logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहर की सफाई व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए फील्ड में उतरी नगर निगम टीम वार्ड प्रभारी अधिकारियों ने सुबह पहुंचकर परखी जमीनी हकीकत जयपुर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में शीर्ष तीन स्थानों में शामिल करने के लक्ष्य के साथ नगर निगम की टीम एक्शन मोड में नजर आई। मंगलवार को निगम के सभी वार्ड प्रभारी अधिकारी फील्ड में उतरे और आवंटित वार्डों की सफाई व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक सभी वार्ड प्रभारी अधिकारियों ने क्षेत्र में पहुंचकर सफाई व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानी। निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति, निर्धारित वर्दी में कार्य, मुख्य मार्गों पर कचरा पात्रों की स्थिति, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था, कचरा डिपो की स्थिति, अवैध होर्डिंग-बैनर-पोस्टर, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट, सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता सहित विभिन्न बिंदुओं की जांच की गई। आयुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। तकनीक आधारित निगरानी, प्रभावी मॉनिटरिंग, जनभागीदारी, जनजागरूकता और धरातल पर ठोस कार्रवाई से ही स्वच्छता का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सभी जोन उपायुक्तों को भी सुबह फील्ड में जाकर सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान वार्ड प्रभारी अधिकारियों ने आमजन से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था का फीडबैक लिया तथा गंदगी नहीं फैलाने की समझाइश दी। कई स्थानों पर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मौके पर ही कैरिंग चार्ज भी वसूल किया गया। इन बिंदुओं पर की गई विस्तृत जांच सफाई कर्मचारियों की निर्धारित वर्दी एवं उपस्थिति की जांच निर्धारित सफाई बीट के अनुसार कार्य की समीक्षा वार्ड में पाई गई गंदगी का मौके पर निरीक्षण खुले कचरा डिपो की स्थिति एवं उनके सौंदर्यीकरण की प्रगति बैकलेन की सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्य वार्ड स्थित पार्कों एवं पर्यटन स्थलों की स्वच्छता कचरा पात्रों की उपलब्धता एवं स्थिति नाले-नालियों पर जालियों की स्थिति अवैध बैनर-पोस्टर-होर्डिंग की जांच निर्माणाधीन भवनों पर हरे पर्दे लगाने की अनिवार्यता निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट की स्थिति स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 से जुड़े अन्य मानकों की समीक्षा नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में अग्रणी बनाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। —०—

2 hrs ago
user_Padmavat Media
Padmavat Media
Newspaper publisher सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago
9d481ac3-d23e-47fb-a020-22a39d76b380

शहर की सफाई व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए फील्ड में उतरी नगर निगम टीम वार्ड प्रभारी अधिकारियों ने सुबह पहुंचकर परखी जमीनी हकीकत जयपुर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में शीर्ष तीन स्थानों में शामिल करने के लक्ष्य के साथ नगर निगम की टीम एक्शन मोड में नजर आई। मंगलवार को निगम के सभी वार्ड प्रभारी अधिकारी फील्ड में उतरे और आवंटित वार्डों की सफाई व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक सभी वार्ड प्रभारी अधिकारियों ने क्षेत्र में पहुंचकर सफाई व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानी। निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति, निर्धारित वर्दी में कार्य, मुख्य मार्गों पर कचरा पात्रों की स्थिति, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था, कचरा डिपो की स्थिति, अवैध होर्डिंग-बैनर-पोस्टर, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट, सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता सहित विभिन्न बिंदुओं की जांच की गई। आयुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। तकनीक आधारित निगरानी, प्रभावी मॉनिटरिंग, जनभागीदारी, जनजागरूकता और धरातल पर ठोस कार्रवाई से ही स्वच्छता का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

b28243df-8081-460e-9321-868f6282a916

उन्होंने सभी जोन उपायुक्तों को भी सुबह फील्ड में जाकर सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान वार्ड प्रभारी अधिकारियों ने आमजन से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था का फीडबैक लिया तथा गंदगी नहीं फैलाने की समझाइश दी। कई स्थानों पर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मौके पर ही कैरिंग चार्ज भी वसूल किया गया। इन बिंदुओं पर की गई विस्तृत जांच सफाई कर्मचारियों की निर्धारित वर्दी एवं उपस्थिति की जांच निर्धारित सफाई बीट के अनुसार कार्य की समीक्षा वार्ड में पाई गई गंदगी का मौके पर निरीक्षण खुले कचरा डिपो की स्थिति एवं उनके सौंदर्यीकरण की प्रगति बैकलेन की सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्य वार्ड स्थित पार्कों एवं पर्यटन स्थलों की स्वच्छता कचरा पात्रों की उपलब्धता एवं स्थिति नाले-नालियों पर जालियों की स्थिति अवैध बैनर-पोस्टर-होर्डिंग की जांच निर्माणाधीन भवनों पर हरे पर्दे लगाने की अनिवार्यता निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट की स्थिति स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 से जुड़े अन्य मानकों की समीक्षा नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में अग्रणी बनाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। —०—

More news from राजस्थान and nearby areas
  • छोटी सादड़ी उपखंड क्षेत्र में क्षेत्र में अफीम के काश्तकार फसल लेने में व्यस्त हो गए हैं कास्तकारी वर्ग खेतों में काम करने से बाजार में सन्नाटा पसरने लगा है
    3
    छोटी सादड़ी उपखंड क्षेत्र में क्षेत्र में  अफीम के काश्तकार फसल  लेने में व्यस्त हो गए हैं कास्तकारी वर्ग खेतों में काम करने से बाजार में सन्नाटा  पसरने लगा है
    user_Reporter ambalal suthar
    Reporter ambalal suthar
    Video Creator छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बांसवाड़ा जिले के कसारवाड़ी थाना क्षेत्र के डूंगरा छोटा गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान को निशाना बनाते हुए अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान करीब 15 से अधिक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दो युवक दुकान के भीतर चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है।
    1
    बांसवाड़ा जिले के कसारवाड़ी थाना क्षेत्र के डूंगरा छोटा गांव में  चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान को निशाना बनाते हुए अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान करीब 15 से अधिक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दो युवक दुकान के भीतर चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है।
    user_Subhash Mehta
    Subhash Mehta
    Journalist बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Ishwarlal
    1
    Post by Ishwarlal
    user_Ishwarlal
    Ishwarlal
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानपुरा आनन्दपुरी बांसवाड़ा राजस्थान 327601 ग्राम पंचायत भवानपुरा को बहुत शिकायत दर्ज कराई पर कोई इसका समाधान नहीं हुआ यह कि स्थानीय विद्यालय भवानपुरा में पीने के पानी का संकट अभी से प्रारंभ हो गया है बच्चों को पानी पीने के लिए दुर तक जाना होता है साथ ही भोजन पकाने के लिए भी पानी की कमी है आप सभी जन से विद्यालय परिवार हाथ जोड़कर विनती करता है कि पानी की कमी का शीघ्रता पूर्वक निदान करें। जीन अभिभावकों के बच्चे भवानपुरा स्कुल में पढ़ रहे है उन अभिभावको से मेरा अनुरोध है कि बच्चे बहुत परेशान है। पीने का पानी नहीं मिल रहा है। भोजन बनाने के लिये भी पानी नहिं मिल रहा है तो बच्चों के लिये तो कुछ बोलो इन बच्चों के प्रति दया करों सभी अभिभावक कल स्कुल मे आकर देखें हकिगत क्या है। गुरुजी बार बार कहते है कि पानी कि बहुत समस्या है। लेकिन इसका ग्राम पंचायत भवानपुरा को कई बार सुचना दी है पर कोई इसका समाधान नहिं हो रहा है।
    4
    राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानपुरा आनन्दपुरी बांसवाड़ा राजस्थान 327601
ग्राम पंचायत भवानपुरा 
को बहुत शिकायत दर्ज कराई पर कोई इसका समाधान नहीं हुआ 
यह कि स्थानीय विद्यालय भवानपुरा में पीने के पानी का संकट अभी से प्रारंभ हो गया है बच्चों को पानी पीने के लिए दुर तक जाना होता है साथ ही भोजन पकाने के लिए भी पानी की कमी है आप सभी जन से विद्यालय परिवार हाथ जोड़कर विनती करता है कि पानी की कमी का शीघ्रता पूर्वक निदान करें।
जीन अभिभावकों के बच्चे भवानपुरा स्कुल में पढ़ रहे है उन अभिभावको से मेरा अनुरोध है कि बच्चे बहुत परेशान है। पीने का पानी नहीं मिल रहा है। भोजन बनाने के लिये भी पानी नहिं मिल रहा है तो बच्चों के लिये तो कुछ बोलो इन बच्चों के प्रति दया करों सभी अभिभावक कल स्कुल मे आकर देखें हकिगत क्या है। गुरुजी बार बार कहते है कि पानी कि बहुत समस्या है। लेकिन इसका ग्राम पंचायत भवानपुरा को कई बार सुचना दी है पर कोई इसका समाधान नहिं हो रहा है।
    user_Suresh Chandra
    Suresh Chandra
    Farmer आनंदपुरी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • पिपलियामंडी कृषि उपज मंडी के बाहर मंडी सीजन के दौरान करीब दो घंटे तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। मंडी गेट से लेकर लगभग 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। उपज से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली मुख्य मार्ग पर खड़े रहने के कारण स्कूली बच्चों की बसें, आम नागरिक और किसान जाम में फंसे नजर आए। मौके पर पुलिस द्वारा बेरिकेड लगाकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन मंडी प्रशासन की अनदेखी और व्यवस्थागत कमी के चलते हालात सामान्य नहीं हो सके। स्थानीय लोगों ने तीन दिवस के भीतर सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
    1
    पिपलियामंडी कृषि उपज मंडी के बाहर मंडी सीजन के दौरान करीब दो घंटे तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। मंडी गेट से लेकर लगभग 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
उपज से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली मुख्य मार्ग पर खड़े रहने के कारण स्कूली बच्चों की बसें, आम नागरिक और किसान जाम में फंसे नजर आए।
मौके पर पुलिस द्वारा बेरिकेड लगाकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन मंडी प्रशासन की अनदेखी और व्यवस्थागत कमी के चलते हालात सामान्य नहीं हो सके।
स्थानीय लोगों ने तीन दिवस के भीतर सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
    user_NAVRAJYA TIME'S
    NAVRAJYA TIME'S
    Local News Reporter मल्हारगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सीतामऊ क्यामपुर रोड पर सोयाबीन से भरा ट्रक पलटा कोई जनहानि नहीं
    1
    सीतामऊ क्यामपुर रोड पर सोयाबीन से भरा ट्रक पलटा कोई जनहानि नहीं
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आश्रितों को मिले चार लाख रुपये बेड़ा में मनीवाइज़ चौपाल में गूंजा वित्तीय सुरक्षा का मंत्र, 252 ग्रामीणों ने जानी बैंकिंग की बारीकियां संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। भारतीय रिज़र्व बैंक के तत्वावधान में क्रिसिल फाउंडेशन के सहयोग से जिला लीड बैंक द्वारा संचालित मनीवाइज़ वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रयासों से दो परिवारों को दुख की घड़ी में बड़ा संबल मिला है। जिले के झोथरी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बेड़ा में आयोजित वित्तीय साक्षरता चौपाल के दौरान भारत आदिवासी पार्टी के डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो दिवंगत लाभार्थियों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये के क्लेम चेक प्रदान किए। - ​दावा भुगतान से मिला परिवारों को संबल  पगारा निवासी जयंतीलाल और ऊटिया निवासी चंदूलाल अहारी की सामान्य मृत्यु के पश्चात उनके परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया था। दोनों ही मृतक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े थे। मनीवाइज़ केंद्र बिछीवाड़ा के रणछोड़लाल रोत और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी नटवरलाल डामोर ने सक्रियता दिखाते हुए परिजनों के आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाकर एसबीआई पाडली और बैंक ऑफ बड़ौदा गैंजी शाखा में जमा करवाए। कार्यक्रम में सांसद रोत ने नॉमिनी लक्ष्मणलाल डामोर और जशोदा अहारी को 2-2 लाख रुपये के चेक सौंपे। - ​वित्तीय साक्षरता से सशक्त हुए 252 ग्रामीण चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि आर्थिक सुरक्षा के लिए बीमा योजनाओं से जुड़ना अनिवार्य है। उन्होंने दावा निपटान की प्रक्रिया समझाते हुए नियमित बचत और सही निवेश पर जोर दिया। इस दौरान सामाजिक सरोकार निभाते हुए उन्होंने खेती में यूरिया-डीएपी के नुकसान बताकर देशी खाद के उपयोग का भी आह्वान किया। - ​मौके पर ही योजनाओं से जुड़ाव  जागरूकता का असर यह रहा कि कार्यक्रम के दौरान ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लिया। इसमें​प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा में 123 सदस्य, ​प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा में 29 सदस्य, ​अटल पेंशन योजना में 12 सदस्य, ​नॉमिनी पंजीकरण में 15 सदस्यों ने लाभ लिया। ​कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दिनेश ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से आगाह करते हुए आधार नंबर और ओटीपी साझा न करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने झौथरी में एटीएम की आवश्यकता और मंगला पशु बीमा योजना पर भी चर्चा की। समाजसेवी पोपटलाल ने बैंक योजनाओं की जानकारी रखने पर बल दिया ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। कार्यक्रम का सफल संचालन एरिया मैनेजर दीपक जोशी ने किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी सुभाष ननोमा, क्रिसिल फाउंडेशन से नरेश यादव, कांतिलाल रोत, गहरीदास, प्रियांशु, प्रवीण सहित बैंक बीसी रमेशचन्द्र, भारती डामोर, नटवरलाल, उप सरपंच, पूर्व उप सरपंच लक्ष्मणलाल, समाजसेवी दिलीप रोत, प्रकाशचन्द्र, मुकेश, महिपाल, पेमा और जीवा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    आश्रितों को मिले चार लाख रुपये
बेड़ा में मनीवाइज़ चौपाल में गूंजा वित्तीय सुरक्षा का मंत्र, 252 ग्रामीणों ने जानी बैंकिंग की बारीकियां
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। भारतीय रिज़र्व बैंक के तत्वावधान में क्रिसिल फाउंडेशन के सहयोग से जिला लीड बैंक द्वारा संचालित मनीवाइज़ वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रयासों से दो परिवारों को दुख की घड़ी में बड़ा संबल मिला है। जिले के झोथरी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बेड़ा में आयोजित वित्तीय साक्षरता चौपाल के दौरान भारत आदिवासी पार्टी के डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो दिवंगत लाभार्थियों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये के क्लेम चेक प्रदान किए।
- ​दावा भुगतान से मिला परिवारों को संबल 
पगारा निवासी जयंतीलाल और ऊटिया निवासी चंदूलाल अहारी की सामान्य मृत्यु के पश्चात उनके परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया था। दोनों ही मृतक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े थे। मनीवाइज़ केंद्र बिछीवाड़ा के रणछोड़लाल रोत और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी नटवरलाल डामोर ने सक्रियता दिखाते हुए परिजनों के आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाकर एसबीआई पाडली और बैंक ऑफ बड़ौदा गैंजी शाखा में जमा करवाए। कार्यक्रम में सांसद रोत ने नॉमिनी लक्ष्मणलाल डामोर और जशोदा अहारी को 2-2 लाख रुपये के चेक सौंपे।
- ​वित्तीय साक्षरता से सशक्त हुए 252 ग्रामीण
चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि आर्थिक सुरक्षा के लिए बीमा योजनाओं से जुड़ना अनिवार्य है। उन्होंने दावा निपटान की प्रक्रिया समझाते हुए नियमित बचत और सही निवेश पर जोर दिया। इस दौरान सामाजिक सरोकार निभाते हुए उन्होंने खेती में यूरिया-डीएपी के नुकसान बताकर देशी खाद के उपयोग का भी आह्वान किया।
- ​मौके पर ही योजनाओं से जुड़ाव 
जागरूकता का असर यह रहा कि कार्यक्रम के दौरान ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लिया। इसमें​प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा में 123 सदस्य, ​प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा में 29 सदस्य, ​अटल पेंशन योजना में 12 सदस्य, ​नॉमिनी पंजीकरण में 15 सदस्यों ने लाभ लिया।
​कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दिनेश ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से आगाह करते हुए आधार नंबर और ओटीपी साझा न करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने झौथरी में एटीएम की आवश्यकता और मंगला पशु बीमा योजना पर भी चर्चा की। समाजसेवी पोपटलाल ने बैंक योजनाओं की जानकारी रखने पर बल दिया ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। कार्यक्रम का सफल संचालन एरिया मैनेजर दीपक जोशी ने किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी सुभाष ननोमा, क्रिसिल फाउंडेशन से नरेश यादव, कांतिलाल रोत, गहरीदास, प्रियांशु, प्रवीण सहित बैंक बीसी रमेशचन्द्र, भारती डामोर, नटवरलाल, उप सरपंच, पूर्व उप सरपंच लक्ष्मणलाल, समाजसेवी दिलीप रोत, प्रकाशचन्द्र, मुकेश, महिपाल, पेमा और जीवा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • छोटी सादड़ी इन दिनों छोटी सादड़ी क्षेत्र में लुवाई चिरई का कार्य जोरों पर शुरू हो गया है अफीम मैं चीरा लगाने से पहले माताजी को बिठाया जाता है उसके बाद अफीम की फसल के चीरा लगाकर संग्रहण का कार्य किया जाता है
    4
    छोटी सादड़ी इन दिनों छोटी सादड़ी क्षेत्र में लुवाई चिरई का कार्य जोरों पर शुरू हो गया है अफीम  मैं चीरा लगाने से पहले माताजी को बिठाया जाता है उसके बाद अफीम की फसल के चीरा लगाकर संग्रहण का कार्य किया जाता है
    user_Reporter ambalal suthar
    Reporter ambalal suthar
    Video Creator छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बांसवाड़ा जिला अस्पताल में मंगलवार को सर्वर डाउन होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आउटडोर विभाग में पर्ची बनवाने के लिए तीन लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। एक घंटे से लाइन में खड़े बुजुर्ग मरीजों ने नाराजगी जताते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग व्यवस्था की मांग की। सर्वर बंद रहने से पंजीयन से लेकर आरजीएस लाभार्थियों को दवाई मिलने तक की प्रक्रिया प्रभावित रही, जिससे मरीजों की भीड़ और बढ़ती गई। पर्ची बनवाने के बाद भी डॉक्टर से इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन की ओर से तकनीकी समस्या दूर करने के प्रयास किए गए, लेकिन तब तक मरीजों को असुविधा झेलनी पड़ी। लगातार बढ़ती भीड़ ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। हलाकी बढ़ती आउट डोर में लगी लंबी कतार को लेकर जिला अस्पताल के पीएमओ ने कहा सीनियर सिटीजन के लिए दो घंटे के लिए अलग से काउंटर को व्यवस्था की जाएगी ताकि मरीजों को राहत मिलेगी।
    1
    बांसवाड़ा जिला अस्पताल में मंगलवार को सर्वर डाउन होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आउटडोर विभाग में पर्ची बनवाने के लिए तीन लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। एक घंटे से लाइन में खड़े बुजुर्ग मरीजों ने नाराजगी जताते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग व्यवस्था की मांग की। सर्वर बंद रहने से पंजीयन से लेकर आरजीएस लाभार्थियों को दवाई मिलने तक की प्रक्रिया प्रभावित रही, जिससे मरीजों की भीड़ और बढ़ती गई। पर्ची बनवाने के बाद भी डॉक्टर से इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन की ओर से तकनीकी समस्या दूर करने के प्रयास किए गए, लेकिन तब तक मरीजों को असुविधा झेलनी पड़ी। लगातार बढ़ती भीड़ ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। हलाकी बढ़ती आउट डोर में लगी लंबी कतार को लेकर जिला अस्पताल के पीएमओ ने कहा सीनियर सिटीजन के लिए दो घंटे के लिए अलग से काउंटर को व्यवस्था  की जाएगी ताकि  मरीजों को राहत मिलेगी।
    user_Subhash Mehta
    Subhash Mehta
    Journalist बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.