logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों और माताओं का दतिया में सम्मान, खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का गौरव दतिया में रविवार को जिला कुराश संघ द्वारा राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनकी माताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्टेडियम ग्राउंड स्थित रुद्र मार्शल आर्ट अकादमी में हुए इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सराहा गया और माताओं के योगदान को विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप अग्रवाल रहे, जबकि मयंक ढेगला, महेश दुबे और राजेन्द्र नगरच विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुराश संघ के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने की। संघ अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि दतिया के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। समारोह में भूमि पाल, हासिम खान, चंचल पटवा, कृष्णा यादव, माही साहू, नव्या रजक, लवेश नायक, रुद्र शर्मा, ऋषि राय, निकुंज गुर्जर, अनन्या प्रजापति, प्रतीक्षा दोहरे, इंद्रकांत पाल, आस्था सेन और मानवी राजा बुंदेला सहित कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और युवाओं से खेलों से जुड़ने की अपील की। आयोजन का उद्देश्य जिले में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना और युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करना

4 hrs ago
user_Vikas Sen
Vikas Sen
Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
d20e7f41-306b-4b7b-b1c8-2cbbc5771ada

राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों और माताओं का दतिया में सम्मान, खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का गौरव दतिया में रविवार को जिला कुराश संघ द्वारा राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनकी माताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्टेडियम ग्राउंड स्थित रुद्र मार्शल आर्ट अकादमी में हुए इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सराहा गया और माताओं के योगदान को विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप अग्रवाल रहे, जबकि मयंक ढेगला,

6239d4d7-876d-4434-a471-f27199b700d3

महेश दुबे और राजेन्द्र नगरच विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुराश संघ के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने की। संघ अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि दतिया के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। समारोह में भूमि पाल, हासिम

e8351174-6696-4cab-b9d5-f69059545dbc

खान, चंचल पटवा, कृष्णा यादव, माही साहू, नव्या रजक, लवेश नायक, रुद्र शर्मा, ऋषि राय, निकुंज गुर्जर, अनन्या प्रजापति, प्रतीक्षा दोहरे, इंद्रकांत पाल, आस्था सेन और मानवी राजा बुंदेला सहित कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और युवाओं से खेलों से जुड़ने की अपील की। आयोजन का उद्देश्य जिले में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना और युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करना

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल दतिया ने खड़े होकर दो पहिया वाहन चालकों को लगवाए हेलमेट लोगों से यातायात नियमों के पालन करने की की अपील नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल दतिया ने खड़े होकर दो पहिया वाहन चालकों को लगवाए हेलमेट लोगों से यातायात नियमों के पालन करने की की अपील
    1
    नवागत पुलिस अधीक्षक  मयूर खंडेलवाल दतिया ने खड़े होकर दो पहिया वाहन चालकों को लगवाए हेलमेट लोगों से यातायात नियमों के पालन करने की की अपील
नवागत पुलिस अधीक्षक  मयूर खंडेलवाल दतिया ने खड़े होकर दो पहिया वाहन चालकों को लगवाए हेलमेट लोगों से यातायात नियमों के पालन करने की की अपील
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इंदरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 19 मामलों में वांछित शातिर बदमाश गिरफ्तार, शराब और हथियार बरामद दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक आदतन अपराधी को अवैध शराब और अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 70 लीटर कच्ची शराब, एक 315 बोर का कट्टा, 6 जिंदा राउंड तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि लक्ष्मणपुरा पुराने प्लॉट के पास दतिया रोड इंदरगढ़ क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार और शराब के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौरव शर्मा एवं उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी सागर यादव पुत्र सुरेंद्र यादव उम्र 28 वर्ष निवासी बसई जीव को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो प्लास्टिक कैनों में भरी हाथ भट्टी से बनी करीब 70 लीटर कच्ची शराब, जिसकी कीमत लगभग 7 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद हुई। इसके अलावा आरोपी के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 32 ZD 9925 भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी सागर यादव एक शातिर और आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में करीब 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई पुराने मामलों में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव शर्मा सहित इंदरगढ़ थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    इंदरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 19 मामलों में वांछित शातिर बदमाश गिरफ्तार, शराब और हथियार बरामद
दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक आदतन अपराधी को अवैध शराब और अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 70 लीटर कच्ची शराब, एक 315 बोर का कट्टा, 6 जिंदा राउंड तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि लक्ष्मणपुरा पुराने प्लॉट के पास दतिया रोड इंदरगढ़ क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार और शराब के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौरव शर्मा एवं उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी सागर यादव पुत्र सुरेंद्र यादव उम्र 28 वर्ष निवासी बसई जीव को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो प्लास्टिक कैनों में भरी हाथ भट्टी से बनी करीब 70 लीटर कच्ची शराब, जिसकी कीमत लगभग 7 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद हुई। इसके अलावा आरोपी के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 32 ZD 9925 भी जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी सागर यादव एक शातिर और आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में करीब 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई पुराने मामलों में भी पुलिस को उसकी तलाश थी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव शर्मा सहित इंदरगढ़ थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 जुआरी गिरफ्तार, ₹63 हजार से अधिक नकदी जब्त दतिया में अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 63 हजार 10 रुपये नगद और 2 पासे भी जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे और एसडीओपी आकांक्षा जैन के नेतृत्व में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोविंद मंदिर के पास स्थित गली में कुछ लोग पासों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश दी और 9 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष गुप्ता, ज्ञान सिंह यादव, अमित यादव, रविन्द्र गुप्ता, अमरदीप पंजाबी, गौरी शंकर कब्जू, राकेश कुशवाहा, राकेश दुबे और हेमंत प्रताप सिंह शामिल हैं। वहीं कल्ली यादव और वीरेंद्र प्रजापति मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 63 हजार 10 रुपये नकद और 2 पासे जब्त किए गए। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा, उप निरीक्षक अंशुल अरोरा सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। दतिया पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध जुआ संचालकों और जुआरियों में हड़कंप का माहौल है।
    1
    दतिया कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 जुआरी गिरफ्तार, ₹63 हजार से अधिक नकदी जब्त
दतिया में अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 63 हजार 10 रुपये नगद और 2 पासे भी जब्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे और एसडीओपी आकांक्षा जैन के नेतृत्व में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोविंद मंदिर के पास स्थित गली में कुछ लोग पासों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश दी और 9 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष गुप्ता, ज्ञान सिंह यादव, अमित यादव, रविन्द्र गुप्ता, अमरदीप पंजाबी, गौरी शंकर कब्जू, राकेश कुशवाहा, राकेश दुबे और हेमंत प्रताप सिंह शामिल हैं। वहीं कल्ली यादव और वीरेंद्र प्रजापति मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने सभी 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 63 हजार 10 रुपये नकद और 2 पासे जब्त किए गए। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा, उप निरीक्षक अंशुल अरोरा सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
दतिया पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध जुआ संचालकों और जुआरियों में हड़कंप का माहौल है।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पीतांबरा नगरी में महेंद्र यादव जी का जोरदार स्वागत यादव समाज के लोगों ने किया
    1
    पीतांबरा नगरी में महेंद्र यादव जी का जोरदार स्वागत यादव समाज के लोगों ने किया
    user_Lakshya News tv
    Lakshya News tv
    पत्रकार Datia, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • दातिया के भांडेर नगर में साडा उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोश का भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया। रविवार शाम उनके प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जबरदस्त उत्साह दिखाया। इस दौरान नेताओं ने संगठन मजबूती और क्षेत्र विकास में सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।
    1
    दातिया के भांडेर नगर में साडा उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोश का भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया। रविवार शाम उनके प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जबरदस्त उत्साह दिखाया। इस दौरान नेताओं ने संगठन मजबूती और क्षेत्र विकास में सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दतिया के इंदरगढ़ थाना पुलिस ने एक आदतन अपराधी सागर यादव को अवैध शराब और हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सागर पर जिले के विभिन्न थानों में करीब 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कई प्रकरणों में वांछित था। पुलिस ने उसके कब्जे से 70 लीटर कच्ची शराब, एक कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल जब्त की।
    1
    दतिया के इंदरगढ़ थाना पुलिस ने एक आदतन अपराधी सागर यादव को अवैध शराब और हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सागर पर जिले के विभिन्न थानों में करीब 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कई प्रकरणों में वांछित था। पुलिस ने उसके कब्जे से 70 लीटर कच्ची शराब, एक कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल जब्त की।
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दतिया के भगुवापुरा में सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति लगातार गौ सेवा का पुनीत कार्य कर रही है। यह टीम समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता का संदेश फैलाकर एक नई मिसाल पेश कर रही है।
    1
    दतिया के भगुवापुरा में सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति लगातार गौ सेवा का पुनीत कार्य कर रही है। यह टीम समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता का संदेश फैलाकर एक नई मिसाल पेश कर रही है।
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • इंदरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 मामलों में वांछित आदतन अपराधी अवैध शराब और हथियार सहित गिरफ्तार दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आदतन अपराधी को अवैध शराब और अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 70 लीटर कच्ची शराब, एक 315 बोर का कट्टा, 6 जिंदा राउंड और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपी पर जिले के अलग-अलग थानों में करीब 19 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में जिलेभर में अवैध हथियार और अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे और एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव शर्मा और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने लक्ष्मणपुरा पुराने प्लॉट के पास दतिया रोड इंदरगढ़ से आरोपी सागर यादव निवासी बसई जीव को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो प्लास्टिक कैनों में भरी करीब 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब, एक 315 बोर का कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी सागर यादव एक खतरनाक और शातिर आदतन अपराधी है, जिसकी कई मामलों में पुलिस को तलाश थी। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरव शर्मा, उपनिरीक्षक अवतार सिंह यादव सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    इंदरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 मामलों में वांछित आदतन अपराधी अवैध शराब और हथियार सहित गिरफ्तार
दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आदतन अपराधी को अवैध शराब और अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 70 लीटर कच्ची शराब, एक 315 बोर का कट्टा, 6 जिंदा राउंड और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपी पर जिले के अलग-अलग थानों में करीब 19 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में जिलेभर में अवैध हथियार और अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे और एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव शर्मा और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस ने लक्ष्मणपुरा पुराने प्लॉट के पास दतिया रोड इंदरगढ़ से आरोपी सागर यादव निवासी बसई जीव को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो प्लास्टिक कैनों में भरी करीब 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब, एक 315 बोर का कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी सागर यादव एक खतरनाक और शातिर आदतन अपराधी है, जिसकी कई मामलों में पुलिस को तलाश थी। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरव शर्मा, उपनिरीक्षक अवतार सिंह यादव सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.