हेलमेट नहीं तो सफर नहीं* *🔸दतिया ब्रेकिंग न्यूज संवाददाता कमल किशोर।।।में सड़क पर उतरे एसपी मयूर खंडेलवाल, शराबी ड्राइवरों पर भी सख्त कार्रवाई* हेलमेट नहीं तो सफर नहीं* *🔸दतिया ब्रेकिंग न्यूज संवाददाता कमल किशोर।।।में सड़क पर उतरे एसपी मयूर खंडेलवाल, शराबी ड्राइवरों पर भी सख्त कार्रवाई* *दतिया:-* जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पदभार संभालने के बाद से ही उन्होंने यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज एसपी मयूर खंडेलवाल खुद शहर के व्यस्त राजगढ़ चौराहे पर पहुंचे और वाहन चेकिंग अभियान की कमान संभाली। अचानक एसपी को सड़क पर देखकर वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई और कई लोग सतर्क नजर आए। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोककर पहले यातायात नियमों के महत्व के बारे में समझाया गया। इसके बाद कई वाहन चालकों को हेलमेट भी वितरित किए गए। एसपी मयूर खंडेलवाल ने कहा कि हेलमेट केवल पुलिस चालान से बचने का माध्यम नहीं है, बल्कि सड़क हादसे के दौरान जीवन बचाने वाला सबसे जरूरी सुरक्षा कवच है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं भी हेलमेट पहनें और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। कई वाहन चालकों की मौके पर जांच की गई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई। एसपी ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जिंदगी के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर हादसों के पीछे बड़ी वजह लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज, नंबर प्लेट, सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा मानकों की भी जांच की। जिन वाहन चालकों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं मिले, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस जवानों ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया और सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेश दिए। राजगढ़ चौराहे पर अचानक शुरू हुई इस सख्ती के चलते कुछ देर तक लोगों की भीड़ भी लगी रही। कई लोग एसपी की इस पहल की सराहना करते नजर आए। अभियान के दौरान सुनील कुमार शिवहरे भी मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था संभाली और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। एसपी मयूर खंडेलवाल ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता पैदा करना है ताकि हर व्यक्ति सुरक्षित यात्रा कर सके। उन्होंने कहा कि यदि लोग स्वयं जिम्मेदारी के साथ यातायात नियमों का पालन करें, तो सड़क दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है।*

- दतिया के सेवढ़ा में किन्नर समाज में विवाद, दिलकस किन्नर ने लगाए गंभीर आरोप। सेवढ़ा,। दतिया के सेवढ़ा में किन्नर समाज में विवाद, दिलकस किन्नर ने लगाए गंभीर आरोप। सेवढ़ा,। सेवढ़ा नगर में किन्नर समाज के भीतर गद्दी और बधाई मांगने के अधिकार को लेकर विवाद गहरा गया है। दिलकस किन्नर ने थाना सेवढ़ा पहुंचकर कैलाश किन्नर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए आवेदन सौंपा है। आवेदन में परेशान करने, बधाई मांगने से रोकने, अवैध वसूली मांगने और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए गए हैं। दिलकस किन्नर ने बताया कि वह पिछले करीब तीन वर्षों से कैलाश किन्नर के साथ सेवढ़ा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बधाई मांगने का कार्य करती थीं। प्रार्थिया के अनुसार 5 अप्रैल 2026 को भानगढ़ (बीना) में आयोजित किन्नर महासभा में मध्यप्रदेश के विभिन्न गद्दीदारों एवं जगतगुरु काजल ठाकुर की उपस्थिति में सर्वसम्मति से उन्हें सेवढ़ा गद्दी का नया गद्दीदार घोषित किया गया था। आरोप है कि इसके बाद से कैलाश किन्नर उनसे रंजिश रखने लगीं और उन्हें सेवढ़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में बधाई मांगने से रोका जाने लगा। आवेदन में यह भी कहा गया कि महासभा के आदेशों की अवहेलना करते हुए जबरन गद्दी पर कब्जा बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। दिलकस किन्नर ने आरोप लगाया कि उनसे 25 लाख रुपये की मांग की गई और रकम नहीं देने पर जान से मरवाने तथा लाश गायब कर देने जैसी धमकियां दी गईं। इन आरोपों के बाद उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। वहीं मामले में नया मोड़ तब आया जब दिलकस किन्नर पक्ष की ओर से यह भी दावा किया गया कि “कैलाश” नाम से घूम रहा व्यक्ति वास्तविक किन्नर नहीं है, बल्कि पहले से तीन बच्चों का पिता बताया जा रहा है और अपने भतीजे के लिए यह गतिविधियां संचालित कर रहा है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। दिलकस किन्नर पक्ष ने कहा कि किन्नर समाज का उद्देश्य सामाजिक सेवा, गरीब बच्चों की शिक्षा, गरीब कन्याओं के विवाह तथा धार्मिक आयोजन जैसे रामायण और गीता पाठ कराना होना चाहिए, लेकिन आरोपित पक्ष केवल गुंडागर्दी और विवाद फैलाने में लगा हुआ है। फिलहाल थाना सेवढ़ा पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरे घटनाक्रम के बाद सेवढ़ा क्षेत्र में किन्नर समाज के भीतर चल रहा विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- मौ नगर में हुआ भव्य स्वागत, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मा. महेन्द्र सिंह यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड मौ नगर में उस समय उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला, जब मध्यप्रदेश राज्य सहकारी (अपेक्स) बैंक के प्रशासक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मा. महेन्द्र सिंह यादव का प्रथम नगर आगमन हुआ। उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी के साथ स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया।मा. महेन्द्र सिंह यादव के मौ नगर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। नगर के प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार सजाए गए थे तथा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों और जयघोषों के बीच उनका काफिला नगर में प्रवेश किया। “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “महेन्द्र सिंह यादव जी अमर रहें” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि मा. महेन्द्र सिंह यादव को मध्यप्रदेश राज्य सहकारी (अपेक्स) बैंक के प्रशासक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने संगठन एवं समाज के प्रति सदैव समर्पित भाव से कार्य किया है, जिसका परिणाम है कि उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। अपने स्वागत से अभिभूत मा. महेन्द्र सिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता और भाजपा परिवार का सम्मान है। उन्होंने कहा कि वे सदैव क्षेत्र के विकास, किसानों के हित एवं सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मौ नगर में यह स्वागत कार्यक्रम लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा।1
- ग्वालियर के वार्ड 10 घासमंडी की एक पानी की टंकी में मरा हुआ सांप मिला, जिससे करीब 19,000 लोग पानी पी रहे थे। बदबू आने पर शिकायत हुई तो चौंकाने वाला यह नजारा सामने आया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस लापरवाही पर लोगों में भारी आक्रोश है और नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।1
- *इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस द्वारा आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर, नगर में निकाला जुलूस,भेजा जेल* *इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस द्वारा आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर, नगर में निकाला जुलूस,भेजा जेल* इंदरगढ़/दतिया... इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार आदतन अपराधी सागर यादव को कल लक्ष्मणपुरा से गिरफ्तार किया गया था उसके कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा 6 जिंदा राउंड एवं 70 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गई थी सागर यादव पर थरेट इंदरगढ़ ,अतरेटा आदि थानों में हत्या के प्रयास , लूट ,बलात्कार,4 शराब तस्करी सहित 19 मामले मामले दर्जहै कई मामलों में फरार चल रहा था आरोपी, इंदरगढ़ पुलिस ने नगर में जुलूस निकालकर जेल भेजा.... उक्त कार्रवाई में इंदरगढ़ थाना प्रभारी गौरव शर्मा, थाना प्रभारी अरविंद सिंह भदौरिया,एस आई अवतार सिंह यादव प्रधान आरक्षक पुष्पराज,रामनिवास गुर्जर, रामनिवास यादव, भानु दुबे, मंजेश त्यागी, वरुण ,रामनिवास याद प्रमोद गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही ।।2
- संत निरंकारी मिशन ने दतिया में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में महिलाओं सहित 35 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। दतिया जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम ने रक्त संग्रह किया।1
- डबरा के इटायल पेट्रोल पंप के पास आपस में भिड़ी दो बाइक, एक की हालत गंभीर डबरा ( ग्वालियर)मध्य प्रदेश डबरा के इटायल पेट्रोल पंप के पास आपस में भिड़ी दो बाइक, जिसमें पति पत्नी हुए गंभीर रूप से घायल, घायलों को लाया गया सिविल हॉस्पिटल डबरा , युवक हेमंत के सिर में आई गंभीर चोटें डबरा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने किया ग्वालियर रेफर।4
- रेलवे विभाग की लापरवाही से यात्रियों को असुविधा असुरक्षा होती हुई1
- सेवढ़ा में आज अपेक्स बैंक अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री महेन्द्र सिंह यादव के स्वागत में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिंध नदी स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर परिसर में यादव समाज और मंदिर समिति द्वारा मंत्री का शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु मौजूद रहे। सेवढ़ा में आज अपेक्स बैंक अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री महेन्द्र सिंह यादव के स्वागत में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिंध नदी स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर परिसर में यादव समाज और मंदिर समिति द्वारा मंत्री का शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु मौजूद रहे। सेवढ़ा के पवित्र सिंध नदी तट स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर परिसर में आज सुबह भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपेक्स बैंक अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री आदरणीय महेन्द्र सिंह यादव का यादव समाज एवं श्री द्वारकाधीश मंदिर समिति द्वारा गर्मजोशी से स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंत्री श्री यादव को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। संत महात्मा रामानंद पुजारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई, जिसके बाद मंत्री महेन्द्र सिंह यादव ने भगवान द्वारकाधीश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा साथी, सामाजिक बंधु और श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने उपस्थित सभी समाजजनों और युवा साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और संगठन की शक्ति को मजबूत करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को बधाई दी। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह यादव, सचिव शिवकुमार यादव, बहादुर सिंह पटेल, मातवर सिंह यादव, कल्याण सिंह पटेल, विजय सिंह यादव, बुद्ध सिंह यादव, मुकेश पटेल, एडवोकेट मुकेश यादव, गोलू यादव, वीर सिंह बघौलिया, किशन सिंह यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर पूरे सेवढ़ा क्षेत्र में दिनभर उत्साह का माहौल बना रहा।1