Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरवर तहसील में अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई पनडुब्बी मशीन मौके पर ही जलाकर नष्ट कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में एसडीएम अनुराग निंगवाल द्वारा ग्राम अंदौरा में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई कार्रवाई का विवरण - नदी क्षेत्र में मिल रही लगातार शिकायतों पर छापामार कार्रवाई । मौके पर संचालित पनडुब्बी मशीन जब्त कर तत्काल नष्ट । संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी अन्य कार्रवाई - करेरा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर जब्त । पुलिस को सुपुर्द कर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित #Collector_Shivpuri #SDM_karera #SP_shivpuri #CM_Madhya_Pradesh #Jansampark_Madhya_Pradesh #shivpuri
गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
नरवर तहसील में अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई पनडुब्बी मशीन मौके पर ही जलाकर नष्ट कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में एसडीएम अनुराग निंगवाल द्वारा ग्राम अंदौरा में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई कार्रवाई का विवरण - नदी क्षेत्र में मिल रही लगातार शिकायतों पर छापामार कार्रवाई । मौके पर संचालित पनडुब्बी मशीन जब्त कर तत्काल नष्ट । संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी अन्य कार्रवाई - करेरा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर जब्त । पुलिस को सुपुर्द कर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित #Collector_Shivpuri #SDM_karera #SP_shivpuri #CM_Madhya_Pradesh #Jansampark_Madhya_Pradesh #shivpuri
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस के अवसर पर 18 और 19 अप्रैल को तात्या टोपे पार्क में दो दिवसीय शहीद मेले का आयोजन किया गया। शहीद मेले में श्रद्धांजलि सभा के साथ ही 18 अप्रैल की शाम देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें ग्वालियर के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। वहीं अगले दिन 19 अप्रैल की शाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। विभिन्न विधाओं में कवियों ने काव्य पाठ किया और अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। श्रोतागण ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और कवियों का उत्साहवर्धन किया। देर रात तक यह कार्यक्रम उसी उत्साह के साथ चलता रहा। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन में मुकेश मौलवा ओज इंदौर, डॉ. कविता किरण श्रृंगार उदयपुर, अंजली गुप्ता श्रृंगार-शिवपुरी, सुश्री मनु वैशाली श्रृंगार / गीत-दिल्ली ने श्रृंगार रस की कविताओं का जब मंच पर काव्य पाठ किया और देश के स्वतंत्रता संग्राम को अपनी कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया, तब श्रोताओं में भी वही उत्साह भर दिया। वहीं हरीश हंगामा-हास्य-चित्तौडगढ़, मुकेश शाण्डिल्य हास्य-हरदा, आशीष पटेरिया हास्य-शिवपुरी ने हास्य रस में अपनी प्रस्तुति दी। दिनेश याज्ञनिक ओज रायसेन, शंभू मनहर गीतकार-खरगौन की भी प्रस्तुति को सराहा गया। आशुतोष शर्मा सब रस-शिवपुरी ने कार्यक्रम का संचालन किया।3
- करैरा में IPS अधिकारी आयुष जाखड़ को विधायक प्रीतम लोधी की खुली चुनौती..... करैरा एसडीओपी IPS आयुष जाखड़ से लिए कहा कि वह अपनी औकात में रहें, करैरा तेरे डैडी का नहीं है। मेरा बेटा करैरा आयेगा भी और करैरा से चुनाव भी लड़ेगा, अगर तुम्हारे डैडी में दम हो हो तो रोक लेना... गरीब का केस होता है वहां कोई नहीं जाता आप लोग वहां जाते हैं जहां पैसा मिलता है- प्रीतम लोधी1
- शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने पिछोर-शिवपुरी में किया स्थलों का निरीक्षण1
- करैरा मे देवर,देवरानी संग मिलकर पति ने की पत्नी की हत्या थाना करैरा पुलिस द्वारा टीला रोड़ करैरा पर पत्नि की हत्या करने वाले पति संदीप साहू एवं सह आरोपीयों मोनू साहू व रूचि साहू को किया गिरफ्तार। #SP_Shivpuri #SDOP_karera #karera_thana #karera #mppolice1
- Post by MR RAHUL1
- *अपराध करके बच जाओगे अब यह मुमकिन नहीं: दिनारा पुलिस ने दो चोरी का पर्दाफाश कर शातिर चोर को दबोचा, 5 लाख का माल बरामद* दिनारा पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कानून से बच निकलना आसान नहीं कस्बे में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोना-चांदी के आभूषण और नगदी सहित करीब 5 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। घटना 9 और 10 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात की है, जब शीतला माता मंदिर के पास निवासी मनीष मिश्रा के घर का ताला तोड़कर चोर ने सोने-चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये नगद पार कर दिए। इसी दौरान पास ही रहने वाले आकाश यादव के घर को भी निशाना बनाते हुए चांदी के आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया गया।मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले और एसडीओपी करैरा आयुष जांखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच को अंजाम दिया गया।19 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी रघुवीर उर्फ हीरो प्रजापति (30 वर्ष) निवासी भडरा मथरापुरा, जिला झांसी (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों चोरी की वारदातें कबूल कीं, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर पूरा चोरी गया माल बरामद कर लिया गया।आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस सफलता में थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कुशवाहा सहित पुलिस टीम के अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और मेहनत से यह बड़ी सफलता मिली।दिनारा पुलिस का सख्त *संदेश* अपराध करोगे तो बच नहीं पाओगे पुलिस हर कदम पर नजर रखे हुए है।1
- करैरा। अनुबिभागीय अधिकारी श्री अनुराग निंगवाल एस डी एम करैरा के मार्गदर्शन मे जन गणना सुचारु रूप से संचालित* करैरा बॉयज स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण का दूसरा दिवस बड़े उत्साह और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद करैरा के अतिरिक्त चार्ज अधिकारी एवं सीएमओ गोपाल कृष्ण गुप्ता के नेतृत्व में किया जा रहा है प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, साथ ही डेटा संग्रहण की प्रक्रिया, फॉर्म भरने की विधि एवं अन्य तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने गंभीरता के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया और अपनी शंकाओं का समाधान भी किया। सी एम ओ गोपाल कृष्ण गुप्ता ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी बेहद अहम है। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का सही उपयोग करते हुए कार्य को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संपन्न करें। प्रशिक्षण के दूसरे दिन भी व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और कार्यक्रम सुचारु रूप से संचालित है1
- शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में एसडीएम अनुराग निंगवाल ने नरवर तहसील के ग्राम अंदौरा में अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पनडुब्बी (रेत उत्खनन में प्रयुक्त मशीन) को मौके पर ही जलाकर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम के निर्देशन में राजस्व एवं प्रशासनिक टीम द्वारा की गई। ग्राम अंदौरा के नदी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर एसडीएम श्री निंगवाल ने तहसीलदार ललित शर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक पनडुब्बी मशीन से अवैध उत्खनन किया जा रहा था, जिसे जब्त कर नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने इस सख्ती का स्वागत किया है। उल्लेखनीय है आज दोपहर में भी करेरा तहसील अंतर्गत थनरा चौकी के पास एक रेत से भरा ट्रैक्टर को जप्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। उक्त ट्रैक्टर अवैध रेत का परिवहन कर रहा था।1