Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीधी जिले में घरेलू गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश सामने आया है। कलेक्टर द्वारा गैस आपूर्ति सुचारू रखने के आदेश के एक दिन बाद ही शुक्रवार को जमीनी हकीकत अलग नजर आई। सूत्रों के अनुसार गैस नहीं मिलने से नाराज दर्जनों उपभोक्ता खाली एलपीजी सिलेंडर लेकर कलेक्टर बंगले पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई
पत्रकार,Kuber Tomar
सीधी जिले में घरेलू गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश सामने आया है। कलेक्टर द्वारा गैस आपूर्ति सुचारू रखने के आदेश के एक दिन बाद ही शुक्रवार को जमीनी हकीकत अलग नजर आई। सूत्रों के अनुसार गैस नहीं मिलने से नाराज दर्जनों उपभोक्ता खाली एलपीजी सिलेंडर लेकर कलेक्टर बंगले पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Bablu Namdev1
- लालगांव चौकी क्षेत्र में युवक से मारपीट, FIR न लिखने पर पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगांव चौकी इलाके में एक युवक के साथ जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में युवक के अंगूठे में गहरी चोट आई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक ज्ञानेंद्र केवट ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत करने के बावजूद उसकी FIR दर्ज नहीं की गई। युवक का आरोप है कि FIR लिखने के नाम पर लालगांव चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक कैलाश पटेल ने 2500 रुपए लिए और 5000 रुपए की अतिरिक्त मांग की। साथ ही परिजनों के साथ गाली-गलौज कर भगा देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के संबंध में पीड़ित युवक ने बताया कि वह दिनेश साकेत नाम के युवक के साथ अपने मामा के घर फाग गाने गया था। वहां करीब एक से दो घंटे तक फाग गाने के बाद जब वे वापस निकल रहे थे, तभी प्रेम नाम के युवक ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित के अनुसार किसी तरह वहां से निकलने के बाद रास्ते में 3 से 4 लोगों ने फिर से उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके हाथ के अंगूठे में गंभीर चोट आ गई। पीड़ित और उसके परिजन जब शिकायत लेकर लालगांव चौकी पहुंचे तो पुलिस ने FIR दर्ज करने के बजाय पैसे की मांग की और उसकी मौसी के साथ भी गाली-गलौज कर उन्हें वहां से भगा दिया। मामले को लेकर पीड़ित के परिजन SP ऑफिस पहुंचे और लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से उन्हें मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। बाइट ज्ञानेंद्र केवट पीड़ित युवक2
- सतना - रीवा जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक निकलने लगा धुंआ, सभी यात्री सुरक्षित, रेल अधिकारियों ने धुंआ पर पाया काबू, ऊँचेहरा स्टेशन की है घटना, ट्रेन अगले स्टेशन के लिए रवाना, धुंआ उठने का कारण नही हो पाया स्पष्ट1
- अंधविश्वास ने ले ली 75 वर्षीय बुजुर्ग की जान! बरगवां पुलिस ने जादू-टोना के शक में की गई निर्मम हत्या के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। झाड़-फूंक के बहाने ले गए जंगल, गला दबाकर की हत्या—सिंगरौली पुलिस की कार्रवाई से सनसनीखेज वारदात का हुआ खुलासा।1
- Post by Devraj Balmiki1
- *रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय *तीन दिन के भीतर नहर में पहुंचेगा पानी* * बाणसागर अधिकारियों ने किसानों को दिया आश्वासन, सैकड़ों किसानों ने किया धरना प्रदर्शन रीवा, 13 मार्च 2026। बाणसागर परियोजना अंतर्गत बहुती कैनाल की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 15 का. लालमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने मुख्य कार्यपालन यंत्री, बाणसागर परियोजना रीवा के कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। यह आंदोलन पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार किया गया, जिसमें किसानों ने नहरों में पानी न छोड़े जाने तथा अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान बाणसागर परियोजना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा करते हुए आश्वासन दिया कि तीन दिवस के भीतर वितरक नहर में पानी छोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम संबोधित ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी के के प्रतिनिधि तहसीलदार हुजूर, जिला रीवा यतीश शुक्ला को सौंपा गया, इस दौरान बाणसागर परियोजना (नहर) के एस.डी.ओ. राजेन्द्र सिंह, एवं सुनील शर्मा भी मौके पर उपस्थित रहें। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य का. लालमणि त्रिपाठी ने कहा कि बाणसागर योजना अंतर्गत बहुती कैनाल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिनका सीधा असर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुरवा से रतहरा तक बनने वाली वितरक नहर परियोजना का कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है, जबकि इस योजना का निर्माण कार्य कई वर्ष पहले प्रारंभ हुआ था। वर्तमान में पुरवा से हटवा तक नहर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और बीते वर्षों में इस हिस्से में नियमित रूप से पानी छोड़ा जाता रहा है, जिससे किसानों की फसलों की सिंचाई होती थी तथा आसपास के जलस्रोतों में भी पानी का स्तर बना रहता था। उन्होंने बताया कि चालू रबी सीजन में इस नहर में एक बूंद भी पानी नहीं छोड़ा गया है, जिसके कारण क्षेत्र के किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं और जलस्तर में भी गिरावट आने लगी है। यदि शीघ्र ही नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है तथा आने वाले समय में पेयजल संकट की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। श्री त्रिपाठी ने ज्ञापन के माध्यम से यह भी मांग की कि पुरवा से रतहरा तक वितरक नहर के अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए। साथ ही पुरवा से हटवा तक बनी नहर में तत्काल पानी छोड़ा जाए, ताकि नहर से जुड़े तालाब, पोखर और नदियां भर सकें और क्षेत्र में जल स्तर संतुलित बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायत दुआरी, जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान सहित अन्य क्षेत्रों में नहर और माइनर नहरों की सफाई का कार्य भी लंबे समय से नहीं हुआ है, जिसके कारण पानी का बहाव बाधित हो रहा है। अतः संबंधित माइनर नहरों की तत्काल सफाई कराई जाए ताकि सिंचाई व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने मांग की कि धर्मशाला महावां से दक्षिण दिशा की ओर अधूरी पड़ी नहर का निर्माण कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा रतहरा से सोनौरी तक पूर्व में संचालित रही नहर को पुनः चालू किया जाए, जिससे किसानों को सिंचाई की पर्याप्त सुविधा मिल सके। इसी प्रकार ग्राम सुरसाकला, सुरसा खुर्द और जोगिनिहाई आदि क्षेत्रों में अधूरी खुदाई वाली नहरों का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ कराया जाना आवश्यक है, ताकि परियोजना का पूरा लाभ क्षेत्र के किसानों को मिल सके। धरना स्थल पर श्री त्रिपाठी के अतिरिक्त जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 16 मृत्युंजय मिश्रा, अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष गया प्रसाद मिश्र, किसान संघर्ष समिति के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह शंखू, अनिल मिश्र, पूर्व सरपंच हरिशचन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र द्विवेदी, पवन द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र सिंह, अरुण कुमार पाण्डेय, सत्यनारायण शुक्ला, भैयालाल कोल, प्रदीप रावत, यज्ञनारायण साकेत, राजेश्वर तिवारी, बैजनाथ मिश्रा, बाबूलाल शुक्ला, बैजनाथ केवट, सबनीस द्विवेदी सहित क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे।1
- ग्रेच्युटी की राशि देने में रिश्वत मांगने का आरोप लोक निर्माण विभाग संभाग सिंगरौली का मामला,सेवा निवृत्त समय पाल ने लगाया आरोप सिंगरौली, लोक निर्माण विभाग संभाग सिंगरौली के लेखा अधिकारी एवं विभाग के अन्य जिम्मेदारों पर ग्रेच्युटी की राशि देने में रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लग रहा है देवसर के सेवानिवृत्ति समय पाल बद्री प्रसाद पाठक ने यह आरोप लगाते हुए विभाग में चल रही मनमानी एवं रिश्वतखोरी के खेल का पर्दाफाश किया है यह है मामला देवसर के सुपेला निवासी बद्री प्रसाद पाठक ने बताया कि उनके अलावा करीब आधा दर्जन कर्मचारी पीडब्ल्यूडी विभाग में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत हो चुके हैं अब उनकी ग्रेच्युटी की राशि देने में लोक निर्माण विभाग सिंगरौली के अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं इस संबंध में उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि विभाग के लेखा अधिकारी मनवीर सिंह मोर द्वारा समस्त राशि का पांच प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिंगरौली से भी कई बार मिन्नतें की गई लेकिन वे राशि दिलाने की बजाय सिर्फ फटकार लगाते हैं दफ्तरों का चक्कर लगा रहे सेवा निवृत्त कर्मचारी लोक निर्माण विभाग संभाग सिंगरौली के जिम्मेदार अधिकारियों की मनमानी रवैया के चलते सेवा निवृत्त करीब आधा दर्जन कर्मचारी ग्रेच्युटी की राशि प्राप्त करने के लिए दफ्तरों का चक्कर लगाने पर मजबूर हैं फिलहाल कलेक्टर सिंगरौली का ध्यान आकर्षित कराते हुए अति शीघ्र राशि दिलाने की मांग की गई है1
- Post by Bablu Namdev1
- सतना - रीवा जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक निकलने लगा धुंआ, सभी यात्री सुरक्षित, रेल अधिकारियों ने धुंआ पर पाया काबू, ऊँचेहरा स्टेशन की है घटना, ट्रेन अगले स्टेशन के लिए रवाना, धुंआ उठने का कारण नही हो पाया स्पष्ट1