चोरी की मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार,बेच कर पूरे करते थे शौक प्रयागराज: थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी के 02 मोबाइल फोन बरामद,थाना सरायइनायत क्षेत्रांतर्गत मोबाइल चोरी होने के सम्बन्ध में मुकदमा वादी अमित यादव पुत्र अनिल कुमार यादव निवासी कटका थाना झूंसी द्वारा ई-थाना पोर्टल पर Lost Article Report दर्ज करायी गयी थी! अभियुक्तों से पूछताछ करने पर यह प्रकाश में आया कि,अभियुक्त मिलकर आस-पास के सूनसान/खाली जगह वाले स्थानो पर छोटी मोटी चोरियां व मोबाइल चोरी कर कम पैसों में काम करने वाले मजदूरों व राहगीरों को बेच दिया जाता था तथा उन पैसों को आपस में बांट लिया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 1. अफसर अली उर्फ कुल्लु पुत्र असरान खान निवासी ग्राम चैनपुर तेन्दुई थाना सरायइनायत प्रयागराज। 2. रोहित भारतीया पुत्र शोभनाथ निवासी ग्राम हबुसा मोड़ थाना सरायइनायत प्रयागराज।
चोरी की मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार,बेच कर पूरे करते थे शौक प्रयागराज: थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी के 02 मोबाइल फोन बरामद,थाना सरायइनायत क्षेत्रांतर्गत मोबाइल चोरी होने के सम्बन्ध में मुकदमा वादी अमित यादव पुत्र अनिल कुमार यादव निवासी कटका थाना झूंसी द्वारा ई-थाना पोर्टल पर Lost Article Report दर्ज करायी गयी थी! अभियुक्तों से पूछताछ करने पर यह प्रकाश में आया कि,अभियुक्त मिलकर आस-पास के सूनसान/खाली जगह वाले स्थानो पर छोटी मोटी चोरियां व मोबाइल चोरी कर कम पैसों में काम करने वाले मजदूरों व राहगीरों को बेच दिया जाता था तथा उन पैसों को आपस में बांट लिया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 1. अफसर अली उर्फ कुल्लु पुत्र असरान खान निवासी ग्राम चैनपुर तेन्दुई थाना सरायइनायत प्रयागराज। 2. रोहित भारतीया पुत्र शोभनाथ निवासी ग्राम हबुसा मोड़ थाना सरायइनायत प्रयागराज।
- प्रयागराज में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने के लिए पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर है। आज देर शाम सिविल लाइंस में एडिशनल डीसीपी पुष्कर वर्मा के आदेश पर पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से रिक्शा चालकों से अपील कर रही है लाइन में रिक्शा खड़ा करें अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।1
- मेजा क्षेत्र में ऐसा गांव जो विकास से कोसों दूर बिजली पानी शिक्षा का अभाव1
- बढ़ते जलस्तर के बीच डीएम मनीष कुमार वर्मा का फील्ड निरीक्षण प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को राहत और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा खुद फील्ड में उतरे और विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को राहत-बचाव और जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- धधकते गैस सिलेंडर के पास पहुंचकर हेड कांस्टेबल देवव्रत रॉय ने टाला बड़ा हादसा जान की परवाह किए बिना आग की लपटों के बीच पहुंचे पुलिसकर्मी, सूझबूझ और तत्परता से बुझाई आग; स्थानीय लोगों ने की जमकर सराहना खीरी/कोरांव/प्रयागराज। लेड़ियारी बाजार में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप ईश्वरचंद्र के घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर से उठती तेज लपटों को देखकर परिवार के साथ आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए अधिकांश लोग सुरक्षित दूरी पर खड़े रहे। घटना की जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल देवव्रत रॉय तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए साहस, सूझबूझ और तत्परता का परिचय दिया। वह धधकते गैस सिलेंडर के पास पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उनकी तत्परता और प्रयास से कुछ ही समय में सिलेंडर में लगी आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझ जाने से संभावित बड़ा हादसा टल गया। यदि आग पर काबू पाने में थोड़ी भी देरी होती तो आसपास के मकानों और बाजार में मौजूद लोगों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता था। आग बुझने के बाद परिवार के साथ स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिसकर्मी के साहस की लोगों ने की सराहना घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने हेड कांस्टेबल देवव्रत रॉय की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर प्रशंसा की। लोगों का कहना था कि जब धधकते सिलेंडर को देखकर हर कोई भयभीत होकर पीछे हट रहा था, उस समय देवव्रत रॉय ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना आगे बढ़कर स्थिति को संभालने का साहस दिखाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक उनकी तत्परता से न केवल एक परिवार को संभावित खतरे से बचाया गया, बल्कि आसपास के लोगों और मकानों पर मंडरा रहा बड़ा संकट भी टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में उनकी बहादुरी की चर्चा होती रही। लोगों ने उनके साहस की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। सेना से पुलिस तक, सेवा का जज्बा कायम स्थानीय लोगों के अनुसार हेड कांस्टेबल देवव्रत रॉय पूर्व में भारतीय सेना में भी सेवा दे चुके हैं। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं शुरू कीं। लोगों का कहना है कि सेना में देशसेवा के दौरान विकसित हुआ अनुशासन, साहस और संकट की घड़ी में निर्णय लेने का जज्बा आज भी उनके कार्य व्यवहार में दिखाई देता है। बताया जाता है कि हाल ही में वह दरोगा पद की परीक्षा में महज कुछ अंकों से पीछे रह गए, अन्यथा वर्तमान में खीरी थाने में उपनिरीक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे होते। स्थानीय लोगों के बीच उनकी पहचान एक मृदुभाषी, मिलनसार और सहयोगी पुलिसकर्मी के रूप में है। अपने सरल व्यवहार और लोगों की मदद के लिए तत्पर रहने के कारण वह क्षेत्रवासियों के बीच खास जगह बनाए हुए हैं। बुधवार की घटना में एक बार फिर उनके साहस और कर्तव्यपरायणता ने यह साबित किया कि वर्दी केवल जिम्मेदारी का प्रतीक नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में आमजन के लिए भरोसे और सुरक्षा की ढाल भी है।2
- #कौशाम्बी : मनौरी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में छात्र भी घायल, पैर में आकर लगी ईंट... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...1
- सवाल यह है कि आखिर ग्रामीणों की इस समस्या पर जिम्मेदार कब ध्यान देंगे और सफाई कब होगी? सवाल यह है कि आखिर ग्रामीणों की इस समस्या पर जिम्मेदार कब ध्यान देंगे और सफाई कब होगी?1
- प्रयागराज: यमुना नगर जोन के अरैल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी,सड़क किनारे मौजूद कई दुकानदार और लोगों को चपेट में लिया। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं,जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- प्रयागराज में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने हेतु रिक्शा को लाइन में खड़ा करने की हिदायत प्रयागराज शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रयागराज पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर है। आज देर शाम सिविल लाइंस क्षेत्र में एडिशनल डीसीपी पुष्कर वर्मा के आदेश पर पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से ई-रिक्शा व ऑटो चालकों से अपील की है पुलिस ने चालकों से कहा कि वे अपने रिक्शा लाइन में खड़ा करें, बेतरतीब ढंग से सड़क पर वाहन खड़ा न करें। ऐसा न करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।1
- प्रयागराज के शांतिपुरम में भाजपा नेत्री मिथिलेश सोमवंशी ने महिला सखी गुड़िया जी के साथ किया ललही छठ का पूजन प्रयागराज के शांतिपुरम में भाजपा नेत्री मिथिलेश सोमवंशी ने महिला सखी गुड़िया जी के साथ किया ललही छठ का पूजन प्रयागराज। फाफामऊ क्षेत्र के शांतिपुरम में ललही छठ के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों का सुंदर संगम देखने को मिला। भाजपा नेत्री श्रीमती मिथिलेश सोमवंशी जी ने अपनी महिला सखी गुड़िया जी के साथ विधि-विधान से ललही छठ का पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि तथा बच्चों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पूजन के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से ललही छठ की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर व्रती महिलाओं ने भगवान गणेश, माता षष्ठी तथा लोक परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना करते हुए संतान के मंगलमय भविष्य के लिए प्रार्थना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि से जुड़ा है पर्व ललही छठ, जिसे हलषष्ठी या हरछठ के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय लोक परंपराओं में विशेष महत्व रखने वाला पर्व है। मान्यता है कि इस दिन माताएं अपनी संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए व्रत और पूजा करती हैं। यह पर्व विशेष रूप से मातृशक्ति की श्रद्धा, त्याग और अपनी संतान के प्रति अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है। ललही छठ के अवसर पर महिलाएं परंपरागत रूप से हल से जुड़ी वस्तुओं और विशेष पूजन सामग्री का उपयोग करती हैं। कई स्थानों पर तालाब, कुंड अथवा पूजा स्थल के समीप सामूहिक रूप से पूजा करने की परंपरा भी है। महिलाएं व्रत रखकर लोककथाओं का श्रवण करती हैं और पूजा के बाद परिवार के कल्याण की प्रार्थना करती हैं। परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश शांतिपुरम में आयोजित पूजन के दौरान भाजपा नेत्री मिथिलेश सोमवंशी जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं में ऐसे पर्वों का विशेष स्थान है। ललही छठ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मां और संतान के बीच अटूट प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद का पर्व है। ऐसे त्योहार हमारी आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। इस दौरान महिला सखी गुड़िया जी समेत अन्य महिलाओं ने भी श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजन में सहभागिता की। पूजा-अर्चना के बाद सभी ने एक-दूसरे को ललही छठ की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। ललही छठ के पावन अवसर पर शांतिपुरम में महिलाओं की आस्था, भक्ति और पारंपरिक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।2