logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने बापिणी एवं लोहावट में जनसुनवाई की फलौदी, 21 मार्च। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शनिवार को फलौदी जिले में स्थित बापिणी पंचायत समिति एवं लोहावट पंचायत समिति मुख्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और आमजन की समस्याएं सुनीं। केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारी को समस्याओं को लेकर निर्देश दिए। ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि कुछ समय पहले ही क्षेत्र में बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जिला कलेक्टर को निर्देश दिए कि नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाए। रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को भेजी जाए, ताकि प्रभावित किसानों को फसल नुकसान का उचित मुआवजा मिल सके। उन्होंने पंचायत समिति मुख्यालय में अपने स्वागत अभिनंदन के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने बापिणी स्थित श्री मेंहोजी महाराज के मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने लोहावट पंचायत समिति मुख्यालय में जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनी। यहां पर अपनी समस्याओं को लेकर आए सभी लोगों से आत्मीय मुलाकात हुई और उनको ध्यानपूर्वक सुना एवं संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री द्वारा दिव्यांगजनो को स्कूटी वितरित:- केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत 22 दिव्यांजनो को नि:शुल्क स्कूटी भेंट की। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की सीख दी। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पंचायत समिति मुख्यालय परिसर में पौधा लगाया। इस दौरान जिला कलक्टर श्वेता चौहान,पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर अजय,मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्र, समाज कल्याण अधिकारी करणी सिंह नाथावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

on 22 March
user_Mahesh Kumar Purohit
Mahesh Kumar Purohit
Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
on 22 March
8e1e6121-bf01-4458-901f-6e8ff94f6e5c

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने बापिणी एवं लोहावट में जनसुनवाई की फलौदी, 21 मार्च। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शनिवार को फलौदी जिले में स्थित बापिणी पंचायत समिति एवं लोहावट पंचायत समिति मुख्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और आमजन की समस्याएं सुनीं। केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारी को समस्याओं को लेकर निर्देश दिए। ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि कुछ समय पहले ही क्षेत्र में बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जिला कलेक्टर को निर्देश दिए कि नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाए। रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को भेजी जाए, ताकि प्रभावित किसानों को फसल नुकसान का उचित मुआवजा मिल सके। उन्होंने पंचायत समिति मुख्यालय में अपने स्वागत अभिनंदन के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने बापिणी

0e2a62f2-045c-4338-a4b9-ad4452a13260

स्थित श्री मेंहोजी महाराज के मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने लोहावट पंचायत समिति मुख्यालय में जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनी। यहां पर अपनी समस्याओं को लेकर आए सभी लोगों से आत्मीय मुलाकात हुई और उनको ध्यानपूर्वक सुना एवं संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री द्वारा दिव्यांगजनो को स्कूटी वितरित:- केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत 22 दिव्यांजनो को नि:शुल्क स्कूटी भेंट की। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की सीख दी। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पंचायत समिति मुख्यालय परिसर में पौधा लगाया। इस दौरान जिला कलक्टर श्वेता चौहान,पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर अजय,मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्र, समाज कल्याण अधिकारी करणी सिंह नाथावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Jodhpur news
    4
    Post by Jodhpur news
    user_Jodhpur news
    Jodhpur news
    Photographer बाप, जोधपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जोधपुर, 4 अप्रैल। नई सड़क, जोधपुर में आज प्रातः 11 बजे एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा “गो ग्रीन” अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी जोधपुर श्रीमति छवि शर्मा पुलिस अधिकारी और डॉ. विकास राजपुरोहित जी, अधीक्षक, एमडीएम अस्पताल, जोधपुर तथा श्उपस्थित रहीं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का आह्वान किया। इस आयोजन का संचालन एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक राजस्थान के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह जी, क्षेत्रीय क्रेडिट प्रबंधक श्री कुंदन कुमार सिंह जी एवं जोधपुर से संभागीय प्रबंधक श्री मनीष गांधी जी के नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम के दौरान बैंक की ओर से शहर के विभिन्न बाजारों में कपड़े/जूट के 1000 थैले वितरित किए गए, जिससे लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया जा सके। इस अभियान में एयू बैंक परिवार के लगभग 150-200 सदस्यों ने स्वेच्छा से भाग लिया, जो जोधपुर सहित राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए थे। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी नागरिकों से “गो ग्रीन” पहल को अपनाने एवं स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
    1
    जोधपुर, 4 अप्रैल। नई सड़क, जोधपुर में आज प्रातः 11 बजे एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा “गो ग्रीन” अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी जोधपुर श्रीमति छवि शर्मा पुलिस अधिकारी और डॉ. विकास राजपुरोहित जी, अधीक्षक, एमडीएम अस्पताल, जोधपुर तथा श्उपस्थित रहीं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का आह्वान किया।
इस आयोजन का संचालन एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक राजस्थान के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह जी, क्षेत्रीय क्रेडिट प्रबंधक श्री कुंदन कुमार सिंह जी एवं जोधपुर से संभागीय प्रबंधक श्री मनीष गांधी जी के नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बैंक की ओर से शहर के विभिन्न बाजारों में कपड़े/जूट के 1000 थैले वितरित किए गए, जिससे लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया जा सके।
इस अभियान में एयू बैंक परिवार के लगभग 150-200 सदस्यों ने स्वेच्छा से भाग लिया, जो जोधपुर सहित राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए थे। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी नागरिकों से “गो ग्रीन” पहल को अपनाने एवं स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    13 hrs ago
  • "नया जोश, नई उड़ान, राजस्थान युवा कांग्रेस की नई पहचान! पदमा सरगरा : प्रदेश महासचिव पद हेतु एक सशक्त विकल्प।" #RajasthanYouthCongress #SachinPilot #YouthCongress
    1
    "नया जोश, नई उड़ान,
राजस्थान युवा कांग्रेस की नई पहचान!
पदमा सरगरा  : प्रदेश महासचिव पद हेतु एक सशक्त विकल्प।"
#RajasthanYouthCongress  #SachinPilot #YouthCongress
    user_HEMRAJ
    HEMRAJ
    Music producer Jodhpur, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • Post by SSSO News
    1
    Post by SSSO News
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक एक अप्रैल को दक्षिण अफ्रीका में स्थित ईरानी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, 'सिर्फ ईरान और ओमान होर्मुज स्ट्रेट का भविष्य तय करेंगे. इसके थोड़ी देर बाद भारत स्थित ईरानी दूतावास ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे भारतीय दोस्त सुरक्षित हाथों में हैं. चिंता मत करिए.' इसके बाद दो अप्रैल को खबर आई कि ट्रंप जब ईरान को झुकाने में नाकाम रहे, तब उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि अमेरिका का कोई भी सामान होर्मुज से नहीं आता, इसलिए जिन देशों के सेलर्स और सामान वहां फंसा है, वो खुद ईरान से डील करें, इसके बाद दुनिया के कई देशों ने ईरान के साथ समझाइश की. भारत भी इस मीटिंग में वर्चुअली शामिल हुआ. शनिवार को खुशखबरी आ गई कि ईरान ने होर्मुज पर अपनी जिद छोड़ते हुए कारोबारी जहाजों को वहां से गुजरने की इजाजत दे दी है.
    1
    न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक एक अप्रैल को दक्षिण अफ्रीका में स्थित ईरानी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, 'सिर्फ ईरान और ओमान होर्मुज स्ट्रेट का भविष्य तय करेंगे. इसके थोड़ी देर बाद भारत स्थित ईरानी दूतावास ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे भारतीय दोस्त सुरक्षित हाथों में हैं. चिंता मत करिए.' इसके बाद दो अप्रैल को खबर आई कि ट्रंप जब ईरान को झुकाने में नाकाम रहे, तब उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि अमेरिका का कोई भी सामान होर्मुज से नहीं आता, इसलिए जिन देशों के सेलर्स और सामान वहां फंसा है, वो खुद ईरान से डील करें, इसके बाद दुनिया के कई देशों ने ईरान के साथ समझाइश की. भारत भी इस मीटिंग में वर्चुअली शामिल हुआ. शनिवार को खुशखबरी आ गई कि ईरान ने होर्मुज पर अपनी जिद छोड़ते हुए कारोबारी जहाजों को वहां से गुजरने की इजाजत दे दी है.
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • नागौर,,सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से चोरी/गुम मोबाईल फोन की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2.10 लाख रूपये की कीमत के कुल 10 मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किये गये। आमजन से अपील की जाती है कि आपका मोबाईल गुम/चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर आईएमईआई का इन्द्राज करके, अपने मोबाईल फोन को ब्लाॅक करवायें।
    2
    नागौर,,सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से चोरी/गुम मोबाईल फोन की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2.10 लाख रूपये की कीमत के कुल 10 मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किये गये। आमजन से अपील की जाती है कि आपका मोबाईल गुम/चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर आईएमईआई का इन्द्राज करके, अपने मोबाईल फोन को ब्लाॅक करवायें।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • बिना monsoon ke ओलावृष्टि- हुआ नुक़सान #news #media #bikaner #viralreels #bikaner #local
    1
    बिना monsoon ke ओलावृष्टि- हुआ नुक़सान #news #media #bikaner #viralreels #bikaner #local
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Jodhpur news
    1
    Post by Jodhpur news
    user_Jodhpur news
    Jodhpur news
    Photographer बाप, जोधपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.