Shuru
Apke Nagar Ki App…
मकान की दीवाल गिरने से मलबे में दबी वृद्ध महिला , घायल अवस्था में लाया गया सिविल हॉस्पिटल डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश मकान की दीवाल गिरने से मलबे में दबी वृद्ध महिला , घायल अवस्था में लाया गया सिविल हॉस्पिटल डबरा अनु विभाग के पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लिधौरा गांव में नदी के पास बने कच्चे मकान की दीवाल गिरने से एक वृद्ध महिला गणेशी बाई मलबे में दब गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और चीख पुकार सुन आसपास के लोग और परिजनों ने महिला को मलबे से बाहर निकाला और गंभीर हालत में सिविल हॉस्पिटल डबरा लाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण महिला को ग्वालियर रेफर किया गया है।
Rajesh kumar soni
मकान की दीवाल गिरने से मलबे में दबी वृद्ध महिला , घायल अवस्था में लाया गया सिविल हॉस्पिटल डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश मकान की दीवाल गिरने से मलबे में दबी वृद्ध महिला , घायल अवस्था में लाया गया सिविल हॉस्पिटल डबरा अनु विभाग के पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लिधौरा गांव में नदी के पास बने कच्चे मकान की दीवाल गिरने से एक वृद्ध महिला गणेशी बाई मलबे में दब गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और चीख पुकार सुन आसपास के लोग और परिजनों ने महिला को मलबे से बाहर निकाला और गंभीर हालत में सिविल हॉस्पिटल डबरा लाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण महिला को ग्वालियर रेफर किया गया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पंडोखर में जनकल्याण शिविर: कलेक्टर की जनसुनवाई में 100 से अधिक आवेदन, रोहित गोली को 1.90 लाख मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को पंडोखर ग्राम पंचायत भवन में जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में 100 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई की गई। बिजली, अतिक्रमण, आवास, पट्टा सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों को आवेदनों का प्राथमिकता से परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। शिविर के बाद कलेक्टर ने सोंफ्ता स्थित सुरभि गौशाला समिति की गौशाला का निरीक्षण किया। यहां करीब 80 गोवंश के संरक्षण की जानकारी मिली। उन्होंने गौशाला के शासन के अंतर्गत पंजीयन और आवश्यक सहायता को लेकर समिति सदस्यों से चर्चा की। शिविर में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत रोहित गोली को मेडिकल स्टोर शुरू करने के लिए 1.90 लाख रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र दिया गया। अधिकारियों ने शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह और एसडीएम भाण्डेर बृजेन्द्र सिंह यादव सहित अधिकारी मौजूद रहे।1
- भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को दतिया में सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी को लेकर आज शुक्रवार 12:00 के आसपास नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में जिला अस्पताल में स्थित एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) के बच्चों को फल वितरित किए गए। इस दौरान सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को याद करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा और सहयोग का संकल्प लिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीनदयाल जी के विचार सेवा और सामाजिक सरोकार के कार्यों के लिए सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को दतिया में सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी को लेकर आज शुक्रवार 12:00 के आसपास नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में जिला अस्पताल में स्थित एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) के बच्चों को फल वितरित किए गए। इस दौरान सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को याद करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा और सहयोग का संकल्प लिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीनदयाल जी के विचार सेवा और सामाजिक सरोकार के कार्यों के लिए सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।1
- इंदरगढ़ में गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ "नमामि भारतम् - वन्दे मातरम्" सामूहिक गायन कार्यक्रम इंदरगढ़ में गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ "नमामि भारतम् - वन्दे मातरम्" सामूहिक गायन कार्यक्रम इंदरगढ़, दतिया (मप्र): विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में इंदरगढ़ के सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में "नमामि भारतम् वन्दे मातरम् सामूहिक गायन" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाना और भारतीय संस्कृति के प्रति निष्ठा को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ एक समय, एक लय और एक स्वर में गाए गए वन्दे मातरम् के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। गरिमामयी उपस्थिति एवं अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट राजेश दाँतरे द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार दीपक यादव उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदरगढ़ सीएमओ विजय बहादुर जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रमुख वक्ता का प्रेरक उद्बोधन कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित चंद्रप्रकाश पटसारिया रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में वन्दे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को देश के प्रति समर्पण और अनुशासन की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इनकी रही विशेष सहभागिता कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के समस्त आचार्य, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चे तथा क्षेत्र के गणमान्य पत्रकार मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक गायन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारत माता के जयकारों से वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया।1
- माधोगंज थाने पर लगा रहा घंटों जाम, पुलिसकर्मी लेते रहे चाय की चुस्की, किसी ने भी नहीं की जाम खुलवाने की कोशिश। हुजरात पुल पर भी लगा रहा लंबा जाम, बसें भी जाम में फंसी रही। माधोगंज थाने पर लगा रहा घंटों जाम, पुलिसकर्मी लेते रहे चाय की चुस्की, किसी ने भी नहीं की जाम खुलवाने की कोशिश। हुजरात पुल पर भी लगा रहा लंबा जाम, बसें भी जाम में फंसी रही।1
- पंडोखर में जनकल्याण शिविर: कलेक्टर की जनसुनवाई में 100 से अधिक आवेदन, रोहित गोली को 1.90 लाख ऋण स्वीकृत1
- #Datia: नवागत जिला पंचायत CEO शैलेन्द्र सिंह से सीधी बात! गांव, विकास और योजनाओं पर बेबाक बातचीत.... देखें पूरा वीडियो.. #Datia: नवागत जिला पंचायत CEO शैलेन्द्र सिंह से सीधी बात! गांव, विकास और योजनाओं पर बेबाक बातचीत.... देखें पूरा वीडियो.. #Datia #DatiaNews #दतिया #दतियान्यूज़ #ShailendraSingh #जिलापंचायतCEO #CEOShailendraSingh #DistrictPanchayat #DatiaExclusive #ExclusiveInterview #DatiaInterview #MadhyaPradesh #MPNews #MPNewsToday #Bundelkhand #BundelkhandNews #दतियाखबर #दतियासमाचार #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #HindiNews #सच्चीऔरसटीकखबरें1
- दो गांजा तस्करों को सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार , आरोपियों से 13 किलो 128 ग्राम गांजा जप्त डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश ग्वालियर जिले के डबरा सिटी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये कीमत का 13 किलो 128 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पकड़ा गया गांजा ओडिशा से ट्रेन/सड़क मार्ग के जरिए डबरा में खपाने के लिए लाया गया था। डबरा सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लेकर डबरा पहुँचे हैं और मंगरौरा रोड की ओर किसी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। मंगरौरा रोड पर पिट्ठू बैग लिए खड़े दो युवकों को रोककर जब उनके बैग की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर छुपाकर रखा गया 13 किलो 128 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों—गौरव सेन और सोनीश नामदेव को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपियों ने बताया कि डबरा निवासी पुष्पेंद्र साहू ने उन्हें ओडिशा से गांजा लाकर डबरा पहुँचाने के लिए मात्र ₹5,000-₹5,000 का लालच दिया था। मास्टरमाइंड फरार पूछताछ में सामने आया है कि गांजे की यह बड़ी खेप डबरा पहुँचने के बाद मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र साहू द्वारा स्थानीय स्तर पर फुटकर में अलग-अलग नशा करने वालों और छोटे पैडलर्स को बेची जानी थी। डबरा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घटना का मुख्य सूत्रधार और मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र साहू फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।1
- रामगढ़ काली माता मंदिर में 9 महीने बाद खुलीं दानपेटियां, 7.94 लाख नकद और 15 ग्राम सोने का मुकुट मिला भांडेर के ग्राम रामगढ़ में स्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर में गुरुवार को करीब नौ महीने बाद दानपेटियां खोली गईं। गुरूवा रात 09 बजे स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई के दौरान दानपेटियों से करीब 7 लाख 94 हजार रुपए नकद निकले। इसके अलावा करीब 15 ग्राम वजन का सोने का मुकुट भी दानपेटी से मिला। दानपेटियों से निकली राशि में नोटों और सिक्कों को अलग-अलग कर कर्मचारियों ने करीब छह घंटे तक गिनती की। पूरी कार्रवाई के दौरान 50 से अधिक पटवारी और कोटवार ड्यूटी पर तैनात रहे। एक पटवारी ने दानपेटी से मिले मुकुट की जानकारी एसडीएम को दी। कार्रवाई एसडीएम बृजेंद्र यादव, तहसीलदार सुनील भदौरिया और नायब तहसीलदार गेंदालाल भारती के नेतृत्व में संपन्न हुई। अधिकारियों की मौजूदगी में नकदी की गिनती कर पूरी राशि का हिसाब दर्ज किया गया। रामगढ़ काली माता मंदिर क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां नवरात्र सहित अन्य अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।1
- गणेश चतुर्थी पर शहरभर में सजे गणेश पंडालों में कई दिनों तक चले धार्मिक आयोजनों के बाद अब गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। ढोल ग्यारस से शुरू हुआ विसर्जन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे दतिया के आसनई स्थित रामलला मंदिर के तालाब पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश प्रतिमाएं लेकर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान गणेश चतुर्थी पर शहरभर में सजे गणेश पंडालों में कई दिनों तक चले धार्मिक आयोजनों के बाद अब गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। ढोल ग्यारस से शुरू हुआ विसर्जन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे दतिया के आसनई स्थित रामलला मंदिर के तालाब पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश प्रतिमाएं लेकर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश को भावपूर्ण विदाई दी और प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान तालाब परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते हुए नजर आए। गणपति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।1