logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर प्रशासन सख्त ! दो पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस धरमजयगढ़ / रायगढ़: - जिला पंचायत रायगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर दो ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ सूचना जारी की है। जिला पंचायत कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार ग्राम पंचायत बेसकीमुड़ा के सचिव अशोक कुमार पटेल तथा ग्राम पंचायत चिरईखार के सचिव श्यामलाल सिदार से तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। जारी नोटिस में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेसकीमुड़ा में 131 आवास स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 128 हितग्राहियों को पहली किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है, लेकिन अब तक केवल 2 आवास ही पूर्ण हो पाए हैं। वहीं 38 आवास प्लिंथ लेवल तक पहुंचे हैं और 82 आवासों का कार्य अब तक प्रारंभ भी नहीं किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत चिराईखार में 113 आवास स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 107 हितग्राहियों को पहली किस्त मिल चुकी है, लेकिन एक भी आवास पूर्ण नहीं हुआ। यहां 16 आवास प्लिंथ स्तर तक हैं जबकि 87 आवासों का कार्य शुरू ही नहीं हुआ है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि अधिकारियों द्वारा बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद आवास निर्माण कार्य में प्रगति नहीं लाई गई। साथ ही निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने तथा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने की भी बात सामने आई है। इस संबंध में दोनों सचिवों को पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी देते हुए 3 दिनों के भीतर उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में जवाब नहीं देने की स्थिति में एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। जिला पंचायत के इस कदम से पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में जवाबदेही और सख्ती बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

on 13 March
user_ऋषभ तिवारी
ऋषभ तिवारी
पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
on 13 March
7d471e60-3279-4d49-85a8-8ef749cded75

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by Dhananajy jangde
    1
    Post by Dhananajy jangde
    user_Dhananajy jangde
    Dhananajy jangde
    Advertising agency करतला, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में पुलिस ने वैवाहिक वेबसाइट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। यह कार्रवाई निधि परिवहन सुविधा केंद्र में छापामार करते हुए की गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शहर के दरोगापारा क्षेत्र में स्थित निधि परिवहन सुविधा केंद्र में ठगी की शिकायतें मिली थीं। रायगढ़ पुलिस को वैवाहिक वेबसाइट के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की जानकारी मिली थी। सोमवार को पुलिस ने यहां छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक दर्जन से अधिक युवतियां मिलीं। ये युवतियां दूरभाष केंद्र के माध्यम से लोगों से ठगी कर रही थीं। पुलिस ने यहां से कई सरकारी विभागों के फर्जी सील भी बरामद किए हैं। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर शांति देवी सोसाइटी ऑफ एजुकेशन में भी छापा मारा। वहां के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है,, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि निधि लोक सेवा केंद्र के नाम पर वैवाहिक वेबसाइट चलाई जा रही थी। इस साइट में लोगों को शादी का झांसा देकर फंसाया जाता था। ग्राहकों को लगातार व्यस्त रखकर छोटी-छोटी रकम ली जाती थी। इस तरह लगातार पैसे ऐंठे जाते थे। संचालक हिरासत में पुलिस को इस तरह की ठगी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। निधि लोक सेवा केंद्र के संचालक कपिल गर्ग को हिरासत में लिया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। पुलिस उनसे गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। पुलिस ने बताया कि शाम तक पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
    1
    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में पुलिस ने वैवाहिक वेबसाइट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। यह कार्रवाई निधि परिवहन सुविधा केंद्र में छापामार करते हुए की गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
शहर के दरोगापारा क्षेत्र में स्थित निधि परिवहन सुविधा केंद्र में ठगी की शिकायतें मिली थीं। रायगढ़ पुलिस को वैवाहिक वेबसाइट के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की जानकारी मिली थी। सोमवार को पुलिस ने यहां छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक दर्जन से अधिक युवतियां मिलीं। ये युवतियां दूरभाष केंद्र के माध्यम से लोगों से ठगी कर रही थीं।
पुलिस ने यहां से कई सरकारी विभागों के फर्जी सील भी बरामद किए हैं। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर शांति देवी सोसाइटी ऑफ एजुकेशन में भी छापा मारा। वहां के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है,,
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि निधि लोक सेवा केंद्र के नाम पर वैवाहिक वेबसाइट चलाई जा रही थी। इस साइट में लोगों को शादी का झांसा देकर फंसाया जाता था। ग्राहकों को लगातार व्यस्त रखकर छोटी-छोटी रकम ली जाती थी। इस तरह लगातार पैसे ऐंठे जाते थे।
संचालक हिरासत में
पुलिस को इस तरह की ठगी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। निधि लोक सेवा केंद्र के संचालक कपिल गर्ग को हिरासत में लिया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। पुलिस उनसे गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। पुलिस ने बताया कि शाम तक पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • सरगुजा, 14 अप्रैल 2026। जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया द्वारा थाना लखनपुर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि 12 अप्रैल 2026 को गोरता निवासी अभिषेक दास ने उसके घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री को प्रेम का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 99/26 के तहत धारा 65(1), 332 बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा प्रार्थिया एवं पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। तत्पश्चात आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी अभिषेक दास (19 वर्ष), पिता संजू दास, निवासी गोरता ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
    2
    सरगुजा, 14 अप्रैल 2026।
जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया द्वारा थाना लखनपुर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि 12 अप्रैल 2026 को गोरता निवासी अभिषेक दास ने उसके घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री को प्रेम का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया।
मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 99/26 के तहत धारा 65(1), 332 बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा प्रार्थिया एवं पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। तत्पश्चात आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी अभिषेक दास (19 वर्ष), पिता संजू दास, निवासी गोरता ने अपराध स्वीकार किया।
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • Post by Arvind tirkey
    1
    Post by Arvind tirkey
    user_Arvind tirkey
    Arvind tirkey
    पत्रकार सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर दुर्घटना: जिला प्रशासन की तत्परता से राहत-बचाव कार्य प्रभावी, घायलों का इलाज जारी।
    1
    वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर दुर्घटना: जिला प्रशासन की तत्परता से राहत-बचाव कार्य प्रभावी, घायलों का इलाज जारी।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • Bhojpuri song viral trending mashahur gayak ☺️☺️
    1
    Bhojpuri song viral trending mashahur gayak ☺️☺️
    user_Ramnidhi Yadav
    Ramnidhi Yadav
    Singer सरगुजा, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई पत्थलगांव में ऑपरेशन “आघात” के तहत 👉 112 किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    1
    जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पत्थलगांव में ऑपरेशन “आघात” के तहत
👉 112 किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप ने एक बार फिर अपनी जीत का परचम लहराया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय जायसवाल को 20 वोट हराते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। जबकि शिव सोनी तीसरे स्थान पर रहे।इस जीत के साथ ही गणेश कुलदीप लगातार दूसरी बार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने हैं,जबकि अब तक वो तीसरी बार अध्यक्ष पद पर चुने गए है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा और विजयी उम्मीदवार को बधाइयाँ देने का सिलसिला शुरू हो गया। पुरुष उपाध्यक्ष पद पर रवि शर्मा की जीत हुई उन्होंने बी.पी. मोदी को 48 वोट से हराया.
    1
    अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप ने एक बार फिर अपनी जीत का परचम लहराया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय जायसवाल को 20 वोट हराते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। जबकि शिव सोनी तीसरे स्थान पर रहे।इस जीत के साथ ही गणेश कुलदीप लगातार दूसरी बार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने हैं,जबकि अब तक वो तीसरी बार अध्यक्ष पद पर चुने गए है।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा और विजयी उम्मीदवार को बधाइयाँ देने का सिलसिला शुरू हो गया।
पुरुष उपाध्यक्ष पद पर रवि शर्मा की जीत हुई उन्होंने बी.पी. मोदी को 48 वोट से हराया.
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.