logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Operation Conviction" के तहत चिन्हित अभियोग की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप मा0 न्यायालय द्वारा धोखधड़ी के अपराध से सम्बन्धित अभियुक्त को 07 वर्ष का कठोर कारावास व 30,000/- रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया – श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैज्ञानिक विधि से साक्ष्य संकलन एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए “Operation Conviction” कार्ययोजना के तहत मॉनीटरिंग सेल में नियुक्त अधि0/कर्म0गण/पैरोकार द्वारा मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी व साक्ष्य हेतु महत्वपूर्ण गवाहों को प्रस्तुत कराकर न्यूनतम समय में अधिकतम सजा दिलाये जाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पर धोखाधड़ी के अपराध के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 277/2009 धारा 419/420/467/468/471 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त जय प्रकाश सिंह* पुत्र भगवान सिंह निवासी नरौली थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को उपरोक्त धाराओं में मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सुधा सिंह कोर्ट नं0-18 बाराबंकी द्वारा दोषसिद्ध करते हुए 07 वर्ष का कठोर कारावास व 30,000/ रूपये के अर्थदण्ड* से दण्डित किया गया । उक्त कार्यवाही से जनता में न्याय के प्रति विश्वास बढा तथा पुलिस पैरवी के इस प्रयास की जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी । *उपरोक्त अभियोग श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे है। महिला सम्बन्धी/जघन्य सनसनीखेज अपराध के तहत चिन्हित अभियोग है । संक्षिप्त विवरणः दिनांक 20.02.2009 को थाना कोतवाली नगर पर वादी श्री प्रभात सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ने अभियुक्त जय प्रकाश सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी नरौली थाना सतरिख जनपद बाराबंकी के विरूद्ध धोखाधड़ी करके कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो जगह नौकरी करने के सम्बन्ध में तहरीर दी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 277/2009 धारा 419/420/467/468/471 भादवि पंजीकृत किया गया। तत्कालीन विवेचक व0उ0नि0 श्री प्रेम सिंह रैकवार थाना कोतवाली नगर द्वारा साक्ष्य संकलन कर वैज्ञानिक विधि से विवेचना पूर्ण कर अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया । पुलिस/अभियोजन टीम- 1 श्री अनार सिंह एसपीओ अधिकारी कोर्ट नं0-18 जनपद बाराबंकी 2-निरीक्षक श्री विनोद कुमार यादव प्रभारी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी 3-उ0नि0 अमर बहादुर सिंह मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी 4-म0हे0का0 प्रतिमा द्विवेदी, म0का0 अंशू द्विवेदी,म0हे0का0 पूजा रानी पटेल मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी 5-हे0 का0 चन्द्रशेखर का0 विजय बहादुर, का0 नीरज कनौजिया मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी 6-का0 कृष्ण कुमार व म0का0 मोनी पटेल पैरोकार थाना को0नगर जनपद बाराबंकी 7-हे0का0 विजेन्द्र कुमार सिंह का0 सूर्य शंकर शर्मा कोर्ट मोहर्रिर कोर्ट नं0-18 बाराबंकी

4 hrs ago
user_Asheesh Kumar
Asheesh Kumar
Classified ads newspaper publisher फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
2b88ce1c-a48f-4a6f-9ba4-a9aff591d202

Operation Conviction" के तहत चिन्हित अभियोग की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप मा0 न्यायालय द्वारा धोखधड़ी के अपराध से सम्बन्धित अभियुक्त को 07 वर्ष का कठोर कारावास व 30,000/- रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया – श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैज्ञानिक विधि से साक्ष्य संकलन एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए “Operation Conviction” कार्ययोजना के तहत मॉनीटरिंग सेल में नियुक्त अधि0/कर्म0गण/पैरोकार द्वारा मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी व साक्ष्य हेतु महत्वपूर्ण गवाहों को प्रस्तुत कराकर न्यूनतम समय में अधिकतम सजा दिलाये जाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पर धोखाधड़ी के अपराध के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 277/2009 धारा 419/420/467/468/471 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त जय प्रकाश सिंह* पुत्र भगवान सिंह निवासी नरौली थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को उपरोक्त धाराओं में मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सुधा सिंह कोर्ट नं0-18 बाराबंकी द्वारा दोषसिद्ध करते हुए 07 वर्ष का कठोर कारावास व 30,000/ रूपये के अर्थदण्ड* से दण्डित किया गया । उक्त कार्यवाही से जनता में न्याय के प्रति विश्वास बढा तथा पुलिस पैरवी के इस प्रयास की जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी । *उपरोक्त अभियोग श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे है। महिला सम्बन्धी/जघन्य सनसनीखेज अपराध के तहत चिन्हित अभियोग है । संक्षिप्त विवरणः दिनांक 20.02.2009 को थाना कोतवाली नगर पर वादी श्री प्रभात सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ने अभियुक्त जय प्रकाश सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी नरौली थाना सतरिख जनपद बाराबंकी के विरूद्ध धोखाधड़ी करके कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो जगह नौकरी करने के सम्बन्ध में तहरीर दी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 277/2009 धारा 419/420/467/468/471 भादवि पंजीकृत किया गया। तत्कालीन विवेचक व0उ0नि0 श्री प्रेम सिंह रैकवार थाना कोतवाली नगर द्वारा साक्ष्य संकलन कर वैज्ञानिक विधि से विवेचना पूर्ण कर अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया । पुलिस/अभियोजन टीम- 1 श्री अनार सिंह एसपीओ अधिकारी कोर्ट नं0-18 जनपद बाराबंकी 2-निरीक्षक श्री विनोद कुमार यादव प्रभारी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी 3-उ0नि0 अमर बहादुर सिंह मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी 4-म0हे0का0 प्रतिमा द्विवेदी, म0का0 अंशू द्विवेदी,म0हे0का0 पूजा रानी पटेल मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी 5-हे0 का0 चन्द्रशेखर का0 विजय बहादुर, का0 नीरज कनौजिया मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी 6-का0 कृष्ण कुमार व म0का0 मोनी पटेल पैरोकार थाना को0नगर जनपद बाराबंकी 7-हे0का0 विजेन्द्र कुमार सिंह का0 सूर्य शंकर शर्मा कोर्ट मोहर्रिर कोर्ट नं0-18 बाराबंकी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • निंदुरा में शादी से पहले भाई की हत्याः विधायक ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश निंदुरा बाराबंकी: कुर्सी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के पास युवक की धारदार हथियार से हत्या के मामले में आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। लेकिन परिजनों में अभी भी आक्रोश बना है। परिजन हत्यारोंको फांसी दिये जाने की बात कर रहे हैं। लखनऊ और बाराबंकी की सीमा पर स्थित श्रीरामपुरवा (मदारपुर) में शनिवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान छवि नाथ के पुत्र मिथुन रावत के रूप में हुई है। यह घटना मिथुन की बहन की शादी से ठीक पांच दिन पहले हुई, जिससे परिवार में मातम पसर गया। परिजन हत्यारों को फांसी दिये जाने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद रविवार शाम चार बजे बाराबंकी की जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और भाजपा के क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को उचित मुआवजा दिलाने, मामले का निष्पक्ष खुलासा करने और घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कोतवाली कुर्सी के थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बीट में तैनात सभी सिपाही और दरोगा को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया। विधायक ने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नए और सक्रिय पुलिसकर्मियों की तैनाती के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर श्रीश रावत, प्रदीप रावत, विशाल सिंह, सहित गांव के कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    निंदुरा में शादी से पहले भाई की हत्याः विधायक ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश 
निंदुरा बाराबंकी: कुर्सी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के पास युवक की धारदार हथियार से हत्या के मामले में आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। लेकिन परिजनों में अभी भी आक्रोश बना है। परिजन हत्यारोंको फांसी दिये जाने की बात कर रहे हैं।
लखनऊ और बाराबंकी की सीमा पर स्थित श्रीरामपुरवा (मदारपुर) में शनिवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान छवि नाथ के पुत्र मिथुन रावत के रूप में हुई है। यह घटना मिथुन की बहन की शादी से ठीक पांच दिन पहले हुई, जिससे परिवार में मातम पसर गया। परिजन हत्यारों को फांसी दिये जाने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद रविवार शाम चार बजे बाराबंकी की जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और भाजपा के क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को उचित मुआवजा दिलाने, मामले का निष्पक्ष खुलासा करने और घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कोतवाली कुर्सी के थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बीट में तैनात सभी सिपाही और दरोगा को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया। विधायक ने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नए और सक्रिय पुलिसकर्मियों की तैनाती के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर श्रीश रावत, प्रदीप रावत, विशाल सिंह, सहित गांव के कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Asheesh Kumar
    Asheesh Kumar
    Classified ads newspaper publisher फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी खेत में बकरियां घुसने पर युवक पर जानलेवा हमला गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ किया गया रेफर* बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोलिया में खेत में बकरियां घुसने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हुए हमले में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बरोलिया निवासी 45 वर्षीय सतीश वर्मा मंगलवार शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कई बकरियां उनके खेत में लगी बांस की नर्सरी में घुसकर पौधे चरने लगीं। सतीश ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उस समय मामला शांत करा दिया था। घायल सतीश की पत्नी पुष्पा वर्मा ने बताया कि कहासुनी के बाद जब उनके पति खेत से घास लेने घर से निकले, तो रास्ते में गांव के मुस्लिम, सरताज, मुस्ताक, सुहैल और अन्ना समेत दो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने धारदार हथियार, ईंट और लाठी-डंडों से सतीश के सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि घटना के बाद हमलावर अवैध असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सतीश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहा से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*बाराबंकी खेत में बकरियां घुसने पर युवक पर जानलेवा हमला गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ किया गया रेफर*
बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोलिया में खेत में बकरियां घुसने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हुए हमले में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बरोलिया निवासी 45 वर्षीय सतीश वर्मा मंगलवार शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कई बकरियां उनके खेत में लगी बांस की नर्सरी में घुसकर पौधे चरने लगीं। सतीश ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उस समय मामला शांत करा दिया था।
घायल सतीश की पत्नी पुष्पा वर्मा ने बताया कि कहासुनी के बाद जब उनके पति खेत से घास लेने घर से निकले, तो रास्ते में गांव के मुस्लिम, सरताज, मुस्ताक, सुहैल और अन्ना समेत दो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने धारदार हथियार, ईंट और लाठी-डंडों से सतीश के सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद हमलावर अवैध असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सतीश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहा से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दिनांक 09.03.2026 को अपर जिलाधिकारी बाराबंकी निरंकार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में आगामी उप-निरीक्षक परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी श्री निरंकार सिंह द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन परीक्षा के दौरान सुनिश्चित किये जाने तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री आलोक कुमार पाठक, क्षेत्राधिकारी श्री हर्षित चौहान व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    1
    दिनांक 09.03.2026 को अपर जिलाधिकारी बाराबंकी  निरंकार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी  रितेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में आगामी उप-निरीक्षक परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी श्री निरंकार सिंह द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन परीक्षा के दौरान सुनिश्चित किये जाने तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री आलोक कुमार पाठक, क्षेत्राधिकारी श्री हर्षित चौहान व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    user_Sandeep Kumar Patrakaar
    Sandeep Kumar Patrakaar
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बाराबंकी के निदूरा ब्लॉक के रीवा सिवा में श्री गोला पीर बाबा मेले के दौरान रामलीला का मंचन किया गया। इसमें नारद मोह, ताड़का वध, मारीच सभा और राम बारात जैसी प्रमुख लीलाओं का ग्रामीण कलाकारों द्वारा भव्य मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को सजीव नाटक का अनुभव कराया। नारद मोह के मंचन ने दर्शकों को आकर्षित किया। इस लीला में कामदेव पर विजय प्राप्त करने के बाद नारद को हुए अहंकार को श्री हरि विष्णु द्वारा एक नगर बसाकर दूर करने और उन्हें अहंकार से मुक्त करने का प्रसंग दर्शाया गया। रीवा सिवा में श्री गोला पीर बाबा मेले की राम बारात धूमधाम से निकाली गई। यह बारात रीवा सिवा चौराहे से होकर रीवा सिवा गांव और गौशापुर के सभी लोगों की भागीदारी के साथ संपन्न हुई। पूजन के पश्चात भगवान श्रीराम की बारात में श्रीगणेश जी, भगवान भोलेनाथ और भगवान श्रीराम एवं उनके भाइयों के स्वरूप रथ पर विराजमान थे। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बारात पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद राम जन्म की लीला और ताड़का वध का मंचन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त परिवार सहित भगवान श्रीराम की लीला देखने पहुंचे। मंचन में ऋषि विश्वामित्र राक्षसों से यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को राजा दशरथ से मांगने गए।
    1
    बाराबंकी के निदूरा ब्लॉक के रीवा सिवा में श्री गोला पीर बाबा मेले के दौरान रामलीला का मंचन किया गया। इसमें नारद मोह, ताड़का वध, मारीच सभा और राम बारात जैसी प्रमुख लीलाओं का ग्रामीण कलाकारों द्वारा भव्य मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को सजीव नाटक का अनुभव कराया।
नारद मोह के मंचन ने दर्शकों को आकर्षित किया। इस लीला में कामदेव पर विजय प्राप्त करने के बाद नारद को हुए अहंकार को श्री हरि विष्णु द्वारा एक नगर बसाकर दूर करने और उन्हें अहंकार से मुक्त करने का प्रसंग दर्शाया गया।
रीवा सिवा में श्री गोला पीर बाबा मेले की राम बारात धूमधाम से निकाली गई। यह बारात रीवा सिवा चौराहे से होकर रीवा सिवा गांव और गौशापुर के सभी लोगों की भागीदारी के साथ संपन्न हुई। पूजन के पश्चात भगवान श्रीराम की बारात में श्रीगणेश जी, भगवान भोलेनाथ और भगवान श्रीराम एवं उनके भाइयों के स्वरूप रथ पर विराजमान थे। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बारात पर पुष्प वर्षा की।
इसके बाद राम जन्म की लीला और ताड़का वध का मंचन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त परिवार सहित भगवान श्रीराम की लीला देखने पहुंचे। मंचन में ऋषि विश्वामित्र राक्षसों से यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को राजा दशरथ से मांगने गए।
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *हैडलाइन:* लखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटे की हत्या *टैगलाइन:* मोहनलालगंज में सनसनी, 50 साल की महिला और दिव्यांग बेटे की हत्या *स्टंट लाइन:* जानिए कैसे हुई वारदात, क्या बोले पुलिस *हाई स्टेट:* लखनऊ पुलिस जांच में जुटी, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी #LucknowCrime #DoubleMurder
    1
    *हैडलाइन:* लखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटे की हत्या
*टैगलाइन:* मोहनलालगंज में सनसनी, 50 साल की महिला और दिव्यांग बेटे की हत्या
*स्टंट लाइन:* जानिए कैसे हुई वारदात, क्या बोले पुलिस
*हाई स्टेट:* लखनऊ पुलिस जांच में जुटी, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी #LucknowCrime #DoubleMurder
    user_लक्ष्मी देवी
    लक्ष्मी देवी
    Local News Reporter फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by धर्मेन्द्र कसौधन
    1
    Post by धर्मेन्द्र कसौधन
    user_धर्मेन्द्र कसौधन
    धर्मेन्द्र कसौधन
    Local News Reporter Fatehpur, Barabanki•
    15 hrs ago
  • त्रिलोकपुर बाराबंकी । मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में सोमवार की शाम को पतंग खेत में जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले ने पहुंचकर घायलों को इलाज करने के साथ मामले की जांच पड़ताल शुरू किया। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत त्रिलोकपुर कस्बे में सोमवार की शाम करीब पांच बजे दस्तगीर का का नाती 8 वर्षीय आर्यन पतंग उड़ा रहा था कि तभी पतंग नग्गू के खेत में चली गई। पतंग खेत से उठने को लेकर नग्गू के परिवार के लोगों ने दस्तगीर कहासुनी होते हुए देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें कई लोग घायल हो ,गए वीडियो सोशल मीडिया वायरल। थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दस्तगीर के पक्ष से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।घटना की जांच कराई जा रही है।
    1
    त्रिलोकपुर बाराबंकी । 
मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में सोमवार की शाम को पतंग खेत में जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले ने पहुंचकर घायलों को इलाज करने के साथ मामले की जांच पड़ताल शुरू किया।
मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत त्रिलोकपुर कस्बे में सोमवार की शाम करीब पांच बजे दस्तगीर का का नाती 8 वर्षीय आर्यन  पतंग उड़ा रहा था कि तभी  पतंग  नग्गू के खेत में चली गई। पतंग खेत से उठने को लेकर नग्गू के परिवार के लोगों ने दस्तगीर  कहासुनी होते हुए  देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें कई लोग घायल हो ,गए वीडियो सोशल मीडिया वायरल।
थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दस्तगीर के पक्ष से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।घटना की जांच कराई जा रही है।
    user_Gulashn kumar "Monu "
    Gulashn kumar "Monu "
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशनफतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित इसरौली गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में गमछे के सहारे लटका मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। चौकी प्रभारी अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान दुघरा मजरे टांडा निजामअली निवासी बब्लू यादव (30) पुत्र राजकरन के रूप में हुई। परिवार को खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के छोटे बच्चों की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बब्लू यादव का अपनी पत्नी शुशीला से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद शुशीला नाराज होकर अपने मायके धन्नीपुरवा चली गई थीं। उसी दिन से बब्लू घर से निकल गया और रात भर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसे रात भर खोजते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मृतक अपने पीछे दो पुत्र यश (10), हर्ष (8) और एक पुत्री आरुही (7) छोड़ गया है। बच्चे अभी इतने छोटे हैं कि उन्हें अपने पिता के निधन की गंभीरता समझ नहीं आ रही है। गांव में भी इस घटना को लेकर दुख का माहौल है। चौकी प्रभारी अनिल सिंह ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशनफतेहपुर
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित इसरौली गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में गमछे के सहारे लटका मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। चौकी प्रभारी अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की।
मृतक की पहचान दुघरा मजरे टांडा निजामअली निवासी बब्लू यादव (30) पुत्र राजकरन के रूप में हुई। परिवार को खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के छोटे बच्चों की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बब्लू यादव का अपनी पत्नी शुशीला से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद शुशीला नाराज होकर अपने मायके धन्नीपुरवा चली गई थीं। उसी दिन से बब्लू घर से निकल गया और रात भर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसे रात भर खोजते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
मृतक अपने पीछे दो पुत्र यश (10), हर्ष (8) और एक पुत्री आरुही (7) छोड़ गया है। बच्चे अभी इतने छोटे हैं कि उन्हें अपने पिता के निधन की गंभीरता समझ नहीं आ रही है। गांव में भी इस घटना को लेकर दुख का माहौल है।
चौकी प्रभारी अनिल सिंह ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.