Shuru
Apke Nagar Ki App…
BREAKING🚨 ट्रंप ने पहली बार कैमरे के सामने स्वीकार किया कि ईरान उन्हें सचमुच पसीना छुड़ा रहा है। “ईरान बहुत ताकतवर है और लड़ने को तैयार है” 🔥 #DonaldTrump #IsraelIranConflict #usairforce #iranisraelconflict #breakingnewstoday #india #sharemarket #BreakingNews #muslimcommunity #usa
MOHD ASIF ABBAS
BREAKING🚨 ट्रंप ने पहली बार कैमरे के सामने स्वीकार किया कि ईरान उन्हें सचमुच पसीना छुड़ा रहा है। “ईरान बहुत ताकतवर है और लड़ने को तैयार है” 🔥 #DonaldTrump #IsraelIranConflict #usairforce #iranisraelconflict #breakingnewstoday #india #sharemarket #BreakingNews #muslimcommunity #usa
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सहारनपुर में मदरसे में 10 साल के बच्चे से बर्बरता, मौलाना ने लगवाए 36 डंडे, दो गिरफ्तार सहारनपुर (यूपी): जिले में एक मदरसे से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 10 साल के मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे को सजा के नाम पर बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि एक मौलाना ने बच्चे के पैर पकड़ लिए, जबकि दूसरे मौलाना ने उसे लगातार 36 डंडे मारे। पिटाई के दौरान बच्चा दर्द से चीखता रहा, लेकिन आरोपियों ने उस पर रहम नहीं किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुनैद और शोएब नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और लोग बच्चों के साथ इस तरह की क्रूरता पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इंडिया टाइम 7न्यूज़ स्टेट ब्यूरो चीफ भूदेव प्रसाद2
- उझानी,(बदायूं)। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मुख्य चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर बैंडबाजों, काली अखाड़ों और सुन्दर झांकियों से सजी विशाल हनुमान शोभायात्रा भव्यता के साथ निकाली गई। हनुमान शोभायात्रा का पूरे नगर में नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और जयश्री राम के जयघोष से पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान बाबा की प्रतिभा का पूजा अर्चना करने के उपरांत काली पूजन करके कराया। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे नगर में भ्रमण करती हुई मंदिर पर पहुंच कर धार्मिक अनुष्ठानों के रूप में विसर्जित हो गई। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल काली अखाड़े और देवी देवताओं के स्वरूप नागरिकों में आस्था और श्रद्धा के केन्द्र बने हुए थे वही कलाकारों के करतब और नृत्य ने नागरिकों का मनमोह लिया।1
- Post by Abhinay Rastogi1
- बरेली: चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार बरेली से कविता मौर्य की रिपोर्ट1
- थाना सहसवान पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को 08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका व एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एंव वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी एंव माल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूँ के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसवान धनंजय सिंह व थाना सहसवान पुलिस द्वारा आज दिनांक 04.04.2026 को 02 नफर अभियुक्त 1. सुधीर कुमार उर्फ सन्तोष पुत्र राजबहादुर निवासी ग्राम भदरौलिया थाना कादरचौक जिला बदांयू 2. भूरे पुत्र बृजपाल निवासी ग्राम गलौथी थाना दातागंज जिला बदायूं के कब्जे से कुल 08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका मय एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार नं0 UP24AT6955 को टेढाघाट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । बरामद कार को अन्तर्गत धारा 207 MV ACT में सीज किया गया । बरामद डोडा -छिलका के सम्बन्ध में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 153/2026 धारा 8/15/60 NDPS ACT पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। बरामदगी का विवरण* 08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका बरामद होना व एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार नं0 UP24AT6955 । गिरफ्तार करने वाली थाना सहसवान पुलिस टीम* प्र0नि0 श्री धनंजय सिंह थाना सहसवान मय टीम1
- बदायूं ब्रेकिंग बदायूं में झोलाछाप डॉक्टर बने मौत के सौदागर डिलीवरी के दौरान जच्चा बच्चा की मौत। जच्चा बच्चा की मौत से परिवार में मचा हड़कंप। जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर प्रशासन क्यों नहीं कर रहा कार्रवाई। जच्चा बच्चा की मौत के बाद डॉक्टर तथा स्टाफ मौके से फरार। जानकारी के मुताबिक लंबे समय से बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के चल रहा है अस्पताल प्रशासन बेखबर। बिना डिग्री डॉक्टर करते हैं ऑपरेशन गरीब लोगों से लूटी जाती है मोटी रकम। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पताल को किया सीज। प्रशासन अब आगे की कार्यवाही में जुटा डॉक्टर और स्टाफ अभी भी फरार। अगर प्रशासन पहले से करता कार्यवाही तो टाली जा सकती थी दो मासूम की मौत। पूरा मामला बिसौली थाना क्षेत्र के कस्बा बिसौली स्थित शिव हेल्थ केयर का है।4
- उत्तर प्रदेश के इटावा क्षेत्र में एक ड्रोन हैलीकॉप्टर गेहूं के खेत में कहां से आया? गेहूं के खेत में गिरा विशालकाय ड्रोन, इलाके में मची खलबली ! क्रैश के बाद भी मिल रहे सिग्नल! ड्रोन देखने उमड़ी भीड़ सुचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी1
- बरेली में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने FIR दर्जकर बुजुर्ग को किया गिरफ्तार बरेली :जिले के भुता थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग पर 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग पर करीब 15 दिन पहले बच्ची को खंडहरनुमा मकान में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है. प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि गुरुवार को पुलिस ने क्षेत्र के उदयपुर के पास से आरोपी (82) को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बच्ची पर गलत नजर रखता था और वह मौके की तलाश में था. करीब 15 दिन पहले उसने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने खंडहरनुमा मकान में लेकर गया, जहां उसने दुष्कर्म किया. पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, आरोपी बुजुर्ग बच्ची को अपने साथ ले जा रहा था, इस दौरान युवक ने पीछा कर पूरी घटना का वीडियो बना लिया. घटना का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची के पिता ने मोबाइल में घटना का वीडियो देखा. जिसके बाद पीड़ित बच्ची के परिजनों के बुजुर्ग के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना 31 मार्च की बताई जा रही है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65 (2), 351 (2), बीएनए की धारा 2023 एवं 5m/6 पॉस्को एक्ट, 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्जकर आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया है, जहां से आरोपी को जेल भेजा जाएगा.1