Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहजहांपुर :शहर की स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के बच्चों ने विराट हिन्दू सम्मेलन में अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।
Samajsevi Kumar Sagar
शाहजहांपुर :शहर की स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के बच्चों ने विराट हिन्दू सम्मेलन में अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अचानक मौत के बढ़ते मामलों पर डॉक्टर शेखर ने दी बड़ी चेतावनी शाहजहांपुर/आज आयोजित बैठक में डॉ० सोम शेखर दीक्षित द्वारा अचानक होने वाली मृत्यु (Sudden Death) के प्रमुख कारणों एवं उनसे बचाव के उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अनियमित जीवनशैली, असंतुलित खान-पान, अत्यधिक मानसिक तनाव, शारीरिक श्रम की कमी तथा फास्ट फूड एवं जंक फूड का अधिक सेवन अचानक मृत्यु के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। डॉ० दीक्षित ने कहा कि पहले अचानक मृत्यु की घटनाएं अधिक आयु वर्ग में देखने को मिलती थीं, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हृदय संबंधी बीमारियां, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा तथा तनाव इस समस्या को और गंभीर बना रहे हैं। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि यदि समय रहते सावधानी नहीं बरती गई तो यह समस्या और भी विकराल रूप ले सकती है। उन्होंने विशेष रूप से सलाह दी कि लोग अपने दैनिक जीवन में संतुलित एवं स्वास्थ्यवर्धक आदतें अपनाएं। फास्ट फूड, अधिक तले-भुने एवं बाजारू खाद्य पदार्थों से दूरी बनाएं तथा ताजे, स्वच्छ एवं पौष्टिक प्राकृतिक आहार को प्राथमिकता दें। डॉ० दीक्षित ने यह भी कहा कि नियमित व्यायाम, सुबह-शाम टहलना, योग एवं प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करना अत्यंत लाभकारी है। पर्याप्त नींद लेना, मानसिक तनाव से दूर रहना तथा धूम्रपान, शराब जैसी नशे की आदतों से मुक्त रहना भी आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि यदि व्यक्ति अपने खान-पान, रहन-सहन एवं दैनिक दिनचर्या में सुधार करता है तो वह हृदय संबंधी बीमारियों एवं अचानक मृत्यु जैसी गंभीर समस्याओं के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है। अंत में उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्वयं स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और अपने परिवार व समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे एक स्वस्थ, सजग और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके।1
- पांच वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गढ़िया रंगीन पुलिस को बड़ी सफलता2
- शाहजहांपुर,16 फरवरी। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने वीरेश हत्याकांड में नामजद पांच आरोपियों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी संजीत और उसके पिता पुत्र अवेधश सिंह को ग्राम पृथ्वीपुर तिराहा के पास से तथा विपिन,प्रदीप और नरेश को गंगा एक्स प्रेस-वे से ग्राम कुबेर गौटिया को जाने वाले अन्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि रविवार को जमीनी विवाद के चलते खमरिया निवासी वीरेश सिंह की उनके ही भतीजो और भाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वीरेश अपने एक भतीजे के साथ कार से जा रहे थे कार में कुछ अन्य लोग भी सवार थे। इसी बीच थार व अन्य वाहनों से पीछा कर रहे संजीत उसके भाइयो व पिता आदि ने रास्ते मे वीरेश की कार को कई बार टक्कर मारी, कार सड़क किनारे खाई में उतर गई। वीरेश ने भागने का प्रयास किया तो आरोपियो ने उन्हें गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।इस घटना में वीरेश के साथ जा रहा भतीजा और कार सवार अन्य लोग भी घायल हो गए थे।3
- Post by Samajsevi Kumar Sagar1
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- जनपद शाहजहांपुर की तहसील जलालाबाद पीटर मऊ रोड स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें सम्मानित व्यक्तियों को माला पहनकर शाल उढ़ा कर सम्मानित किया गया बच्चों ने सुंदर झांकियां से दर्शकों का मन मोह लिया1
- मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर डीएम सख्त, 👉एईआरओ व सुपरवाइजर से मांगा स्पष्टीकरण पब्लिक की लहर शाहजहांपुर, 16 फरवरी। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के गतिमान कार्यों की समीक्षा सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की। समीक्षा के दौरान डीएम ने कार्य की प्रगति अपेक्षानुसार न पाए जाने पर एईआरओ मनोज कुमार एवं सुपरवाइजर सार्थक से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई का कार्य 21 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि बीएलओ के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उन्हें शीघ्र अपलोड कराया जाए, ताकि पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण हो सके। बैठक में डीएम ने जनता दर्शन, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों की विभागवार समीक्षा भी की। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर समयबद्ध एवं गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।1
- शाहजहाँपुर: सदोष मानव वध के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, हुलास नगला ओवरब्रिज के पास दबोचे गए2
- शाहजहांपुर,15 फरवरी। शाहजहांपुर के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में दो दिवसीय 39वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े ही उत्साह साथ हुआ। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि “प्रतियोगिता में जो लगातार प्रयास करते हैं, वही सच्चे विजेता बनते हैं। सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ अपने विजय लक्ष्य को प्राप्त करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 39वीं मंडलीय प्रतियोगिता की मेजबानी करना जनपद के लिए सौभाग्य की बात है और हम सभी का दायित्व है कि बाहर से आए बच्चों और शिक्षकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यह आयोजन एक आदर्श उदाहरण बने। भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम ऐसी प्रतियोगिताएं हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से विशेष रूप से बालिकाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्काउट बैंड की मधुर धुनों के साथ अतिथियों का स्वागत किया। ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, योग एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम की आयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने बताया कि बरेली मंडल के पीलीभीत, बरेली, बदायूं एवं शाहजहांपुर से लगभग एक हजार छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। किसी भी प्रतिभागी को असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है पहले दिन प्राथमिक स्तर बालक एवं बालिका वर्ग की 50 मीटर, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर 100, 200 एवं 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, कुश्ती (बालक वर्ग), वालीबाल, खो-खो, हैंडबॉल, क्रिकेट एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। प्रतियोगिता का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री देवेश बाजपेई द्वारा किया गया। इस अवसर पर पीलीभीत बीएसए रोशनी सिंह, बरेली बीएसए प्रतिनिधि बीईओ शेरगढ़ मुकेश कुमार, बीएसए बदायूं, बीईओ मुख्यालय सुरेन्द्र मौर्या, बीईओ भावलखेड़ा विनय मिश्रा, जलालाबाद बीईओ शाहीन सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।4