाज दरोगाओं की सड़क हादसे में मौत से कांप उठा महकमा,*
"क्या अलीगढ़ जनपद के मडराक थाने पर छाया है काल का साया? एक ही हफ्ते के भीतर एक ही थाने में तैनात दो उप-निरीक्षकों (SI) की अलग-अलग भीषण सड़क दुर्घटनाओं में दर्दनाक मौत,महकमे में शोक की लहर!"
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • थाना सुबेहा क्षेत्र के ग्राम पूरे कोलवा, विधानसभा हैदरगढ़ में हुई हिंसक घटना में मुस्लिम समाज के कई लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। आरोप है कि ट्रैक्टर चढ़ाकर लोगों की जान लेने का प्रयास भी किया गया। घटना के विरोध में आजाद समाज पार्टी पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए तत्काल प्रभाव से ग्राम पूरे कोलवा पहुंची है। हमारी मांग है कि: सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए। पीड़ित परिवारों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए। जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय, सुरक्षा और उचित मुआवजा नहीं मिलता,
    1
    थाना सुबेहा क्षेत्र के ग्राम पूरे कोलवा, विधानसभा हैदरगढ़ में हुई हिंसक घटना में मुस्लिम समाज के कई लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। आरोप है कि ट्रैक्टर चढ़ाकर लोगों की जान लेने का प्रयास भी किया गया। घटना के विरोध में आजाद समाज पार्टी पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए तत्काल प्रभाव से ग्राम पूरे कोलवा पहुंची है। हमारी मांग है कि: सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए। पीड़ित परिवारों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए। जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय, सुरक्षा और उचित मुआवजा नहीं मिलता,
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.