logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दमोह मंडी में अव्यवस्था: देर रात किसानों के वाहनों लंबी कतार, गेट पर तालाबंदी से बढ़ी परेशानी दमोह। कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं का आलम एक बार फिर सामने आया है। खरीदी के इस व्यस्त समय में देर रात किसान अपने ट्रैक्टर और पिकअप वाहनों में अनाज लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन उन्हें मंडी गेट पर ही लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा। मंडी परिसर के बाहर करीब आधा किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि वे समय पर अनाज बेचने की उम्मीद लेकर मंडी पहुंचे थे, लेकिन गेट पर तालाबंदी होने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान अव्यवस्था के चलते किसानों में नाराजगी भी देखने को मिली। स्थिति की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी विक्रम दांगी, प्रधान आरक्षक अमोल सिंह सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालने का प्रयास किया और भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे। खरीदी के समय अक्सर किसानों, आमजन, गार्ड और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति बन जाती है, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में मंडी प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। स्थानीय किसानों का कहना है कि मंडी प्रबंधन को पहले से ही उचित व्यवस्था करनी चाहिए। टोकन सिस्टम लागू किया जाए और समय-समय पर अनाउंसमेंट कर किसानों को जानकारी दी जाए, ताकि भीड़ नियंत्रित रह सके और अव्यवस्था की स्थिति न बने। फिलहाल देर रात तक किसान अपने-अपने वाहनों के साथ कतार में खड़े रहे और सुबह जल्द से जल्द अनाज विक्रय होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

2 hrs ago
user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
भगवत सिंह लोधी पत्रकार
जनता की आवाज़ Jabera, Damoh•

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • Post by Shailesh Shrivastava
    2
    Post by Shailesh Shrivastava
    user_Shailesh Shrivastava
    Shailesh Shrivastava
    Citizen Reporter Damoh, Madhya Pradesh•
    15 hrs ago
  • Post by Vikas Soni
    1
    Post by Vikas Soni
    user_Vikas Soni
    Vikas Soni
    दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • यह हमारे संभाग का सबसे उत्कृष्ट स्कूल होगा- विधायक श्री मलैया दमोह -जिले के लिए यह ऐतिहासिक अवसर होगा कि तीन सान्दीपनि विद्यालयों के साथ मेडिकल कॉलेज भी लोकार्पण के लिये शीघ्र तैयार हों जाएगा कलेक्टर श्री कोचर दमोह विधायक श्री मलैया ने किया सान्दीपनि स्कूल का निरीक्षण
    1
    यह हमारे संभाग का सबसे उत्कृष्ट स्कूल होगा- विधायक श्री मलैया
दमोह -जिले के लिए यह ऐतिहासिक अवसर होगा कि तीन सान्दीपनि विद्यालयों के साथ मेडिकल कॉलेज भी लोकार्पण के लिये शीघ्र तैयार  हों  जाएगा  कलेक्टर श्री कोचर
दमोह विधायक श्री मलैया ने किया सान्दीपनि स्कूल का निरीक्षण
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती ने अपने ही नियोक्ता (Employer) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। मुख्य घटनाक्रम केक शॉप की आड़ में करतूत: पीड़ित युवती घमापुर थाना क्षेत्र स्थित एक केक शॉप में काम करती थी। आरोप है कि दुकान के मालिक ने काम के बहाने और दबाव बनाकर युवती का मानसिक और शारीरिक शोषण किया। युवती ने दिखाई हिम्मत: काफी समय तक प्रताड़ना झेलने के बाद युवती ने चुप रहने के बजाय साहस दिखाया और थाने पहुँचकर दुकान मालिक की पूरी "पोल" खोल दी। पुलिस की कार्रवाई: घमापुर पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर आरोपी मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। वर्तमान स्थिति पुलिस फिलहाल मामले की सूक्ष्मता से जाँच कर रही है और दुकान के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा सकती है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। नोट: स्थानीय पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता जताई है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    1
    जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती ने अपने ही नियोक्ता (Employer) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
मुख्य घटनाक्रम
केक शॉप की आड़ में करतूत: पीड़ित युवती घमापुर थाना क्षेत्र स्थित एक केक शॉप में काम करती थी। आरोप है कि दुकान के मालिक ने काम के बहाने और दबाव बनाकर युवती का मानसिक और शारीरिक शोषण किया।
युवती ने दिखाई हिम्मत: काफी समय तक प्रताड़ना झेलने के बाद युवती ने चुप रहने के बजाय साहस दिखाया और थाने पहुँचकर दुकान मालिक की पूरी "पोल" खोल दी।
पुलिस की कार्रवाई: घमापुर पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर आरोपी मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।
वर्तमान स्थिति
पुलिस फिलहाल मामले की सूक्ष्मता से जाँच कर रही है और दुकान के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा सकती है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
नोट: स्थानीय पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता जताई है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हर क्षेत्र में वैज्ञानिक खेती बाड़ी में तरक्की कर रहे हैं
    1
    हर क्षेत्र में वैज्ञानिक खेती बाड़ी में तरक्की  कर रहे हैं
    user_Bbmm time news
    Bbmm time news
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कमल की डंठल से लेता रहा सांस; 400 से अधिक चोरी के मामलों में वांटेड --- जबलपुर के खितौला क्षेत्र में एक शातिर अंतरराज्यीय चोर पुलिस से बचने के लिए तालाब में कूद गया और करीब 5 घंटे तक पानी में छिपा रहा। बताया जा रहा है कि वह कमल की डंठल के जरिए सांस लेता रहा। - सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया और आरोपी को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी 400 से अधिक चोरी के मामलों में वांटेड है। --- 📍 लोकेशन खितौला, जबलपुर (मध्यप्रदेश) --- 👤 रिपोर्टर दीपक विश्वकर्मा --- 📰 स्रोत सच तक पत्रिका न्यूज़
    1
    कमल की डंठल से लेता रहा सांस; 400 से अधिक चोरी के मामलों में वांटेड
---
जबलपुर के खितौला क्षेत्र में एक शातिर अंतरराज्यीय चोर पुलिस से बचने के लिए तालाब में कूद गया और करीब 5 घंटे तक पानी में छिपा रहा। बताया जा रहा है कि वह कमल की डंठल के जरिए सांस लेता रहा।
-
सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया और आरोपी को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी 400 से अधिक चोरी के मामलों में वांटेड है।
---
📍 लोकेशन
खितौला, जबलपुर (मध्यप्रदेश)
---
👤 रिपोर्टर
दीपक विश्वकर्मा
---
📰 स्रोत
सच तक पत्रिका न्यूज़
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Journalist जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Shailesh Shrivastava
    3
    Post by Shailesh Shrivastava
    user_Shailesh Shrivastava
    Shailesh Shrivastava
    Citizen Reporter Damoh, Madhya Pradesh•
    18 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के किसान तीन फसल उगेंगे
    1
    मध्य प्रदेश के किसान तीन फसल उगेंगे
    user_Bbmm time news
    Bbmm time news
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Rishi Rajak
    1
    Post by Rishi Rajak
    user_Rishi Rajak
    Rishi Rajak
    रांझी, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.