*सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी कार सवार की मौत चालक घायल* * मीरजापुर* राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा बाजार के पास बसंतपुर गांव के पास मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर रास्ते में खड़ी मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली में एक कार घुस गई जिससे कार सवार एक व्यक्त की मौके पर मृत्यु हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया पुलिस ने दोनों को राजगढ़ अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत् घोषित कर दिया तथा दूसरे घायल का इलाज किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद सोनभद्र के डाला बाजार निवासी विनय तिवारी 35 और अरविंद श्रीवास्तव 40 दोनों बुधवार की रात्रि मिर्जापुर से अपनी कार से सोनभद्र को जा रहे थे जैसे ही वह राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा बाजार से बाहर बसंतपुर गांव के पास पहुंचे तो सड़क पर एक ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी लाद कर खड़ा था कार अनियंत्रित होकर उसी में जाकर पीछे से घुस गई जिससे उसमें बैठे कार चालक विनय तिवारी और पास में बैठे अरविंद श्रीवास्तव दोनों घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजगढ़ सीएससी अस्पताल पहुंचाया यहां डॉक्टरों ने अरविंद श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया और विनय तिवारी का इलाज किया पुलिस में ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर दी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। *रात में हो रही अवैध खनन से बढ़ रही है दुर्घटनाएं* राजगढ़ और मड़िहान थाना क्षेत्र में रात्रि के समय में जेसीबी संचालकों द्वारा दर्जनों ट्रैक्टर रखकर अवैध खनन कराया जा रहा है इसी अवैध खनन के चलते कई दुर्घटनाएं हो चुकी लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा ध्यान न देने के कारण इन जेसीबी संचालकों का मनोबल बढ़ा हुआ है। क्षेत्र में अवैध खनन होने के पीछे सत्ता पक्ष के सफेदपोशो का हाथ है जिसके चलते अवैध खनन करने वाले धड़ले से अवैध खनन कर रहे हैं जिसके चलते पुलिस भी इन पर हाथ डालने से कतराती है । यदि अवैध खनन बंद हो जाए तो काफी हद तक दुर्घटनाएं बंद हो जाए।

- प्रतापगढ़। ट्रैफिक पुलिस पर ट्रक चालक ने किया हमला, धारदार हथियार से सिपाही अरुण मौर्य पर हमला, रॉन्ग साइड ट्रक घुसने पर सिपाही ने रोका, बातचीत के दौरान हुआ विवाद, चालक ने किया हमला, घायल सिपाही को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, एसपी दीपक भूकर, ASP आलोक कुमार, सीओ सिटी मौके पर पहुंचे, फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस, नगर कोतवाली के चिलबिला इलाके का मामला,1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- प्रतापगढ़ विकास भवन सभागार में भावुक वातावरण के बीच 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये वरिष्ठ सहायक लालमणि पाण्डेय को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, डीसी मनरेगा सन्तोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल को याद किया।1
- पूर्व विधायक धीरज ओझा के पुत्र जीवेश ओझा ने CISCE 12 वीं की परीक्षा में 96% मार्क्स लाकर सामान्य वर्ग का सिर किया ऊँचा... काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 30 अप्रैल 2026 को सुबह 11बजे कक्षा 12वीं (ISC) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। CISCE कक्षा- 12 की परीक्षा में जीवेश वर्धन ओझा सक्षम पुत्र अभय कुमार ओझा "धीरज ओझा" नें 96% मार्क्स से ऊपर लाकर अपने माता-पिता व परिवार का तो मान बढ़ाया ही है। साथ ही अपने गुरुजनों एवं शैक्षणिक संस्थान सहित जनपद प्रतापगढ़ का भी मान बढ़ाया है।1
- रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था,जिसे घेराबंदी कर दबोचा गया।मामला 25 मार्च 2026 की रात का है,जब पीड़िता अपने घर की छत पर बने कमरे में सो रही थी।गर्मी की वजह से कमरे का दरवाजा खुला था। इसी दौरान गांव का ही आरोपी राजकुमार छत पर चढ़कर कमरे में घुस आया और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा।महिला के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।पीड़िता की तहरीर पर थाना सरेनी में मुकदमा दर्ज किया गया।बाद में पीड़िता के बयान और जांच के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सरेनी पुलिस ने आरोपी को छतौना नहर पुलिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।1
- इस काम के सैलरी बहुत ही कम है रूपए 15000महत बहुत है3
- ऑपरेशन चक्रव्यूह में फंसे मोटर साइकिल चोर ll चोरी की 05 मोटरसाइकिल के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार अमेठी के थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान 05 मोटरसाइकिलों के साथ 04 अभियुक्तों 1.नावेद पुत्र मैनुद्दीन निवासी तिलोई थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 32 वर्ष, 2.बबलू पुत्र नकछेद निवासी चेतरा थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 24 वर्ष, 3. छेद्दू उर्फ दन्दू पुत्र कन्हैया लाल निवासी पूरे विश्राम मजरे पाकरगांव थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 30 वर्ष, 4.वीरेन्द्र पुत्र मोतीलाल निवासी चेतरा बुजुर्ग थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । मोटरसाइकिलों के कागज मांगने पर दिखा न सके । अभियुक्तों के कब्जे व मौके से कुल 05 मोटरसाइकिलें बरामद हुई । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वह सभी लोग एक दूसरे को जानते पहचाते हैं और सभी लोग मिलकर चोरी करते हैं । बरामद मोटर साइकिलों का डिटेल ... 1. अपाचे मोटरसाइकिल सं0 (यूपी 32 एमजेड 8974) को जनपद लखनऊ से, 2. अपाचे मोटर साइकिल सं0 (यूपी 36 के 5495) दिनांक 29.04.2026 को थानाक्षेत्र मोहनगंज चेतरा में आयी बरात से, 3. हीरो मोटरसाइकिल सं0 (यूपी 36 एन 5281) को दिनांक 29.04.2026 थानाक्षेत्र मोहनगंज के पूरे विश्राम मजरे पाकरगाँव से, 4. हीरो सुपर स्पेलेण्डर बिना नम्बर प्लेट को रास्ते से 5. हीरो स्पेलेण्डर प्रो साइकिल सं0 (यूपी 33 एई 5792) को थानाक्षेत्र मोहनगंज के तिलोई के कब्रिस्तान के पास से चोरी किये थे । बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम को 15,000 रु नकद पुरस्कार की घोषणा की गई ।3
- थाना लीलापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 02 अभियुक्तों 1- अरमान शेख, 2- अफजल उर्फ जानी के पैरों में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय ने क्या कुछ कहा देखें।1