पूर्वी चंपारण में नशीले इंजेक्शन की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से छह हजार प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, एक अपाचे मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के जमला रोड स्थित माँ पटने देवी कार्गो सर्विसेज के रास्ते एक व्यक्ति काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल से नशीले इंजेक्शन लेकर रक्सौल की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रमेश महतो और गुड्डु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से NRxTOPGESIC, PHENAGAN और DIAZEPAM ब्रांड के कुल छह हजार नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। मामले में नगर थाना कांड संख्या 669/26 दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है। पूर्वी चंपारण पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

- बिहार विधानसभा के सदन में नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक विशाल कु० साह ने छौंड़ादानों और बनकटवा दोनों प्रखंडों के मध्य स्थित तियर नदी पर डैम निर्माण कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सदन में अपने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती के साथ रखकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। विधायक ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की आवाज़ सदन तक पहुँचाना और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने जनता के विश्वास को अपनी सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए अपने क्षेत्र को विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उत्तम पथ पर ले जाने के लिए सदैव समर्पित रहने की बात कही।1
- ab Patna m Jantar. Jantar agya gya hai bhai ab Bihar hai lala much bi ho sakta .h ugfdhufzyrxydyTdfjfz1
- सीतामढ़ी में ऑक्शन आधारित STCL टूर्नामेंट के पहले दिन का खेल बेहद शानदार तरीके से शुरू हुआ, लेकिन शाम होते ही बारिश ने मैच में बाधा डाल दी। सीतामढ़ी में आयोजित हो रहा यह टूर्नामेंट पूरी तरह से ऑक्शन पर आधारित है, जिसके पहले दिन की शुरुआत तो काफी बेहतरीन अंदाज में हुई थी, मगर शाम के समय पड़ी बारिश के कारण खेल में रुकावट आ गई।1
- अयोध्या से जनकपुर को जोड़ने वाले राम-जानकी पथ का निर्माण कार्य बिहार के पूर्वी चंपारण में काफी तेजी पकड़ रहा है। इस पथ के बनने से जिले की तस्वीर बदलने की उम्मीद है, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के 49 गांवों को मिलेगा।1
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार, 25 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 2:18 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंपा। धर्मेंद्र प्रधान का यह इस्तीफा NEET-UG परीक्षा विवाद और छात्रों के लगातार बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच सामने आया है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफा देने के इस फैसले से Gen-Z बेहद खुश हैं और इसे Gen-Z की बड़ी जीत माना जा रहा है।3
- #KSRBiharNews #BreakingNews #DharmendraPradhan #EducationNews #IndiaPolitics #KSRBiharNews #BreakingNews #DharmendraPradhan #EducationNews #IndiaPolitics1
- सुगौली में छात्र संघ द्वारा बुलाए गए बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला है। सामान्य दिनों की तरह ही शहर का संचालन सुचारू रूप से होता रहा।1
- छठ पूजा बिहार का एक महत्वपूर्ण पर्व है। जय छठी मैया की जय।1