गजरौला पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को दबोचा, चोरी की दो बाइक बरामद अमरोहा के गजरौला थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर आरोपी चला रहे थे। पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर खाद गूजर रोड स्थित यश पब्लिक स्कूल के सामने से मोहित कुमार (19) निवासी गंगानगर और आर्यन कुमार (19) निवासी जवाहर नगर, गजरौला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद बाइकों में से एक स्प्लेंडर को ब्रजघाट गंगापुल के पास से, जबकि दूसरी सुपर स्प्लेंडर को बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के हीमपुर बुजुर्ग गांव से चोरी किया था। चांदपुर थाने में इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गजरौला थाने में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक बालकिशन, उपनिरीक्षक नीतेन्द्र वशिष्ठ समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
गजरौला पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को दबोचा, चोरी की दो बाइक बरामद अमरोहा के गजरौला थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर आरोपी चला रहे थे। पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर खाद गूजर रोड स्थित यश पब्लिक स्कूल के सामने से मोहित कुमार (19) निवासी गंगानगर और आर्यन कुमार (19) निवासी जवाहर नगर, गजरौला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद बाइकों में से एक स्प्लेंडर को ब्रजघाट गंगापुल के पास से, जबकि दूसरी सुपर स्प्लेंडर को बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के हीमपुर बुजुर्ग गांव से चोरी किया था। चांदपुर थाने में इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गजरौला थाने में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक बालकिशन, उपनिरीक्षक नीतेन्द्र वशिष्ठ समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
- 9 साल बेमिसाल जनतंत्र Tv जनता की आवाज 9 साल की भरोसेमंद यात्रा... देश के 80 साल के गौरव के साथ धन्यवाद दर्शकों का,धन्यवाद भारत का1
- मोहम्मद अशरफ ग्राम प्रधान बुढ़ानपुर ब्लॉक जोया की ओर से सभी क्षेत्रवासियों दोस्तों साथियों हम दर्दों को स्वतंत्रता दिवस पर तहे दिल से मुबारकबाद Zaid alam joya JPN 7 NEWS1
- video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo2
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका गजरौला ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा देश भक्ति के रंग में रंगा नगर अमरोहा जनपद के गजरौला नगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन उपलक्ष में नगर पालिका परिषद गजरौला द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया देश भक्ति के गगनभेदी नारों और भारत माता की जय के जयकारों के साथ यात्रा अवंतिका पार्क गजरौला से पूरे उत्साह और गरिमा के साथ शुरू की गई। बता दें कि इस भव्य तिरंगा यात्रा का कुशल नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्षा राजेंद्री उर्फ उमा देवी तथा नगर स्वच्छता प्रेरक एवं पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा थामें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों , कर्मचारियों और नगर वासियों के हुजूम ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में शराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्षा राजेंद्री उर्फ उमा देवी ने कहा कि यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं है बल्कि देश की अखंडता, संप्रभुता और हमारे अमर शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि का प्रतीक है।'हर घर तिरंगा' अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा का समापन इंदिरा चौक गंगा प्याऊ मंदिर पर किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्षा राजेंद्री उर्फ उमा देवी, नगर स्वच्छता प्रेरक पूर्व विधायक हरपाल सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार एवं अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य ,भाजपा नेता विपिन कुमार सागर, प्रमोद सिंह, संजय सिंह ,लेखाकार आदेश कुमार, निर्माण लिपिक ललित कुमार, लिपिक वंदना, खाद एवं सफाई निरीक्षक नेपाल सिंह, रविंद्र सिंह ,अक्षय शुक्ला ,देवेंद्र सिंह, विभोर जिंदल ,दीपू कुमार ,दिनेश सैनी, जसवीर ,सुमित ,गौरव,रितिक सिंघल ,नरेंद्र चौधरी ,रामपाल, योगेश, वीरेंद्र, कपिल कुमार ,कपिल भटनागर, सुशील सैनी, दीपक कुमार ,प्रीतम सिंह, हरिओम सैनी ,नवनीत सिंह, शोबित, मुकेश, उमेश, यशपाल सिंह ,सफाई नायक जयचंद ,महेश सिंह, मुनेश सिंह, सभासद रौनकी ,राजपाल ,सभासद पति चरण सिंह, लोकेश सिंह ,सुभाष सिंह, सभासद अकरम आलम ,अरविंद कुमार, चंद्रपाल सिंह, योगेश चौहान ,अरविंद यादव ,कपिल रावत ,अनिल अग्रवाल, विजेंद्र रावत ,अशोक उर्फ दिले चौधरी, देवेंद्र शर्मा, सरताज अहमद एवं वीरेंद्र वर्मा आदि जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।4
- अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। चौधरपुर गांव निवासी वकीला खातून की 10 अगस्त को मौत हो गई थी। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने जिलाधिकारी से कब्र खुदवाकर शव का पोस्टमार्टम कराने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब पुलिस-प्रशासन की जांच के बाद ही महिला की मौत की असली वजह सामने आएगी। अमरोहा में महिला की संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष का बड़ा आरोप, कब्र खुदवाकर पोस्टमार्टम की मांग1
- आज दिनांक 15.08.2026 को मुन्नी देवी एजुकेशनल सोसाइटी”,क्षेत्रीय कार्यालय ग्राम- मखदूमपुर, तहसील नौगावां सादात जनपद- अमरोहा द्वारा ‘डी. एस. स्मार्ट कम्प्यूटर सेन्टर’ के प्रांगण में 80वां स्वतन्त्रता दिवस पर संस्था के मुख्यातिथि करतार सिंह सैनी व संस्था के सचिव नरदेव सिंह जी, महिपाल सिंह सैनी द्वारा ध्वजारोहण किया, राष्ट्रध्वज को सलामी दी व समस्त स्टाफ ने हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत देश के लिए बलिदान देने वाले शहीद वीरों को याद किया आज दिनांक 15.08.2026 को मुन्नी देवी एजुकेशनल सोसाइटी”,क्षेत्रीय कार्यालय ग्राम- मखदूमपुर, तहसील नौगावां सादात जनपद- अमरोहा द्वारा ‘डी. एस. स्मार्ट कम्प्यूटर सेन्टर’ के प्रांगण में 80वां स्वतन्त्रता दिवस पर संस्था के मुख्यातिथि करतार सिंह सैनी व संस्था के सचिव नरदेव सिंह जी, महिपाल सिंह सैनी द्वारा ध्वजारोहण किया, राष्ट्रध्वज को सलामी दी व समस्त स्टाफ ने हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत देश के लिए बलिदान देने वाले शहीद वीरों को याद किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि करतार सिंह सैनी व संस्था के प्रबन्धक नरदेव सिंह ने नारा लगाया “हर घर तिरंगा लहरायेंगे, देश को महान बनायेंगे l” सभी को धन्यवाद कहा व सभी को जलपान कि व्यवस्था करायी l “डी.एस. स्मार्ट कम्प्यूटर सेन्टर एण्ड देव जन सुविधा केन्द्र” की संचालक मीनू सैनी ने कम्प्यूटर प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात सभी छात्र- छात्राओं को प्रमाण- पत्र देकर सम्मानित किया व सभी अच्छे मार्ग पर चलने को कहा l इस अवसर पर मीनू सैनी, देव सैनी, मेदान्त सैनी,महिपाल सिंह सैनी, मा. देवराज सिंह, हरकिशन सैनी, जगमोहन, फुरकान, हिमांशी यादव, कु. ब्यूटी, आरजू परवीन, काजल कुमारी, प्रयान्शी सैनी, नेहा, फरहीन व चंचल आदि बच्चे भी उपस्थित रहें।2
- अमरोहा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, शहीदों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान अमरोहा। जनपद अमरोहा में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का गायन हुआ तथा शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरदार हमीदी गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीमद् कन्या गुरुकुल चोटीपुरा महाविद्यालय और दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर सैनिकों को नमन किया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों का पालन करना भी जरूरी है। देश को विकसित भारत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों का दायित्व है कि सरकार की योजनाओं का धरातल पर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने हरिद्वार गंगा एक्सप्रेस-वे से संबंधित सर्किल रेट में वृद्धि की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 10 प्रतिशत, विकासशील ग्रामों में 15 प्रतिशत, नगरीय क्षेत्रों में 20 प्रतिशत और पिछले तीन वर्षों से वृद्धि नहीं होने वाले क्षेत्रों में 30 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। कुछ गांवों में विषमता दूर करने के लिए 48 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। इससे ढाई लाख से अधिक किसान परिवारों को लाभ मिलने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति वर्दी पहनकर या सीमा पर जाकर ही देश की सेवा नहीं करता। डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, व्यापारी, अधिकारी या कर्मचारी अपने निर्धारित कर्तव्य को पूरी निष्ठा और लगन से निभाएं, यही सच्ची देशभक्ति है।अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती गरिमा सिंह ने कहा कि देश को आजादी लंबे संघर्ष और बलिदानों के बाद मिली है। हमें स्वतंत्रता और संविधान द्वारा मिले समान अधिकारों को संजोकर रखना चाहिए। अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्वों को जिम्मेदारी से निभाने और देश के विकास में भागीदार बनने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने आपदा मित्रों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।3
- एसपी ने पुलिस कार्यालय पर फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों को दिलाया सत्यनिष्ठा का संकल्प अमरोहा। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर अमरोहा पुलिस कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और सत्यनिष्ठा का संकल्प दिलाया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान पुलिस कार्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।2
- मोहम्मद अशरफ ग्राम प्रधान बढ़ानपुर ब्लॉक जोया की ओर से सभी क्षेत्रवासियों दोस्तों साथियों हम दर्दों को स्वतंत्रता दिवस पर तहे दिल से मुबारकबाद Zaid alam joya JPN 7 NEWS1