अमरोहा जनपद में युवक हत्याकांड का खुलासा, भाई-पिता निकले साजिशकर्ता *युवक हत्याकांड का खुलासा, भाई-पिता निकले साजिशकर्ता* *दैनिक दर्शन उजाला डिडौली अमरोहा।* थाना डिडौली पुलिस ने युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की हत्या की साजिश उसके ही भाई, पिता और मां ने मिलकर रची थी। पुलिस ने मामले में पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मां समेत तीन अन्य आरोपी फरार हैं।पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना डिडौली पुलिस ने हत्या की घटना का सफल अनावरण किया।पुलिस के अनुसार 09 मई 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम श्यामपुर के जंगल में स्थित एक सूखी नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के सिर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए। बाद में शव की पहचान दुष्यंत पुत्र पीतम सिंह निवासी ग्राम नसीरपुर थाना डिडौली के रूप में हुई।मृतक के पिता पीतम सिंह ने थाना डिडौली में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 180/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना निरीक्षक राशिद अख्तर को सौंपी गई।जांच और पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस के मुताबिक मृतक दुष्यंत आपराधिक प्रवृत्ति का था और शराब का आदी था। वह आए दिन परिवार के लोगों, रिश्तेदारों और बुजुर्गों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता था, जिससे पूरा परिवार परेशान था। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर पिता पीतम सिंह, मां माया देवी और भाई संकित ने हत्या की साजिश रची।पुलिस के अनुसार आरोपियों ने घर के जेवर अमरोहा के एक सुनार के यहां गिरवी रखकर 55 हजार रुपये जुटाए और ग्राम ढैला नगला निवासी अपराधी प्रवृत्ति के जोगेन्द्र उर्फ जोली को दुष्यंत की हत्या कराने की सुपारी दी। इसके अलावा पांच लाख रुपये बाद में देने का भी वादा किया गया।दिनांक 08/09 मई 2026 की रात योजना के तहत संकित, जोगेन्द्र उर्फ जोली और दो अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर दुष्यंत की हत्या कर दी और शव को ग्राम श्यामपुर के जंगल में सूखी नहर में फेंक दिया।पुलिस ने मामले में संकित पुत्र पीतम सिंह तथा पीतम सिंह पुत्र परम सिंह निवासी ग्राम नसीरपुर थाना डिडौली को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं माया देवी, जोगेन्द्र उर्फ जोली और दो अज्ञात आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, निरीक्षक अपराध राशिद अख्तर, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, संजीव कुमार, विपिन कुमार सहित थाना डिडौली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- नवीन मंडी मझोला में संचालित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण। जिले में 19 मोबाइल क्रय केंद्र सहित 70 क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।कृषकों से अपील है कि अपने गेहूं की क्रय केंद्रों पर ही निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप बिक्री करें और सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी का लाभ प्राप्त करें। नवीन मंडी मझोला में संचालित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण। जिले में 19 मोबाइल क्रय केंद्र सहित 70 क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।कृषकों से अपील है कि अपने गेहूं की क्रय केंद्रों पर ही निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप बिक्री करें और सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी का लाभ प्राप्त करें।1
- अभिनेता और राजनेता विजय थालापति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ संगठन किया। उनकी इस मुलाकात से राष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है। माना जा रहा है कि यह कदम आगामी चुनावों में नए समीकरण बना सकता है।1
- अमरोहा के गजरौला में रेलवे ट्रैक किनारे मिली अज्ञात महिला के शव का राज खुल गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने शादी के दबाव से तंग आकर बहनोई संग मिलकर की थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।2
- अमरोहा जिले की सूतावली ग्राम पंचायत में सूतवाली से बरतौरा को जोड़ने वाली सड़क पिछले 3-4 साल से जर्जर हालत में है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान या किसी विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत की गुहार लगाई है।2
- सपा की प्रेस वार्ता में बवाल: सलीम अख्तर के अपमान पर भड़के AIMIM नेता, नसीमुद्दीन सिद्दीकी के व्यवहार पर जताया रोष ! #SamajwadiParty #AIMIM #NasimuddinSiddiqui #SalimAkhtar #AsaduddinOwaisi #UPPolitics #PoliticalBawal #PressConferenceHungama #SamajwadiParty #AIMIM #janpmnews #NasimuddinSiddiqui #SalimAkhtar #UPPolitics #PoliticsIndia #janprimemedia #PressConference #Bawal #ViralPolitics #UPNews #AsaduddinOwaisi #HindiNews1
- हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव में एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएससी गढ़ रोड हापुड़ में भर्ती कराया गया है।2
- एक वीडियो में भारतीय प्रधानमंत्री और विदेशी नेताओं के बीच तुलना की गई है। इसमें दोनों की कार्यशैली में 'साफ अंतर' दिखाया गया है, जिस पर लोग अपनी राय दे रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश के गजरौला में मिली अज्ञात महिला की लाश का राज खुल गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेम प्रसंग में शादी का दबाव बनाने के कारण प्रेमी ने ही प्रेमिका की हत्या की थी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।1