logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पलिया पुलिस ने स्मैक और नशीले पाउडर के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार पलिया कलां खीरी। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलिया पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर मोहल्ला बरबण्डा निवासी अरमान और सलमान को पकड़ा। तलाशी लेने पर अरमान के पास से 10 ग्राम स्मैक और सलमान के पास से 28 ग्राम नशीला अल्प्राजोल्म पाउडर बरामद हुआ। बरामद किए गए नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 79,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़े गए दोनों युवकों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही।

1 day ago
user_Rida
Rida
Local News Reporter पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

पलिया पुलिस ने स्मैक और नशीले पाउडर के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार पलिया कलां खीरी। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलिया पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर मोहल्ला बरबण्डा निवासी अरमान और सलमान को पकड़ा। तलाशी लेने पर अरमान के पास से 10 ग्राम स्मैक और सलमान के पास से 28 ग्राम नशीला अल्प्राजोल्म पाउडर बरामद हुआ। बरामद किए गए नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 79,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़े गए दोनों युवकों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Sanjay Kumar
    1
    Post by Sanjay Kumar
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • राणाप्रतापनगर में लोगों के आशियानों में लगी आग झोपड़ियों में बंधी पशुओं को बचाने के चक्कर मे दो ग्रामीण झुलसे 19 April 2026 यानि बीते रविवार को हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव में लगी आग ने कई घर जलकर राख कर दिया, वही आग की चपेट में आने से एक युवक भी झुलस गया। बता दे कि थाना हजारा क्षेत्र की ग्राम राणा प्रताप नगर में दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कानों के चलते आग लग गई जिसमें कई घर जला कर रख कर दिए। हालांकि सैकड़ों ग्रामीणों की सहायता से घंटों देर कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जल कर रख हो चुका था। वही इस आग से अपने जानवरों को बचाने के लिए प्रभुनाथ पुत्र बंसी राम भी झुलस गया। जिसको सीएससी पलिया लाया गया लेकिन 45% जला होने के चलते प्राथमिक उपचार के लिए साल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
    1
    राणाप्रतापनगर में लोगों के आशियानों में लगी आग 
झोपड़ियों में बंधी पशुओं को बचाने के चक्कर मे दो ग्रामीण झुलसे 
19 April 2026 यानि बीते रविवार को हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव में लगी आग ने कई घर जलकर राख कर दिया, वही आग की चपेट में आने से एक युवक भी झुलस गया। 
बता दे कि थाना हजारा क्षेत्र की ग्राम राणा प्रताप नगर में दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कानों के चलते आग लग गई जिसमें कई घर जला कर रख कर दिए। 
हालांकि सैकड़ों ग्रामीणों की सहायता से घंटों देर कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जल कर रख हो चुका था।  
वही इस आग से अपने जानवरों को बचाने के लिए प्रभुनाथ पुत्र बंसी राम भी झुलस गया। जिसको सीएससी पलिया लाया गया लेकिन 45% जला होने के चलते प्राथमिक उपचार के लिए साल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
    user_Firdosh journalist
    Firdosh journalist
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ​संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी) दुधवा टाइगर रिजर्व की तराई से सटे भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बसही एसएसबी कैंप के पास प्रकृति का एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। यहाँ एक विशालकाय अजगर ने एक बंदर को अपना शिकार बना लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारत-नेपाल सीमा, बसही एसएसबी कैंप के पास (दुधवा बफर जोन)। विशालकाय अजगर द्वारा बंदर का शिकार। एसएसबी जवानों और राहगीरों ने कैद किया मंजर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल। ​दुधवा नेशनल पार्क के घने जंगलों से निकलकर वन्यजीव अक्सर सीमावर्ती इलाकों में आ जाते हैं। ताजा मामला बसही एसएसबी कैंप के पास का है, जहाँ झाड़ियों में घात लगाकर बैठे एक भारी-भरकम अजगर ने अचानक एक बंदर पर हमला कर दिया। ​अजगर ने बंदर को अपनी मजबूत कुंडली में इस कदर जकड़ा कि उसे हिलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते अजगर ने बंदर को पूरा निगल लिया। वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों और ड्यूटी पर तैनात एसएसबी के जवानों ने इस दुर्लभ लेकिन डरावने दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।​जंगल से सटे गांवों में इस वीडियो के वायरल होने के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन अजगर और अन्य हिंसक वन्यजीव आबादी की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे पालतू पशुओं और बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है। वन विभाग को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है ताकि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा सके। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून और उमस भरे मौसम में सरीसृप (Reptiles) अक्सर ठिकानों से बाहर निकलते हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग झाड़ियों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें।
    2
    ​संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी) दुधवा टाइगर रिजर्व की तराई से सटे भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बसही एसएसबी कैंप के पास प्रकृति का एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। यहाँ एक विशालकाय अजगर ने एक बंदर को अपना शिकार बना लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारत-नेपाल सीमा, बसही एसएसबी कैंप के पास (दुधवा बफर जोन)। विशालकाय अजगर द्वारा बंदर का शिकार।  एसएसबी जवानों और राहगीरों ने कैद किया मंजर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।
​दुधवा नेशनल पार्क के घने जंगलों से निकलकर वन्यजीव अक्सर सीमावर्ती इलाकों में आ जाते हैं। ताजा मामला बसही एसएसबी कैंप के पास का है, जहाँ झाड़ियों में घात लगाकर बैठे एक भारी-भरकम अजगर ने अचानक एक बंदर पर हमला कर दिया।
​अजगर ने बंदर को अपनी मजबूत कुंडली में इस कदर जकड़ा कि उसे हिलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते अजगर ने बंदर को पूरा निगल लिया। वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों और ड्यूटी पर तैनात एसएसबी के जवानों ने इस दुर्लभ लेकिन डरावने दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।​जंगल से सटे गांवों में इस वीडियो के वायरल होने के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन अजगर और अन्य हिंसक वन्यजीव आबादी की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे पालतू पशुओं और बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है। वन विभाग को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है ताकि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा सके। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून और उमस भरे मौसम में सरीसृप (Reptiles) अक्सर ठिकानों से बाहर निकलते हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग झाड़ियों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें।
    user_Aman kumar gupta
    Aman kumar gupta
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बिजुआ- सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, सुबह लखनऊ जाने वाली प्राइवेट बस से हुआ हादसा, भीरा पलिया मार्ग पर जाम की स्थिति, फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव की घटना, सूचना पर पुलिस मौके पर मौजूद
    1
    बिजुआ- सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, 
सुबह लखनऊ जाने वाली प्राइवेट बस से हुआ हादसा, भीरा पलिया मार्ग पर जाम की स्थिति, 
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव की घटना, 
सूचना पर पुलिस मौके पर मौजूद
    user_Rajeev Khatri
    Rajeev Khatri
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • संवाददाता पीयूष दीक्षित जिला लखीमपुर खीरी के विकासखंड बांकेगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पसियापुर में मंगलवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर तीन ग्रामीणों की झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जिससे उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद पुत्र नथु लाल, मुनेश पुत्र रामविलास तथा ओमवीर पुत्र श्रीकृष्ण की झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से छप्पर, चारपाई, बिस्तर, उपले, लकड़ी सहित दैनिक उपयोग का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं चौकी प्रभारी संसारपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार इसी स्थान पर पूर्व में भी आग लगने की घटना हो चुकी है, जिसे विद्युत तारों से निकली चिंगारी के कारण बताया गया था। इस बार भी आग लगने का संभावित कारण बिजली के तारों से चिंगारी बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
    1
    संवाददाता पीयूष दीक्षित
जिला लखीमपुर खीरी के विकासखंड बांकेगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पसियापुर में मंगलवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर तीन ग्रामीणों की झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जिससे उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद पुत्र नथु लाल, मुनेश पुत्र रामविलास तथा ओमवीर पुत्र श्रीकृष्ण की झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से छप्पर, चारपाई, बिस्तर, उपले, लकड़ी सहित दैनिक उपयोग का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, 
लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं चौकी प्रभारी संसारपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
ग्रामीणों के अनुसार इसी स्थान पर पूर्व में भी आग लगने की घटना हो चुकी है, जिसे विद्युत तारों से निकली चिंगारी के कारण बताया गया था। इस बार भी आग लगने का संभावित कारण बिजली के तारों से चिंगारी बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
    user_पीयूष दीक्षित पत्रकार
    पीयूष दीक्षित पत्रकार
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by News click india
    1
    Post by News click india
    user_News click india
    News click india
    गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नेपाल बॉर्डर पर बालेन शाह की फ़ौज कस्टम ड्यूटी के नाम पर महिलाओं का पर्स छीन रही है लोगों के फलों से भरी पालीथीन को भी जब्त कर लिया जा रहा है
    1
    नेपाल बॉर्डर पर बालेन शाह की फ़ौज कस्टम ड्यूटी के नाम पर महिलाओं का पर्स छीन रही है 
लोगों के फलों से भरी पालीथीन को भी जब्त कर लिया जा रहा है
    user_Kailash Gupta
    Kailash Gupta
    Advertising agency गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • संपूर्णानगर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों से सटे भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बसही एसएसबी कैंप के पास बाघ की चहलकदमी से सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। बाघ को कैंप के मुख्य द्वार के बिल्कुल सामने देखा गया है,जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं रिहायशी इलाके के पास बाघ के चहलकदमी की वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है और लोग डर के कारण घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि संपूर्णानगर रेंज के वन विभाग को इसकी तत्काल सूचना दी गई थी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बसही कैंप के कंपनी कमांडर रामकुमार यादव ने पुष्टि की है कि बाघ कैंप के ठीक सामने से गुजरा है। उन्होंने जवानों और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वन विभाग की टीम के न पहुंचने से स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है।
    1
    संपूर्णानगर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों से सटे भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बसही एसएसबी कैंप के पास बाघ की चहलकदमी से सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। बाघ को कैंप के मुख्य द्वार के बिल्कुल सामने देखा गया है,जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं रिहायशी इलाके के पास बाघ के चहलकदमी की  वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है और लोग डर के कारण घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि संपूर्णानगर रेंज के वन विभाग को इसकी तत्काल सूचना दी गई थी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बसही कैंप के कंपनी कमांडर रामकुमार यादव ने पुष्टि की है कि बाघ कैंप के ठीक सामने से गुजरा है। उन्होंने जवानों और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वन विभाग की टीम के न पहुंचने से स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है।
    user_Aman kumar gupta
    Aman kumar gupta
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.