रोस्टिंग को लेकर फूटा जन आक्रोश, किसान यूनियन के साथ उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन रोस्टिंग को लेकर फूटा जन आक्रोश, किसान यूनियन के साथ उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन हर घंटे बिजली गुल होने से कस्बे व क्षेत्र में हाहाकार, उमस भरी गर्मी में बेहाल लोग बोले-रोस्टिंग के नाम पर घंटों काटी जा रही बिजली बछरावां रायबरेली। कस्बे व क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में लगातार हो रही कटौती को लेकर बुधवार को कस्बे के उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि रोस्टिंग के नाम पर बार-बार बिजली काटी जा रही है। स्थिति यह है कि एक घंटे बिजली आने के बाद फिर कटौती हो जाती है। लगातार बिजली की आंख-मिचौली से घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इन दिनों उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की सबसे अधिक आवश्यकता है। दिन हो या रात, लगातार कटौती ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। घरों में पंखे और कूलर बंद होने से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं परेशान हैं। वहीं दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बिजली आने का इंतजार करते-करते लोग विभागीय व्यवस्था को कोसते नजर आए।भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिला महामंत्री शिवम तिवारी ने कहा कि कस्बे की बिजली आपूर्ति व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। हर घंटे रोस्टिंग की जा रही है। रोस्टिंग के नाम पर घंटों बिजली काटे जाने से जनता बेहाल है। उन्होंने कहा कि विभाग को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर इतनी बार बिजली क्यों काटी जा रही है। यदि तकनीकी समस्या है तो उसका स्थायी समाधान किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार कटौती का सामना न करना पड़े। प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा रोस्टिंग के नाम पर कटौती की जा रही है, लेकिन आपूर्ति का कोई निश्चित समय नहीं रह गया है। इससे लोगों को अपने जरूरी काम निपटाने में परेशानी हो रही है। किसानों को सिंचाई और व्यापारियों को कारोबार में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में एसडीओ संजीव शर्मा ने बताया कि बिजली आपूर्ति में फाल्ट के चलते दिक्कत आ रही है। विभागीय कर्मचारी समस्या को दूर करने में जुटे हैं। फाल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति व्यवस्था सामान्य हो जाएगी। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान किए जाने की बात कही है।
रोस्टिंग को लेकर फूटा जन आक्रोश, किसान यूनियन के साथ उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन रोस्टिंग को लेकर फूटा जन आक्रोश, किसान यूनियन के साथ उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन हर घंटे बिजली गुल होने से कस्बे व क्षेत्र में हाहाकार, उमस भरी गर्मी में बेहाल लोग बोले-रोस्टिंग के नाम पर घंटों काटी जा रही बिजली बछरावां रायबरेली। कस्बे व क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में लगातार हो रही कटौती को लेकर बुधवार को कस्बे के उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि रोस्टिंग के नाम पर बार-बार बिजली काटी जा रही है। स्थिति यह है कि एक घंटे बिजली आने के बाद फिर कटौती हो जाती है। लगातार बिजली की आंख-मिचौली से घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इन दिनों उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की सबसे अधिक आवश्यकता है। दिन हो या रात, लगातार कटौती ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। घरों में पंखे और कूलर बंद होने से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं परेशान हैं। वहीं दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बिजली आने का इंतजार करते-करते लोग विभागीय व्यवस्था को कोसते नजर आए।भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिला महामंत्री शिवम तिवारी ने कहा कि कस्बे की बिजली आपूर्ति व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। हर घंटे रोस्टिंग की जा रही है। रोस्टिंग के नाम पर घंटों बिजली काटे जाने से जनता बेहाल है। उन्होंने कहा कि विभाग को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर इतनी बार बिजली क्यों काटी जा रही है। यदि तकनीकी समस्या है तो उसका स्थायी समाधान किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार कटौती का सामना न करना पड़े। प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा रोस्टिंग के नाम पर कटौती की जा रही है, लेकिन आपूर्ति का कोई निश्चित समय नहीं रह गया है। इससे लोगों को अपने जरूरी काम निपटाने में परेशानी हो रही है। किसानों को सिंचाई और व्यापारियों को कारोबार में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में एसडीओ संजीव शर्मा ने बताया कि बिजली आपूर्ति में फाल्ट के चलते दिक्कत आ रही है। विभागीय कर्मचारी समस्या को दूर करने में जुटे हैं। फाल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति व्यवस्था सामान्य हो जाएगी। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान किए जाने की बात कही है।
- जिंदगी गिरवी रखकर तनख्वाह मिलती है, लोग फिर भी कहते हैं—फौज में तो मज़े हैं! 🇮🇳 कभी सरहद की ठंडी रातें देखो, कभी तपती धूप में खड़े होकर देखो। त्योहार घरवालों के साथ नहीं, देश की हिफाज़त करते हुए मनाकर देखो। फौज की नौकरी सिर्फ नौकरी नहीं, यह देश के लिए समर्पण और त्याग है। 🇮🇳🫡 जय हिंद 🇮🇳 जय जवान 🇮🇳 जिंदगी गिरवी रखकर तनख्वाह मिलती है, लोग फिर भी कहते हैं—फौज में तो मज़े हैं! 🇮🇳 कभी सरहद की ठंडी रातें देखो, कभी तपती धूप में खड़े होकर देखो। त्योहार घरवालों के साथ नहीं, देश की हिफाज़त करते हुए मनाकर देखो। फौज की नौकरी सिर्फ नौकरी नहीं, यह देश के लिए समर्पण और त्याग है। 🇮🇳🫡 जय हिंद 🇮🇳 जय जवान 🇮🇳1
- शिव महापुराण कथा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, केशव मौर्य ने सपा पर साधा निशाना रायबरेली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को रायबरेली पहुंचे। यहां शिव महापुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि भक्तों का सैलाब देखकर उनका हृदय गदगद हो गया। उन्होंने बताया कि पंडित प्रदीप मिश्रा की कथाओं का क्रम आगे भी जारी रहेगा। 13 से 17 अक्टूबर तक बड़वानी और 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक उन्नाव में शिव महापुराण कथा प्रस्तावित है। डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सपा सरकार में कांवड़ियों पर लाठियां चलाई जाती थीं और उन्हें जेल भेजा जाता था। उन्होंने रामभक्तों पर गोली चलाए जाने का भी जिक्र किया। कहा कि भाजपा सरकार में नवरात्रि, गणेशोत्सव, रामलीला, शिव महापुराण, रामकथा और श्रीकृष्ण कथा जैसे धार्मिक आयोजनों में कोई व्यवधान नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद काशी और मथुरा में भी न्याय की लड़ाई जारी है। उन्हें विश्वास है कि काशी में भगवान भोलेनाथ और मथुरा में कन्हैया जी का मंदिर भी बनेगा। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा, “इसीलिए तो सपा सफा हो गई। भाजपा सत्ता में है और भविष्य में भी भाजपा जाने वाली नहीं है।”1
- जय जगजीवन जय सत्यनाम साहेब बंदगी आप समस्त् सभी देशवासियों एवं मित्रों को परिवार सहित भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भ्राता बल एवं कृषि के देवता बलराम जयंती एवं स्कंद षष्ठी की अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं। इनकी कृपा से सुख समृद्धि उन्नति खुशहाली परिवार में विद्यमान हो। पराग प्रसाद रावत महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1
- देश गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, आम आदमी परेशान है लेकिन भाजपा सरकार को इन समस्याओं से कोई लेना - देना नहीं :- अतुल सिंह , कांग्रेस नेता उमस भरी गर्मी से ऊंचाहार की जनता बेहाल, विद्युत आपूर्ति ठप :- अतुल सिंह कांग्रेस कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के जुड़वन सिंह का पुरवा, ब्रजनगर, सुरसना, पिपरी,जलालाबाद,भरसना,कंधरपुर,सराय लखनी, कुटिया चौराहा आदि गांव में चौपाल एवं जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी एवं समस्याओं को जल्द समाधान करने का भरोसा दिया. इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है,कितनी बड़ी समस्या है कि 24 घंटे में 5-6 घंटे से ज्यादा नहीं आती है बच्चे बूढ़े महिलाएं उमस भरी गर्मी से परेशान है बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं छमाही परीक्षा की तैयारी करना है लेकिन बिजली न आने से सभी परेशान हैं श्री सिंह ने कहा कि किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है इस सरकार ने किसानों के साथ बहुत अन्याय किया है आवारा पशुओं से किसान भाइयों की फसल नष्ट हो रही है,कोई देखने सुनने वाला नहीं है गांव की सड़क टूटी है लोगों के घरों में पानी जा रहा है, मैं पूछना चाहता हूं कि विधानसभा ऊंचाहार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आए थे लेकिन विकास की कोई बात नहीं की।विद्युत मंत्री आए थे उन्होंने भी कोई बिजली विभाग की कोई चर्चा नहीं की।इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए अगर कोई संघर्ष कर रहा है तो हम सबके नेता जननायक राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी। देश गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है बढ़ती महंगाई के दौर में चीनी ₹75,दूध,दाल सभी महंगी हो गई हैं आम आदमी परेशान है लेकिन भाजपा सरकार को इन समस्याओं से कोई लेना - देना नहीं है! इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला सचिव अजय सिंह, नेता गजेंद्र सिंह ,रंजीत कुमार,संदीप मौर्य, गया शुक्ला मुन्ना,यादव,राहुल राज, अजय कुमार,कमला प्रसाद, रामस्वरूप मौर्य, मुकेश मौर्य, मोहनलाल सरोज,मुखिया सरोज, हिमांशु मोर्य,नीरज सिंह,संतोष सोनकर, अवधेश सिंह,संदीप मौर्य,विनय सविता, सुभाष यादव , नीरज सोनकर,रवि सिंह, सुशील सरोज,अवधेश यादव,राम अवध प्रजापति, गंगाराम गौतम,अमरजीत सिंह, प्रेम पटेल बचोले प्रसाद उमेश मौर्य, अमरनाथ सरोज शिवम पटेल,छोटेलाल पाल , अजय कुमार आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।3
- रायबरेली। ABVP और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद रायबरेली में माहौल गरमा गया। मामले को लेकर सपा जिलाध्यक्ष और शहर कोतवाल के बीच जमकर बहस होने की बात सामने आई है1
- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज 17 सितंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार मयंकेश्वर शरण सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज में मानवता, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। रक्तदान शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनसामान्य ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने रक्तदान करने वाले चार रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदाता समाज के वास्तविक नायक हैं, जिनके प्रयास से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। शिविर के बाद राज्य मंत्री ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को बेहतर उपचार और देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.पी. अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों ने सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज 17 सितंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार मयंकेश्वर शरण सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज में मानवता, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। रक्तदान शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनसामान्य ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने रक्तदान करने वाले चार रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदाता समाज के वास्तविक नायक हैं, जिनके प्रयास से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। शिविर के बाद राज्य मंत्री ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को बेहतर उपचार और देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.पी. अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों ने सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।4
- रायबरेली-:विकास भवन परिसर में फॉर्म दस्तावेज बेचने वाले महिला पुरुष के बिच मचा घमासान,मामूली कहा सुनी में अभद्र भाषा बोलने पर चले चप्पल,जिसका वीडियो हुआ वायरल,मामला विकास भवन का। रायबरेली-:विकास भवन परिसर में फॉर्म दस्तावेज बेचने वाले महिला पुरुष के बिच मचा घमासान,मामूली कहा सुनी में अभद्र भाषा बोलने पर चले चप्पल,जिसका वीडियो हुआ वायरल,मामला विकास भवन का।1
- जालौन-उरई सैनिक बंधु कमेटी की बैठक सम्पन्न उरई, जालौन | 16 सितम्बर 2026, बुधवार आज दिनांक 16 सितम्बर 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय, उरई, जनपद जालौन के कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी महोदय के कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा की गई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी महोदय ने किया। सिटी मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा क्रमवार सभी प्रार्थना पत्रों को एक-एक करके सुना गया तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही एवं समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक में विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। सैनिक समाज सेवा संगठन भारत की ओर से राष्ट्रीय पदाधिकारी फौजी जयदेव सिंह यादव, जालौन जिलाध्यक्ष फौजी राम गोपाल यादव, जिला सचिव फौजी सुरेश चन्द्र चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी फौजी सुहेल अहमद, कार्यकारिणी सदस्य फौजी शिव पूजन सिंह राजावत, फौजी अरिदमन सिंह परिहार, फौजी ब्रजेन्द्र सिंह यादव, फौजी शंकर लाल मौर्या सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुने जाने और उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया। जालौन-उरई सैनिक बंधु कमेटी की बैठक सम्पन्न उरई, जालौन | 16 सितम्बर 2026, बुधवार आज दिनांक 16 सितम्बर 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय, उरई, जनपद जालौन के कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी महोदय के कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा की गई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी महोदय ने किया। सिटी मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा क्रमवार सभी प्रार्थना पत्रों को एक-एक करके सुना गया तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही एवं समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक में विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। सैनिक समाज सेवा संगठन भारत की ओर से राष्ट्रीय पदाधिकारी फौजी जयदेव सिंह यादव, जालौन जिलाध्यक्ष फौजी राम गोपाल यादव, जिला सचिव फौजी सुरेश चन्द्र चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी फौजी सुहेल अहमद, कार्यकारिणी सदस्य फौजी शिव पूजन सिंह राजावत, फौजी अरिदमन सिंह परिहार, फौजी ब्रजेन्द्र सिंह यादव, फौजी शंकर लाल मौर्या सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुने जाने और उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया।1
- रायबरेली-: विकास भवन परिसर में फॉर्म दस्तावेज बेचने वाले महिला पुरुष के बिच मचा घमासान, मामूली कहा सुनी में अभद्र भाषा बोलने पर चले चप्पल, जिसका वीडियो हुआ वायरल, मामला विकास भवन का -सूत्र1