Shuru
Apke Nagar Ki App…
बूँदी संवाददाता पुरुषोत्तम लोकेशन बूँदी पुलिस थाना सदर क्षेत्र के दौलतपुरा टोल प्लाजा से पहले रामनगर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। अत्यधिक तेज़ गति से आ रही चौपहिया गाड़ी अनियंत्रित होकर एक गाय को टक्कर मारती हुई सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली बेहद चौंकाने वाली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त वाहन अवैध बजरी का परिवहन कर रहे ट्रकों को सूचना देने के लिए 'एस्कॉर्ट' कर रहा था। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बजरी की गाड़ियों को स्कॉर्ट कर रहीं थीं चौपहिया गाड़ी की गति इतनी तीव्र थी कि दौलतपुरा टोल प्लाजा से पहले अचानक सामने आई गाय को देखकर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी से गाय से टकराई और फिर सीधे उछलकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और स्थानीय राहगीर इकट्ठा हो गए।
Yogesh Kumar Gupta
बूँदी संवाददाता पुरुषोत्तम लोकेशन बूँदी पुलिस थाना सदर क्षेत्र के दौलतपुरा टोल प्लाजा से पहले रामनगर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। अत्यधिक तेज़ गति से आ रही चौपहिया गाड़ी अनियंत्रित होकर एक गाय को टक्कर मारती हुई सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली बेहद चौंकाने वाली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त वाहन अवैध बजरी का परिवहन कर रहे ट्रकों को सूचना देने के लिए 'एस्कॉर्ट' कर रहा था। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बजरी की गाड़ियों को स्कॉर्ट कर रहीं थीं चौपहिया गाड़ी की गति इतनी तीव्र थी कि दौलतपुरा टोल प्लाजा से पहले अचानक सामने आई गाय को देखकर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी से गाय से टकराई और फिर सीधे उछलकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और स्थानीय राहगीर इकट्ठा हो गए।
More news from राजस्थान and nearby areas
- दौसा की शान, कलेक्ट्रेट सर्किल के पास रमेश चंद मीणा जी की मशहूर दाल की पकौड़ी। कुरकुरी पकौड़ी, स्वादिष्ट चटनी और वर्षों से बरकरार वही देसी स्वाद। अगर दौसा आएं, तो यहां की पकौड़ी का स्वाद लेना न भूलें #Dausa #DausaFood #DalKiPakodi #Pakodi #RameshChandMeena #CityCablenewsjaipur1
- रोड इतने खराब हैं कि एंबुलेंस भी नहीं जा सकती है जस्ट जयपुर लाइव से1
- यह मानवता का ऐसा दृश्य इसको देखकर आत्मा जग उठेगी .... कैंसर की अंतिम स्टेज से जूझ रहे पिता को जब अहसास हुआ कि उनके पास अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, तो उन्होंने अपने बेटे मंत्र को अपने पास बुलाया. उन्होंने बहुत ही प्यार और दुलार से अपने बेटे को समझाया कि उनके जाने के बाद उसे कैसे रहना है. पिता ने बेटे से कहा कि वह अपनी मां की हर बात सुने और कभी भी बदमाशी न करे. उन्होंने मासूम को समझाया कि अब परिवार की जिम्मेदारी और मां-बहनों का ख्याल रखने का वक्त उसका ही है. वीडियो में पिता अपने मासूम बेटे का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं. जब बच्चा भावुक होने लगता है, तो पिता बड़े ही प्यार से उससे कहते हैं कि रोना नहीं है, तुम तो बहुत अच्छे और समझदार बच्चे हो ना. उन्होंने बेटे से रोने का वादा भी लिया ताकि उनके जाने के बाद बच्चा हिम्मत से काम ले सके. पिता की ये बातें सुनकर इंटरनेट पर हर कोई भावुक हो रहा है और इस पिता के जज्बे को सलाम कर रहा है. उन्होंने अपने बेटे को साफ शब्दों में कहा कि वह अपनी मां का ख्याल रखेगा और उनकी हर बात मानेगा. इसके साथ ही उन्होंने बेटे को याद दिलाया कि उसे अपनी दो छोटी बहनों का भी ध्यान रखना है और उनकी रक्षा करनी है. छोटी सी उम्र में बेटे को एक जिम्मेदार इंसान बनाने की यह कोशिश दिल छू लेने वाली है1
- पवित्र श्रावण मास में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या धाम में स्थाई प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ पवित्र श्रावण मास में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर अयोध्या धाम में स्थायी रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ हो चुका है। स्वर्णिम प्रभा से आलोकित मंदिर का उत्तुंग शिखर और दूर-दूर तक विस्तृत भव्य परिसर मानो दिव्यता का साकार रूप धारण कर श्रद्धालुओं को अलौकिक अनुभूति से अभिभूत कर देता है। रात्रि की नीरवता में ज्योतिर्मय श्रीराम मंदिर की अनुपम छटा श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक वैभव का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करती है।2
- सांगानेर में JDA कार्रवाई पर विवाद, कोर्ट आदेश के बावजूद दुकानें तोड़ने का आरोप #JDA #Jaipur #Sanganer #KaushalyaVihar #JDAAction #RajasthanNews #JaipurNews #CourtOrder1
- *पीएम मोदी बोले-जंतर-मंतर पर मुझे, मेरी मां को गालियां दीं: दुनिया ने सब देखा; ये गुमराह बच्चे, इन्हें राह दिखाने का समय, मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं* -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम रील शेयर की। उन्होंने कहा- जंतर-मंतर पर कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन बचपन में गलतियां होती हैं। उन्होंने आगे कहा कि बचपन की गलतियों को सुधारने का अवसर भी होता है और यही तो बचपना है। इसीलिए मैं समाज के अंदर जो आक्रोश है, उसको भली-भांति समझ सकता हूं। पीएम मोदी का पिछले 9 दिनों में यह पीएम मोदी का 5वां वीडियो है।1
- Ruchika Singh, जिनका जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर वायरल हुआ था, ने अब सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से बच्चों को माफ करने और उन्हें सही संस्कार व सही दिशा देने की अपील की है #NarendraModi #PMModi #RuchikaSingh #JantarMantar #CityCablenewsjaipur1
- सेवा का स्वर्णिम अध्याय हुआ पूर्ण, प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी गई गरिमामयी विदाई 5 वर्ष 1 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी भावभीनी विदाई लालसोट। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया। समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम खिलाड़ी मीणा ने की। विद्यालय के शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि सीताराम साहू ने 5 वर्ष डेढ माह के सेवाकाल में अनुशासन, गुणवत्ता और समर्पण के साथ विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके कार्यों और व्यवहार की सभी ने सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं आनंदमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निर्मल सामरिया, रक्षित शर्मा, विनोद कुमार, सुनील कुमार, पिंटू मीणा, कविता खंडेलवाल सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामवासी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।1
- लालसोट में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 1.1 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, लगातार अभियान से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप � दौसा जिले के लालसोट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार जयपुर रेंज के महानिरीक्षक के निर्देश तथा जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा (RPS) और वृत्ताधिकारी शीशराम मीणा (RPS) के सुपरविजन में लालसोट थाना प्रभारी हरलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने संदिग्ध क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर महेश कुमार (40) निवासी जिंद कॉलोनी, खटवा रोड, लालसोट को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1100 ग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। एक नजर में कार्रवाई: लालसोट थाना पुलिस आरोपी: महेश कुमार (40), निवासी जिंद कॉलोनी, खटवा रोड, लालसोट बरामदगी: 1 किलो 100 ग्राम गांजा धारा: 8/20 एनडीपीएस एक्ट नेतृत्व: थाना प्रभारी हरलाल मीणा द्वारा सुपरविजन: एएसपी विनोद कुमार सीपा एवं वृत्ताधिकारी शीशराम मीणा रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥💥3