हर घर तिरंगा अभियान 2026 ( 9 से 17 अगस्त तक) को लेकर जिले में आयोजित किए जायेंगे कई कार्यक्रम तथा अभियान को सफल बनाने के लिए सम्बंधित पदाधिकारी को दिए गए आवश्यक निर्देश भारत सरकार के निर्देश के आलोक में संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ का आयोजन इस वर्ष ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के घर, कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति एवं राष्ट्रगौरव की भावना को प्रबल करना तथा व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन, राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता एवं वितरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों में देशभक्ति आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में युवाओं एवं आम नागरिकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है। इस अवसर पर तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी, तिरंगा रैली/यात्रा, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान, तिरंगा थीम आधारित प्रकाश सज्जा, तिरंगा रंगोली, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, सरकारी भवनों का त्रिवरणीय प्रकाशन तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रखंड स्तर पर आवश्यक संख्या में राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जीविका को दी गई है। इसके साथ ही कार्यक्रम को सफल एवं व्यापक आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुँचाने के साथ-साथ आमजनों, विद्यार्थियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है। जिला पदाधिकारी द्वारा डीपीएम, जीविका को निर्देश दिया गया है कि दिनांक 10.08.2026 तक जिले के सभी प्रखंडों में प्रत्येक प्रखंड हेतु 4,000 तिरंगा झंडों की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए निर्धारित समय-सीमा में वितरण की कार्रवाई पूर्ण कराएं। जिला शिक्षा पदाधिकारी, शेखपुरा को निर्देशित किया गया है कि जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाए। इसके अंतर्गत तिरंगा एवं ‘वंदे मातरम्’ विषय पर प्रदर्शनी, ‘सेल्फी विद तिरंगा’, तिरंगा रंगोली सहित अन्य रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, शेखपुरा को निर्देश दिया गया है कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए तिरंगा अभियान से संबंधित व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने की कार्रवाई की जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अन्य संबंधित पदाधिकारियों को भी उनके विभाग से संबंधित आवंटित कार्यों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अभियान के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों में आमजनों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया है। जिला प्रशासन, शेखपुरा द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराएं तथा विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करें। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा

- चेवाड़ा थाना क्षेत्र के बेलदरिया टोला में पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर 41 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। चेवाड़ा थाना क्षेत्र के बेलदरिया टोला में पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर 41 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेलदरिया टोला निवासी गणेश केवट के रूप में हुई है।चेवाड़ा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को शराब के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बेलदरिया टोला में कार्रवाई की। इस दौरान 41 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के बाद शनिवार की शाम करीब 5 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस की ओर से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- गुरु रविदास जयंती शेखपुरा में हुआ समरसता संकल्प अभियान का शुरुआत शेखपुरा - संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता एवं बंधुत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘समरसता संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 7 अगस्त को पटना के ज्ञान भवन में सुबह 11 बजे से इसकी शुरुआत हुई है. कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये । वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। शहर में अरघौती से शुरुआत हुआ कार्यक्रम अब ज़िला के सभी प्रखंडो में जाकर समानता और समरसता का संदेश पहुंचाएगी. मौके पर भाजपा के ज़िला अध्यक्ष रेशमा भारती ने बताया की आयोजन का उद्देश्य संत रविदास के विचारों और उनके सामाजिक समानता के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से लोगों को सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर समरस और मजबूत समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया जाएगा।1
- UPI पेमेंट पर @sauravjbt UPI पेमेंट पर @sauravjbt1
- मरांची में भाजपा की संगठनात्मक टिफिन बैठक, दर्जनों कार्यकर्ता रहे मौजूद मरांची में भाजपा की संगठनात्मक मासिक टिफिन बैठक आयोजित मोकामा। मोकामा प्रखंड के मरांची में भाजपा की संगठनात्मक मासिक टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की गई। मौके पर संजीव मंगलम, संजय कुमार, सुभाष सिंह और मनीष कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- लखीसराय नगर थाना क्षेत्र स्थित अशोक धाम में सलामी मेला की व्यवस्थाओं का डीएम ने लिया फीडबैक। लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र स्थित अशोक धाम मंदिर परिसर में श्रावणी मेला को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने को लेकर जिला प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से संवाद कर ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं, भीड़ प्रबंधन, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी समस्या की सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारियों को दें, ताकि उसका त्वरित समाधान कराया जा सके। डीडीसी सुमित कुमार ने भी प्रतिनियुक्त कर्मियों से उनकी कठिनाइयों की जानकारी ली। डीएम ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से भी व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। श्रद्धालुओं ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आवागमन समेत अन्य सुविधाओं पर संतोष जताते हुए जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की। डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्राप्त फीडबैक के आधार पर व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाएगा।1
- तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। आइए, स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करें। हर घर तिरंगा 🇮🇳 हर दिल तिरंगा ❤️1
- चेवाड़ा सीएचसी में टीकाकरण को लेकर एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण। चेवाड़ा सीएचसी में टीकाकरण को लेकर एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण। गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेवाड़ा में शनिवार को टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण रंजय कुमार चौधरी के द्वारा दिया गया। इस दौरान चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी सभी एएनएम मौजूद रहीं। प्रशिक्षण में टीकाकरण कार्य को बेहतर तरीके से संचालित करने, लाभार्थियों तक समय पर टीके की सुविधा पहुंचाने तथा टीकाकरण से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाना और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक जानकारी से अपडेट रखना है। प्रशिक्षण के दौरान एएनएम को अपने-अपने क्षेत्र में टीकाकरण कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे संपन्न हुआ।1
- शेखपुरा में ट्रक चालक की चाकू मारकर हत्या, ट्रक से मिली लाश शेखपुरा: बाईपास लाइन स्थित होटल के पास चीनी लदे एक ट्रक के चालक की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। ट्रक से चालक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि ट्रक नरकटियागंज से चीनी की खेप लेकर शेखपुरा पहुंचा था। इसी दौरान बाईपास लाइन होटल के समीप चालक की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस हत्या के कारणों के साथ-साथ घटना में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।4