डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाएंगे केनव्यू के दो नए उत्पाद डायरिया के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन से बचने और रोज़मर्रा की हाइड्रेशन जरूरतों को पूरा करने के लिए लोगों के पास अब और विकल्प होंगे। देश की जानी-मानी हेल्थकेयर कंपनी केनव्यू ने इन जरूरतों को देखते हुए दो नए उत्पाद पेश कर दिए हैं। भारत में अपने हाइड्रेशन पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए केनव्यू ने ओआरएसएल (ORSL) और ईआरजेडएल (eRZL) नाम के दो अलग-अलग ब्रांड पेश किए हैं। कंपनी का कहना है कि देश में डिहाइड्रेशन एक अहम स्वास्थ्य समस्या है और इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। कंपनी के मुताबिक, ओआरएसएलल डायरिया के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक फॉर्मूले पर आधारित है और रेडी-टू-ड्रिंक व पाउडर दोनों रूपों में उपलब्ध होगा। वहीं ईआरजेडएल को रोज़मर्रा की हाइड्रेशन जरूरतों को पूरा करने के लिए लॉन्च किया गया है। यह नया ब्रांड थकान, कमजोरी, गर्मी से होने वाली परेशानी या हल्के-मध्यम डिहाइड्रेशन में मदद करेगा। कंपनी के अनुसार, ईआरजेडएल में पहले की तुलना में 1.4 गुना ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स और 8 गुना कम शुगर है, जिससे यह पानी की तुलना में तेजी से हाइड्रेशन देने में सक्षम है। ईआरजेडएल ड्रिंक में सोडियम, पोटैशियम, क्लोराइड, विटामिन सी और असली फलों का रस शामिल है, जिससे यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी रहे। केनव्यू इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष आनंदानी ने कहा कि कंपनी लंबे समय से हाइड्रेशन के क्षेत्र में काम कर रही है और अब दो-ब्रांड रणनीति के जरिए बीमारी के दौरान और रोज़मर्रा की देखभाल-दोनों जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि भारत में इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और कंपनी इस क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

- देख लो भाइयों कौन-कौन सा आदमी है थोड़ा पहचान कर बताओ और शेयर जरूर करना भुलना मत1
- Post by Kk Boss1
- Post by अनार जीत दास पेंटर4
- मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव जेल से बाहर आने के बाद1
- दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पाली गांव में क्रिकेट मैच के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मछली काटने वाले चाकू से किए गए हमले में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया, जहां सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद चांद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह घटना सांप्रदायिक नहीं बल्कि आपसी विवाद का परिणाम है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। एहतियातन पूरे गांव का बाजार बंद रहा।1
- वायरल वीडियो दरभंगा के मिर्जापुर बताया जारहा है ,पुलिस का निराला अंदाज़: जब चालान बना चर्चा का विषय!" इस वीडियो का पुष्टि हम नहीं करते1
- Post by LIVE CITY DARBHANGA1
- दरभंगा आम लोगो का असली हालात कुछ काम नहीं बेकारी बेरोजगारी चरम पर.....1