सेवा संकल्प अभियान’ - अंत्योदय परिवारों द्वारा भी जलाया जाएगा आशीर्वाद का दीया ‘- बूथ स्तर के अलावा धार्मिक स्थलों पर जलाए जाएंगे आशीर्वाद के दीए - 17 सितंबर से शुरु होगा सेवा संकल्प अभियान - अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को प्रत्येक आमजन तक पहुंचाना: साहिल गुप्ता - सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तर पर श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में आयोजित होगा कार्यक्रम भिवानी, 15 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर के साथ प्रदेशभर में 17 सितंबर शुरु हो रहे सेवा संकल्प अभियान में जिला के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी दीये जलाए जाएंगे। इसके अलावा अंत्योदय परिवारों द्वारा भी आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 941 बूथों पर आशीर्वाद के दीये जलाए जाएंगे। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के बूथ क्षेत्र के लाभार्थियों की भी सहभागिता होगी। डीसी साहिल गुप्ता ने लघु सचिवालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद के दीय जलाने को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने भिवानी, लोहारू, सिवानी व तोशाम एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम शहर में श्री कृष्ण प्रणामी आश्रम में आयोजित होगा, जहां पर जनता से जुड़े विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। यह विशेष शिविर 17 सितंबर को सुबह नौ बजे से शाम तक आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत आयुष विभाग द्वारा योगासन एवं प्राणायाम द्वारा की जाएगी। उसके पश्चात आशीर्वाद के दीए जलाए जाएंगे। डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की भावना से जोडऩा है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्धारित 12 प्रमुख मॉड्यूल के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें आशीर्वाद का दीया/रक्तदान, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद अभियान’, शामिल हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित होंगी। बॉक्स उन्होंने बताया कि सेवा मेरा योगदान के तहत शहरी स्थानीय निकाय द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में नागरिकों को जरूरी सेवाएं देने के साथ-साथ स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, डिजिटल लिटरेसी, रोड़ सेफ्टी, वेस्ट मैनेजमेंट, साइबर क्राइम से बचाव आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के घर द्वार पर जाकर सरकारी सेवाओं का लाभ देना है। उन्होंने निर्देश देते हुए बताया कि अभियान के दौरान स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय आदि शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को पेंटिंग, रंगोली आदि प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। इसी प्रकार से प्रत्येक आंगनवाडी केंद्रों पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर जनसेवा, सुशासन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का माध्यम बने। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए कार्य करें। सभी विभाग समय रहते अपनी-अपनी कार्ययोजना तैयार करें। बॉक्स इन बड़े मुख्य स्थानों पर भी जाएंगे आशीर्वाद के दीये जिला के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आशीर्वाद के दीये जलाए जाएंगे। इनमें भिवानी सचिवालय सहित अन्य सब डिवीजन ऑफिस, पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज, चौ. बंसी लाल हवाई पट्टी पर नव निर्मित हेंगर परिसर, नेशनल हाई-वे,चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय परिसर, चौ. बंसीलाल पार्क भिवानी, राजकीय कन्या विद्यालय, शहीद भगत सिंह चौक, तोशाम रोड़ फ्लाई ओवर, दिनोद रोड़ फ्लाई ओवर, भीम स्टेडियम, महाराज दक्ष प्रजाप्रति पार्क नूनसर जोहड़ भिवानी, नव निर्मित किरोड़मल पार्क, फ्लाई ओवर लोहारू सब्जी मंडी, लोहारू उपमंडल के गांव खरकड़ी स्थित महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय रीजनल सेंटर, गांव गिगनाउ स्थित इंडो इजराइल बागवानी केंद्र, कृषि अनुसंधान केंद्र गोकुलपुरा, हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र बहल, निर्माणधीन मछली पालन अनुसंधान केंद्र, गरवा, सीएचसी कैरू, तोशाम स्टेडियम, तोशाम झील, महिला महाविद्यालय तोशाम, बस स्टैंडत तोशाम, चौ.सुरेंद्र सिंह स्टेडियम तोशाम, गांव खेड़ा की अनाज मंडी तथा बहल की सब्जी मंडी, महिला महाविद्यालय बवानीखड़ा, रोहतक रोड़ पर जलेबी चौक, भिवानी बाईपास हांसी रोड़ तिगड़ाना मोड़, पासपोर्ट सेवा केंद्र आदि पर आशीर्वाद के दीए जलाने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार से जिले के प्रमुख विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहाड़ी माता मंदिर नकीपुर- पहाड़ी, देवसर में माता मंदिर, बाबा मुंगीपा मंदिर तोशाम, किरोड़ीमल मंदिर भिवानी, बाबा जहर गिरी आश्रम भिवानी, खाकी बाबा मंदिर, जोगीवाला मंदिर भिवानी, श्री कृष्ण प्रणामी आश्रम भिवानी में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में 77 गांवों के अमृत सरोवर, 19 ग्राम सचिवालय, 51 ई-लाइब्रेरी, 76 व्यायामशाला तथा 28 सामुदायिक केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सरकारी की योजनाओं का लाभ ले चुके लोगों की कहानियों को भी प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जाएगा ताकि अन्य पात्र लोग भी योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र कौशिक, एसडीएम भिवानी महेश कुमार, डीएम सी हरबीर सिंह, सीटीएम अनिल कुमार, एसडीएम लोहारू मनोज दलाल, एसडीएम तोशाम संदीप कुमार, एसडीएम सिवानी विजया मलिक, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, सीएमओ रघुबीर शांडिल्य, डीप्टी सीईओ रविन्द्र दलाल, जीएम रोडवेज दीपक कुंडू, डीआईओ अमित लांबा, फायर ऑफिसर रमन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ******************ञ

- पूर्व मुख्य्मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर समीर खटीक की अनोखी पहल, अनाथालय के बच्चों के संग मनाया जन्मदिन और बांटे वस्त्र सभी बच्चों को कराया भोजन पूर्व मुख्य्मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर समीर खटीक की अनोखी पहल, अनाथालय के बच्चों के संग मनाया जन्मदिन और बांटे वस्त्र सभी बच्चों को कराया भोजन1
- हुड्डा साहब को जन्मदिन पर यादकर गदगद हुए चौधरी वीरेंद्र सिंह.... मैं तो मार्गदर्शक मंडल में चला गया, अब हुड्डा साहब भी 80 के हो रहे हैं... तो दोनों एक ही रफ्तार से चल रहे हैं" :- पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का बयान, हालांकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा 80 के अभी नहीं हुए है।(79) हुड्डा साहब को जन्मदिन पर यादकर गदगद हुए चौधरी वीरेंद्र सिंह.... मैं तो मार्गदर्शक मंडल में चला गया, अब हुड्डा साहब भी 80 के हो रहे हैं... तो दोनों एक ही रफ्तार से चल रहे हैं" :- पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का बयान, हालांकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा 80 के अभी नहीं हुए है।(79)1
- भिवानी में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल की पत्रकार वार्ता #bhiwani #bjp #viral #pmmodi #sunitaduggal भिवानी में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल की पत्रकार वार्ता #bhiwani #bjp #viral #pmmodi #sunitaduggal1
- #आज़ाद समाज पार्टी सुप्रीमो एवं नगीना सांसद एडवोकेट चन्दर शेखर आज़ाद ने बाराबंकी घटना की दी जानकारी #आज़ाद समाज पार्टी सुप्रीमो एवं नगीना सांसद एडवोकेट चन्दर शेखर आज़ाद ने बाराबंकी घटना की दी जानकारी1
- भिवानी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन शमीर खटीक ने अनाथाश्रम के बच्चों के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन1
- हरियाणा की 50 बड़ी तमाम खबरें देखें सिर्फ 10 मिनट में एक ही वीडियो में1
- रोहतक सुभाष नगर स्थित हनुमान मंदिर में जतिन बत्तरा के जन्मदिन धूमधाम से मनाया गय रोहतक सुभाष नगर स्थित हनुमान मंदिर में जतिन बत्तरा के जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया: कलानौर विधायक शकुंतला खटक भी पहुंची आशीर्वाद देने1
- भिवानी में JCI डायमंड संस्था ने लगाया रक्तदान कैंप, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान भिवानी में JCI डायमंड संस्था ने लगाया रक्तदान कैंप, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान1