छिंदवाड़ा के परासिया के पास लहगडुआ ग्राम पंचायत से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी के महज एक महीने बाद ही एक दुल्हन अपने घर से लापता हो गई है। दूल्हे श्रीकांत परतेती ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले के छिन्दई के मोरढाना में 4 तारीख को उनकी शादी हुई थी, लेकिन इसके ठीक दूसरे महीने की 4 तारीख को उनकी पत्नी अचानक एक अज्ञात व्यक्ति के साथ घर से गायब हो गई। ससुराल पक्ष का आरोप है कि दुल्हन घर से जेवरात और नकदी लेकर बिना किसी को बताए फरार हुई है। पड़ोसियों ने भी बहू को एक अज्ञात आदमी के साथ जाते हुए देखने की बात कही है। इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और परिजनों ने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए अपनी बहू को जल्द से जल्द खोजने की मांग की है। मामले की सूचना मिलने पर तामिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर लापता दुल्हन की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
छिंदवाड़ा के परासिया के पास लहगडुआ ग्राम पंचायत से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी के महज एक महीने बाद ही एक दुल्हन अपने घर से लापता हो गई है। दूल्हे श्रीकांत परतेती ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले के छिन्दई के मोरढाना में 4 तारीख को उनकी शादी हुई थी, लेकिन इसके ठीक दूसरे महीने की 4 तारीख को उनकी पत्नी अचानक एक अज्ञात व्यक्ति के साथ घर से गायब हो गई। ससुराल पक्ष का आरोप है कि दुल्हन घर से जेवरात और नकदी लेकर बिना किसी को बताए फरार हुई है। पड़ोसियों ने भी बहू को एक अज्ञात आदमी के साथ जाते हुए देखने की बात कही है। इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और परिजनों ने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए अपनी बहू को जल्द से जल्द खोजने की मांग की है। मामले की सूचना मिलने पर तामिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर लापता दुल्हन की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
- छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत थाना माहुलझिर पुलिस द्वारा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए संदेश दिया कि आइए, हम सभी मिलकर नशे को ना कहें और स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।1
- छिंदवाड़ा जिले के तामिया स्थित एकलव्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने खाने की गुणवत्ता को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। गुस्साए बच्चों ने स्कूल के सामने धरने पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। बच्चों का आरोप है कि उन्हें जो खाना परोसा जा रहा है, वह बिल्कुल भी खाने लायक नहीं है। प्रदर्शन के दौरान मासूम बच्चे रोते हुए पूछ रहे थे कि "ऐसा खाना कौन खाएगा"। छात्रों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं की गई। मासूम बच्चों की आंखों से बहते आंसू उनकी पीड़ा को बयां कर रहे थे। छात्रों की मांग है कि जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त सत्येंद्र मरकाम खुद मौके पर आएं और उनकी समस्या को सुनें। बच्चों ने स्पष्ट कह दिया है कि वे कलेक्टर से मुलाकात करने के बाद ही मानेंगे। इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले भर के आदिवासी अंचल इलाकों में स्थित आदिवासी छात्रावासों और एकलव्य विद्यालयों से खाने की गुणवत्ता को लेकर इस तरह की शिकायतें लगातार आ रही हैं और यह कोई पहली घटना नहीं है। फिलहाल, प्रशासन के अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया है।1
- छिंदवाड़ा के गोविन्दपुरी की नई बिल्डिंग में फ्लैट मालिकों से मेंटिनेंस का पूरा खर्चा पहले ही ले लिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद यहां काम बेहद लापरवाही से हो रहा है। कई बार शिकायतें करने के बाद जब प्लंबर आता भी है, तो वह अधूरा काम करके चला जाता है। काम पूरा करने के लिए टोकने पर सामान न होने का बहाना बना दिया जाता है। पीड़ित फ्लैट मालिक लगातार कॉल करते रहते हैं, लेकिन उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है।1
- छिंदवाड़ा के बिछुआ अंतर्गत खमारपानी सांदीपनि महाविद्यालय में 'नशे से दूरी हे जरूरी 2.0' नशा मुक्ति अभियान चलाया गया है। इस नशा मुक्ति अभियान का आयोजन पुलिस चौकी खमारपानी और थाना बिछुआ के सहयोग से सांदीपनि महाविद्यालय में किया गया। इस संबंध में चाँद से सुजीत श्रीवास ने जानकारी दी है।1
- छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ नगर में रविवार को जय भीम सामाजिक संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बिछुआ नगर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति स्थापित करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विचार-विमर्श करना था। इसके साथ ही बैठक के दौरान संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां भी की गईं। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब की मूर्ति स्थापना से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा मिलेगी। इसके साथ ही संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाने और जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प लिया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रमुख शिवम पहाड़े, बिछुआ ब्लॉक महामंत्री दिनेश कोंचे, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर चिलाटे और जिला सह सचिव हर्ष सातनकर सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।2
- मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया में आदिवासी छात्र-छात्राओं ने अपनी बुनियादी समस्याओं को लेकर मोहन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में इन बच्चों का आक्रोश और दर्द खुलकर सामने आया है, जहां वे पर्यटन के विकास के बजाय पहले बेहतर शिक्षा की मांग कर रहे हैं और उनका स्पष्ट कहना है कि इस मुद्दे पर कलेक्टर को खुद यहां आना होगा। एक तरफ जहां तामिया को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ यहां के मूल निवासी आदिवासी बच्चों के सामने स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी, छात्रावासों की बदहाली, परिवहन की दिक्कतें और मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव बना हुआ है। ब्लॉक ब्यूरो चीफ नोमान खान कादरी की रिपोर्ट के अनुसार, विकास के बड़े-बड़े सरकारी दावों के विपरीत जमीनी हकीकत यह है कि बच्चों को अपनी जायज मांगों के लिए सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन का रास्ता चुनना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के युवा और शिक्षा केंद्रित दावों के बीच, इन आदिवासी बच्चों ने सरकार से सीधी गुहार लगाते हुए कहा है कि 'मोहन जी, हमें पर्यटन के पोस्टरों में मत खोजिए, हमारे स्कूलों और छात्रावासों में भी आइए।' इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार से मांग की जा रही है कि वह इस पूरे प्रकरण की जांच कराए, छात्रों और अभिभावकों से सीधा संवाद करे और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे ताकि पर्यटन से होने वाली आय पर पहला अधिकार इन बच्चों को मिल सके।1
- छिंदवाड़ा के तामिया में खराब खाने को लेकर छात्र-छात्राओं में भारी आक्रोश है। इस खराब भोजन के विरोध में छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए हैं और बरसते पानी में भी उनका प्रदर्शन लगातार जारी है।1
- छिंदवाड़ा नगर पालिक निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 3 स्थित खजरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता जागरूकता, सिंगल यूज़ प्लास्टिक उन्मूलन और नशा मुक्ति पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। माननीय महापौर श्री विक्रम अहके जी और आयुक्त श्री सी. पी. राय जी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत व सार्वजनिक स्वच्छता के महत्व को समझाने के साथ-साथ 'कपड़े की थैली मेरी सहेली' अभियान और '5 बिन कचरा पृथक्करण प्रणाली' के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ताकि वे वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक हो सकें। इस आयोजन के माध्यम से 'सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ' अभियान का संदेश भी प्रसारित किया गया।1