Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारनी,तह.श्रीमाधोपुर जिला - सीकर (राज.) यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की बेटी अर्चना, भांकरी विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़ के बेटे अनुज से 21 अप्रैल को विवाह करेंगी#4k/8k में सिनेमाई शादी का डिजिटल वेडिंग कार्ड#शाही निमंत्रण#वीडियो 2026#शादी के निमंत्रण का वीडियो #शादी #निमंत्रण कार्ड वीडियो #लघु वीडियो#@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
भारनी,तह.श्रीमाधोपुर जिला - सीकर (राज.) यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की बेटी अर्चना, भांकरी विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़ के बेटे अनुज से 21 अप्रैल को विवाह करेंगी#4k/8k में सिनेमाई शादी का डिजिटल वेडिंग कार्ड#शाही निमंत्रण#वीडियो 2026#शादी के निमंत्रण का वीडियो #शादी #निमंत्रण कार्ड वीडियो #लघु वीडियो#@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#
More news from राजस्थान and nearby areas
- 🕊️ प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि 🕊️ प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर स्वर्गीय श्री बी.एल. सैनी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 🙏 इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot द्वारा Civil Lines Jaipur में एक भावनात्मक संदेश साझा कर उन्हें नमन किया गया। स्व. सैनी जी का जीवन समाज सेवा, सरलता और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण रहा है। उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। 🌹 🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। 🙏1
- Post by Kotputli-Behror Breaking Live1
- ओरण प्रेमियों को पुलिस द्वारा रोकने के बाद क्या बोले शिव विधायक रवींद्रसिंह भाटी...1
- सकारात्मक पत्रकारिता से समाज को नई दिशा देने का आह्वान श्रमजीवी पत्रकार संघ का 14वां अधिवेशन सकारात्मक पत्रकारिता को बताया समय की जरूरत अलवर राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के 14वें वार्षिक अधिवेशन का भव्य आयोजन आज बुधवार को सूचना केंद्र के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में प्रशासन, पुलिस, पत्रकारिता और सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। समारोह में पत्रकारिता की बदलती भूमिका, समाज निर्माण में मीडिया की जिम्मेदारी और वर्तमान चुनौतियों पर गंभीर चर्चा हुई। श्रमजीवी पत्रकार संघ ने एक्सप्रेस भारत ब्यूरो चीफ नीरज माहेश्वरी जयपुर भूमि ब्यूरो चीफ का प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मान। की मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि मीडिया केवल सूचना देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज को दिशा देने वाला सशक्त स्तंभ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब पत्रकार सकारात्मक सोच के साथ काम करते हैं, तो वे न केवल समस्याओं को उजागर करते हैं, बल्कि उनके समाधान की दिशा भी दिखाते हैं। डॉ. शुक्ला ने कहा कि प्रशासन को पत्रकारों से मिलने वाला फीडबैक नीतियों को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे आमजन का जीवन स्तर सुधरता है। कलेक्टर ने विशेष रूप से सौर ऊर्जा और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरण अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा, कि अलवर जिले में प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण समय की मांग है। पत्रकार यदि इस दिशा में जागरूकता फैलाएं, तो हर घर में सौर ऊर्जा का उपयोग और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिल सकता है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आमजन को आर्थिक लाभ भी होगा। उन्होंने अलवर के पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 14 वर्षों से लगातार इस अधिवेशन का सफल आयोजन पत्रकारों की एकजुटता और समर्पण का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले के पत्रकारों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर एक सजग प्रहरी की भूमिका निभाई है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि अलवर की पत्रकारिता ने देश को अनेक प्रतिभाशाली पत्रकार दिए हैं। उन्होंने वर्तमान समय की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है और यह समाज के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल युग में अपराध के तरीके बदल गए हैं। ऐसे में मीडिया की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वह लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करे। एसपी चौधरी ने यह भी कहा कि नशे और अपराध की बढ़ती प्रवृत्तियों को रोकने में मीडिया एक प्रभावी भूमिका निभा सकता है। यदि पत्रकार इन मुद्दों को मजबूती से उठाएं, तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। कार्यक्रम में राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश गुप्ता ने संगठन की उपलब्धियों और पत्रकारों के अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना समय की जरूरत है। पिंकसिटी प्रेस क्लब जयपुर के महासचिव राजकुमार शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता में निष्पक्षता और विश्वसनीयता सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पत्रकारिता को मिशन के रूप में अपनाएं। पर्यावरण संवर्धन परिषद के राष्ट्रीय संयोजक राहुल द्विवेदी ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि मीडिया यदि इस विषय को अभियान के रूप में उठाए, तो व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों और पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न मांगों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर 'इस मेरी का हमारी कलम 2026' और वरिष्ठ लेखक एवं आध्यात्मिक योग गुरु डॉ. रामावतार शर्मा 'आलोक' की पुस्तक का राजेंद्र शर्मा द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई। समारोह में जिले के 21 पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे माहौल उत्साह और गर्व से भर गया। कार्यक्रम का संचलन वरिष्ठ पत्रकार श्याम शर्मा ने प्रभावी ढंग से किया और अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। अलवर में आयोजित यह अधिवेशन न केवल पत्रकारों का सम्मेलन रहा, बल्कि समाज निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और बदलती चुनौतियों के बीच मीडिया की भूमिका पर गंभीर मंथन का मंच भी बना। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट सदैश दिया कि सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता ही समाज को सही दिशा दे सकती है।4
- Post by महेंद्र सिंह1
- बल्लूवास में सरकारी सिस्टम को लगा 'ताला', जनता बेहाल! मुंडावर (संदीप यादव): खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर उपखंड के अंतर्गत आने वाले बल्लूवास गांव से प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ सरकारी केंद्र पर ताला लटका रहना अब एक आम बात हो गई है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। दीवार पर लिखा समय, गेट पर लटका ताला हैरानी की बात यह है कि कार्यालय की दीवार पर चस्पा सूचना के अनुसार कार्य समय सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे तक है, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल उलट है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने जरूरी काम लेकर बार-बार चक्कर काटते हैं, लेकिन केंद्र बंद मिलने के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप: "अधिकारी नदारद, काम ठप" स्थानीय ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि: यहाँ न तो कोई अधिकारी समय पर मिलता है और न ही कोई कर्मचारी। ताला बंद होने की वजह से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन और अन्य आवश्यक ऑनलाइन कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। कड़ी कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और मुंडावर एसडीएम से मांग की है कि इस मामले की जांच कर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही केंद्र नियमित रूप से नहीं खुला, तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- Post by महेंद्र सिंह1
- सरकारी जिला अस्पताल #रामकरण जोशी हाॅस्पिटल #दौसा में रात्रि में नाइट डयूटी पर आया एक कुत्ता अस्पताल प्रशासन की अनियमितता व लापरवाही कुछ ऐसी ही घटना अभी कुछ दिन पहले कुंडल के एक अस्पताल में हुई थी जहाँ एक सांड डयूटी करने अस्पताल पहुंचा था |1