logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पहले धोखे से जमीन का करा लिया बैनामा , पैसा मांगा तो हत्या करकेफेंका शव *पहले धोखे से जमीन का करा लिया बैनामा , पैसा मांगा तो हत्या करके फेंका शव* - मृतक की पत्नी ने कोतवाली में दी तहरीर , पुलिस जांच में जुटी रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊंचाहार , रायबरेली । गांव के पूर्व प्रधान पति ने पहले एक गरीब की जमीन का धोखे से बैनामा करा लिया । जब परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने जमीन का पैसा मांगना शुरू किया । जिसके बाद किसान की हत्या करके उसका शव फेंक दिया गया । यह सनसनीखेज आरोप मृतक की पत्नी ने लगाया है , और उसने कोतवाली में तहरीर दी है । पुलिस मामले की जांच कर रही है । मामला कोतवाली क्षेत्र के कंदरावा गांव का है । गांव की महिला बूधा देवी का आरोप है कि उनके पति रामदीन के नाम गांव में एक भूमि थी । जिसका शहजादपुर गांव की पूर्व प्रधान रही एक महिला के पति ने उसके पति को गवाही देने के लिए सन 2020 में तहसील ले गया और उसकी जमीन का अपने पक्ष में बैनामा करा किया । इसकी जानकारी काफी समय बाद महिला को हुई तो उसके पति ने बताया कि उसने गवाही दी है और पूर्व प्रधान पति ने कुछ कागज पर उससे अंगूठा लगवाया है । उसके बाद महिला पूर्व प्रधान के पास पहुंची तो उसने काफी आनाकानी के बाद स्वीकार किया कि उसने भूमि का बैनामा कराया है , जिसका पैसा वह धीरे धीरे दे देगा । महिला का आरोप है कि इधर जब उसका पति पैसे के लिए पूर्व प्रधान पति पर दबाव बनाने लगा कि शिवरात्रि के दिन सुबह उसके पति को वह बुलाकर कही ले गया , और शाम को उसकी हत्या करके शव उसके घर के दरवाजे पर फेंक दिया गया । जब वह अपने पति के पास पहुंची तो उसे मृत अवस्था में देखकर सन्न रह गई । उसने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी । सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है । कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि शव का पीएम कराया जा रहा है । मामले में तहरीर मिली है । पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।

10 hrs ago
user_Dhirendra Shukla
Dhirendra Shukla
Voice of people ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
36539f17-f23e-4fd8-9b4e-5ab7d72d2772

More news from Rae Bareli and nearby areas
  • ऊँचाहार शिव बारात 2026
    1
    ऊँचाहार शिव बारात 2026
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    पत्रकार Unchahar, Rae Bareli•
    18 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
    1
    वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Ram singh passi ⚔️
    1
    Post by Ram singh passi ⚔️
    user_Ram singh passi ⚔️
    Ram singh passi ⚔️
    Academy Sirathu, Kaushambi•
    19 hrs ago
  • #रायबरेली में नशे में धुत लोडर वाहन ने एक साथ 4 गाड़ियों में मारी टक्कर,कार, 2 स्कूटी, बाइक में मारी टक्कर के बाद उड़े परखच्चे,घटना में 3 बच्चे समेत 4 लोग घायल, मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगति पुरम मोड के पास की घटना
    1
    #रायबरेली में नशे में धुत लोडर वाहन ने एक साथ 4 गाड़ियों में मारी टक्कर,कार, 2 स्कूटी, बाइक में मारी टक्कर के बाद उड़े परखच्चे,घटना में 3 बच्चे समेत 4 लोग घायल, मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगति पुरम मोड के पास की घटना
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रायबरेली-नही थम रहा तेज रफ्तार का कहर हुआ भीषण सड़क हादसा नसे में धुत लोडर वाहन ने चालक ने एक साथ 4 गाड़ियों में मारी जोरदार टक्कर एक कार दो स्कूटी और एक बाइक में मारी टक्कर पांचो वहांन हुए पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घटना में 3 बच्चे समेत एक पुरुष हुआ घायल निजी अस्पताल में चल रहा सभी घायलों का इलाज मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगति पुरम मोड़ के पास की है यह घटना स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली-नही थम रहा तेज रफ्तार का कहर हुआ भीषण सड़क हादसा
नसे में धुत लोडर वाहन ने चालक ने एक साथ 4 गाड़ियों में मारी जोरदार टक्कर
एक कार दो स्कूटी और एक बाइक में मारी टक्कर पांचो वहांन हुए पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
घटना में 3 बच्चे समेत एक पुरुष हुआ घायल निजी अस्पताल में चल रहा सभी घायलों का इलाज
मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगति पुरम मोड़ के पास की है यह घटना
स्थान -रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कौशाम्बी न्यूज
    1
    कौशाम्बी न्यूज
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • ऊंचाहार नगर में भव्य भंडारा व शोभा यात्रा निकाली गई
    1
    ऊंचाहार नगर में भव्य भंडारा व शोभा यात्रा निकाली गई
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    पत्रकार Unchahar, Rae Bareli•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.