logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आकांक्षी जनपद व ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा, शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष जोर श्रावस्ती। अपर सचिव (समग्र शिक्षा), स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार तथा नीति आयोग के केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी धीरज साहू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम, आकांक्षी ब्लॉक जमुनहा एवं नीति आयोग द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान अपर सचिव ने कहा कि जिले के समग्र विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए इन दोनों क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि जिले की सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जाए। साथ ही नवजात शिशुओं से लेकर पाँच वर्ष तक के बच्चों का समय से टीकाकरण कराया जाए और इसका पूरा रिकॉर्ड व्यवस्थित रखा जाए, ताकि कोई भी गर्भवती महिला या बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह सके। केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी ने आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी ब्लॉक रूपांतरण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न संकेतकों तथा नीति आयोग द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य और शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास तथा आधारभूत अवसंरचना सहित 49 प्रमुख संकेतकों में सुधार के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एएनसी (एंटीनेटल चेकअप) के अंतर्गत पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच कराई जा रही है। जनवरी 2026 तक प्रथम तिमाही में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण 99.39 प्रतिशत तथा संस्थागत प्रसव 86.76 प्रतिशत दर्ज किया गया है। स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से गर्भवती महिलाओं को चना दाल, रिफाइंड, दलिया एवं चावल उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी डिलीवरी प्वाइंट पर आशा और एएनएम की तैनाती की गई है, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आई है।उन्होंने बताया कि वीएचएनडी सत्रों में गर्भवती महिलाओं को आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की दवा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बालिका विद्यालयों में पेयजल, विद्युत और शौचालय की शत-प्रतिशत व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा शैक्षणिक सत्र शुरू होने के एक माह के भीतर सभी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं।निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि नीति आयोग के तहत आकांक्षी जनपद कार्यक्रम में कुल 11 परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिनमें से 10 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि एक कार्य निर्माणाधीन है, जिसे 31 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा तीन करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग की परियोजनाओं पर कार्य शुरू कर दिया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी रामसमुझ, उप निदेशक कृषि सुरेन्द्र चन्द्र चौधरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के.पी. मिश्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पी.के. दास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Hasmat Husain Khan
Hasmat Husain Khan
Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

आकांक्षी जनपद व ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा, शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष जोर श्रावस्ती। अपर सचिव (समग्र शिक्षा), स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार तथा नीति आयोग के केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी धीरज साहू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम, आकांक्षी ब्लॉक जमुनहा एवं नीति आयोग द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान अपर सचिव ने कहा कि जिले के समग्र विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए इन दोनों क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि जिले की सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जाए। साथ ही नवजात शिशुओं से लेकर पाँच वर्ष तक के बच्चों का समय से टीकाकरण कराया जाए और इसका पूरा रिकॉर्ड व्यवस्थित रखा जाए, ताकि कोई भी गर्भवती महिला या बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह सके। केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी ने आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी ब्लॉक रूपांतरण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न संकेतकों तथा नीति आयोग द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य और शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास तथा आधारभूत अवसंरचना सहित 49 प्रमुख संकेतकों में सुधार के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एएनसी (एंटीनेटल चेकअप) के अंतर्गत पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच कराई जा रही है। जनवरी 2026 तक प्रथम तिमाही में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण 99.39 प्रतिशत तथा संस्थागत प्रसव 86.76 प्रतिशत दर्ज किया गया है। स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से गर्भवती महिलाओं को चना दाल, रिफाइंड, दलिया एवं चावल उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी डिलीवरी प्वाइंट पर आशा और एएनएम की तैनाती की गई है, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आई है।उन्होंने बताया कि वीएचएनडी सत्रों में गर्भवती महिलाओं को आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की दवा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बालिका विद्यालयों में पेयजल, विद्युत और शौचालय की शत-प्रतिशत व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा शैक्षणिक सत्र शुरू होने के एक माह के भीतर सभी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं।निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि नीति आयोग के तहत आकांक्षी जनपद कार्यक्रम में कुल 11 परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिनमें से 10 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि एक कार्य निर्माणाधीन है, जिसे 31 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा तीन करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग की परियोजनाओं पर कार्य शुरू कर दिया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी रामसमुझ, उप निदेशक कृषि सुरेन्द्र चन्द्र चौधरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के.पी. मिश्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पी.के. दास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • UP SI पेपर में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल! बीजेपी के पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा का बड़ा बयान।
    1
    UP SI पेपर में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल! बीजेपी के पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा का बड़ा बयान।
    user_Arjun Mishra Mishra
    Arjun Mishra Mishra
    Lawyer भिंगा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कांशीराम जयंती पर सपा की पीडीए पंचायत 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी
    1
    कांशीराम जयंती पर सपा की पीडीए पंचायत 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध हैसनातनी कुएं परचला बुलडोजर जनपद बहराइच मेंनगर बहराइच में कुछ लोग ऐसे हैंजो आदिकालीनइमारत को धोस्तीकरण करने में जुटे हुएजबकि पता चला है कि वहएक हमारा शिव सैनिक है संतोष कुमारउसके पूर्वजों के द्वारा बनवाया गया था यह गुलाम अलीपुर का रहने वाला है और जबनगर पालिका शशि अभियंतामहोदय से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा हमने कोई आर्डर नहीं कियाऔर जेसीबी उलट पलट कर रही हैइससे क्या है कि आने वाले समय मेंभाजपा कोवोट नहीं मिलेगा क्योंकि गुंडे बदमाश लोगों का क्या है यदि पार्टी सत्ता में नहीं आई तो उनकी गाड़ी से झंडा बदल जाता हैआज बीजेपी में बहुत लोग हैंऔर जैसे ही कल समाजवादी की सरकार आएगी वह सब के सब वहां चले जाएंगे जो भाजपाई लोग हैं वही परेशान हो रहे हैंजब समाजवादी सरकार होती है तब भाजपा के ही लोग परेशान होते हैं और जब भाजपा की सरकार होती है तो ओरिजिनल जो भाजपा के हैं वही परेशानसिटी मजिस्ट्रेट में आदेश नहीं कियाऔर जैसे भी गुलाम अलीपुर मेंआदिकालीनसनातनी कुएं कोगिरने और उसे समाप्त करने में ड्यूटी है जबकिमाननीय सुप्रीमकोर्ट सर्वोच्च न्यायालयका आदेश है कि तालाब और कुए कोमिटाया नहीं जाता और उन्हें अस्तित्व में लाना चाहिएफिर भी यहां परनगर बहराइच में अंधेर नगरी चौपट रहा हैजो भी भ्रष्टाचारी लोग हैं उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई हो
    1
    माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध हैसनातनी कुएं परचला बुलडोजर जनपद बहराइच मेंनगर बहराइच में कुछ लोग ऐसे हैंजो आदिकालीनइमारत को धोस्तीकरण करने में जुटे हुएजबकि पता चला है कि वहएक हमारा शिव सैनिक है संतोष कुमारउसके पूर्वजों के द्वारा बनवाया गया था यह गुलाम अलीपुर का रहने वाला है और जबनगर पालिका शशि अभियंतामहोदय से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा हमने कोई आर्डर नहीं कियाऔर जेसीबी उलट पलट कर रही हैइससे क्या है कि आने वाले समय मेंभाजपा कोवोट नहीं मिलेगा क्योंकि गुंडे बदमाश लोगों का क्या है यदि पार्टी सत्ता में नहीं आई तो उनकी गाड़ी से झंडा बदल जाता हैआज बीजेपी में बहुत लोग हैंऔर जैसे ही कल समाजवादी की सरकार आएगी वह सब के सब वहां चले जाएंगे जो भाजपाई लोग हैं वही परेशान हो रहे हैंजब समाजवादी सरकार होती है तब भाजपा के ही लोग परेशान होते हैं और जब भाजपा की सरकार होती है तो ओरिजिनल जो भाजपा के हैं वही परेशानसिटी मजिस्ट्रेट में आदेश नहीं कियाऔर जैसे भी गुलाम अलीपुर मेंआदिकालीनसनातनी कुएं कोगिरने और उसे समाप्त करने में ड्यूटी है जबकिमाननीय सुप्रीमकोर्ट सर्वोच्च न्यायालयका आदेश है कि तालाब और कुए कोमिटाया नहीं जाता और उन्हें अस्तित्व में लाना चाहिएफिर भी यहां परनगर बहराइच में अंधेर नगरी चौपट रहा हैजो भी भ्रष्टाचारी लोग हैं उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई हो
    user_अर्जुन पडिण्त जि0प्रमुख शिवसेना 9565006004
    अर्जुन पडिण्त जि0प्रमुख शिवसेना 9565006004
    Local Politician बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कोतवाली नगर क्षेत्र. ए चोरी और छिनौती से संबन्धित 7 घटनाओं का किया खुलासा 2 गिरफ्तार बहराइच। शहर की थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी व छिनैती से संबंधित कुल 7 घटनाओं का किया गया सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्त गिरफ्तार किये गए हैं जिनके पास से चोरी की 4 मोटरसाइकिल, छिनैती की 1 लेडी पर्स और 1330 रुपये नकद आदि बरामद किये गये हैं। जिसके संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया।
    1
    कोतवाली नगर क्षेत्र. ए चोरी और छिनौती से संबन्धित 7 घटनाओं का किया खुलासा 2 गिरफ्तार
बहराइच। शहर की थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी व छिनैती से संबंधित कुल 7 घटनाओं का किया गया सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्त गिरफ्तार किये गए हैं जिनके पास से चोरी की 4 मोटरसाइकिल, छिनैती की 1 लेडी पर्स और 1330 रुपये नकद आदि बरामद किये गये हैं। जिसके संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Youtube: Crime Khulasa News
    1
    Youtube: Crime Khulasa News
    user_Aditya Soni
    Aditya Soni
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बहराइच | दिनांक 07.03.2026 को शुभम यज्ञसैनी पुत्र अशोक कुमार निवासी मोहल्ला गुदडी थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी मोटरसाइकिल बजाज पल्सर नम्बर UP 40 V 3339 मोहल्ला गुदडी, निकट भास्कर मंदिर से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है । उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 46/2026 धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 अमित प्रताप सिंह को आवंटित की गयी । दिनांक 10.3.2026 को राम सूरत वर्मा एडवोकेट निवासी घसियापुरी बहराइच द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी मोटसाइकिल सुपर स्पलेंडर नम्बर UP 42 AR 9878 को जिला अस्पताल बहराइच से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गयी है। उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 50/2026 धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार को आवंटित किया गया । दिनांक 11.03.2026 को जैद खान पुत्र हमीदुल हसन खान निवासी मेवातीपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी मोटरसाइकिल UP40 AF 6641 को घंटाघर क्षेत्र में शंकर बेकरी के पास से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 52/2026 धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 अमित प्रताप सिंह को आवंटित की गयी । दिनांक 14.03.2026 को वादी रजत कुमार गर्ग पुत्र नीरज कुमार गर्ग निवासी मोहल्ला वजीरबाग बहराइच द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेंडर नम्बर UP40AC1051 को मोहल्ला मीराखेलपुरा से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है । उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 57/206 धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 अमित प्रताप सिंह को आवंटित की गयी । दिनांक 10.03.2026 को अनिल तिवारी पुत्र निम्बू तिवारी निवासी ग्राम चित्रकूट नेवादा थाना रामगाँव जनपद बहराइच द्वारा सूचना दिया गया कि दिनाँक 10.03.2026 को मै अपनी बहन राजपता पत्नी उमाकान्त तिवारी ग्राम तिवारी पुरवा जय राम जोत थाना कटरा बजार जनपद गोन्डा के घर से अपनी बहन व उसके बच्चो को साथ लेकर अपनी ई-रिक्शा से वापस अपने घर ले जा रहा था जब थाना कोलवाली नगर क्षेत्र हनुमान मन्दिर बशीर गंज मोड पर पहुंचा था कि समय करीब 8.30 बजे रात्रि को पीछे से एक मोटर साइकिल से दो व्यक्ति आये और मेरी भाँन्जी रेशू तिवारी के हाथ से एक पर्श छपट्टा मार कर लेकर चले गये पर्श मे कुछ रुपये व अन्य सामान थे। उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर मु0अ0सं0 51/2026 धारा 304(2) बनाम अज्ञात के पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 संजय कुमार को आवंटित की गयी है। उपरोक्त घटनाओं के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा दिये निर्देश के क्रम में थाना स्थानीय से टीम गठित किया गया, गठित टीम द्वारा आज दिनांक 15.03.2026 को उपरोक्त चोरी हुई मोटरसाइकिले व छिनैती की घटना का सफल अनावरण कर मु0अ0सं0 46/2026 से सम्बन्धित चोरी हुई मोटरसाइकिल बजाज पल्सर नम्बर UP 40 V 3339, मु0अ0सं0 50/2026 से सम्बन्धित चोरी हुई मोटरसाइकिल सुपर स्पलेंडर नम्बर UP 42 AR 9878, मु0अ0सं0 52/2026 से सम्बन्धित चोरी हुई मोटरसाइकिल UP40 AF 6641 व मु0अ0सं0 57/2026 से सम्बन्धित मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेंडर नम्बर UP40AC1051 व मु0अ0सं0 51/2026 से सम्बन्धित एक अदद लेडीज पर्स भूरे रंग का , एक छोटा डिब्बी पाडंस पाऊडर, एक डिब्बी हनी अलमंड क्रीम व 1330/- रूपये नगद बरामद कर अभियुक्तगण 1.उत्सव यादव उर्फ चुन्नी पुत्र मंशाराम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी वशीरगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बहाइच 2. रिजवान उर्फ बउरा पुत्र कादीर उम्र करीब 20 वर्ष निवासी निकट चावला बेकरी मोहल्ला काजीपुरा उत्तरी थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच को रामलीला मैदान तिराहा मोड से समय करीब 04.30 बजे गिरफ्तार किया गया । तथा अभियुक्तगण उपरोक्त दवारा मोटरसाइकिल नम्बर UP 40 BF 6842 जो थाना रामगांव क्षेत्र रोज पैलेस के पास से चोरी किया गया था, जिसके सम्बन्ध में दिनांक 17.02.2026 को थाना रामगांव में मु0अ0सं0 50/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ । इसी मोटरसाइकिल से अभियुक्तगण द्वारा थाना खैरीघाट क्षेत्र में बर्दहा से एक महिला से बाला छीनने की घटना कारित की गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना खैरीघाट में मु0अ0सं0 59/26 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। बरामदगी - * 04 अदद मोटरसाइकिल चोरी की व एक अदद लेडीज पर्स भूरे रंग का , एक छोटा डिब्बी पाडंस पाऊडर, एक डिब्बी हनी अलमंड क्रीम व 1330/- रूपये नगद गिरफ्तारी टीम का विवरण 1. उ0नि0 श्री संजय गौतम 2. उ0नि0 श्री अमित प्रताप सिंह 3. उ0नि0 श्री राजेश कुमार सिंह 4. उ0नि0 श्री रविशंकर 5. उ0नि0 श्री धीरेन्द्र कुमार 6. हे0का0 श्रीनाथ शुक्ला 7. हे0का0 अनिल कुमार यादव 8. का0 अकरम अंसारी 9. का0 अतुल पाण्डेय 10. का0 शाहरूख खान अपराधिक इतिहास अभियुक्त उत्सव यादव उर्फ चुन्नी 1.मु0अ0सं0 165/2023 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली देहात बहराइच 2.मु0अ0सं0 310/2025 धारा 304(2)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली देहात बहराइच 3.मु0अ0सं0 257/2025 धारा 304(2)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना रामगांव बहराइच 4.मु0अ0सं0 146/2019 धारा 323/336/504/506 भादवि थाना रामगांव जनपद बहराइच 5.मु0अ0सं0 198/2023 धारा 392 भादवि थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच 6.मु0अ0सं0 366/2024 धारा 115(2)/351(3)/352 बीएएस थाना रामगांव जनपद बहराइच
    4
    बहराइच | दिनांक 07.03.2026 को शुभम यज्ञसैनी पुत्र  अशोक कुमार निवासी मोहल्ला गुदडी थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी मोटरसाइकिल बजाज पल्सर नम्बर UP 40 V 3339 मोहल्ला गुदडी, निकट भास्कर मंदिर से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है । उक्त  के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 46/2026 धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0   अमित प्रताप सिंह को आवंटित की गयी ।
दिनांक 10.3.2026 को  राम सूरत वर्मा एडवोकेट निवासी घसियापुरी बहराइच द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी मोटसाइकिल सुपर स्पलेंडर नम्बर UP 42 AR 9878 को जिला अस्पताल बहराइच से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गयी है। उक्त  के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 50/2026 धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0  धीरेन्द्र कुमार को आवंटित किया गया । 
दिनांक 11.03.2026 को  जैद खान पुत्र हमीदुल हसन खान निवासी मेवातीपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी मोटरसाइकिल  UP40 AF 6641 को घंटाघर क्षेत्र में शंकर बेकरी के पास से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 52/2026 धारा  303(2) बनाम  अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0   अमित प्रताप सिंह को आवंटित की गयी ।
दिनांक 14.03.2026 को वादी   रजत कुमार गर्ग पुत्र नीरज कुमार गर्ग निवासी मोहल्ला वजीरबाग बहराइच द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेंडर नम्बर UP40AC1051  को मोहल्ला मीराखेलपुरा से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है । उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 57/206 धारा  303(2) बनाम  अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0   अमित प्रताप सिंह को आवंटित की गयी ।
दिनांक 10.03.2026 को   अनिल तिवारी पुत्र  निम्बू तिवारी निवासी ग्राम चित्रकूट नेवादा थाना रामगाँव जनपद बहराइच द्वारा सूचना दिया गया कि दिनाँक 10.03.2026 को मै अपनी बहन  राजपता पत्नी  उमाकान्त तिवारी ग्राम तिवारी पुरवा जय राम जोत थाना कटरा बजार जनपद गोन्डा के घर से अपनी बहन व उसके बच्चो को साथ लेकर अपनी ई-रिक्शा से वापस अपने घर ले जा रहा था जब थाना कोलवाली नगर क्षेत्र हनुमान मन्दिर बशीर गंज मोड पर पहुंचा था कि समय करीब 8.30 बजे रात्रि को पीछे से एक मोटर साइकिल से दो व्यक्ति आये और मेरी भाँन्जी रेशू तिवारी के हाथ से एक पर्श छपट्टा मार कर लेकर चले गये पर्श मे कुछ रुपये व अन्य  सामान थे। उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर मु0अ0सं0 51/2026 धारा 304(2) बनाम अज्ञात के पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 संजय कुमार को आवंटित की गयी है।  
उपरोक्त  घटनाओं के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा दिये निर्देश के क्रम में थाना स्थानीय से टीम गठित किया गया, गठित टीम द्वारा आज दिनांक 15.03.2026 को उपरोक्त चोरी हुई मोटरसाइकिले व छिनैती की घटना का सफल अनावरण कर मु0अ0सं0 46/2026 से सम्बन्धित चोरी हुई मोटरसाइकिल बजाज पल्सर नम्बर UP 40 V 3339, मु0अ0सं0 50/2026 से सम्बन्धित चोरी हुई मोटरसाइकिल सुपर स्पलेंडर नम्बर UP 42 AR 9878,  मु0अ0सं0 52/2026 से सम्बन्धित चोरी हुई मोटरसाइकिल UP40 AF 6641 व  मु0अ0सं0 57/2026 से सम्बन्धित मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेंडर नम्बर UP40AC1051  व  मु0अ0सं0 51/2026  से सम्बन्धित  एक अदद लेडीज पर्स भूरे रंग का , एक छोटा डिब्बी पाडंस पाऊडर, एक डिब्बी हनी अलमंड क्रीम व 1330/- रूपये नगद बरामद कर अभियुक्तगण 1.उत्सव यादव उर्फ चुन्नी पुत्र मंशाराम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी वशीरगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बहाइच 2. रिजवान उर्फ बउरा पुत्र कादीर उम्र करीब 20 वर्ष निवासी निकट चावला बेकरी मोहल्ला काजीपुरा उत्तरी थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच को रामलीला मैदान तिराहा मोड से समय करीब 04.30 बजे गिरफ्तार किया गया । तथा अभियुक्तगण उपरोक्त दवारा मोटरसाइकिल नम्बर UP 40 BF 6842 जो थाना 
रामगांव क्षेत्र रोज पैलेस के पास से चोरी किया गया था, जिसके सम्बन्ध में दिनांक 17.02.2026 को थाना रामगांव में मु0अ0सं0 50/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ । इसी मोटरसाइकिल से अभियुक्तगण द्वारा थाना खैरीघाट क्षेत्र में बर्दहा से एक महिला से बाला छीनने की घटना कारित की गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना खैरीघाट में मु0अ0सं0 59/26 धारा 304(2)  बीएनएस पंजीकृत किया गया है। 
बरामदगी -
* 04 अदद मोटरसाइकिल चोरी की व एक अदद लेडीज पर्स भूरे रंग का , एक छोटा डिब्बी पाडंस पाऊडर, एक डिब्बी हनी अलमंड क्रीम व 1330/- रूपये नगद
गिरफ्तारी टीम का विवरण
1. उ0नि0 श्री संजय  गौतम
2. उ0नि0 श्री अमित प्रताप सिंह
3. उ0नि0 श्री राजेश कुमार सिंह
4. उ0नि0 श्री रविशंकर
5. उ0नि0 श्री धीरेन्द्र कुमार
6. हे0का0 श्रीनाथ शुक्ला
7. हे0का0 अनिल कुमार यादव
8. का0 अकरम अंसारी
9. का0 अतुल पाण्डेय
10. का0 शाहरूख खान
अपराधिक इतिहास अभियुक्त उत्सव यादव उर्फ चुन्नी 
1.मु0अ0सं0 165/2023 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली देहात बहराइच  
2.मु0अ0सं0 310/2025 धारा 304(2)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली देहात बहराइच
3.मु0अ0सं0 257/2025 धारा  304(2)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना रामगांव बहराइच
4.मु0अ0सं0 146/2019 धारा 323/336/504/506 भादवि थाना रामगांव जनपद बहराइच
5.मु0अ0सं0 198/2023 धारा 392 भादवि थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
6.मु0अ0सं0 366/2024 धारा 115(2)/351(3)/352 बीएएस थाना रामगांव जनपद बहराइच
    user_PradipKumar Sharma
    PradipKumar Sharma
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Hasmat Husain Khan
    2
    Post by Hasmat Husain Khan
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Mithaai Lal guruji
    1
    Post by Mithaai Lal guruji
    user_Mithaai Lal guruji
    Mithaai Lal guruji
    Nanpara, Bahraich•
    37 min ago
  • बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मटेरा कला गांव निवासी कोयलऊ उर्फ शिवराम पुत्र छोटकन तथा दीनापुरवा गांव निवासी चन्दर पुत्र हितराम को सोमवार शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ मारपीट के मामले में कार्रवाई की जा रही थी। गिरफ्तारी की कार्रवाई उप निरीक्षक चंदेश्वर प्रकाश मिश्रा, शिवकुमार शर्मा सहित पुलिस टीम—कांस्टेबल प्रमोद कुमार वर्मा, अविनाश कुशवाहा, राम आशीष चौरसिया, नियाज अहमद तथा पीआरडी जवान त्रिलोकी और रवीश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया है।
    3
    बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मटेरा कला गांव निवासी कोयलऊ उर्फ शिवराम पुत्र छोटकन तथा दीनापुरवा गांव निवासी चन्दर पुत्र हितराम को सोमवार शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ मारपीट के मामले में कार्रवाई की जा रही थी।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उप निरीक्षक चंदेश्वर प्रकाश मिश्रा, शिवकुमार शर्मा सहित पुलिस टीम—कांस्टेबल प्रमोद कुमार वर्मा, अविनाश कुशवाहा, राम आशीष चौरसिया, नियाज अहमद तथा पीआरडी जवान त्रिलोकी और रवीश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया है।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.