हचुकड़ा गांव में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर, 150 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित सांभर ब्लॉक स्थित हचुकड़ा गांव में देसाई फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम चेतना केन्द्र, खेड़ी मिलक, जयपुर द्वारा निशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आसपास के गांवों से लगभग 150 ग्रामीणों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में सामान्य रोगों की जांच एवं परामर्श डॉ. पिंटु दांतेल द्वारा दिया गया, वहीं आंखों की बीमारियों के लिए विशेषज्ञ परामर्श डॉ. सौरभ बोथरा द्वारा किया गया। मरीजों को आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया तथा जरूरतमंदों को चश्मे भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में ग्राम चेतना केन्द्र से प्रोग्राम मैनेजर देबुजा रंजन चौधरी, प्रोग्राम मैनेजर इकराम बिसायती एवं रवि तिवाड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम चेतना केन्द्र के सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने देसाई फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी। ग्राम चेतना केन्द्र के एडमिन बंशी लाल मीणा ने अपने उद्बोधन में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। शिविर में ग्राम चेतना केन्द्र से विमला खोखर, लल्लू कंवर, राजू सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।
हचुकड़ा गांव में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर, 150 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित सांभर ब्लॉक स्थित हचुकड़ा गांव में देसाई फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम चेतना केन्द्र, खेड़ी मिलक, जयपुर द्वारा निशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आसपास के गांवों से लगभग 150 ग्रामीणों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में सामान्य रोगों की जांच एवं परामर्श डॉ. पिंटु दांतेल द्वारा दिया गया, वहीं आंखों की बीमारियों के लिए विशेषज्ञ परामर्श डॉ. सौरभ बोथरा द्वारा किया गया। मरीजों को आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया तथा जरूरतमंदों को चश्मे भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में ग्राम चेतना केन्द्र
से प्रोग्राम मैनेजर देबुजा रंजन चौधरी, प्रोग्राम मैनेजर इकराम बिसायती एवं रवि तिवाड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम चेतना केन्द्र के सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने देसाई फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी। ग्राम चेतना केन्द्र के एडमिन बंशी लाल मीणा ने अपने उद्बोधन में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। शिविर में ग्राम चेतना केन्द्र से विमला खोखर, लल्लू कंवर, राजू सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।
- बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी टांकडा द्वारा विधानसभा में उठाई गई मांग1
- COE ढिंढोल में जिला प्रशासन के सौजन्य से पंच गौरव आवला एक जिला एक उपज सेमिनार प्रशिक्षण का आयोजन बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित C.O.E ढिंढोल में जिला प्रशासन के सौजन्य से पंच गौरव आंवला एक जिला एक उपज दो दिवसीय सेमीनार/ प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें 100 महिला एवं पुरुष कृषक उपस्थित रहे। क्षेत्रीय सहायक कृषि अधिकारी रवि कुमार मीणा एवं कृषि पर्यवेक्षक सुनीता कुमारी कुड़ी ने विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी एवं कृषि अधिकारी उद्यान धर्म सिंह गुर्जर ने कृषकों को आवला के बगीचे स्थापना हेतु बताया पूर्व अतिरिक्त निदेशक उद्यान डॉ. अतर सिंह मीणा ने आवला की प्रोसेसिंग यूनिट एवं औषधीय महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी सेंटर आफ एक्सीलेंस के उपनिदेशक मनोज कुमार मीणा ने कर्षकों को आवला फसल हेतु मिट्टी एवं पानी परीक्षण एवं उद्यानिकी की फसलों की जानकारी दी गई। एवं कृषकों की आय दोगुनी करने के तरीके बताएं कृषि अधिकारी COE हंसराज मीणा एवं रविंद्र कुमार ने आवला के कीट व्याधि प्रकोप से बचने के बारे में जानकारी दी गई। एवं कृषिकों की समस्याओं का समाधान किया गया भारत सरकार के 11 IAS ने कृषकों से विभागीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली एवं कृषिकों से विचार विमर्श किया गया मुरारी लाल मीणा सहायक कृषि अधिकारी ने प्रशिक्षण शिवरों में कृषकों को कृषि विभाग की विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई एक्सिस डेवलपमेंट सर्विसेज से श्याम सिंह ने भी कर्षकों को ग्रुप बनाकर प्रोसेसिंग यूनिट तैयार करने हेतु बताया गया3
- टीकाराम जूली के पुत्री के विवाह समारोह का संगीत कार्यक्रम साथ नाचे अलवर शहर और अलवर ग्रामीण विधायक।1
- विराटनगर पुलिस थाना के मैड पुलिस चौकी आज ग्रामीणों के उग्र गुस्से का केंद्र बन गई, जहां लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह राठौड की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि मालीवाड़ा गांव में एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, मगर पुलिस एक भी केस सुलझाने में नाकाम रही है। जिससे दिन प्रतिदिन चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं जिससे चोरी की वारदाते रुकने तक का नाम नहीं ले रही कल दो संदिग्धों को ग्रामीणों ने खेत में सात दिन पहले चोरी हुई बिजली की केबल जलाते हुए रंगे हाथों पकड़कर चौकी लाया, ओर संदिग्धों के पास मिली बिजली केबिल भी ग्रामीणों ने बरामद कर ली लेकिन चौकी पूरी तरह सुनसान मिली न चौकी प्रभारी, न कोई पुलिसकर्मी कई घंटों तक ग्रामीण संदिग्धों को चौकी में बैठाए पुलिस का इंतजार करते रहे,1
- सेवा, समर्पण और मानवता का संगम: रक्तदान शिविर में 121 यूनिट रक्त संग्रह श्याम सेवक परिवार के तत्वावधान में दिगंबर जैन नसिया परिसर में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 121 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद सभापति ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 151 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें तीन महिलाओं सहित 121 ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल जयपुर ,बालाजी ब्लड बैंक दौसा तथा लालसोट ब्लड बैंक की टीमों ने किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को श्याम बाबा की तस्वीर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।5
- राजस्थान विधानसभा में गो हत्या को लेकर सदन में भिड़े भाजपा कांग्रेस के विधायक , कांग्रेस विधायकों ने पोस्टर लहराए धक्का मुक्की की नौबत सदन दो बार स्थगित #बीजेपी #कांग्रेस #गौहत्या #विधानसभा #सदन1
- शाहपुरा कस्बे में कुआं राणीजी वाला, पुराना जयपुर-दिल्ली सड़क किनारे सार्वजनिक कुएं पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। शहर के लोगो ने आरोप लगाया है कि कुएं बंद कर अवैध अतिक्रम किया जा रहा है। इस संबंध में पत्रकार को प्रेस नोट देकर शिकायत किया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, अतिक्रमणकारी व्यक्ति सार्वजनिक कुएं पर मकान कार्य निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। शाहपुरा निवासी -मेरा जन्म 07/09/1946 जगदीश प्रसाद सोनी पुत्र नानूराम सोनी है। मेरा जन्म के बाद इस राणीजी कुआं के नाम पुराना जयपुर-दिल्ली सड़क शाहपुरा से होकर गुज़र रहा है, गंगामार्केट जाने वाले आम रास्ते के कोने पर स्थित कुआं राणीजी वाली के नाम से प्रसिद्ध है,1
- महादेव सेवा फाउंडेशन द्वारा नई नाथ धाम मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की1