समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 218 शिकायतें दर्ज 12 का मौके पर निस्तारण सोनभद्र, 18 अप्रैल 2026। शासन की मंशा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। जिलेभर में कुल 218 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई का संदेश दिया। रॉबर्ट्सगंज तहसील में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्वयं उपस्थित होकर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। यहां कुल 79 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 9 मामलों का तत्काल समाधान किया गया। अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद से जुड़ी रहीं, जिनके निस्तारण के लिए मौके पर टीम गठित कर जांच कराई गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी शिकायत में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आईजीआरएस, थाना दिवस और सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों पर फीडबैक लेने के निर्देश भी दिए, ताकि शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो सके दूधी तहसील में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें से 1 का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि शेष मामलों को टीम बनाकर जांच के लिए भेजा गया। घोरावल तहसील में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में 60 शिकायतों पर सुनवाई हुई और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। वहीं ओबरा तहसील में उप जिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में 48 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर समाधान किया गया, जबकि 46 मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, डीसी मनरेगा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण उनकी प्राथमिकता है।

- पंछी बनाना1
- सोनभद्र जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी का किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और इलाज व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। डीएम ने साफ कहा—मरीजों को किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिजली व्यवस्था पर भी खास जोर—निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश, और समस्या होने पर तुरंत समाधान के आदेश। खास बात ये रही कि डीएम ने एक मरीज पूजा यादव के परिजन से फोन पर बात कर ब्लड रिपोर्ट की जानकारी भी ली। साथ ही, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की कमी को लेकर उच्च स्तर पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया। तो कुल मिलाकर, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है।1
- Post by कालचिंतन समाचार1
- सोनभद्र के राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अचानक औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल की साफ-सफाई, इलाज व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और खामियां मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए डीएम ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई किसी भी हाल में बेहतर होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित निगरानी अनिवार्य होगी। साथ ही मरीजों को समय से दवा और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए बिजली व्यवस्था पर खास फोकस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत आपूर्ति को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया गया कि मेडिकल कॉलेज में बिजली आपूर्ति हर हाल में निर्बाध रहे। किसी भी तरह की समस्या आने पर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, वरना कार्रवाई तय मानी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल के लिए नया फीडर तैयार हो चुका है, जो जल्द चालू होगा। स्टाफ की कमी बनी चिंता निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सकों की कमी की समस्या रखी। इस पर डीएम ने भरोसा दिलाया कि उच्च स्तर पर पत्राचार कर जल्द समाधान कराया जाएगा। मरीज से फोन पर ली फीडबैक डीएम ने पूजा यादव नामक मरीज के परिजन से सीधे मोबाइल पर बात कर ब्लड जांच रिपोर्ट समय से मिलने की जानकारी ली। परिजनों ने संतोष जताते हुए बताया कि रिपोर्ट समय पर मिली है। ऑक्सीजन प्लांट का भी लिया जायजा निरीक्षण के दौरान डीएम ने ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज राय सहित मेडिकल कॉलेज के कई वरिष्ठ डॉक्टर और अधिकारी मौजूद रहे।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- Post by पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट2
- Post by कालचिंतन समाचार1