logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर (ब्यावर) विभाग के अधिकारियों की खुली नींद,मुख्य सड़क किनारे कटाव से बने गड्ढे को भरवाया पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क किनारे फैली कंटीली झाड़ियों को भी कटवाया गया उपतहसील सेंदड़ा गांव की मुख्य सड़क पुराने हाईवे नंबर 14 पर पुलिस थाना से कुछ दूरी पर लंबे समय से बना गहरा गड्ढा आखिरकार भर दिया गया। इसके अतिरिक्त सेंदड़ा के मुख्य बाजार में टूटी सड़क मरम्मत कार्य सहित अन्य स्थानों पर सड़क में बने गड्ढों की मरम्मत करवाई गई। दरअसल पिछले वर्ष बरसात के मौसम में हुई तेज बारिश के कारण सड़क किनारे कटाव हो गया था। जिससे समीप बनी सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। कटाव के चलते सड़क के पास बड़ा गड्ढा बन गया था और वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों व राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार इस समस्या की और संबंधित विभाग का ध्यान लंबे समय तक नहीं गया । जिससे ग्रामीणों में नाराजगी थी। सामाजिक कार्यकर्ता शीतल कुमारी ने इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया और शीघ्र समाधान की मांग की। लगातार प्रयासों के बाद विभाग हरकत में आया। सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की और से मौके पर डंपर मंगवाकर कटाव से बने गड्ढे को मिट्टी से भरवाया गया। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सड़क किनारे की स्थिति को भी समतल किया गया। विभाग ने सड़क किनारे फैली कंटीली झाड़ियों को भी कटवाया । जिससे यातायात सुचारु हो सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान पर संतोष जताते हुए विभाग का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर ऐसे कार्य होते रहें तो आमजन को राहत मिलती रहेगी और हादसों की संभावना भी कम होती हैं ।

15 hrs ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
15 hrs ago

रायपुर (ब्यावर) विभाग के अधिकारियों की खुली नींद,मुख्य सड़क किनारे कटाव से बने गड्ढे को भरवाया पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क किनारे फैली कंटीली झाड़ियों को भी कटवाया गया उपतहसील सेंदड़ा गांव की मुख्य सड़क पुराने हाईवे नंबर 14 पर पुलिस थाना से कुछ दूरी पर लंबे समय से बना गहरा गड्ढा आखिरकार भर दिया गया। इसके अतिरिक्त सेंदड़ा के मुख्य बाजार में टूटी सड़क मरम्मत कार्य सहित अन्य स्थानों पर सड़क में बने गड्ढों की मरम्मत करवाई गई। दरअसल पिछले वर्ष बरसात के मौसम में हुई तेज बारिश के कारण सड़क किनारे कटाव हो गया था। जिससे समीप बनी सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। कटाव के चलते सड़क के पास बड़ा गड्ढा बन गया था और वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों व राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार इस समस्या की और संबंधित विभाग का ध्यान लंबे समय तक नहीं गया । जिससे ग्रामीणों में नाराजगी थी। सामाजिक कार्यकर्ता शीतल कुमारी ने इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया और शीघ्र समाधान की मांग की। लगातार प्रयासों के बाद विभाग हरकत में आया। सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की और से मौके पर डंपर मंगवाकर कटाव से बने गड्ढे को मिट्टी से भरवाया गया। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सड़क किनारे की स्थिति को भी समतल किया गया। विभाग ने सड़क किनारे फैली कंटीली झाड़ियों को भी कटवाया । जिससे यातायात सुचारु हो सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान पर संतोष जताते हुए विभाग का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर ऐसे कार्य होते रहें तो आमजन को राहत मिलती रहेगी और हादसों की संभावना भी कम होती हैं ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में बढ़ोतरी: अब ₹1,250 की जगह मिलेंगे ₹1,300 प्रति माह .
    1
    सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में बढ़ोतरी: अब ₹1,250 की जगह मिलेंगे ₹1,300 प्रति माह
.
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by जगदीश माली पत्रका र
    1
    Post by जगदीश माली पत्रका र
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) भीम डबल मर्डर केस का खुलासा 9 माह की गर्भवती महिला व मासूम की हत्या में आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी गोविंद सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 9 माह की गर्भवती महिला प्रियंका रावत और उसके 2 वर्षीय मासूम बेटे की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी गोविंद सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गोविंद सिंह रावत की निशानदेही पर भीम तालाब से मृतका प्रियंका रावत का शव बरामद किया गया। प्रियंका 11 फरवरी की रात घर से जेवरात और अपने बच्चे के साथ निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई थी। 12 फरवरी को उसके पति हरि सिंह ने भीम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मृतका प्रियंका रावत कुशलपुरा पंचायत के चाक हीरात गांव की निवासी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला आरोपी व्यक्ति के संपर्क में थी। इसी संपर्क के चलते यह वारदात सामने आई है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता स्वयं मौके पर पहुंचीं और जांच की मॉनिटरिंग की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
    1
    रायपुर (ब्यावर)
भीम डबल मर्डर केस का खुलासा
9 माह की गर्भवती महिला व मासूम की हत्या में आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी गोविंद सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया
राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 9 माह की गर्भवती महिला प्रियंका रावत और उसके 2 वर्षीय मासूम बेटे की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी गोविंद सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी गोविंद सिंह रावत की निशानदेही पर भीम तालाब से मृतका प्रियंका रावत का शव बरामद किया गया। प्रियंका 11 फरवरी की रात घर से जेवरात और अपने बच्चे के साथ निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई थी। 12 फरवरी को उसके पति हरि सिंह ने भीम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
मृतका प्रियंका रावत कुशलपुरा पंचायत के चाक हीरात गांव की निवासी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला आरोपी व्यक्ति के संपर्क में थी। इसी संपर्क के चलते यह वारदात सामने आई है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता स्वयं मौके पर पहुंचीं और जांच की मॉनिटरिंग की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • ग्राम पंचायत पाटण गांव भंवरिया ग्राम पंचायत से भंवरिया से गोरमाता का बांडिया नाहरपुरा रोङ बहुत खराब हे मै मिडिया के जल्द से जल्द तैयार करवाऐ
    1
    ग्राम पंचायत पाटण गांव  भंवरिया  ग्राम पंचायत से भंवरिया  से गोरमाता  का बांडिया नाहरपुरा रोङ  बहुत  खराब  हे मै मिडिया के जल्द  से  जल्द  तैयार करवाऐ
    user_गोविंद सिंह
    गोविंद सिंह
    Farmer रायपुर, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • समाज सेवा प्रमोद सिंह राजपुरोहित बताइए अगर एक्स्ट्रा लिस्ट से ज्यादा फिल्म कर रहे हैं आगे जल संकट संभावना हो सकती है गांव वालों में आंखों से आंदोलन करेंगे
    2
    समाज सेवा प्रमोद सिंह राजपुरोहित बताइए
अगर एक्स्ट्रा लिस्ट से ज्यादा फिल्म कर रहे हैं आगे जल संकट संभावना हो सकती है गांव वालों में आंखों से आंदोलन करेंगे
    user_Republic Bharat  news  S.S.R.P
    Republic Bharat news S.S.R.P
    Voice of people जैतारण, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Yashpal Singh
    1
    Post by Yashpal Singh
    user_Yashpal Singh
    Yashpal Singh
    भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • 🚨 आज की ताज़ा खबर | जैतारण क्षेत्र ब्यावर जिले के निकट विधानसभा जैतारण क्षेत्र के मोहराई गांव की नदी में सरकार के नियमों के खिलाफ अवैध खनन होने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बजरी माफिया द्वारा लगातार खनन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में जल संकट और पर्यावरणीय खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आसपास के गांवों के लोग और पशु पानी के लिए तरस सकते हैं। शिकायतें देने के बावजूद प्रशासन द्वारा उचित ध्यान नहीं दिए जाने पर भी लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, संबंधित ठेकेदार का लाइसेंस रद्द किया जाए और गोचर भूमि पर हो रहे कब्जों को तुरंत हटाया जाए। 👉 अब सवाल यह है — कब जागेगा प्रशासन? जनता की आवाज नहीं सुनेगा तो कौन सुनेगा? ✍️ रिपोर्टर: राजू आपकी आवाज 👍 लाइक • शेयर • फॉलो जरूर करें #ViralNews #TrendingNow #BreakingNews #RajuAapkiAawaz #ViralPost #NewsUpdate #PublicVoice #GroundReport #LiveUpdate #TrendingReels #InstaNews #IndiaNews #ViralIndia #NewsViral #SocialMediaNews #जनता_की_आवाज #ताजा_खबर #राजू_आपकी_आवाज
    1
    🚨 आज की ताज़ा खबर | जैतारण क्षेत्र
ब्यावर जिले के निकट विधानसभा जैतारण क्षेत्र के मोहराई गांव की नदी में सरकार के नियमों के खिलाफ अवैध खनन होने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बजरी माफिया द्वारा लगातार खनन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में जल संकट और पर्यावरणीय खतरा बढ़ सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आसपास के गांवों के लोग और पशु पानी के लिए तरस सकते हैं। शिकायतें देने के बावजूद प्रशासन द्वारा उचित ध्यान नहीं दिए जाने पर भी लोगों में रोष है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, संबंधित ठेकेदार का लाइसेंस रद्द किया जाए और गोचर भूमि पर हो रहे कब्जों को तुरंत हटाया जाए।
👉 अब सवाल यह है — कब जागेगा प्रशासन? जनता की आवाज नहीं सुनेगा तो कौन सुनेगा?
✍️ रिपोर्टर: राजू आपकी आवाज
👍 लाइक • शेयर • फॉलो जरूर करें
#ViralNews #TrendingNow #BreakingNews
#RajuAapkiAawaz #ViralPost #NewsUpdate
#PublicVoice #GroundReport #LiveUpdate
#TrendingReels #InstaNews #IndiaNews
#ViralIndia #NewsViral #SocialMediaNews
#जनता_की_आवाज #ताजा_खबर #राजू_आपकी_आवाज
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • जिला कलेक्टर कमल राम मीणा को सौंपा ज्ञापन, गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने की मांग गुरुवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश संघर्ष समिति के संयोजक जवरी लाल प्रजापत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर कमल राम मीणा को सौंपा गया। ज्ञापन में गैर शैक्षणिक कार्यों में लगे शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर उनके मूल पदस्थापन पर भेजने की मांग की गई। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में लगभग 25 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त हैं। इसके बावजूद कई शिक्षकों, व्याख्याताओं एवं विषय अध्यापकों को अन्य विभागों के कार्यालयों में लगाया गया है, जिससे विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वर्तमान में 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं संचालित हो रही हैं, वहीं 5वीं बोर्ड एवं जिला समान परीक्षा भी प्रस्तावित है। ऐसे में शिक्षकों की विद्यालयों में उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। संघ ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से मांग की है कि गैर शैक्षणिक कार्यों में लगे शिक्षकों को शीघ्र मूल पदस्थापन पर भेजने के आदेश जारी किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। ज्ञापन सौंपते समय जवरी लाल प्रजापत, हुकमी चंद मिश्रा, बदा राम अणकिया, अर्जुन कुमावत, बाबूलाल प्रजापत, जगराम मीणा, प्रहलाद कुमार मीणा (ब्लॉक अध्यक्ष, जवाजा), दशरथ सिंह उदावत, विजय शंकर मिश्रा, हीरालाल मेघवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    जिला कलेक्टर कमल राम मीणा को सौंपा ज्ञापन, गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने की मांग
गुरुवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार
राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश संघर्ष समिति के संयोजक जवरी लाल प्रजापत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर कमल राम मीणा को सौंपा गया। ज्ञापन में गैर शैक्षणिक कार्यों में लगे शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर उनके मूल पदस्थापन पर भेजने की मांग की गई।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में लगभग 25 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त हैं। इसके बावजूद कई शिक्षकों, व्याख्याताओं एवं विषय अध्यापकों को अन्य विभागों के कार्यालयों में लगाया गया है, जिससे विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वर्तमान में 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं संचालित हो रही हैं, वहीं 5वीं बोर्ड एवं जिला समान परीक्षा भी प्रस्तावित है। ऐसे में शिक्षकों की विद्यालयों में उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है।
संघ ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से मांग की है कि गैर शैक्षणिक कार्यों में लगे शिक्षकों को शीघ्र मूल पदस्थापन पर भेजने के आदेश जारी किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।
ज्ञापन सौंपते समय जवरी लाल प्रजापत, हुकमी चंद मिश्रा, बदा राम अणकिया, अर्जुन कुमावत, बाबूलाल प्रजापत, जगराम मीणा, प्रहलाद कुमार मीणा (ब्लॉक अध्यक्ष, जवाजा), दशरथ सिंह उदावत, विजय शंकर मिश्रा, हीरालाल मेघवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.